बेला/औरैया - मो नसीम अली ÷ PM का आपत्तिजनक {ए.आई}बीडिओ पोस्ट करने वाला अभियुक्त गिरफ़्तार बेला/औरैया - मो नसीम अली ÷ PM का आपत्तिजनक {ए.आई}बीडिओ पोस्ट करने वाला अभियुक्त गिरफ़्तार बेला/औरैया - जनपद औरैया के बेला थाना क्षेत्र मे एक लड़के ने pm का आपत्तिजनक Ai वीडिओ पोस्ट करने वाला युवक को गिरफ़्तार किया है!युवक का नाम सुमित पाल निवासी पूर्वा भवन पोस्ट गैली!को बेला थाना पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है!बेला थाना मे युवक के खिलाफ मु°आ°सं° 42/2026 धारा 356(3) BNS वा 67 IT एक्ट मे मुकदमा दर्ज हुआ है! उ.नि. ब्रजभूषण तिवारी एवं बेला पुलिस टीम ने सुरु की जांच बेला/औरैया - जनपद औरैया के बेला थाना क्षेत्र मे एक लड़के ने pm का आपत्तिजनक Ai वीडिओ पोस्ट करने वाला युवक को गिरफ़्तार किया है!युवक का नाम सुमित पाल निवासी पूर्वा भवन पोस्ट गैली!को बेला थाना पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है!बेला थाना मे युवक के खिलाफ मु°आ°सं° 42/2026 धारा 356(3) BNS वा 67 IT एक्ट मे मुकदमा दर्ज हुआ है! उ.नि. ब्रजभूषण तिवारी एवं बेला पुलिस टीम ने सुरु की जांच
बेला/औरैया - मो नसीम अली ÷ PM का आपत्तिजनक {ए.आई}बीडिओ पोस्ट करने वाला अभियुक्त गिरफ़्तार बेला/औरैया - मो नसीम अली ÷ PM का आपत्तिजनक {ए.आई}बीडिओ पोस्ट करने वाला अभियुक्त गिरफ़्तार बेला/औरैया - जनपद औरैया के बेला थाना क्षेत्र मे एक लड़के ने pm का आपत्तिजनक Ai वीडिओ पोस्ट करने वाला युवक को गिरफ़्तार किया है!युवक का नाम सुमित पाल निवासी पूर्वा भवन पोस्ट गैली!को बेला थाना पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है!बेला थाना मे युवक के खिलाफ मु°आ°सं° 42/2026 धारा 356(3) BNS वा 67 IT एक्ट मे मुकदमा दर्ज हुआ है! उ.नि. ब्रजभूषण तिवारी एवं बेला पुलिस टीम ने सुरु की जांच बेला/औरैया - जनपद औरैया के बेला थाना क्षेत्र मे एक लड़के ने pm का आपत्तिजनक Ai वीडिओ पोस्ट करने वाला युवक को गिरफ़्तार किया है!युवक का नाम सुमित पाल निवासी पूर्वा भवन पोस्ट गैली!को बेला थाना पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है!बेला थाना मे युवक के खिलाफ मु°आ°सं° 42/2026 धारा 356(3) BNS वा 67 IT एक्ट मे मुकदमा दर्ज हुआ है! उ.नि. ब्रजभूषण तिवारी एवं बेला पुलिस टीम ने सुरु की जांच
- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धौरेरा (जनेतपुर) से एक 14 वर्षीय किशोर के घर से नाराज होकर चले जाने का मामला सामने आया है। पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस से किशोर की तलाश कर उसे सकुशल वापस दिलाने की गुहार लगाई गई है। ग्राम धौरेरा (जनेतपुर) निवासी चरन सिंह उर्फ पहलवान जो गांव में टेंट हाउस का काम करते हैं ने कोतवाली औरैया में दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र आयुष राजपूत (उम्र करीब 14 वर्ष, रंग गोरा) हाईस्कूल की परीक्षा की तैयारी कर रहा है। पिता के अनुसार दिनांक 07 मार्च 2026, शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे उन्होंने बेटे को मोबाइल फोन चलाने से मना कर दिया था और पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी थी, क्योंकि उसकी हाईस्कूल की परीक्षा थी। बताया गया कि इसी बात से नाराज होकर आयुष घर से निकल गया। जब देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद पिता और परिवार के अन्य लोगों ने रिश्तेदारों व आसपास के संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन किशोर का कहीं कोई पता नहीं चल सका। थक-हार कर पिता चरन सिंह ने कोतवाली औरैया पहुंचकर लिखित तहरीर देकर अपने पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने तथा उसे तलाश कर सकुशल उनके सुपुर्द किए जाने की मांग की है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी गई है।1
