विशेष जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न,बैंक खातों के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के दिए निर्देश महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ना शासन की प्राथमिकता- जिला पंचायत सीईओ बलरामपुर। जिले में महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वीमेन लीड एंटरप्राइजेज के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर की अध्यक्षता में विशेष जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में महिलाओं द्वारा संचालित उद्यमों तथा स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते खोलने की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तोमर ने विभिन्न बैंकों में लंबित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित प्रकरणों को निराकरण करने के निर्देश दिये। जिला पंचायत सीईओ ने सभी बैंकों को प्राथमिकता से हुए लंबित प्रकरणों का निराकरण करने को कहा। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि के भीतर वीमेन लीड एंटरप्राइजेज तथा स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाता खोलने की प्रक्रिया पूर्ण करे। उन्होंने बीपीएम को भी निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित बैंकों के साथ समन्वय कर आवश्यक दस्तावेजी कमियों को तत्काल दूर करें, ताकि महिलाओं के समूहों और वीमेन लीड इंटरप्राइजेज के बैंक खाते शीघ्र खोले जा सकें। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तोमर ने कहा कि महिलाओं द्वारा संचालित उद्यमों को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ना शासन की प्राथमिकता है। बैंक खाते खुलने से इन समूहों को वित्तीय लेन-देन, सरकारी योजनाओं का लाभ और स्वरोजगार से जुड़ी गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सुविधा होगी। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कह कि निर्धारित समयावधि में प्रकरणों का निराकरण करें, ताकि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में चल रही पहल को गति मिल सके। बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री अंकित शर्मा एवं संबंधित विभागीय अधिकारी व बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विशेष जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न,बैंक खातों के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के दिए निर्देश महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ना शासन की प्राथमिकता- जिला पंचायत सीईओ बलरामपुर। जिले में महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वीमेन लीड एंटरप्राइजेज के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर की अध्यक्षता में विशेष जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में महिलाओं द्वारा संचालित उद्यमों तथा स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते खोलने की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की
गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तोमर ने विभिन्न बैंकों में लंबित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित प्रकरणों को निराकरण करने के निर्देश दिये। जिला पंचायत सीईओ ने सभी बैंकों को प्राथमिकता से हुए लंबित प्रकरणों का निराकरण करने को कहा। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि के भीतर वीमेन लीड एंटरप्राइजेज तथा स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाता खोलने की प्रक्रिया पूर्ण करे। उन्होंने बीपीएम को भी निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित बैंकों के साथ समन्वय कर आवश्यक दस्तावेजी कमियों को तत्काल दूर करें, ताकि महिलाओं के समूहों और वीमेन लीड इंटरप्राइजेज के बैंक
खाते शीघ्र खोले जा सकें। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तोमर ने कहा कि महिलाओं द्वारा संचालित उद्यमों को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ना शासन की प्राथमिकता है। बैंक खाते खुलने से इन समूहों को वित्तीय लेन-देन, सरकारी योजनाओं का लाभ और स्वरोजगार से जुड़ी गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सुविधा होगी। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कह कि निर्धारित समयावधि में प्रकरणों का निराकरण करें, ताकि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में चल रही पहल को गति मिल सके। बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री अंकित शर्मा एवं संबंधित विभागीय अधिकारी व बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
- राजपुर। चौकी बारियों पुलिस की कार्यवाही, मवेशियों की खरीद बिक्री एवं तस्करी करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे। पूर्व में घटना दिनांक को चौकी बारियों के ग्राम आरा सरना पारा के पास से पिकप वाहन से मवेशी तस्करी होने की सूचना प्राप्त होने पर चौकी बारियों पुलिस के मौके पर पहुँचने पर पुलिस को देखकर तस्कर पिकअप वाहन को लेकर भागने के दौरान खेत में पिकअप के फंस जाने से ड्राइवर मवेशी से भरा पिकअप को छोड़ कर फरार हो गया था। मामले में धारा छ.ग.कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 एव पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)घ का अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही करते हुए पूर्व में वाहन स्वामी एवं ड्राइवर को जेल भेजा जा चुका है। मामले में एंड टू एंड कार्यवाही करते हुए मवेशियो की खरीद बिक्री करने वाले फरार आरोपी आबिद खान को घेराबंदी कर सीतापुर रोड अंबिकापुर से विधिवत हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार करने पर आरोपी आबिद खान को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।2
- ब्रेकिंग न्यूज़.... गरियाबंद जिले के ग्राम चरौदा में एक ही रात में तीन घरों में ताबड़तोड़ चोरी की वारदात। अज्ञात चोरों ने दुरेंद्र सेन, चेतन पटेल और नरेंद्र साहू के घरों को बनाया निशाना। लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने और नगदी पार। गांव में पहले भी चोरी और आगजनी की घटनाएं आ चुकी हैं सामने। ग्रामीणों ने अवैध शराब और गांजा बिक्री को बताया बढ़ते अपराध का कारण। पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, आरोपियों को छोड़ने का आरोप। मामले की जांच जारी, गांव में दहशत का माहौल।3
- लगातार बिजली गुल और लो वोल्टेज से ग्रामीण बेहाल, समाधान नहीं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी एंकर :- कोंडागांव जिले में विद्युत विभाग के वितरण केंद्र रांधना अंतर्गत आने वाले ग्राम लुभा, सण्डसा, उलेरा, ठेमगांव, सोडसिवनी, तितना और ओण्डरी सहित आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से बिजली गुल और लो वोल्टेज की समस्या ने ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है। समस्या से परेशान ग्रामीणों में अब आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अनियमित बिजली आपूर्ति और लो वोल्टेज के कारण किसानों की फसलें सूखकर नष्ट हो रही हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं पेयजल की समस्या भी दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी समस्या पर शासन-प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। हालात ऐसे हैं कि बिजली की समस्या से पूरे क्षेत्र में संकट की स्थिति बनी हुई है। इसी समस्या के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण फरसगांव स्थित बिजली कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति में सुधार किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। *बाइट01* :- सुकमन मरकाम, किसान ग्राम लुभा2
- कोंडागांव गायत्री शक्ति पीठ कोंडागांव में उप जोन बैठक । शांतिकुंज,हरिद्वार से केंद्रीय प्रतिनिधि केंद्रीय छत्तीसगढ़ जोनल प्रभारी आदरणीय श्री सुकदेव निर्मलकर जी के उपस्थिति में बैठक संपन्न।1
- स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्राओं ने लिया पुलिस सिस्टम का अनुभव, मिली देश सेवा की प्रेरणा थाने में पहुंचीं छात्राएं, सीखी कानून और सुरक्षा की बारीकियां1
- Post by तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम1
- सक्ती जिले के सिंहितराय गांव में वेदांता लिमिटेड बिजली संयंत्र में भीषण औद्योगिक दुर्घटना, जिसमें कम से कम नौ श्रमिकों की मौत हो गई और चालीस से अधिक अन्य घायल हो गए। यह घटना मंगलवार दोपहर को हुई जब एक बॉयलर ट्यूब में कथित तौर पर विस्फोट हो गया, जिससे एक अराजक स्थिति और श्रमिकों के बीच भगदड़ जैसी भीड़ हो गई। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीमों द्वारा मलबे के नीचे फंसे श्रमिकों का पता लगाने के लिए तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया था। गंभीर रूप से घायलों को जिंदल फोर्टिस सहित रायगढ़ के अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है और सुरक्षा चूक की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।1
- ब्रेकिंग न्यूज़… तिल्दा-नेवरा से दिल दहला देने वाली खबर घटना रात करीब 8 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है।” तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत1