logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टोडी माधोपुरा में सजा आस्था का भव्य द्वार नवनिर्मित बालाजी मंदिर के आकर्षक गेट का हुआ शुभ उद्घाटन, कलश यात्रा व भंडारे में उमड़ी भीड़ रानोली। सीकर जिले के टोडी माधोपुरा गांव में बालाजी मंदिर के नवनिर्मित भव्य गेट का विधिवत शुभ उद्घाटन धार्मिक विधि-विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर गांव में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में सज-धज कर सिर पर कलश धारण करते हुए भव्य कलश यात्रा निकाली। यह यात्रा मंदिर से शुरू होकर नए गेट तक पहुंची, जहां पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। मंदिर के इस सुंदर एवं आकर्षक प्रवेश द्वार का निर्माण सावरमल कुमावत टेलर के सुपुत्र सुरेश कुमावत एवं राजू कुमावत द्वारा करवाया गया है। आकर्षक नक्काशी और डिजाइन से सुसज्जित यह गेट मंदिर की शोभा को और अधिक बढ़ा रहा है। ग्रामीणों की आस्था, सहयोग और समर्पण से तैयार यह गेट सामूहिक भागीदारी का प्रतीक भी बनकर उभरा है। उद्घाटन के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और व्यवस्थाएं सराहनीय रहीं। इस अवसर पर पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी (सीकर), पूर्व प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र खीचड़, पिपराली मंडल अध्यक्ष श्रवण मुंड, लालचंद कुमावत (पिपराली) एवं श्रवण कुमावत सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_SIKAR NATION NEWS
SIKAR NATION NEWS
Local News Reporter सीकर ग्रामीण, सीकर, राजस्थान•
3 hrs ago

टोडी माधोपुरा में सजा आस्था का भव्य द्वार नवनिर्मित बालाजी मंदिर के आकर्षक गेट का हुआ शुभ उद्घाटन, कलश यात्रा व भंडारे में उमड़ी भीड़ रानोली। सीकर जिले के टोडी माधोपुरा गांव में बालाजी मंदिर के नवनिर्मित भव्य गेट का विधिवत शुभ उद्घाटन धार्मिक विधि-विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर गांव में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में सज-धज कर सिर पर कलश धारण करते हुए भव्य कलश यात्रा निकाली। यह यात्रा मंदिर से शुरू होकर नए गेट तक पहुंची, जहां पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। मंदिर के इस सुंदर एवं आकर्षक प्रवेश द्वार का निर्माण सावरमल कुमावत टेलर के सुपुत्र सुरेश कुमावत एवं राजू कुमावत द्वारा करवाया गया है। आकर्षक नक्काशी और डिजाइन से सुसज्जित यह गेट मंदिर की शोभा को और अधिक बढ़ा रहा है। ग्रामीणों की आस्था, सहयोग और समर्पण से तैयार यह गेट सामूहिक भागीदारी का प्रतीक भी बनकर उभरा है। उद्घाटन के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और व्यवस्थाएं सराहनीय रहीं। इस अवसर पर पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी (सीकर), पूर्व प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र खीचड़, पिपराली मंडल अध्यक्ष श्रवण मुंड, लालचंद कुमावत (पिपराली) एवं श्रवण कुमावत सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    1
    Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    user_RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    Sikar, Rajasthan•
    22 hrs ago
  • Post by सम्राट vlog नवलगढ़
    1
    Post by सम्राट vlog नवलगढ़
    user_सम्राट vlog नवलगढ़
    सम्राट vlog नवलगढ़
    Local News Reporter नवलगढ़, झुंझुनू, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ थाना पुलिस ने राजकीय जिला चिकित्सालय से महंगे इंजेक्शन चोरी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुआर थानाधिकारी अजयसिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में आरोपी दीपेन्द्र सैनी (25) निवासी कांवट, सीकर को गिरफ्तार किया गया, जो वर्तमान में जयपुर के एक निजी अस्पताल में डायलिसिस कर्मी के रूप में कार्यरत था। पुलिस के अनुसार, अस्पताल के मेल वार्ड से Human Albumin इंजेक्शन गायब होने की सूचना 2 अप्रैल 2026 को मिली थी। जांच में कुल 323 इंजेक्शन गायब पाए गए। मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।
    1
    झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ थाना पुलिस ने राजकीय जिला चिकित्सालय से महंगे इंजेक्शन चोरी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुआर थानाधिकारी अजयसिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में आरोपी दीपेन्द्र सैनी (25) निवासी कांवट, सीकर को गिरफ्तार किया गया, जो वर्तमान में जयपुर के एक निजी अस्पताल में डायलिसिस कर्मी के रूप में कार्यरत था।
