धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय हेरोइन (चिट्टा) सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय हेरोइन (चिट्टा) सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। थाना अर्जुनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर श्याम तराई फॉरेस्ट नाका के पास घेराबंदी कर एक कार में हेरोइन की बिक्री करते हुए बालोद शहर के तीन आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 11 लाख रुपए के 56 ग्राम हेरोइन, एक मारूति स्विफ्ट कार, दो मोबाइल फोन और नगद 4 हजार 240 रुपये सहित कुल 16 लाख 24 हजार 240 रुपये की सामग्री जब्त की गई है। बुधवार शाम 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपी बालोद शहर के मुसलमानपारा के निवासी हैं, जिनमें 34 वर्षीय मोहम्मद इस्लामुद्दीन कुरैशी और उनकी पत्नी 37 वर्षीय अनिता नेताम और इस्लामुद्दीन का छोटा भाई 28 वर्षीय निजामुद्दीन कुरैशी शामिल हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड मोहम्मद इस्लामुद्दीन कुरैशी पिछले करीब डेढ़ से दो वर्षों से पंजाब जाकर ट्रेन के माध्यम से हेरोइन लाता था और रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद व धमतरी समेत कई जिलों में इसकी सप्लाई करता था। वह पिछले 8 महीनों से पुलिस की रडार पर था और लगातार मोबाइल नंबर बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मुखबिर तंत्र और लगातार निगरानी के चलते आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इससे पहले सिटी कोतवाली थाना में हुई हेरोइन कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क का सुराग मिला था, जिसके बाद पुलिस ने रणनीति बनाकर निगरानी बढ़ाई और पुख्ता सूचना पर यह कार्रवाई की। इस पूरी कार्रवाई को धमतरी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन जब्ती माना जा रहा है, जिससे अंतर्राज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने थाना अर्जुनी में धारा 21(बी) और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

- ब्रेकिंग न्यूज़… तिल्दा-नेवरा से दिल दहला देने वाली खबर घटना रात करीब 8 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है।” तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत1
- Post by तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम1
- सक्ती जिले के सिंहितराय गांव में वेदांता लिमिटेड बिजली संयंत्र में भीषण औद्योगिक दुर्घटना, जिसमें कम से कम नौ श्रमिकों की मौत हो गई और चालीस से अधिक अन्य घायल हो गए। यह घटना मंगलवार दोपहर को हुई जब एक बॉयलर ट्यूब में कथित तौर पर विस्फोट हो गया, जिससे एक अराजक स्थिति और श्रमिकों के बीच भगदड़ जैसी भीड़ हो गई। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीमों द्वारा मलबे के नीचे फंसे श्रमिकों का पता लगाने के लिए तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया था। गंभीर रूप से घायलों को जिंदल फोर्टिस सहित रायगढ़ के अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है और सुरक्षा चूक की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।1
- ब्रेकिंग न्यूज़.... गरियाबंद जिले के ग्राम चरौदा में एक ही रात में तीन घरों में ताबड़तोड़ चोरी की वारदात। अज्ञात चोरों ने दुरेंद्र सेन, चेतन पटेल और नरेंद्र साहू के घरों को बनाया निशाना। लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने और नगदी पार। गांव में पहले भी चोरी और आगजनी की घटनाएं आ चुकी हैं सामने। ग्रामीणों ने अवैध शराब और गांजा बिक्री को बताया बढ़ते अपराध का कारण। पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, आरोपियों को छोड़ने का आरोप। मामले की जांच जारी, गांव में दहशत का माहौल।3
- परमात्मा साकार है प्रमाण के साथ 💥🥹#santrampaljimaharaj #motivation #viral #live1
- राजपुर। आज दिनांक 15.04.2026 को समय लगभग 3:50 बजे थाना क्षेत्र राजपुर के स्टेट बैंक स्थित प्रकाश ज्वैलर्स में दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ठगी की घटना को अंजाम दिया है। दोनों व्यक्ति दुकान में आकर मंगलसूत्र का लॉकेट देखने की बात कही, जिसके बाद दुकानदार द्वारा ₹54,690/- मूल्य का मंगलसूत्र दिखाया गया। इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक अंगूठी दिखाकर उसकी कीमत पूछी गई, जिसे दुकानदार ने लगभग ₹57,500/- मूल्य का बताया। तत्पश्चात ठगों द्वारा उक्त अंगूठी के बदले मंगलसूत्र का भुगतान करने तथा शेष ₹2,810/- राशि बाद में समायोजित करने का झांसा दिया गया। बातों में उलझाकर दोनों आरोपी समय लगभग 3:57 बजे मंगलसूत्र लेकर दुकान से फरार हो गए। घटना के कुछ समय बाद दुकानदार द्वारा जब उक्त अंगूठी की जांच की तो वह पीतल (नकली) की पाई गई, जिससे ठगी की पुष्टि हुई। इस प्रकार अज्ञात आरोपियों द्वारा ₹54,690/- मूल्य के मंगलसूत्र की धोखाधड़ी कर ली गई। दुकानदार के अनुसार दोनों आरोपी पैदल आए थे, जिससे यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि उन्होंने अपना वाहन वहाँ से कुछ दूरी पर खड़ा किया होगा। दोनों व्यक्ति में से एक व्हाइट शर्ट ब्लू रंग का जींस तथा दूसरा सफेद काला रंग का छींट दार शर्ट व ब्लू जींस पहना हुआ है दोनों का घना दाढ़ी है।