ग्राम बेलगांव में खड़े डंपर से टकराया बाइक सवार : गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में किया गया भर्ती लांजी तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम बेलगांव में खड़े डंपर से बाइक सवार के टकराने का मामला सामने आया है, जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल को रात 10:00 बजे के लगभग एक व्यक्ति को निजी वाहन से सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया, ईश्वर आचरे ने बताया कि 55 वर्षीय रामादीन पिता दयाराम यादव ग्राम देवरबेल का निवासी है, वह बाइक से अपने ग्राम देवरा बली की तरफ जा रहा था तभी सड़क किनारे खड़े डंपर से वह टकराया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे बेलगांव की कुछ लोगों ने दिखे जिसमें ईश्वर आचरे भी शामिल था, उनके द्वारा निजी वाहन से घायल रामादीन को सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया, जहां मौजूद चिकित्सकीय स्टाफ के द्वारा घायल का तत्काल उपचार प्रारंभ कर दिया गया, जानकारी के मुताबिक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रिम उपचार हेतु रेफर कर दिया गया।
ग्राम बेलगांव में खड़े डंपर से टकराया बाइक सवार : गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में किया गया भर्ती लांजी तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम बेलगांव में खड़े डंपर से बाइक सवार के टकराने का मामला सामने आया है, जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल को रात 10:00 बजे के लगभग एक व्यक्ति को निजी वाहन से सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया, ईश्वर आचरे ने बताया कि 55 वर्षीय रामादीन पिता दयाराम यादव ग्राम देवरबेल का निवासी है, वह बाइक से अपने ग्राम देवरा बली की तरफ जा रहा था तभी सड़क किनारे खड़े डंपर से वह टकराया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे बेलगांव की कुछ लोगों ने दिखे जिसमें ईश्वर आचरे भी शामिल था, उनके द्वारा निजी वाहन से घायल रामादीन को सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया, जहां मौजूद चिकित्सकीय स्टाफ के द्वारा घायल का तत्काल उपचार प्रारंभ कर दिया गया, जानकारी के मुताबिक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रिम उपचार हेतु रेफर कर दिया गया।
- वन्य प्राणियों के लिए स्वर्ग माने जाने वाले बालाघाट जिले के वन क्षेत्र से आए दिन वन्य प्राणी बाघ और तेंदुए की प्राकृतिक, आपसी संघर्ष और शिकार से मौत की घटनाएं सामने आ रही है। इन घटनाओं से वन्य प्राणी प्रेमियों में काफी नाराजगी है और वह इन घटनाओं को लेकर काफी चिंतित भी दिखाई देते है। इस बीच आपसी संघर्ष से एक व्यस्क मादा तेंदुए की मौत की एक बड़ी घटना फिर से प्रकाश में आई है। तिरोड़ी तहसील के वन विकास निगम लामटा परियोजना के जंगल में व्यस्क मादा तेंदुए का शव मिला है। जिससे पूरे विभागीय महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।1
- चेन्नई, 4 अप्रैल 2026। आईपीएल 2026 के 7वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को उनके होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) पर 5 विकेट से हरा दिया। PBKS ने 210 रनों का टारगेट 18.4 ओवर में हासिल कर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की, जबकि CSK लगातार दूसरा मैच हारकर टूर्नामेंट में 0 अंक पर अटकी रही। PBKS की कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए। अयुष मhatre ने 43 गेंदों पर 73 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शिवम दुबे 45* और सरफराज खान 32 रन पर नाबाद रहे। PBKS की ओर से विजयकुमार व्यशाख ने 2 विकेट लिए। जवाब में PBKS ने आक्रामक शुरुआत की। ओपनर प्रियांश आर्य ने मात्र 11 गेंदों पर 39 रन ठोक दिए (3 चौके और 4 छक्के), जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 43 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों पर 50 रनों की कप्तानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह ने अंत में फिनिशिंग टच दिया। PBKS ने 8 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। मैच के मुख्य आकर्षण: प्रियांश आर्य की 11 गेंदों की विस्फोटक पारी ने पावरप्ले में ही मैच का रुख पलट दिया। श्रेयस अय्यर की फिफ्टी ने PBKS को स्थिरता दी। CSK के गेंदबाजों को चेपॉक की पिच पर भी PBKS के बल्लेबाजों ने आसानी से रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच: प्रियांश आर्य को उनकी धमाकेदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। PBKS अब 2 मैचों में 2 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है, जबकि CSK को अपनी पहली जीत का इंतजार है। अगला मैच CSK के लिए काफी अहम होगा। संक्षिप्त स्कोर: CSK: 209/5 (20 ओवर) – अयुष मhatre 73, शिवम दुबे 45* PBKS: 210/5 (18.4 ओवर) – श्रेयस अय्यर 50, प्रियांश आर्य 39 नतीजा: PBKS ने 5 विकेट से जीत हासिल की। IPL 2026 में रोमांच जारी है। PBKS की इस जीत ने साबित कर दिया कि चेपॉक अब कोई किला नहीं रहा! 🏏🔥 मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- जिला कबीरधाम दिनांक 04/04/2026 कबीरधाम पुलिस द्वारा सट्टा संचालित करने वाले आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार, नगद राशि एवं सट्टा सामग्री जब्त कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल व अमित पटेल तथा डीएसपी आशीष शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना पिपरिया की टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। दिनांक 03.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मिरमिटी में योगी ऑटो पार्ट्स दुकान के सामने एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से सट्टा (जुआ) संचालित किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना पिपरिया की टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान आरोपी अरुण नाथ योगी पिता — उम्र 23 वर्ष निवासी — को रंगे हाथ सट्टा पर्ची लिखते हुए पकड़ा गया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सट्टा पर्ची, नीली स्याही का डॉट पेन एवं नगद राशि 750 रुपये बरामद किया गया। उक्त कृत्य के संबंध में आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 06 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया हेतु अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।1
- 10 साल से मौ.t के साए में जी रहे ग्रामीण, सिस्टम फेल देखिए कैसे चलता है घूसखोरी का खेल? गांव के ग्रामीण पिछले 10 साल से मौत के साए में जीने को मजबूर हैं। खेतों के बीच बिजली का तार बेहद खतरनाक तरीके से नीचे लटक रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बार-बार शिकायतों के बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए भी उन्हें घूस देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। आखिर क्यों सोया हुआ है प्रशासन? क्या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही जागेगा सिस्टम? इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए कैसे लापरवाही और भ्रष्टाचार के बीच फंसे हैं गांव के किसान और आम लोग।#1
- डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोगीभाट में शीतला मंदिर में आयोजित एक ग्रामीण बैठक उस वक्त खूनी संघर्ष में बदल गई, जब मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में 20 वर्षीय युवक कुणाल देशमुख की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 2 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे गांव के शीतला मंदिर में ग्रामीणों की बैठक चल रही थी। बैठक में गांव की समस्याओं और मंदिर में ताला लगाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान बातचीत विवाद में बदल गई और कुछ ग्रामीणों ने उपसरपंच डोमेन्द्र देशमुख के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने एकजुट होकर हमला कर दिया। इसी बीच अपने चाचा को बचाने पहुंचे कुणाल देशमुख पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया गया। चाकू से ताबड़तोड़ हमला, मौके पर मची अफरा-तफरी मुख्य आरोपी सोहन कुमार साहू ने अपने पास रखे धारदार चाकू से कुणाल देशमुख के सीने और पेट पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।1
- Post by Rameshwar sahu1
- इंदौर इच्छापुर हाईवे पर बस ओर कैप्सूल वाहन की हुई भिड़ंत। भिड़ंत के बाद लगा लंबा जाम दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतारें इंदौर इच्छापुर हाईवे पर शनिवार सुबह 10:00 बजे एक सड़क हादसा हुआ जिसमें सनावद से इंदौर जा रही प्रभात ट्रैवल्स की बस एमपी 10 पी 9003 ब्रेक फेल होने से कैप्सूल वहां में जाकर टकरा गई। जिसमें केविन में बैठे चार लोगों को मामूली चोट आई है। बस और कैप्सूल वाहन की भिड़ंत के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लग गई।जाम इस कदर लगा की पुलिस चौकी घटना स्थल कटी घाटी के पासे चोरल यादव ढाबे तक और न्यु सेनी होटल से लगाकर बलराज होटल तक भीषण गर्मी में हुए इस हादसे के बाद कई वाहन चालकों अपना रास्ता बदलना पड़ा। वहीं यात्रियों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हुआ कई किलोमीटर पैदल चलकर यात्रियों ने दुकानों से पानी खरीद कर अपनी प्यास बुझाई।3
- विकासखंड कटंगी के अलग-अलग शासकीय स्कूलों में ‘स्कूल चले हम’ अभियान के तहत शनिवार की सुबह साढ़े 10 बजे भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत नगर के सांदीपनी स्कूल में सेवानिवृत्त शिक्षक संजय वर्मा और शिक्षिका सुश्री सुनीता वर्मा के मुख्य आतिथ्य में यह आयोजन हुआ। प्रधान पाठक वाय.के.गढ़पाण्डे ने अध्यक्षता की। आमंत्रित अतिथियों ने बच्चों को पढ़ाई के महत्व के बारे में बेहद विस्तार से जानकारी दी।1
- जोगीभाट गांव में मंदिर से जुड़े मुद्दे पर बुलाई गई एक साधारण बैठक ने अचानक ऐसा खौफनाक मोड़ ले लिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। गुरुवार रात चल रही इस सभा में चर्चा के बीच ही विवाद भड़क उठा और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। शुक्रवार मिली जानकारी अनुसार बैठक के दौरान उपसरपंच डोमेंद्र देशमुख। —जो मृतक कुणाल देशमुख के चाचा हैं—और गांव के कुछ लोगों के बीच कहासुनी शुरू हुई। बात इतनी बढ़ी कि विवाद हाथापाई में बदल गया। इसी बीच 20 वर्षीय कुणाल देशमुख अपने चाचा को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचा। लेकिन हालात बेकाबू हो चुके थे। विवाद में शामिल कुछ लोगों ने कुणाल पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।1