जंगल में मिला घर से गायब युवक का शव,,कोपरा नगर पंचायत का रहने वाला था,युवक l पाण्डुका,,,/थाना क्षेत्र पांडुका अंतर्गत नगर पंचायत कोपरा के एक युवक सोम प्रकाश साहू पिता सुखउ राम साहू 42 वर्ष का शव ग्राम पंचायत गायडबरी और पीपर छड़ी घाट के मध्य जंगल में छत विक्षप्त हालत में 14 तारीख को देखा गया जिसकी जानकारी परिवार को दी गई और शाम होने की वजह से आगे कार्रवाई नहीं हो सका मामला छुरा थाने के अंतर्गत आता है। मौके पर छुरा थाना की टीम पहुंचकर मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही जुट गई है। और पीएम होने के बाद ही आगे इस बारे में कुछ जायदा बता पाना संभव होने की बात कहा जा रहा है, वही बॉडी डीकंपोज होने की वजह से छुरा में पोस्टमार्टम संभव नहीं है । जिसे रायपुर मेडिकल कॉलेज भेजने की तैयारी की जा रही है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक 4 तारीख को शाम को घर से गायब था उसके बाद लगातार परिवार उसकी खोजबीन और पता साजी कर रहे थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक के शव को कहीं जंगली जानवरों ने तो नोच नहीं खाया होगा,क्यों कि सुसाइड के स्थान के आसपास भालू और तेंदुवा का गुफा है।साथ ही सुसाइड की जगह पर भजिया ,505 कीटनाशक दवा और तीन शराब की क्वार्टर बोतले भी मिली है साथ ही युवक अपने मोटरसाइकिल को सड़क किनारे खड़ा कर लगभग डेढ़ किलोमीटर जंगल में जाकर फंदा लगाकर सुसाइड किया है तो वही इस मौतको लेकर तरह-तरह के लगाया जा रहे हैं और इन का खुलासा पीएम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल पाएगा,,।

- Post by सत्य के अंजोर न्यूज1
- स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्राओं ने लिया पुलिस सिस्टम का अनुभव, मिली देश सेवा की प्रेरणा थाने में पहुंचीं छात्राएं, सीखी कानून और सुरक्षा की बारीकियां1
- दुर्ग में भीम जयंती के मौके पर आयोजित कव्वाली में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की उपस्थिति पर पार्षद अजीत वैध ने क्या कहा सुनते हैं।1
- राजपुर। आज दिनांक 15.04.2026 को समय लगभग 3:50 बजे थाना क्षेत्र राजपुर के स्टेट बैंक स्थित प्रकाश ज्वैलर्स में दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ठगी की घटना को अंजाम दिया है। दोनों व्यक्ति दुकान में आकर मंगलसूत्र का लॉकेट देखने की बात कही, जिसके बाद दुकानदार द्वारा ₹54,690/- मूल्य का मंगलसूत्र दिखाया गया। इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक अंगूठी दिखाकर उसकी कीमत पूछी गई, जिसे दुकानदार ने लगभग ₹57,500/- मूल्य का बताया। तत्पश्चात ठगों द्वारा उक्त अंगूठी के बदले मंगलसूत्र का भुगतान करने तथा शेष ₹2,810/- राशि बाद में समायोजित करने का झांसा दिया गया। बातों में उलझाकर दोनों आरोपी समय लगभग 3:57 बजे मंगलसूत्र लेकर दुकान से फरार हो गए। घटना के कुछ समय बाद दुकानदार द्वारा जब उक्त अंगूठी की जांच की तो वह पीतल (नकली) की पाई गई, जिससे ठगी की पुष्टि हुई। इस प्रकार अज्ञात आरोपियों द्वारा ₹54,690/- मूल्य के मंगलसूत्र की धोखाधड़ी कर ली गई। दुकानदार के अनुसार दोनों आरोपी पैदल आए थे, जिससे यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि उन्होंने अपना वाहन वहाँ से कुछ दूरी पर खड़ा किया होगा। दोनों व्यक्ति में से एक व्हाइट शर्ट ब्लू रंग का जींस तथा दूसरा सफेद काला रंग का छींट दार शर्ट व ब्लू जींस पहना हुआ है दोनों का घना दाढ़ी है।वर्तमान में पुलिस ने दोनों अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण किया जा रहा है। राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि उक्त दोनों आरोपी में से एक व्यक्ति बीते दिनांक 13.04.26 को (जेवर दुकान) दीपक अलंकार वाडर्फ़नगर में अंगूठी लेकर बदलने गया था लेकिन वहाँ सफल नहीं हो सका।1
- छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर ब्लास्ट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 14 मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। 👉 मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी 👉 प्रशासन और पुलिस की टीम तैनात 👉 हादसे के कारणों की जांच शुरू ⚠️ मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है 📢 Jay Johar CG News — खबर सच की जड़ तक1
- सोनभद्र में ट्रकों की टक्कर से भीषण आग, लोगों की निष्क्रियता पर उठे सवाल! मदद की जगह वीडियो, इंसानियत पर गंभीर सवाल... क्या इंसान इतना सस्ता हो गया हैं कि वो इंसान ड्राइवर फस गया धीरे धीरे आग बढ़ती गईं कोई भी नहीं मदद के लिये आघे नही आया लेकिन वीडियो तो बननी चाहिए. पोस्ट करना हैं और तो और हस्ते हस्ते इंजॉय करते हुए वीडियो बनाई जान रहिये तो मोबाइल एक तरह का बीमारी बन गया हैं क्योंकि लोगो सब तरह के चीज को छोड़ सकता है लेकिन मोबाइल नहीं छोड़ सकता... ये लोग बचा सकते थे लेकिन बचा लेंंगे तो विडिओ के लिए फिर और न्यूज़ कहा से लाएंगे....1
- धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय हेरोइन (चिट्टा) सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। थाना अर्जुनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर श्याम तराई फॉरेस्ट नाका के पास घेराबंदी कर एक कार में हेरोइन की बिक्री करते हुए बालोद शहर के तीन आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 11 लाख रुपए के 56 ग्राम हेरोइन, एक मारूति स्विफ्ट कार, दो मोबाइल फोन और नगद 4 हजार 240 रुपये सहित कुल 16 लाख 24 हजार 240 रुपये की सामग्री जब्त की गई है। बुधवार शाम 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपी बालोद शहर के मुसलमानपारा के निवासी हैं, जिनमें 34 वर्षीय मोहम्मद इस्लामुद्दीन कुरैशी और उनकी पत्नी 37 वर्षीय अनिता नेताम और इस्लामुद्दीन का छोटा भाई 28 वर्षीय निजामुद्दीन कुरैशी शामिल हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड मोहम्मद इस्लामुद्दीन कुरैशी पिछले करीब डेढ़ से दो वर्षों से पंजाब जाकर ट्रेन के माध्यम से हेरोइन लाता था और रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद व धमतरी समेत कई जिलों में इसकी सप्लाई करता था। वह पिछले 8 महीनों से पुलिस की रडार पर था और लगातार मोबाइल नंबर बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मुखबिर तंत्र और लगातार निगरानी के चलते आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इससे पहले सिटी कोतवाली थाना में हुई हेरोइन कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क का सुराग मिला था, जिसके बाद पुलिस ने रणनीति बनाकर निगरानी बढ़ाई और पुख्ता सूचना पर यह कार्रवाई की। इस पूरी कार्रवाई को धमतरी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन जब्ती माना जा रहा है, जिससे अंतर्राज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने थाना अर्जुनी में धारा 21(बी) और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।1
- ब्रेकिंग न्यूज़… तिल्दा-नेवरा से दिल दहला देने वाली खबर घटना रात करीब 8 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है।” तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत1