अनूपशहर: गौवंश संरक्षण के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग, 4500 लोगों ने हस्ताक्षर कर राष्ट्रपति-राज्यपाल को भेजा ज्ञापन अनूपशहर: गौवंश संरक्षण के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग, 4500 लोगों ने हस्ताक्षर कर राष्ट्रपति-राज्यपाल को भेजा ज्ञापन उत्तर प्रदेश में गौवंश के संरक्षण, संवर्धन और गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर 'गौ सम्मान आवाहन अभियान' के तहत अनूपशहर क्षेत्र के गौ भक्तों ने हुंकार भरी है। सोमवार को बड़ी संख्या में अनूपशहर तहसील मे एकत्रित हुए गौ भक्तों ने राष्ट्रपति, राज्यपाल और एसडीएम अनूपशहर को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मांग की गई कि केंद्र सरकार संविधान के अनुच्छेद 48 में संशोधन कर देशभर में 'केन्द्रीय गो सेवा एवं संरक्षण अधिनियम' लागू करे। *पृथक गोपालन मंत्रालय की मांग* ज्ञापन में स्पष्ट रूप से कहा गया कि गौवंश के उत्थान के लिए एक अलग 'गोपालन मंत्रालय' की स्थापना की जानी चाहिए। इससे न केवल गौवंश का संरक्षण सुनिश्चित होगा, बल्कि इनके संवर्धन के लिए बजट और योजनाओं का क्रियान्वयन भी बेहतर ढंग से हो सकेगा। गौ भक्तों का कहना है कि जब तक केंद्रीय कानून नहीं बनेगा, तब तक देशभर में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना संभव नहीं है। *हस्ताक्षर अभियान को मिला भारी जनसमर्थन* इस मुहिम को धार देने के लिए अनूपशहर में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। गौ भक्तों ने बताया कि इस अभियान के तहत करीब 4500 नागरिकों ने अपना समर्थन देते हुए हस्ताक्षर किए हैं। जनभावनाओं को देखते हुए एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल ने गौभक्तों को आश्वासन दिया कि उनके ज्ञापन को जल्द ही उच्च अधिकारियों और शासन तक प्रेषित कर दिया जाएगा।

- Post by Jitender Thakur1
- रिश्वत के सहारे चल रहीं डबल देकर बसें? सरकारी सिस्टम पर उठे सवाल! . #हरदोई। जिले में डबल डेकर बसों के कथित अवैध संचालन पर रोक नहीं लग पा रही है। जानकारी के अनुसार हर दिन करीब 70 से 80 बसें विभिन्न स्थानों से दिल्ली के लिए संचालित हो रही हैं। सूत्रों के हवाले से यह भी आरोप सामने आ रहे हैं कि संबंधित थाना-चौकियों और एआरटीओ स्तर पर मिलीभगत के चलते यह संचालन जारी है। बताया जा रहा है कि यात्रियों से विवाद का एक वीडियो टड़ियावा थाना क्षेत्र के सीतापुर रोड स्थित बांधा पुलिया का है, जिसमें बस संचालन को लेकर हंगामा होता दिख रहा है। फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इससे पूर्व भी डबल देकर बस संचालको के आम लोगों से अभद्रता के कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिनमें पुलिस प्रशासन को मोटी गड्डी देने की बातें स्वीकार की गईं।यह परिवहन व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।1
- *भाकियू अराजनीतिक का हमला: "दिग्विजय की चालबाजी सिसौली में नहीं चलेगी!"* मुजफ्फरनगर के किसान राजधानी सिसौली में जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला के छात्र हित पंचायत के न्यौते पर भाकियू अराजनीतिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने तीखा प्रहार किया है। दिग्विजय ने 25 अप्रैल को नरेश टिकैत से मुलाकात कर हिसार में 27 अप्रैल की महापंचायत का निमंत्रण दिया था। त्यागी ने इसे सियासी चाल बताते हुए किसान संगठनों के बीच जुबानी जंग तेज कर दी। "सिसौली में दिग्विजय चौटाला के पंचायत न्यौते पर भाकियू अराजनीतिक के मांगेराम त्यागी भड़के। त्यागी बोले- यह किसानों का अपमान है। हिसार महापंचायत से पहले सियासी तनाव चरम पर। कामिनी शर्मा1
- Post by फरमान इदरीसी1
- यमुना पार दिल्ली मैं धार्मिक यात्राओं की आयोजन में श्री लाडली सेवा समिति की अग्रणी भूमिका1
- BJP में शामिल होने के बाद राघव चड्ढा का पहला वीडियो आया सामने1
- मई से बड़ा बदलाव... UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, इतनी होगी लिमिट! अगर आप पीएफ से पैसा निकालने में समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो अब आपके लिए अच्छी खबर है, क्योंकि मई से नया सिस्टम आ रहा है, जिसके तहत आप यूपीआई के जरिए पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने करोड़ों अकाउंट होल्डर्स के लिए बड़ा बदलाव करने जा रहा है. पीएफ निकालने का तरीका अब बहुत ही आसान होने जा रहा है. खबर है कि मई के आखिरी तक यूपीआई के जरिए तुरंत पीएफ निकालने की सर्विस शुरू हो सकती है. EPFO के नए डिजिटल सिस्टम CITES 2.0 के तहत बदलाव हो रहा है. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि काम लगभग पूरा हो चुका है. मई के आखिरी तक यूपीआई से पैसा निकालने की अनुमति दे दी जा सकती है. अभी पीएफ निकालने के लिए प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को काफी संघर्ष करना पड़ता है. कई दफा क्लेम रिजेक्ट भी हो जाते हैं, लेकिन नए सिस्टम आने के बाद यह प्रॉसेस काफी तेज हो जाएगा.1
- इटावा-बरेली हाईवे पर डीसीएम-टेंपो की आमने-सामने टक्कर:जमापुर के पास कई घायल, दो की हालत गंभीर है! राजेपुर(फर्रुखाबाद), फर्रुखाबाद2 घंटे पहले व्यूरो चीफ नितीश कुमार द्विवेदी इटावा-बरेली हाईवे पर सोमवार को राजेपुर थाना क्षेत्र के जमापुर समृद्धि गोल्ड के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डीसीएम और टेंपो की आमने-सामने टक्कर में टेंपो में सवार कई लोग घायल हो गए। इनमें से दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, टेंपो में सवार यात्री पांचाल घाट से हुल्लापुर की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार डीसीएम ने जमापुर समृद्धि गोल्ड के पास टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर राजेपुर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत जिला लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। राजेपुर थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जांच शुरू कर दी है।1