रिश्वत के सहारे चल रहीं डबल देकर बसें? सरकारी सिस्टम पर उठे सवाल! . रिश्वत के सहारे चल रहीं डबल देकर बसें? सरकारी सिस्टम पर उठे सवाल! . #हरदोई। जिले में डबल डेकर बसों के कथित अवैध संचालन पर रोक नहीं लग पा रही है। जानकारी के अनुसार हर दिन करीब 70 से 80 बसें विभिन्न स्थानों से दिल्ली के लिए संचालित हो रही हैं। सूत्रों के हवाले से यह भी आरोप सामने आ रहे हैं कि संबंधित थाना-चौकियों और एआरटीओ स्तर पर मिलीभगत के चलते यह संचालन जारी है। बताया जा रहा है कि यात्रियों से विवाद का एक वीडियो टड़ियावा थाना क्षेत्र के सीतापुर रोड स्थित बांधा पुलिया का है, जिसमें बस संचालन को लेकर हंगामा होता दिख रहा है। फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इससे पूर्व भी डबल देकर बस संचालको के आम लोगों से अभद्रता के कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिनमें पुलिस प्रशासन को मोटी गड्डी देने की बातें स्वीकार की गईं।यह परिवहन व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

- अनूपशहर: गौवंश संरक्षण के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग, 4500 लोगों ने हस्ताक्षर कर राष्ट्रपति-राज्यपाल को भेजा ज्ञापन उत्तर प्रदेश में गौवंश के संरक्षण, संवर्धन और गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर 'गौ सम्मान आवाहन अभियान' के तहत अनूपशहर क्षेत्र के गौ भक्तों ने हुंकार भरी है। सोमवार को बड़ी संख्या में अनूपशहर तहसील मे एकत्रित हुए गौ भक्तों ने राष्ट्रपति, राज्यपाल और एसडीएम अनूपशहर को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मांग की गई कि केंद्र सरकार संविधान के अनुच्छेद 48 में संशोधन कर देशभर में 'केन्द्रीय गो सेवा एवं संरक्षण अधिनियम' लागू करे। *पृथक गोपालन मंत्रालय की मांग* ज्ञापन में स्पष्ट रूप से कहा गया कि गौवंश के उत्थान के लिए एक अलग 'गोपालन मंत्रालय' की स्थापना की जानी चाहिए। इससे न केवल गौवंश का संरक्षण सुनिश्चित होगा, बल्कि इनके संवर्धन के लिए बजट और योजनाओं का क्रियान्वयन भी बेहतर ढंग से हो सकेगा। गौ भक्तों का कहना है कि जब तक केंद्रीय कानून नहीं बनेगा, तब तक देशभर में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना संभव नहीं है। *हस्ताक्षर अभियान को मिला भारी जनसमर्थन* इस मुहिम को धार देने के लिए अनूपशहर में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। गौ भक्तों ने बताया कि इस अभियान के तहत करीब 4500 नागरिकों ने अपना समर्थन देते हुए हस्ताक्षर किए हैं। जनभावनाओं को देखते हुए एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल ने गौभक्तों को आश्वासन दिया कि उनके ज्ञापन को जल्द ही उच्च अधिकारियों और शासन तक प्रेषित कर दिया जाएगा।1
- Post by फरमान इदरीसी1
- Post by সেন্টু সরকার1
- एक शख्स ने 10 मिनट में हेलमेट चालान से बचते हुए Blinkit ऐप से तुरंत हेलमेट मंगाकर पहन लिया। यह अनोखी घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी।1
- इस बैठक में बिलासपुर सेवक सभा पं दिल्ली के प्रधान चेत राम शर्मा जी और नाॅमीनेटिड सदस्य भुवनेश चन्देल एवं सूरत सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।1
- यमुना पार दिल्ली मैं धार्मिक यात्राओं की आयोजन में श्री लाडली सेवा समिति की अग्रणी भूमिका1
- ब्रेकिंग न्यूज़। इस वक्त की सबसे बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से आ रही है, जहाँ ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुलंदशहर के खुर्जा नगर क्षेत्र में हुए सनसनीखेज तीन हत्याओं के मामले में आज पुलिस और स्वाट टीम की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी मयंक सैनी उर्फ दुग्गी को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। 25-26 अप्रैल की रात खुर्जा नगर के सुभाष रोड पर फायरिंग की घटना में तीन युवकों की मौत हो गई थी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने अवैध हथियार अगवाल। फ्लाईओवर के नीचे छिपा रखा है आज जब पुलिस टीम उसे मौके पर लेकर पहुंची। तो उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। जिसमें मयंक के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मयंक सैनी उर्फ दुग्गी निवासी खुर्जा नगर बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है। और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। 👉 फिलहाल इस बड़ी कार्रवाई से पुलिस ने साफ कर दिया है। कि अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।1
- Post by फरमान इदरीसी1
- Post by BHARAT TODAY NEWS1