logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवलगढ़ अस्पताल से इंजेक्शन चोरी का मामला, पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार गिरफ्तार झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ थाना पुलिस ने राजकीय जिला चिकित्सालय से महंगे इंजेक्शन चोरी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुआर थानाधिकारी अजयसिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में आरोपी दीपेन्द्र सैनी (25) निवासी कांवट, सीकर को गिरफ्तार किया गया, जो वर्तमान में जयपुर के एक निजी अस्पताल में डायलिसिस कर्मी के रूप में कार्यरत था। पुलिस के अनुसार, अस्पताल के मेल वार्ड से Human Albumin इंजेक्शन गायब होने की सूचना 2 अप्रैल 2026 को मिली थी। जांच में कुल 323 इंजेक्शन गायब पाए गए। मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

1 hr ago
user_Amit Sharma
Amit Sharma
पत्रकार झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
1 hr ago

नवलगढ़ अस्पताल से इंजेक्शन चोरी का मामला, पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार गिरफ्तार झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ थाना पुलिस ने राजकीय जिला चिकित्सालय से महंगे इंजेक्शन चोरी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुआर थानाधिकारी अजयसिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में आरोपी दीपेन्द्र सैनी (25) निवासी कांवट, सीकर को गिरफ्तार किया गया, जो वर्तमान में जयपुर के एक निजी अस्पताल में डायलिसिस कर्मी के रूप में कार्यरत था। पुलिस के अनुसार, अस्पताल के मेल वार्ड से Human Albumin इंजेक्शन गायब होने की सूचना 2 अप्रैल 2026 को मिली थी। जांच में कुल 323 इंजेक्शन गायब पाए गए। मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • झुंझुनूं। शहर के गुढ़ा फाटक के पास खड़े एक ई-रिक्शा में अचानक आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर सामने दुकान पर गया हुआ था, इसी दौरान रिक्शा में आग लग गई। चालक तुरंत रिक्शा के पास मौके पर पहुंचा। और समय रहते स्थानीय लोगों कि मदद से आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। गनीमत रही कि आग फैलने से पहले ही बुझा दी गई, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, हालांकि भीषण गर्मी या शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण माना जा रहा है।
    1
    झुंझुनूं। शहर के गुढ़ा फाटक के पास खड़े एक ई-रिक्शा में अचानक आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर सामने दुकान पर गया हुआ था, इसी दौरान रिक्शा में आग लग गई।
चालक तुरंत रिक्शा के पास मौके पर पहुंचा। और समय रहते स्थानीय लोगों कि मदद से आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। गनीमत रही कि आग फैलने से पहले ही बुझा दी गई, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, हालांकि भीषण गर्मी या शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण माना जा रहा है।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    1 hr ago
  • बगड़/जय पहाड़ी नगर,@ 1 मई 2026 बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुवार को जय पहाड़ी नगर में भंते विनयपाल जी के सानिध्य में भव्य प्रभात फेरी एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि प्रभात फेरी प्रातःकाल शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बुद्ध विहार जय पहाड़ी में संपन्न हुई। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, युवा व महिलाएं शामिल हुईं। पूरा वातावरण बुद्ध वंदना, जय भीम एवं धम्म के नारों से गुंजायमान रहा। फेरी के माध्यम से गौतम बुद्ध के शांति, अहिंसा, करुणा और समानता के संदेश जन-जन तक पहुंचाए गए। कार्यक्रम की शुरुआत तथागत बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करके की गई। भंते विनयपाल जी ने धम्म उपदेश में कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन मानवता के लिए प्रेरणा है। वर्तमान में बुद्ध के विचारों को अपनाकर ही समाज से भेदभाव, हिंसा और अशांति समाप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में बीडीके हॉस्पिटल झुंझुनूं की डॉक्टर लता चंदन मुख्य अतिथि रहीं। अध्यक्षता डॉक्टर घासीराम विकास समिति के कोषाध्यक्ष विजय गोपाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रामानंद आर्य, मालीराम, सत्यनारायण गर्वा, डॉ. अशोक गर्वा, ईश्वर लाल मण्डाड एवं खुडाना सरपंच महावीर सिंह जोया मौजूद रहे। वक्ताओं में डॉ. विकास काला, मनोज मेघवाल, विकास गोठवाल, राजवीर सिंह नारनोलिया, ओमप्रकाश सुनिया व रामपाल सीकर ने समाज को शिक्षा, संगठन और संघर्ष के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। सभी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन बुद्ध विहार ट्रस्टी सचिव बलबीर सिंह काला ने किया। इस अवसर पर ट्रस्टी मैनेजर दुर्गा प्रसाद बोयल, पूर्व चेयरमैन सतवीर बरवड़, डॉ. राजेंद्र मेहरिया, सरपंच प्रतिनिधि यशपाल शेखावत, पंकज बौद्ध, आकाश आल्हा, अनिल बाडेटिया सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद स्वरूप खीर का वितरण किया गया।
    4
    बगड़/जय पहाड़ी नगर,@ 1 मई 2026 
बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुवार को जय पहाड़ी नगर में भंते विनयपाल जी के सानिध्य में भव्य प्रभात फेरी एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि प्रभात फेरी प्रातःकाल शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बुद्ध विहार जय पहाड़ी में संपन्न हुई।
प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, युवा व महिलाएं शामिल हुईं। पूरा वातावरण बुद्ध वंदना, जय भीम एवं धम्म के नारों से गुंजायमान रहा। फेरी के माध्यम से गौतम बुद्ध के शांति, अहिंसा, करुणा और समानता के संदेश जन-जन तक पहुंचाए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत तथागत बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करके की गई। भंते विनयपाल जी ने धम्म उपदेश में कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन मानवता के लिए प्रेरणा है। वर्तमान में बुद्ध के विचारों को अपनाकर ही समाज से भेदभाव, हिंसा और अशांति समाप्त की जा सकती है।
कार्यक्रम में बीडीके हॉस्पिटल झुंझुनूं की डॉक्टर लता चंदन मुख्य अतिथि रहीं। अध्यक्षता डॉक्टर घासीराम विकास समिति के कोषाध्यक्ष विजय गोपाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रामानंद आर्य, मालीराम, सत्यनारायण गर्वा, डॉ. अशोक गर्वा, ईश्वर लाल मण्डाड एवं खुडाना सरपंच महावीर सिंह जोया मौजूद रहे।
वक्ताओं में डॉ. विकास काला, मनोज मेघवाल, विकास गोठवाल, राजवीर सिंह नारनोलिया, ओमप्रकाश सुनिया व रामपाल सीकर ने समाज को शिक्षा, संगठन और संघर्ष के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। सभी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन बुद्ध विहार ट्रस्टी सचिव बलबीर सिंह काला ने किया। इस अवसर पर ट्रस्टी मैनेजर दुर्गा प्रसाद बोयल, पूर्व चेयरमैन सतवीर बरवड़, डॉ. राजेंद्र मेहरिया, सरपंच प्रतिनिधि यशपाल शेखावत, पंकज बौद्ध, आकाश आल्हा, अनिल बाडेटिया सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद स्वरूप खीर का वितरण किया गया।
    user_BAGAR NEWS RAJASTHAN
    BAGAR NEWS RAJASTHAN
    Media company झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • Post by सम्राट vlog नवलगढ़
    1
    Post by सम्राट vlog नवलगढ़
    user_सम्राट vlog नवलगढ़
    सम्राट vlog नवलगढ़
    Local News Reporter नवलगढ़, झुंझुनू, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • ब्रेकर गलत है या फिर वाहन चालक आप सभी इस एक्सीडेंट दुर्घटना का विडिओ देखकर जरूर दे आजकल जिसके भी मन मे आये गांवो में बिना सरकारी इज्जाजत और बिना किसी आदेश के ब्रेकर बना देते है।
    1
    ब्रेकर गलत है या फिर वाहन चालक आप सभी इस एक्सीडेंट दुर्घटना का विडिओ देखकर जरूर दे आजकल जिसके भी मन मे आये गांवो में बिना सरकारी इज्जाजत और बिना किसी आदेश के ब्रेकर बना देते है।
    user_Bhajan lal sharma
    Bhajan lal sharma
    चूरू, चूरू, राजस्थान•
    37 min ago
  • एक तरफ सड़क सुरक्षा सप्ताह और यातायात नियमों के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत कुछ और ही है। दिनदहाड़े, प्रशासन की नाक के नीचे लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बसों की छतों पर यात्रा कर रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस जानलेवा लापरवाही पर रोक लगाने वाला कोई नहीं है और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से नदारद है। आखिर इन हादसों को न्योता देती बसों पर कार्रवाई कब होगी? क्या सिस्टम को किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार है?#RoadSafety #AdministrationFail #RajasthanNews #Churu #RiskyJourney #TrafficRules #GroundReport #BreakingNews #JhalkoMedia #सड़क_सुरक्षा #लापरवाही #राजस्थान_न्यूज़