वर्तमान में पुलिस ने दोनों अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण किया जा रहा है। राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि उक्त दोनों आरोपी में से एक व्यक्ति बीते दिनांक 13.04.26 को (जेवर दुकान) दीपक अलंकार वाडर्फ़नगर में अंगूठी लेकर बदलने गया था लेकिन वहाँ सफल नहीं हो सका।1
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम (106वां संविधान संशोधन) भारत की संसद द्वारा सितंबर 2023 में पारित एक ऐतिहासिक कानून है, जो लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% (एक-तिहाई) सीटें आरक्षित करता है। इस कानून का उद्देश्य राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और उन्हें नीति निर्माता बनाना है, जो 2029 के चुनावों से प्रभावी होने की संभावना है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम की मुख्य विशेषताएं: 33% आरक्षण: लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित होंगी। अवधि: यह आरक्षण 15 वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा, जिसे आगे बढ़ाया जा सकता है। लागू करने की प्रक्रिया: परिसीमन (Delimitation) के बाद यह कानून लागू होगा, जिसके 2029 तक प्रभावी होने की उम्मीद है। सीटों का रोटेशन: प्रत्येक परिसीमन के बाद आरक्षित सीटों को रोटेट (बदलना) किया जाएगा। SC/ST आरक्षण: आरक्षित सीटों में से ही अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) की महिलाओं के लिए भी आरक्षण शामिल है। अधिनियम का महत्व: यह भारतीय राजनीति में महिलाओं के कम प्रतिनिधित्व (वर्तमान में लोकसभा में लगभग 14-15%) को सीधे संबोधित करता है। यह अधिनियम मातृशक्ति को सम्मानित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक साहसिक कदम है। इस ऐतिहासिक कदम का उद्देश्य केवल महिलाओं का विकास नहीं, बल्कि महिला-नेतृत्व में विकास सुनिश्चित करना है जागरूकता अभियान: इस अधिनियम के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने के लिए विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में 'नारी शक्ति पदयात्रा' और अन्य जागरूकता कार्यक्रम, जैसे कि Instagram और YouTube पर प्रचार, चलाए जा रहे हैं।1
- एटीएम में सेंधमारी की कोशिश, छुई खदान पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार, 15 अप्रैल बुधवार को दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार थाना छुईखदान क्षेत्र के ग्राम उदयपुर स्थित एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को एटीएम मशीन बंद मिलने और उसमें तोड़फोड़ के निशान दिखाई देने पर संबंधित व्यक्ति द्वारा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 135/2026 के तहत धारा 331(4), 305(e), 62, 324(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही चंपालाल जंघेल (40 वर्ष), निवासी ग्राम उदयपुर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त औजार आरोपी के कब्जे से बरामद कर जब्त कर लिया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।1
- राजपुर। चौकी बारियों पुलिस की कार्यवाही, मवेशियों की खरीद बिक्री एवं तस्करी करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे। पूर्व में घटना दिनांक को चौकी बारियों के ग्राम आरा सरना पारा के पास से पिकप वाहन से मवेशी तस्करी होने की सूचना प्राप्त होने पर चौकी बारियों पुलिस के मौके पर पहुँचने पर पुलिस को देखकर तस्कर पिकअप वाहन को लेकर भागने के दौरान खेत में पिकअप के फंस जाने से ड्राइवर मवेशी से भरा पिकअप को छोड़ कर फरार हो गया था। मामले में धारा छ.ग.कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 एव पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)घ का अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही करते हुए पूर्व में वाहन स्वामी एवं ड्राइवर को जेल भेजा जा चुका है। मामले में एंड टू एंड कार्यवाही करते हुए मवेशियो की खरीद बिक्री करने वाले फरार आरोपी आबिद खान को घेराबंदी कर सीतापुर रोड अंबिकापुर से विधिवत हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार करने पर आरोपी आबिद खान को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।2