नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या के आरोपी को न्यायालय ने 30 वर्ष व आजीवन कारावास की सजा सुनाई अनूपपुर जिला न्यायालय अनूपपुर के विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) की अदालत ने जैतहरी थाना क्षेत्र के एक चर्चित पॉक्सो प्रकरण में आरोपी को नाबालिग से दुष्कर्म और उसकी हत्या का दोषी ठहराते हुए कठोर दंड सुनाया है। न्यायालय ने पॉक्सो अधिनियम के तहत 30 वर्ष के सश्रम कारावास तथा हत्या के अपराध में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जैतहरी थाना पुलिस को पनिका डोगरी जंगल के समीप नाले के पास 13 वर्षीय बालिका का शव नग्न एवं लहूलुहान अवस्था में मिला था। सूचना मिलने पर एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम सहित वैज्ञानिक जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि बालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसका गला काटकर तथा पत्थर से कुचलकर हत्या की गई थी। विवेचना के दौरान वैज्ञानिक साक्ष्यों और डीएनए जांच से आरोपी की संलिप्तता प्रमाणित हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त नैल कटर में लगा चाकू, घटना के समय पहने गए कपड़े तथा अन्य महत्वपूर्ण सामग्री जब्त की। संपूर्ण विवेचना पूरी होने के बाद आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मामले की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार दिया। अदालत ने आदेश दिया कि आरोपी पहले पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत 30 वर्ष का सश्रम कारावास भुगतेगा, इसके उपरांत हत्या के अपराध में सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा प्रभावी होगी। आरोपी पहले से ही पीड़िता की मां की हत्या के एक अन्य मामले में जेल में निरुद्ध है।
नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या के आरोपी को न्यायालय ने 30 वर्ष व आजीवन कारावास की सजा सुनाई अनूपपुर जिला न्यायालय अनूपपुर के विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) की अदालत ने जैतहरी थाना क्षेत्र के एक चर्चित पॉक्सो प्रकरण में आरोपी को नाबालिग से दुष्कर्म और उसकी हत्या का दोषी ठहराते हुए कठोर दंड सुनाया है। न्यायालय ने पॉक्सो अधिनियम के तहत 30 वर्ष के सश्रम कारावास तथा हत्या के अपराध में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जैतहरी थाना पुलिस को पनिका डोगरी जंगल के समीप नाले के पास 13 वर्षीय बालिका का शव नग्न एवं लहूलुहान अवस्था में मिला था। सूचना मिलने पर एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम सहित वैज्ञानिक जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि बालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसका गला काटकर तथा पत्थर से कुचलकर हत्या की गई थी। विवेचना के दौरान वैज्ञानिक साक्ष्यों और डीएनए जांच से आरोपी की संलिप्तता प्रमाणित हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त नैल कटर में लगा चाकू, घटना के समय पहने गए कपड़े तथा अन्य महत्वपूर्ण सामग्री जब्त की। संपूर्ण विवेचना पूरी होने के बाद आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मामले की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार दिया। अदालत ने आदेश दिया कि आरोपी पहले पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत 30 वर्ष का सश्रम कारावास भुगतेगा, इसके उपरांत हत्या के अपराध में सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा प्रभावी होगी। आरोपी पहले से ही पीड़िता की मां की हत्या के एक अन्य मामले में जेल में निरुद्ध है।
- अनूपपुर: ऑनलाइन हाजिरी के लिए पेड़ पर चढ़ी एएनएम, वायरल हुआ वीडियो अनूपपुर: जिले में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला एएनएम ऑनलाइन उपस्थिति (हाजिरी) दर्ज करने के लिए मोबाइल में नेटवर्क तलाशते हुए पेड़ पर चढ़ी दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह स्थिति सीएमएचओ कार्यालय द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य किए जाने के कारण बनी, जबकि कई ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या है। वायरल वीडियो के बाद स्थानीय लोगों ने व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए इसे कर्मचारियों की मजबूरी बताया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे "तानाशाही" और "ग्रामीण क्षेत्रों की जमीनी हकीकत" बताते हुए स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, फिलहाल इस मामले में सीएमएचओ की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया या जांच की पुष्टि सामने नहीं आई है। इसलिए वायरल वीडियो में किए जा रहे सभी दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।1
- कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश अनूपपुर - नवागत कलेक्टर रत्नाकर झा ने जिले के समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभागीय अधिकारी एवं मैदानी अमला अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग एवं जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मापदंडों के अनुरूप शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित नर्मदा सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं कार्ययोजना की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में कलेक्टर रत्नाकर झा ने सभी अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी प्रतिदिन प्रातःकाल सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करें तथा विभागों को प्राप्त शिकायतों का गंभीरतापूर्वक निराकरण करें। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को अनअटेंडेड न छोड़ा जाए। प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता एवं शिकायतकर्ता की समस्या को समझते हुए उसका प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कलेक्टर श्री झा ने निर्माण विभागों के अधिकारियों से जिले में संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले में पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों की लोकार्पण योग्य सूची जिला पंचायत में संधारित की जाए। साथ ही समय-समय पर लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से इन कार्यों का लोकार्पण कराया जाए, ताकि निर्मित भवनों एवं अधोसंरचनाओं का लाभ आमजन को समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जा सके। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले में 3,358 तालाबों के निर्माण एवं संरक्षण कार्यों तथा एक बगिया माँ के नाम योजना के तहत 379 स्थलों पर आम, नींबू एवं अन्य फलदार पौधों के पौधारोपण की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही प्रधानमंत्री जनमन योजना, स्वच्छ भारत मिशन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत किए गए सर्वेक्षण की समीक्षा करते हुए बताया गया कि जिले में 64,112 हितग्राही पात्र पाए गए हैं। बैठक में वन विभाग की समीक्षा के दौरान तेंदूपत्ता संग्रहण, पौधारोपण, जंगली हाथियों के भ्रमण की स्थिति, बचाव एवं राहत कार्यों सहित विभाग द्वारा संचालित अन्य गतिविधियों की भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।1
- *नक्शा बटांकन और स्वामित्व योजना के लंबित अधिकार अभिलेखों के वितरण पर जोर* *समाचार* *कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और उपलब्धियों में वृद्धि के दिए निर्देश* *नक्शा बटांकन और स्वामित्व योजना के लंबित अधिकार अभिलेखों के वितरण पर जोर* गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 31 जुलाई 2026/ राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण कर विभागीय उपलब्धियों का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व सेवाओं का लाभ समय पर आम नागरिकों तक पहुँचना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी अधिकारी निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने स्वामित्व योजना की समीक्षा करते हुए अंतिम प्रकाशन के बाद वितरण हेतु लंबित 791 अधिकार अभिलेखों का शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस योजना के अंतर्गत मैप-2 के 129 ग्रामों के नक्शे प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें 79 ग्रामों का अंतिम प्रकाशन पूर्ण हो गया है। अब तक 1,781 अधिकार अभिलेख तैयार किए जा चुके हैं, जिनमें से 990 अधिकार अभिलेखों का वितरण किया जा चुका है। शेष अभिलेखों का वितरण अभियान चलाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने कहा कि अविवादित नामांतरण एवं अविवादित बंटवारे का एक भी प्रकरण समय-सीमा से बाहर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने नक्शा बटांकन का कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करते हुए अगले 15 दिनों में 7,500 नक्शा बटांकन पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया। साथ ही प्रतिदिन का लक्ष्य तय कर राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार तथा मुनादी के माध्यम से किसानों को जागरूक कर एग्रीस्टैक बकेट क्लेम में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने वन अधिकार पत्रों में उत्तराधिकारियों के नाम जोड़ने, सीमांकन, डायवर्सन, अभिलेख शुद्धता, आधार एवं मोबाइल प्रविष्टि, आरबीसी 6-4, ई-कोर्ट में लंबित प्रकरण, ऑनलाइन नामांतरण तथा उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टर जनदर्शन, सुशासन तिहार एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर भी विशेष जोर दिया। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को नियमित रूप से न्यायालयों में बैठकर प्रकरणों की सुनवाई एवं निराकरण करने के निर्देश दिए। वहीं अपर कलेक्टर को राजस्व न्यायालयों का नियमित निरीक्षण कर प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। भूमि आबंटन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने नवीन कन्या महाविद्यालय, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, उद्यानिकी महाविद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, लाइवलीहुड कॉलेज, सैनिक स्कूल सहित विभिन्न शासकीय संस्थानों एवं भवनों के लिए संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त कर भूमि आबंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री दिलेराम डाहिरे, एसडीएम पेण्ड्रारोड श्री अमित बेक, एसडीएम मरवाही सुश्री निकिता मरकाम, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक भू-अभिलेख एवं राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।1
- खोगापानी जनप्रतिनिधि व पार्षद सड़क पर गड्ढे को लेकर बहस - बहसी? ब्यूरो रिपोर्टर - राजकुमार विश्वकर्मा जिला - एम. सी. बी. मनेदगढ(छ. ग) आपको बता दे की एम. सी. बी. जिले के अंतर्गत कोयलांचल क्षेत्र खोगापानी मे शुक्रवार को नगर पंचायत खोगापानी के जनप्रतिनिधि व पार्षद सड़क पर गड्ढे को लेकर पार्षद मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मुलाकात करने पहुंचे हुए थे इस विषय को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने पार्षद बहस - बहसी हो गये जिसको लेकर पाषर्द गढ़ नाराज हो गए और बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं जिससे मौके में नया तहसीलदार पहुंचे और उन्हें आश्वासन दी गई2
- नगर पंचायत खोगापानी में रोड का हाल देखकर पार्षद लोग बैठे जगदीश मधुकर जी आपकी आवाज़ उठाने का तरीका प्रभावशाली है खोंगापानी की जनता की मांगों को लेकर आपके द्वारा किया जा रहा संघर्ष सराहनीय है,,,, उम्मीद है आपकी सभी जायज़ मांगें जल्द पूरी हों,खोंगापानी की जनता आपके साथ मजबूती से खड़ी है,,,,1
- डिंडौरी, 31 जुलाई 2026। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने उद्यानिकी विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निर्धारित लक्ष्यों की समय-सीमा में शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने और योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के 50-50 प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि सभी पात्र किसानों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे, इसके लिए अधिकारी पूरी गंभीरता के साथ कार्य करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) वर्ष 2026-27 की प्रगति का आकलन किया गया। कलेक्टर ने लाभान्वित किसानों की नामवार जानकारी प्राप्त की तथा किसानों द्वारा लगाए गए फसल एवं फलदार पौधों की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर (एमआईडीएच) के अंतर्गत संचालित पुष्प क्षेत्र विस्तार योजना की विकासखंडवार समीक्षा भी की गई। इसके अलावा जैविक खेती योजना, बागवानी यंत्रीकरण योजना, फसलोत्तर प्रबंधन घटक तथा मसाला क्षेत्र विस्तार योजना के क्रियान्वयन की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी उद्यानिकी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र किसानों को समय पर लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं की नियमित समीक्षा, सतत मॉनिटरिंग और समयबद्ध कार्रवाई के माध्यम से निर्धारित लक्ष्यों को हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि जिले के अधिक से अधिक किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।1
- सभी चिकित्सालयों में ओपीडी समय किया जाए चस्पा, डॉक्टरों की उपस्थिति हो सुनिश्चित-कलेक्टर अनूपपूर - कलेक्टर रत्नाकर झा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जिले में संचालित स्वास्थ्य गतिविधियों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिले के समस्त शासकीय चिकित्सालयों में निर्धारित ओपीडी समय-सारिणी का बोर्ड प्रत्येक चिकित्सालय में प्रमुख स्थान पर अनिवार्य रूप से चस्पा किया जाए, ताकि मरीजों एवं आमजन को आवश्यक जानकारी सहजता से प्राप्त हो सके तथा चिकित्सकों की नियमित एवं समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने तथा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री झा ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि समस्त पशु चिकित्सालयों एवं पशु औषधालयों में ओपीडी अवधि के दौरान पशु चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, जिससे पशुपालकों को समय पर बेहतर पशु चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध हो सकें।1
- बेलगाम रफ्तार का कहर: तेज़ रफ़्तार कार ने कई लोगों को रौंदा, शहर की यातायात व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे मनेन्द्रगढ़ शहर में तेज़ रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला सामने आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीजी 16 बी 8323 नंबर की एक कार ने खेडिया टॉकीज के पास से लेकर मेन रोड मौहार पारा तक कई लोगों को लगातार टक्कर मार दी, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े। बताया जा रहा है कि कार चालक अत्यधिक तेज गति से वाहन चला रहा था। जब तक लोग कुछ समझ पाते और वाहन को रोकने का प्रयास करते, तब तक चालक तेज़ी से मौके से फरार हो चुका था। इस घटना ने शहर की यातायात व्यवस्था और लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर की व्यस्त सड़कों पर आए दिन तेज रफ्तार वाहन लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं, लेकिन प्रभावी निगरानी और कड़ी कार्रवाई के अभाव में ऐसे हादसे लगातार सामने आ रहे हैं। नागरिकों ने दोषी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी, घायलों को समुचित उपचार तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त यातायात व्यवस्था लागू करने की मांग की है। बहरहाल घायलों की संख्या और दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।1