    2
    एक तरफ सड़क सुरक्षा सप्ताह और यातायात नियमों के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत कुछ और ही है। दिनदहाड़े, प्रशासन की नाक के नीचे लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बसों की छतों पर यात्रा कर रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस जानलेवा लापरवाही पर रोक लगाने वाला कोई नहीं है और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से नदारद है। आखिर इन हादसों को न्योता देती बसों पर कार्रवाई कब होगी? क्या सिस्टम को किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार है?#RoadSafety #AdministrationFail #RajasthanNews #Churu #RiskyJourney #TrafficRules #GroundReport #BreakingNews #JhalkoMedia #सड़क_सुरक्षा #लापरवाही #राजस्थान_न्यूज़
    user_कुमार राजेश चौधरी
    कुमार राजेश चौधरी
    Voice of people चूरू, चूरू, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • न्यूज | मालाखेड़ा (अलवर) वाल्मीकि समाज पर अत्याचार के विरोध में फूंका विधायक टीकाराम जूली का पुतला, आंदोलन तेज करने की चेतावनी मालाखेड़ा क्षेत्र के गांव नंगली झामावत में वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ गत 15 तारीख को हुए कथित अत्याचार के विरोध में 1 मई 2026 को वाल्मीकि सेना के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मुख्य बाजार चौक में उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान वाल्मीकि सेना प्रमुख अनिल वाल्मीकि ने आरोप लगाया कि घटना के बाद विधायक द्वारा पीड़ित परिवार की कोई सुध नहीं ली गई और न ही किसी प्रकार की सहायता प्रदान की गई। इसी के विरोध में यह कदम उठाया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक विधायक टीकाराम जूली वाल्मीकि समाज के बीच आकर माफी नहीं मांगते, तब तक राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर उनके पुतले जलाए जाएंगे और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। प्रमुख रूप से अनिल वाल्मीकि, लल्लू राम वाल्मीकि, प्रदीप सिंगेलिया, सुरेंद्र बिवाल, चौखाराम, मनोज वाल्मीकि, बनवारी वाल्मीकि, गोविंद वाल्मीकि, संजय वाल्मीकि, साहिल निंदनिया, सुधीर सारसर, राजेश, विजेंद्र, नीरज, नीलू, राजेश पिवाल, टीकम वाल्मीकि, गौतम वाल्मीकि और लोकेश सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगें भी प्रशासन के सामने रखीं और जल्द कार्रवाई की मांग की।
    1
    न्यूज | मालाखेड़ा (अलवर)
वाल्मीकि समाज पर अत्याचार के विरोध में फूंका विधायक टीकाराम जूली का पुतला, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
मालाखेड़ा क्षेत्र के गांव नंगली झामावत में वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ गत 15 तारीख को हुए कथित अत्याचार के विरोध में 1 मई 2026 को वाल्मीकि सेना के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मुख्य बाजार चौक में उनका पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान वाल्मीकि सेना प्रमुख अनिल वाल्मीकि ने आरोप लगाया कि घटना के बाद विधायक द्वारा पीड़ित परिवार की कोई सुध नहीं ली गई और न ही किसी प्रकार की सहायता प्रदान की गई। इसी के विरोध में यह कदम उठाया गया।
उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक विधायक टीकाराम जूली वाल्मीकि समाज के बीच आकर माफी नहीं मांगते, तब तक राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर उनके पुतले जलाए जाएंगे और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
इस दौरान प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। प्रमुख रूप से अनिल वाल्मीकि, लल्लू राम वाल्मीकि, प्रदीप सिंगेलिया, सुरेंद्र बिवाल, चौखाराम, मनोज वाल्मीकि, बनवारी वाल्मीकि, गोविंद वाल्मीकि, संजय वाल्मीकि, साहिल निंदनिया, सुधीर सारसर, राजेश, विजेंद्र, नीरज, नीलू, राजेश पिवाल, टीकम वाल्मीकि, गौतम वाल्मीकि और लोकेश सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।
प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगें भी प्रशासन के सामने रखीं और जल्द कार्रवाई की मांग की।
    user_Neharu jedia
    Neharu jedia
    Local News Reporter उदयपुरवाटी, झुंझुनू, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • रानोली। सीकर जिले के टोडी माधोपुरा गांव में बालाजी मंदिर के नवनिर्मित भव्य गेट का विधिवत शुभ उद्घाटन धार्मिक विधि-विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर गांव में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में सज-धज कर सिर पर कलश धारण करते हुए भव्य कलश यात्रा निकाली। यह यात्रा मंदिर से शुरू होकर नए गेट तक पहुंची, जहां पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। मंदिर के इस सुंदर एवं आकर्षक प्रवेश द्वार का निर्माण सावरमल कुमावत टेलर के सुपुत्र सुरेश कुमावत एवं राजू कुमावत द्वारा करवाया गया है। आकर्षक नक्काशी और डिजाइन से सुसज्जित यह गेट मंदिर की शोभा को और अधिक बढ़ा रहा है। ग्रामीणों की आस्था, सहयोग और समर्पण से तैयार यह गेट सामूहिक भागीदारी का प्रतीक भी बनकर उभरा है। उद्घाटन के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और व्यवस्थाएं सराहनीय रहीं। इस अवसर पर पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी (सीकर), पूर्व प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र खीचड़, पिपराली मंडल अध्यक्ष श्रवण मुंड, लालचंद कुमावत (पिपराली) एवं श्रवण कुमावत सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे।
    1
    रानोली। सीकर जिले के टोडी माधोपुरा गांव में बालाजी मंदिर के नवनिर्मित भव्य गेट का विधिवत शुभ उद्घाटन धार्मिक विधि-विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर गांव में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में सज-धज कर सिर पर कलश धारण करते हुए भव्य कलश यात्रा निकाली। यह यात्रा मंदिर से शुरू होकर नए गेट तक पहुंची, जहां पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।
मंदिर के इस सुंदर एवं आकर्षक प्रवेश द्वार का निर्माण सावरमल कुमावत टेलर के सुपुत्र सुरेश कुमावत एवं राजू कुमावत द्वारा करवाया गया है। आकर्षक नक्काशी और डिजाइन से सुसज्जित यह गेट मंदिर की शोभा को और अधिक बढ़ा रहा है। ग्रामीणों की आस्था, सहयोग और समर्पण से तैयार यह गेट सामूहिक भागीदारी का प्रतीक भी बनकर उभरा है।
उद्घाटन के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और व्यवस्थाएं सराहनीय रहीं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी (सीकर), पूर्व प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र खीचड़, पिपराली मंडल अध्यक्ष श्रवण मुंड, लालचंद कुमावत (पिपराली) एवं श्रवण कुमावत सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_SIKAR NATION NEWS
    SIKAR NATION NEWS
    Local News Reporter सीकर ग्रामीण, सीकर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ थाना पुलिस ने राजकीय जिला चिकित्सालय से महंगे इंजेक्शन चोरी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुआर थानाधिकारी अजयसिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में आरोपी दीपेन्द्र सैनी (25) निवासी कांवट, सीकर को गिरफ्तार किया गया, जो वर्तमान में जयपुर के एक निजी अस्पताल में डायलिसिस कर्मी के रूप में कार्यरत था। पुलिस के अनुसार, अस्पताल के मेल वार्ड से Human Albumin इंजेक्शन गायब होने की सूचना 2 अप्रैल 2026 को मिली थी। जांच में कुल 323 इंजेक्शन गायब पाए गए। मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।
    1
    झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ थाना पुलिस ने राजकीय जिला चिकित्सालय से महंगे इंजेक्शन चोरी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुआर थानाधिकारी अजयसिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में आरोपी दीपेन्द्र सैनी (25) निवासी कांवट, सीकर को गिरफ्तार किया गया, जो वर्तमान में जयपुर के एक निजी अस्पताल में डायलिसिस कर्मी के रूप में कार्यरत था।
पुलिस के अनुसार, अस्पताल के मेल वार्ड से Human Albumin इंजेक्शन गायब होने की सूचना 2 अप्रैल 2026 को मिली थी। जांच में कुल 323 इंजेक्शन गायब पाए गए। मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.