logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेवानिवृत्त बीएसएफ इंस्पेक्टर मेवालाल पटेल का भव्य स्वागत, तिरंगा यात्रा निकालकर किया सम्मानित सेवानिवृत्त बीएसएफ इंस्पेक्टर मेवालाल पटेल का भव्य स्वागत, तिरंगा यात्रा निकालकर किया सम्मानित वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के मेंहदीगंज गांव में रविवार दोपहर बाद लगभग 02 बजे सेवानिवृत्त बीएसएफ इंस्पेक्टर मेवालाल पटेल के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सैन्य सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद जब वह अपने पैतृक गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका आत्मीय स्वागत किया। बीएसएफ में अपने सेवाकाल के दौरान मेवालाल पटेल ने कारगिल युद्ध सहित विभिन्न महत्वपूर्ण अभियानों में अपनी सेवाएं दीं है । उनके सम्मान में गांव में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल ने मेवालाल पटेल को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। और कहा कि आप देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं पूर्व सैनिकों ने भी मेवालाल पटेल के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, सुभाष पटेल, गणेश शर्मा, जगदीश जायसवाल, अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', भागवती शर्मा, प्रदीप पटेल, अमित सिंह 'पीयूष', किशन सिंह, जतिन मौर्य, अजय पटेल, ओमप्रकाश पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

8 hrs ago
user_देवेन्द्र कुमार पटेल
देवेन्द्र कुमार पटेल
राजातालाब, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

सेवानिवृत्त बीएसएफ इंस्पेक्टर मेवालाल पटेल का भव्य स्वागत, तिरंगा यात्रा निकालकर किया सम्मानित सेवानिवृत्त बीएसएफ इंस्पेक्टर मेवालाल पटेल का भव्य स्वागत, तिरंगा यात्रा निकालकर किया सम्मानित वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के मेंहदीगंज गांव में रविवार दोपहर बाद लगभग 02 बजे सेवानिवृत्त बीएसएफ इंस्पेक्टर मेवालाल पटेल के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सैन्य सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद जब वह अपने पैतृक गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका आत्मीय स्वागत किया। बीएसएफ में अपने सेवाकाल के दौरान मेवालाल पटेल ने कारगिल युद्ध सहित विभिन्न महत्वपूर्ण अभियानों में अपनी सेवाएं दीं है । उनके सम्मान में गांव में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल ने मेवालाल पटेल को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। और कहा कि आप देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं पूर्व सैनिकों ने भी मेवालाल पटेल के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, सुभाष पटेल, गणेश शर्मा, जगदीश जायसवाल, अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', भागवती शर्मा, प्रदीप पटेल, अमित सिंह 'पीयूष', किशन सिंह, जतिन मौर्य, अजय पटेल, ओमप्रकाश पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बनारस में जाम का सबब बने स्कूलों पर कार्यवाही कब होगी बड़ा सवाल आए दिन बनारस में लगने वाले जाम को लेकर मचा बवाल लोगों का कहना है कि जाम का सबब बने स्कूलों पर कार्यवाही कब होगी। Varanasi Breking News
    1
    बनारस में जाम का सबब बने स्कूलों पर कार्यवाही कब होगी बड़ा सवाल
आए दिन बनारस में लगने वाले जाम को लेकर मचा बवाल लोगों का कहना है कि जाम का सबब बने स्कूलों पर कार्यवाही कब होगी।
Varanasi Breking News
    user_आवाज News
    आवाज News