- इटावा। जनपद के ऊसराहार क्षेत्र में कथित रूप से संचालित अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई न होने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। क्षेत्र में कई क्लीनिक बिना मान्यता के संचालित होने की चर्चाएं हैं, लेकिन अब तक उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रशांत कुमार यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर पोस्ट करते हुए स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिन अस्पतालों या क्लीनिकों से रिश्वत नहीं मिलती, उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई की जाती है, जबकि अन्य को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे मामले की जानकारी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के समक्ष रखी जाएगी और दोषी अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की जाएगी। प्रशांत कुमार यादव ने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में कुछ अल्ट्रासाउंड सेंटर फर्जी डिग्री से संचालित हो रहे थे और वहां लिंग परीक्षण जैसे गंभीर मामलों की शिकायतें भी सामने आईं थीं। उन्होंने दावा किया कि कुछ समय पहले एक सेंटर फर्जी डिग्री के आधार पर संचालित होता पाया गया था, लेकिन उसके खिलाफ न तो कोई मुकदमा दर्ज किया गया और न ही सख्त कार्रवाई की गई। आरोप है कि बाद में दूसरी डिग्री लगाकर सेंटर को दोबारा संचालित करा दिया गया। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डॉ. सतेंद्र यादव ने क्षेत्र के कुछ अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच कर जुर्माना लगाया था, जिसके बाद यह मामला और चर्चा में आ गया। वहीं डिप्टी सीएमओ डॉ. सतेंद्र यादव ने आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि कोई क्लीनिक बिना पंजीकरण के संचालित पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 29 अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई की जा चुकी है। फिलहाल यह मामला पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों की नजर स्वास्थ्य विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।1
- आज की ब्रेकिंग न्यूज़ शिवम किसान के साथ सुनिए न्यूज़ की खबर हीरा ने अमेरिका के ऊपर फाइटर जेट के ऊपर की फायरिंग शो किस कॉलोनी से कई से उसके पास जितने भी हवाई फ्लैट या कुछ भी जितने भी उसके पास थे वह सब कुछ उसके रह गए बस उसका कालीन हो गया स्टार्ट अब ईरान चलाएगी अमेरिका के फायरिंग हमेशा की तरह देखो इंस्टाग्राम पर इतनी ट्रेनिंग में वीडियो वायरल जाती शिवम किसान के साथ जुड़े रहने के लिए आगे की न्यूज़ आपको दीजाएगी1
- Post by Kanhaiya lal1
- जति प्रमाणपत्र खारिज किये जाने से नाराज खटिक समाज ने किया प्रदर्शन1
- *जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन यूनिट-1 के पांच समूहों अध्यक्ष गण ने समाज सेवार्थ ली शपथ इटावा। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 5, यूनिट -1के पांच समूहों दतावली डायमंड, राइजिंग स्टार, तेजस्विनी और शाइनिंग स्टार द्वारा 8मार्च को सामूहिक अधिष्ठापन कार्यक्रम सम्पन्न किया गया साथ ही प्रथम यूनिट काउंसिल मीट, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली मिलन का भी आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ शिवराज सिंह यादव (सदस्य केंद्रीय समिति जायंट्स)अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती ऊषा यादव (सदस्य विशेष समिति जायंट्स) विपिन मित्तल(अध्यक्ष फेडरेशन -5), कैलाश यादव (प्रधानाचार्य)विशिष्ट अतिथि श्रीमती अपर्णा सिंह(फेडरेशन वित्त अधिकारी), श्रीमती आशा अवस्थी(कोऑर्डिनेटर ),डॉ प्रशांत मिश्रा (प्लास्टिक सर्जन) एवं नीतू पुरवार (यूनिट डॉयरेक्टर -1),राजदा खातून (फेडरेशन ऑफिसर), संगीता अग्रवाल (फेडरेशन ऑफिसर), मनीष सहाय (फेडरेशन ऑफिसर) श्रीमती ऋतु चौहान (फेडरेशन ऑफिसर)आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रश्मि यादव(अध्यक्ष -दतावली समूह) द्वारा की गई।इस अवसर पर जायंट्स दतावली की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि यादव, दतावली डायमंड की अध्यक्ष श्रीमती स्नेह अग्रवाल, राइजिंग स्टार की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना बाजपेई, शाइनिंग स्टार की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गुप्ता, तेजस्विनी की अध्यक्ष श्रीमती सीमा चौहान एवं सभी समूहों के निदेशक मंडल तथा नवीन सदस्यों द्वारा शपथ ली गई। मुख्य अतिथि डॉ शिवराज सिंह यादव जी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि 'दीन सेवा ही ईश सेवा है' यही जायंट्स परिवार का मूल मंत्र है। श्रीमती ऊषा यादब डॉ कैलाश यादव ने जायंट्स परिवार द्वारा संपादित सेवयों को सराहनीय एवं अनुकरणीय बताया श्रीमती ऊषा यादव ने