पुलिस के अनुसार, अस्पताल के मेल वार्ड से Human Albumin इंजेक्शन गायब होने की सूचना 2 अप्रैल 2026 को मिली थी। जांच में कुल 323 इंजेक्शन गायब पाए गए। मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    31 min ago
  • मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान का ग्राम रथ पंचायत समिति डीडवाना की ग्राम पंचायत बालिया और रामसाबास पहुंचा जहां ग्रामीणों ने बड़ी ही उत्सुकता से रथ का स्वागत किया। प्रशासन के सभी अधिकारियों की मौजूदगी में उपस्थित जन सैलाब को ग्रामीण विकास की योजनाओं के बारे में बताया गया।प्रशासक वसीम अकरम प्रशासक नवाज शरीफ पटवारी पन्नाराम ग्राम विकास अधिकारी प्रवेंद्र शर्मा निर्मल शर्मा समाजसेवी मोहसिन अब्दुल शमीम के साथ अन्य उपस्थित रहे ।
    1
    मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान का ग्राम रथ पंचायत समिति डीडवाना की ग्राम पंचायत बालिया और रामसाबास पहुंचा जहां ग्रामीणों ने बड़ी ही उत्सुकता से रथ का स्वागत किया। प्रशासन के सभी अधिकारियों की मौजूदगी में उपस्थित जन सैलाब को ग्रामीण विकास की योजनाओं के बारे में बताया गया।प्रशासक वसीम अकरम प्रशासक नवाज शरीफ पटवारी पन्नाराम ग्राम विकास अधिकारी प्रवेंद्र शर्मा निर्मल शर्मा समाजसेवी मोहसिन अब्दुल शमीम के साथ अन्य उपस्थित रहे ।
    user_राघव
    राघव
    डीडवाना, नागौर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • बगड़/जय पहाड़ी नगर,@ 1 मई 2026 बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुवार को जय पहाड़ी नगर में भंते विनयपाल जी के सानिध्य में भव्य प्रभात फेरी एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि प्रभात फेरी प्रातःकाल शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बुद्ध विहार जय पहाड़ी में संपन्न हुई। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, युवा व महिलाएं शामिल हुईं। पूरा वातावरण बुद्ध वंदना, जय भीम एवं धम्म के नारों से गुंजायमान रहा। फेरी के माध्यम से गौतम बुद्ध के शांति, अहिंसा, करुणा और समानता के संदेश जन-जन तक पहुंचाए गए। कार्यक्रम की शुरुआत तथागत बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करके की गई। भंते विनयपाल जी ने धम्म उपदेश में कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन मानवता के लिए प्रेरणा है। वर्तमान में बुद्ध के विचारों को अपनाकर ही समाज से भेदभाव, हिंसा और अशांति समाप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में बीडीके हॉस्पिटल झुंझुनूं की डॉक्टर लता चंदन मुख्य अतिथि रहीं। अध्यक्षता डॉक्टर घासीराम विकास समिति के कोषाध्यक्ष विजय गोपाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रामानंद आर्य, मालीराम, सत्यनारायण गर्वा, डॉ. अशोक गर्वा, ईश्वर लाल मण्डाड एवं खुडाना सरपंच महावीर सिंह जोया मौजूद रहे। वक्ताओं में डॉ. विकास काला, मनोज मेघवाल, विकास गोठवाल, राजवीर सिंह नारनोलिया, ओमप्रकाश सुनिया व रामपाल सीकर ने समाज को शिक्षा, संगठन और संघर्ष के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। सभी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन बुद्ध विहार ट्रस्टी सचिव बलबीर सिंह काला ने किया। इस अवसर पर ट्रस्टी मैनेजर दुर्गा प्रसाद बोयल, पूर्व चेयरमैन सतवीर बरवड़, डॉ. राजेंद्र मेहरिया, सरपंच प्रतिनिधि यशपाल शेखावत, पंकज बौद्ध, आकाश आल्हा, अनिल बाडेटिया सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद स्वरूप खीर का वितरण किया गया।
    4
    बगड़/जय पहाड़ी नगर,@ 1 मई 2026 
बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुवार को जय पहाड़ी नगर में भंते विनयपाल जी के सानिध्य में भव्य प्रभात फेरी एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि प्रभात फेरी प्रातःकाल शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बुद्ध विहार जय पहाड़ी में संपन्न हुई।
प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, युवा व महिलाएं शामिल हुईं। पूरा वातावरण बुद्ध वंदना, जय भीम एवं धम्म के नारों से गुंजायमान रहा। फेरी के माध्यम से गौतम बुद्ध के शांति, अहिंसा, करुणा और समानता के संदेश जन-जन तक पहुंचाए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत तथागत बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करके की गई। भंते विनयपाल जी ने धम्म उपदेश में कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन मानवता के लिए प्रेरणा है। वर्तमान में बुद्ध के विचारों को अपनाकर ही समाज से भेदभाव, हिंसा और अशांति समाप्त की जा सकती है।