    Nurse सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कलम की धार से | अयोध्या "वेंडर की मौत पर सोशल मीडिया के दावों को नगर निगम ने किया खारिज" अपर नगर आयुक्त बोले - आज कोई प्रवर्तन अभियान नहीं हुआ अयोध्या। अयोध्या धाम क्षेत्र में एक वेंडर की तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में मौत और नगर निगम प्रवर्तन दल के अभियान को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों पर नगर निगम ने सफाई दी है। अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर जो तथ्य प्रसारित किए जा रहे हैं, उनका नगर निगम ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर मौके पर जांच कराई गई। जांच में क्या निकला जांच में यह तथ्य सामने आया कि आज संबंधित स्थान पर नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा ऐसा कोई अभियान संचालित नहीं किया गया था। इसी वजह से सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई है। अपर नगर आयुक्त ने कहा कि यदि जांच के दौरान कोई नया तथ्य प्रकाश में आता है तो उसके अनुसार आवश्यक विधिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पृष्ठभूमि पिछले 24 घंटे से सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि प्रवर्तन दल की कार्रवाई के दौरान एक वेंडर की तबीयत खराब हो गई और बाद में उसकी मृत्यु हो गई। इसी को लेकर नगर निगम ने स्थिति स्पष्ट करने के लिए जांच कराई।
    1
    कलम की धार से | अयोध्या
"वेंडर की मौत पर सोशल मीडिया के दावों को नगर निगम ने किया खारिज"  
अपर नगर आयुक्त बोले - आज कोई प्रवर्तन अभियान नहीं हुआ
अयोध्या।
अयोध्या धाम क्षेत्र में एक वेंडर की तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में मौत और नगर निगम प्रवर्तन दल के अभियान को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों पर नगर निगम ने सफाई दी है।
अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर जो तथ्य प्रसारित किए जा रहे हैं, उनका नगर निगम ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर मौके पर जांच कराई गई।
जांच में क्या निकला
जांच में यह तथ्य सामने आया कि आज संबंधित स्थान पर नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा ऐसा कोई अभियान संचालित नहीं किया गया था। इसी वजह से सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई है।
अपर नगर आयुक्त ने कहा कि यदि जांच के दौरान कोई नया तथ्य प्रकाश में आता है तो उसके अनुसार आवश्यक विधिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
पृष्ठभूमि
पिछले 24 घंटे से सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि प्रवर्तन दल की कार्रवाई के दौरान एक वेंडर की तबीयत खराब हो गई और बाद में उसकी मृत्यु हो गई। इसी को लेकर नगर निगम ने स्थिति स्पष्ट करने के लिए जांच कराई।
    user_Dharmendra Chaurasia
    Dharmendra Chaurasia
    Varanasi, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • गायत्री चेतना केंद्र में सावन माह का साप्ताहिक यज्ञ श्रद्धा और वैदिक गरिमा के साथ सम्पन्न जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया (चंदौली)। सावन माह के पावन अवसर पर रविवार को सकलडीहा स्थित गायत्री चेतना केंद्र में साप्ताहिक यज्ञ श्रद्धा, उत्साह एवं वैदिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां समर्पित कर विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण और मानव कल्याण की कामना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रजनंदिनी कॉन्वेंट ग्रुप ऑफ स्कूल के निदेशक डॉ. अखिलेश अग्रहरि, प्राचार्य आशुतोष त्रिपाठी तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का तिलक-चंदन, पुष्पगुच्छ एवं गायत्री मंत्र पट्टिका भेंट कर स्वागत किया गया। इसके उपरांत देवावाहन, देवपूजन, सामूहिक गायत्री मंत्र जप एवं वैदिक विधि-विधान से यज्ञ सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर डॉ. अखिलेश अग्रहरि को अक्षय कलश, परम पूज्य गुरुदेव का साहित्य एवं शिशु पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गायत्री चेतना केंद्र में उन्हें दिव्यता, आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मीयता का अद्भुत अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि वेद, पुराण और उपनिषद मानव जीवन को श्रेष्ठ बनाने तथा समस्त मानवता के कल्याण का संदेश देते हैं। यज्ञीय परंपरा केवल आध्यात्मिक साधना नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और 'वसुधैव कुटुम्बकम्' की भावना को साकार करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सनातन वैदिक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. रमाशंकर वर्मा, रामप्रसाद पाठक, दीपक श्रीवास्तव, विकल विजय सवाल, गुरुदयाल मिश्रा, रीता, राधा, डॉ. अरुण मिश्रा, शिवम पांडेय, आयुष पांडेय, जय हनुमान पांडेय, राजेश चौरसिया एवं देवेंद्र मौर्य सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्यासपीठ से अवधेश मिश्रा एवं प्रज्ञेश्वर जी ने संयुक्त रूप से किया। समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने नियमित साप्ताहिक यज्ञ एवं आध्यात्मिक आयोजनों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।
    1
    गायत्री चेतना केंद्र में सावन माह का साप्ताहिक यज्ञ श्रद्धा और वैदिक गरिमा के साथ सम्पन्न

जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली 
चहनिया (चंदौली)। सावन माह के पावन अवसर पर रविवार को सकलडीहा स्थित गायत्री चेतना केंद्र में साप्ताहिक यज्ञ श्रद्धा, उत्साह एवं वैदिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां समर्पित कर विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण और मानव कल्याण की कामना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रजनंदिनी कॉन्वेंट ग्रुप ऑफ स्कूल के निदेशक डॉ. अखिलेश अग्रहरि, प्राचार्य आशुतोष त्रिपाठी तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का तिलक-चंदन, पुष्पगुच्छ एवं गायत्री मंत्र पट्टिका भेंट कर स्वागत किया गया। इसके उपरांत देवावाहन, देवपूजन, सामूहिक गायत्री मंत्र जप एवं वैदिक विधि-विधान से यज्ञ सम्पन्न कराया गया।
इस अवसर पर डॉ. अखिलेश अग्रहरि को अक्षय कलश, परम पूज्य गुरुदेव का साहित्य एवं शिशु पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गायत्री चेतना केंद्र में उन्हें दिव्यता, आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मीयता का अद्भुत अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि वेद, पुराण और उपनिषद मानव जीवन को श्रेष्ठ बनाने तथा समस्त मानवता के कल्याण का संदेश देते हैं। यज्ञीय परंपरा केवल आध्यात्मिक साधना नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और 'वसुधैव कुटुम्बकम्' की भावना को साकार करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सनातन वैदिक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. रमाशंकर वर्मा, रामप्रसाद पाठक, दीपक श्रीवास्तव, विकल विजय सवाल, गुरुदयाल मिश्रा, रीता, राधा, डॉ. अरुण मिश्रा, शिवम पांडेय, आयुष पांडेय, जय हनुमान पांडेय, राजेश चौरसिया एवं देवेंद्र मौर्य सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन व्यासपीठ से अवधेश मिश्रा एवं प्रज्ञेश्वर जी ने संयुक्त रूप से किया। समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने नियमित साप्ताहिक यज्ञ एवं आध्यात्मिक आयोजनों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by वीरेंद्र कुमार सोनकर
    1
    Post by वीरेंद्र कुमार सोनकर
    user_वीरेंद्र कुमार सोनकर
    वीरेंद्र कुमार सोनकर
    Taxi Driver औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कलम की धार से | अयोध्या "मुर्गा चोरी कर मनाते थे पार्टी, बच्चे ने खोली पोल" महाजनी टोला में चोरी और दावत का खुलासा, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र के महाजनी टोला, कोयला हाता में मुर्गा चोरी कर पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस पूरे खेल का पर्दाफाश मोहल्ले के एक बच्चे ने किया। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कैसे खुली चोरी की पोल कुसुम पत्नी स्व. शत्रुघ्न घर पर देशी मुर्गा पालन का काम करती हैं। पिछले काफी समय से उनके मुर्गे गायब हो रहे थे। होली पर 3 मुर्गे चोरी हुए। इसके बाद 24 और 25 जुलाई की रात को एक साथ 7 मुर्गे गायब हो गए। कुसुम को लगा कि शायद बिलैया खा गई होगी। 1 अगस्त शनिवार दोपहर 1 से 2 बजे के बीच एक मुर्गी और चोरी हुई। शक होने पर कुसुम ने तहकीकात की। इसी दौरान मोहल्ले के एक बच्चे ने बताया कि मुर्गी को हाता में ही रहने वाले हनुमान पुत्र स्व. दिलीप, अभिषेक ठाकुर उर्फ शंभू पुत्र अजय ठाकुर और कसाब बाड़ा निवासी राशिद पुत्र शकील चुरा कर ले गए हैं। चोरी के बाद दावत और शराब बच्चे ने बताया कि आरोपियों ने मुर्गे चोरी करने के बाद उन्हें ऋषि टोला गढ़िया पर बनाया, खाया और साथ में शराब भी पी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अभिषेक ठाकुर की मां पुलिस लाइन में बर्तन मांजने का काम करती है। इसी रसूख के चलते लड़का मनबढ़ हो गया है। उसके खिलाफ पहले भी छेड़खानी और चोरी की शिकायतें आ चुकी हैं। पुलिस क्या कर रही पीड़िता कुसुम ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है। रिकाबगंज चौकी इंचार्ज चंद्र मोहन शुक्ला ने बताया कि हेड कांस्टेबल मोहम्मद राशिद के साथ उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। बच्चे ने मुर्गा चोरी और आरोपियों के नाम बताए हैं। पुलिस बच्चे के बयान की तस्दीक करा रही है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
    1
    कलम की धार से | अयोध्या
"मुर्गा चोरी कर मनाते थे पार्टी, बच्चे ने खोली पोल"  
महाजनी टोला में चोरी और दावत का खुलासा, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या। 
नगर कोतवाली क्षेत्र के महाजनी टोला, कोयला हाता में मुर्गा चोरी कर पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस पूरे खेल का पर्दाफाश मोहल्ले के एक बच्चे ने किया। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कैसे खुली चोरी की पोल
कुसुम पत्नी स्व. शत्रुघ्न घर पर देशी मुर्गा पालन का काम करती हैं। पिछले काफी समय से उनके मुर्गे गायब हो रहे थे। होली पर 3 मुर्गे चोरी हुए। इसके बाद 24 और 25 जुलाई की रात को एक साथ 7 मुर्गे गायब हो गए। कुसुम को लगा कि शायद बिलैया खा गई होगी।
1 अगस्त शनिवार दोपहर 1 से 2 बजे के बीच एक मुर्गी और चोरी हुई। शक होने पर कुसुम ने तहकीकात की। इसी दौरान मोहल्ले के एक बच्चे ने बताया कि मुर्गी को हाता में ही रहने वाले हनुमान पुत्र स्व. दिलीप, अभिषेक ठाकुर उर्फ शंभू पुत्र अजय ठाकुर और कसाब बाड़ा निवासी राशिद पुत्र शकील चुरा कर ले गए हैं।
चोरी के बाद दावत और शराब
बच्चे ने बताया कि आरोपियों ने मुर्गे चोरी करने के बाद उन्हें ऋषि टोला गढ़िया पर बनाया, खाया और साथ में शराब भी पी। 
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अभिषेक ठाकुर की मां पुलिस लाइन में बर्तन मांजने का काम करती है। इसी रसूख के चलते लड़का मनबढ़ हो गया है। उसके खिलाफ पहले भी छेड़खानी और चोरी की शिकायतें आ चुकी हैं।
पुलिस क्या कर रही
पीड़िता कुसुम ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है। रिकाबगंज चौकी इंचार्ज चंद्र मोहन शुक्ला ने बताया कि हेड कांस्टेबल मोहम्मद राशिद के साथ उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। 
बच्चे ने मुर्गा चोरी और आरोपियों के नाम बताए हैं। पुलिस बच्चे के बयान की तस्दीक करा रही है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
    user_Dharmendra Chaurasia
    Dharmendra Chaurasia
    Varanasi, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • झड़प के बाद भावुक हुए... कहा- चाकू लेकर मारने आया... मेरे घर में किसी ने घुसकर हमला किया...
    1
    झड़प के बाद भावुक हुए...

कहा- चाकू लेकर मारने आया... मेरे घर में किसी ने घुसकर हमला किया...
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.