भव्य चतुरंगी आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जायंट्स की श्रीमती कृष्णा चौधरी, कृष्णा शर्मा, संगीता तिवारी, केशवती गोयल, कमला देवी, कुसुम गुप्ता श्रीमती अंजू दुबे आदि आठ वरिष्ठ जायँट्स महिला सदस्यों को प्रतीक चिन्ह भैंट कर सम्मानित किया फेडरेशन अध्यक्ष श्री विपिन मित्तल जी द्वारा समूह अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष गण को दायित्व वोध कराते हुए समस्त समूहों के अध्यक्ष , प्रशासनिक निदेशक तथा वित्त निदेशक को प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। श्रीमती आशा अवस्थी फेडरेसन कोऑर्डिनेटर ने प्रशासनिक निदेशक गण को दायित्व बोध कराया, श्रीमती अपर्णा सिंह फेडरेसन वित्त अधिकारी ने वित्त निदेशक गण को दायित्व बोध कराया अतिथियों का स्वागत भाषण श्रीमती स्वीटी मथुरिया (निवर्तमान अध्यक्ष राइजिंग स्टार) द्वारा तथा धन्यवाद श्रीमती सोनिया गुप्ता (अध्यक्ष शाइनिंग स्टार) द्वारा दिया गाया| नीतू पुरवार द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं को अंगवस्त्र पहनाकर एवं रोज़ स्टिक भेंट की गई|कार्यक्रम का मनोहारी एवं सफल संचालन श्रीमती ऋतु चौहान फेडरेसन ऑफिसर द्वारा किया गया। श्रीमती राजदा खातून एवं श्री राम सजीवन सिंह ने होली गीत की गायन प्रस्तुति की अनन्या गुप्ता ने होली गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति की होली मिलन केअवसर पर सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाया तथा फूलों की होली खेली। अंत में सभी ने सुरुचिपूर्ण भोजन किया2
- रसूलाबाद कानपुर देहात।नवविवाहिता दुल्हन को विदा करा कर ले जा रहे दूल्हा व दुल्हन के साथ मारपीट व लूट की घटना निकली फर्जी प्रशासन ने ली राहत की सांस रसूलाबाद क्षेत्र के कठिका गांव से मंगलवार को दुल्हन को विदा करा कर ले जा रहे युवक ने भवनपुर भट्ठा के नजदीक बाइक सवारों द्वारा गाड़ी रोक कर लूटपाट करने की सूचना पुलिस को दी जिससे प्रशासन हरकत में आया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की तो पता चला की लूट की घटना फर्जी है ओवरटेक को लेकर कुछ लोगों को कार चालक से विवाद हुआ था। प्रभारी निरीक्षक रसूलाबाद शिवनारायण सिंह में बताया की लूट की घटना बिल्कुल फर्जी है। वहीं औरैया निवासी दूल्हा और दुल्हन ने वीडियो जारी कर घटना की सच्चाई बयान की है।2
- दयालपुर निवासी अंजलि पुत्री दर्शन सिंह राजपूत की शादी के लिए विचित्र पहल सेवा संगठन द्वारा मंगलवार की दोपहर 1 बजे आर्थिक सहयोग एवं आवश्यक घरेलू सामान प्रदान किया गया। संगठन की ओर से यह 70वां सामाजिक सहयोग बताया गया है। अंजलि का विवाह उम्मेद का पुरवा, विकास खंड अछल्दा निवासी परिवार में तय हुआ है, जो 11 मार्च दिन बुधवार को संपन्न होगा। संगठन द्वारा किए गए इस सहयोग से अंजलि के परिवार को काफी राहत मिली है। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की मदद करना और समाज में सहयोग व सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। इसी उद्देश्य के तहत समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की सहायता की जाती है। इस अवसर पर संगठन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. आनंद नाथ गुप्ता ने कहा कि समाज में कई ऐसे परिवार हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण बेटियों की शादी जैसे महत्वपूर्ण कार्य में कठिनाइयों का सामना करते हैं। ऐसे परिवारों की मदद करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि संगठन आगे भी इसी तरह जरूरतमंदों की सहायता करता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई ने भी संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और लोगों को एक-दूसरे की मदद के लिए प्रेरित करते हैं। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष रानू पोरवाल, मंजू गुप्ता, संजय अग्रवाल, राखी पोरवाल, हिमांशु दुबे और एकता गुप्ता सहित संगठन के कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने अंजलि और उसके परिवार को शुभकामनाएं दीं। आर्थिक सहयोग और आवश्यक सामान मिलने पर अंजलि के परिवार के लोगों ने संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सहयोग से शादी की तैयारियों में उन्हें काफी मदद मिली है और वे संगठन के इस मानवीय कार्य के लिए सदैव आभारी रहेंगे।1