कार्यक्रम में बीडीके हॉस्पिटल झुंझुनूं की डॉक्टर लता चंदन मुख्य अतिथि रहीं। अध्यक्षता डॉक्टर घासीराम विकास समिति के कोषाध्यक्ष विजय गोपाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रामानंद आर्य, मालीराम, सत्यनारायण गर्वा, डॉ. अशोक गर्वा, ईश्वर लाल मण्डाड एवं खुडाना सरपंच महावीर सिंह जोया मौजूद रहे।
वक्ताओं में डॉ. विकास काला, मनोज मेघवाल, विकास गोठवाल, राजवीर सिंह नारनोलिया, ओमप्रकाश सुनिया व रामपाल सीकर ने समाज को शिक्षा, संगठन और संघर्ष के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। सभी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन बुद्ध विहार ट्रस्टी सचिव बलबीर सिंह काला ने किया। इस अवसर पर ट्रस्टी मैनेजर दुर्गा प्रसाद बोयल, पूर्व चेयरमैन सतवीर बरवड़, डॉ. राजेंद्र मेहरिया, सरपंच प्रतिनिधि यशपाल शेखावत, पंकज बौद्ध, आकाश आल्हा, अनिल बाडेटिया सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद स्वरूप खीर का वितरण किया गया।
    user_BAGAR NEWS RAJASTHAN
    BAGAR NEWS RAJASTHAN
    Media company झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • जोबनेर: रेनवाल रोड पर प्रतापपुर बस स्टैंड के समीप बीती रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। वहीं घटना की सूचना के बाद रेनवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के अनुसार,जोबनेर-रेनवाल राजमार्ग पर प्रतापपुरा स्टैण्ड के पास अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेनवाल पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान खिरवा निवासी सीताराम वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    1
    जोबनेर: रेनवाल रोड पर प्रतापपुर बस स्टैंड के समीप बीती रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। वहीं घटना की सूचना के बाद रेनवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के अनुसार,जोबनेर-रेनवाल राजमार्ग पर प्रतापपुरा स्टैण्ड के पास अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेनवाल पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान खिरवा निवासी सीताराम वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_SUNIL KUMAWAT
    SUNIL KUMAWAT
    Local News Reporter Phulera (Hq.Sambhar), Jaipur•
    2 hrs ago
  • खाटूश्यामजी में गेस्ट हाउस में जमकर तोड़फोड़, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात का वीडियो
    1
    खाटूश्यामजी में गेस्ट हाउस में जमकर तोड़फोड़, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात का वीडियो
    user_SIKAR NATION NEWS
    SIKAR NATION NEWS
    Local News Reporter सीकर ग्रामीण, सीकर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • एक तरफ सड़क सुरक्षा सप्ताह और यातायात नियमों के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत कुछ और ही है। दिनदहाड़े, प्रशासन की नाक के नीचे लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बसों की छतों पर यात्रा कर रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस जानलेवा लापरवाही पर रोक लगाने वाला कोई नहीं है और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से नदारद है। आखिर इन हादसों को न्योता देती बसों पर कार्रवाई कब होगी? क्या सिस्टम को किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार है?#RoadSafety #AdministrationFail #RajasthanNews #Churu #RiskyJourney #TrafficRules #GroundReport #BreakingNews #JhalkoMedia #सड़क_सुरक्षा #लापरवाही #राजस्थान_न्यूज़
    2
    एक तरफ सड़क सुरक्षा सप्ताह और यातायात नियमों के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत कुछ और ही है। दिनदहाड़े, प्रशासन की नाक के नीचे लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बसों की छतों पर यात्रा कर रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस जानलेवा लापरवाही पर रोक लगाने वाला कोई नहीं है और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से नदारद है। आखिर इन हादसों को न्योता देती बसों पर कार्रवाई कब होगी? क्या सिस्टम को किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार है?#RoadSafety #AdministrationFail #RajasthanNews #Churu #RiskyJourney #TrafficRules #GroundReport #BreakingNews #JhalkoMedia #सड़क_सुरक्षा #लापरवाही #राजस्थान_न्यूज़
    user_कुमार राजेश चौधरी
    कुमार राजेश चौधरी
    Voice of people चूरू, चूरू, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • news khabar
    1
    news khabar
    user_RJ Gaming
    RJ Gaming
    Speech Therapist चौमू, जयपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.