Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sitapur- हंसता-खेलते अंकित ने क्यों उठाया ये खौफनाक कदम? | इलाके में सनसनी | Sitapur News Sitapur- हंसता-खेलते अंकित ने क्यों उठाया ये खौफनाक कदम? | इलाके में सनसनी | Sitapur News
Aman Raj Editor In Chief
Sitapur- हंसता-खेलते अंकित ने क्यों उठाया ये खौफनाक कदम? | इलाके में सनसनी | Sitapur News Sitapur- हंसता-खेलते अंकित ने क्यों उठाया ये खौफनाक कदम? | इलाके में सनसनी | Sitapur News
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- सीतापुर के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई, जबकि एक मासूम बच्ची समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा लहरपुर-बिसवां मार्ग पर खानपुर सादात गांव के पास अराइज स्कूल के निकट हुआ। जानकारी के अनुसार, अम्बुज (24), उनकी भाभी शिल्पी (30) और 2 वर्षीय भतीजी वर्षा एक ही बाइक पर सवार होकर बिसवां की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से 108 एम्बुलेंस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने शिल्पी को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। इस घटना से पूरे परिवार में शोक का माहौल है।1
- लखीमपुर खीरी — थाना धौरहरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कफारा के मजरा होलागढ़ में पारिवारिक जमीन विवाद के दौरान विधवा महिला राम देवी और उनके परिवार के साथ मारपीट व अभद्रता का आरोप लगा है, पीड़ित पक्ष का कहना है कि विवाद सुलझाने पहुंचे प्रधान पक्ष के लोगों ने समझौते के बजाय जबरन कब्जे की कोशिश की, गाली-गलौज की और मोबाइल छीन लिया जिसमें उनके साक्ष्य मौजूद थे पीड़ितों का आरोप है कि चौकी कफारा में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई और उल्टा उनसे ही सबूत मांगे गए, जबकि मोबाइल आरोपियों के पास है नोट — वीडियो में गाली-गलौज है, आवश्यक हो तभी सुनें1
- पलिया (खीरी)। एक ओर जहां सोने के बढ़ते दामों के चलते नगर के अधिकांश ज्वैलर्स गिरवीं रखे गहनों को लौटाने में आनाकानी कर रहे हैं, वहीं पलिया के विशाल ज्वैलर्स ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। बताया जाता है कि चार से पांच वर्ष पूर्व कई लोगों ने अपने आभूषण आर्थिक जरूरत के चलते विशाल ज्वैलर्स के यहां गिरवी रखे थे। समय के साथ कुछ ग्राहकों के गिरवी पर्चे तक खो गए, जिसके चलते उन्हें उम्मीद कम ही थी कि उनका सामान वापस मिल सकेगा। लेकिन विशाल ज्वैलर्स ने बिना किसी बहानेबाजी के ग्राहकों की पहचान कर उनका कीमती सामान सकुशल वापस कर दिया। इस सराहनीय कार्य से प्रभावित होकर त्रिलौलिया निवासी सौरभ मिश्रा ने विशाल ज्वैलर्स को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने भी उनकी ईमानदारी की भूरी-भूरी प्रशंसा की। स्थानीय लोगों का कहना है कि आज के दौर में जहां विश्वास की कमी देखने को मिलती है, वहीं इस तरह के उदाहरण समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और भरोसे को मजबूत करते हैं।1
- ASTv24 digital शाहिद लखाही लखीमपुर खीरी: जनपद की श्रीनगर विधानसभा से विधायक मंजू त्यागी के एक बयान ने जिले की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने “हम दो नहीं, हमारे पांच” का नारा देते हुए हिंदू जनसंख्या बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि समाज को अपनी जनसंख्या और सांस्कृतिक पहचान को लेकर जागरूक होना चाहिए। उन्होंने अखिल भारतीय हिंदू महासभा से जुड़े कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समाज में जागरूकता फैलाएं और “लव जिहाद” जैसे मुद्दों पर खुलकर आवाज उठाएं। विधायक के इस बयान के सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। विपक्षी दलों द्वारा इस पर प्रतिक्रिया आने की संभावना जताई जा रही है, वहीं सामाजिक संगठनों में भी इसे लेकर बहस शुरू हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के बयान आगामी राजनीतिक माहौल को प्रभावित कर सकते हैं और जनपद ही नहीं, बल्कि प्रदेश स्तर पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। फिलहाल, इस बयान को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जिससे आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।1
- लखीमपुर खीरी — अमीरनगर के पास गांव गिर्दा से वायरल वीडियो ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, टेंपो में दर्जनों स्कूली बच्चे लटककर सफर करते नजर आए जिससे बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है वीडियो सामने आने के बाद आरटीओ की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे हैं, लोगों का आरोप है कि ओवरलोडिंग पर कार्रवाई न होने से बच्चों की जान जोखिम में डाली जा रही है ।1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- लखीमपुर खीरी: अमीरनगर के पास गांव गिर्दा से वायरल वीडियो ने सिस्टम की पोल खोल दी है। टेंपो में स्कूली बच्चे लटककर सफर करते नजर आए, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वीडियो सामने आते ही RTO की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। लोगों का कहना है कि ओवरलोडिंग पर कोई कार्रवाई नहीं होती, जिससे बच्चों की जान जोखिम में डाली जा रही है।1
- लखीमपुर खीरी — थाना धौरहरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कफारा के मजरा होलागढ़ में पारिवारिक जमीन विवाद के दौरान विधवा महिला राम देवी और उनके परिवार के साथ मारपीट व अभद्रता का आरोप लगा है, पीड़ित पक्ष का कहना है कि विवाद सुलझाने पहुंचे प्रधान पक्ष के लोगों ने समझौते के बजाय जबरन कब्जे की कोशिश की, गाली-गलौज की और मोबाइल छीन लिया जिसमें उनके साक्ष्य मौजूद थे पीड़ितों का आरोप है कि चौकी कफारा में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई और उल्टा उनसे ही सबूत मांगे गए, जबकि मोबाइल आरोपियों के पास है नोट — वीडियो में गाली-गलौज है, आवश्यक हो तभी सुनें1
- लखीमपुर खीरी: जिले के अमीरनगर क्षेत्र के पास गांव गिर्दा से सामने आए एक वायरल वीडियो ने परिवहन व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी है। वीडियो में स्कूली बच्चे टेंपो में लटककर सफर करते नजर आ रहे हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, क्षेत्र में ओवरलोडिंग आम बात हो गई है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्रीय परिवहन विभाग (RTO) की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना बच्चों की जान जोखिम में डालकर इस तरह सफर कराया जा रहा है, लेकिन न तो चेकिंग होती है और न ही नियमों का पालन कराया जाता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले ही स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।1