गोवर्धन चौक बिलाड़ी में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, वन्देमातरम् के जयघोष से गूंजा पूरा गोवर्धन चौक बिलाड़ी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, वंदेमातरम् के जयघोष से गूंजा गोवर्धन चौक तिल्दा-नेवरा। ग्राम बिलाड़ी के गोवर्धन चौक में जय हिन्द युवा समिति के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान वंदेमातरम् के जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं, गणमान्य नागरिकों के साथ स्कूली बच्चों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं की भी उपस्थिति रही। समारोह में जय हिन्द युवा समिति द्वारा विधिवत तिरंगा ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का गायन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने सम्मानपूर्वक सहभागिता निभाई। राष्ट्रध्वज के सम्मान के साथ ही उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को याद किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में जनपद पंचायत प्रतिनिधि रामजी निषाद, गांव के गणमान्य नागरिक, जय हिन्द युवा समिति के सदस्य, स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में युवाओं की विशेष भागीदारी रही, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग किया। इस अवसर पर गांव की खबरों को विस्तारपूर्वक एवं सटीक तरीके से प्रकाशित करने वाले तिल्दा टाइम्स सीजी न्यूज के संपादक एवं प्रेस मीडिया प्रभारी श्री अनिल कुमार भट्ट भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। वहीं जय हिन्द युवा समिति के सचिव राजकुमार यदु एवं सहसचिव महेश साहू सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी समारोह में मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद हुआ मिष्ठान वितरण ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली बच्चों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, ग्रामीणों एवं युवाओं के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। बच्चों में मिष्ठान वितरण को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी का यह पर्व हमें देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है और युवाओं एवं विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में भी आगे आना चाहिए। युवाओं और ग्रामीणों ने दिखाई एकजुटता ग्राम बिलाड़ी में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी वर्गों की सहभागिता देखने को मिली। जय हिन्द युवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम ने ग्रामीणों में राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया। तिरंगे के नीचे एकत्रित ग्रामीणों और युवाओं ने आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता तथा गांव के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में समिति द्वारा उपस्थित सभी ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, गणमान्य नागरिकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिन्द के नारों से गोवर्धन चौक गूंजता रहा। जय हिन्द! 🇮🇳 वंदे मातरम्!
गोवर्धन चौक बिलाड़ी में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, वन्देमातरम् के जयघोष से गूंजा पूरा गोवर्धन चौक बिलाड़ी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, वंदेमातरम् के जयघोष से गूंजा गोवर्धन चौक तिल्दा-नेवरा। ग्राम बिलाड़ी के गोवर्धन चौक में जय हिन्द युवा समिति के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान वंदेमातरम् के जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं, गणमान्य नागरिकों के साथ स्कूली बच्चों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं की भी उपस्थिति रही। समारोह में जय हिन्द युवा समिति द्वारा विधिवत तिरंगा ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का गायन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने सम्मानपूर्वक सहभागिता निभाई। राष्ट्रध्वज के
सम्मान के साथ ही उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को याद किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में जनपद पंचायत प्रतिनिधि रामजी निषाद, गांव के गणमान्य नागरिक, जय हिन्द युवा समिति के सदस्य, स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में युवाओं की विशेष भागीदारी रही, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग किया। इस अवसर पर गांव की खबरों को विस्तारपूर्वक एवं सटीक तरीके से प्रकाशित करने वाले तिल्दा टाइम्स सीजी न्यूज के संपादक एवं प्रेस मीडिया प्रभारी श्री अनिल कुमार भट्ट भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। वहीं जय हिन्द युवा समिति के सचिव राजकुमार यदु एवं सहसचिव महेश साहू सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं
सदस्य भी समारोह में मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद हुआ मिष्ठान वितरण ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली बच्चों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, ग्रामीणों एवं युवाओं के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। बच्चों में मिष्ठान वितरण को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी का यह पर्व हमें देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है और युवाओं एवं विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में
भी आगे आना चाहिए। युवाओं और ग्रामीणों ने दिखाई एकजुटता ग्राम बिलाड़ी में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी वर्गों की सहभागिता देखने को मिली। जय हिन्द युवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम ने ग्रामीणों में राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया। तिरंगे के नीचे एकत्रित ग्रामीणों और युवाओं ने आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता तथा गांव के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में समिति द्वारा उपस्थित सभी ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, गणमान्य नागरिकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिन्द के नारों से गोवर्धन चौक गूंजता रहा। जय हिन्द! 🇮🇳 वंदे मातरम्!
- दुर्ग पुलिस की कार्यवाही, स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ : 2 बाइक जब्त, 12 हजार रुपये का चालान #durgnews #durgchhattisgarh #durgpolice दुर्ग पुलिस की कार्यवाही, स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ : 2 बाइक जब्त, 12 हजार रुपये का चालान #durgnews #durgchhattisgarh #durgpolice1
- देवीनगर में गूंजी प्रतिभाओं की तालियां, 40 प्रतिभाशाली बच्चों का हुआ सम्मान बिलासपुर। शहर के वार्ड क्रमांक 21 के महाराणा प्रताप चौक स्थित देवीनगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देवीनगर विकास समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। यह आयोजन अपने आप में ऐतिहासिक रहा, क्योंकि मोहल्ले में इस तरह का भव्य और सामूहिक प्रतिभा सम्मान समारोह पहली बार आयोजित किया गया, जिसमें पूरे क्षेत्र ने एकजुट होकर भागीदारी निभाई। समारोह में कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों को तीन श्रेणियों में तथा खेल, कला, नृत्य, संगीत एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 40 प्रतिभाशाली बच्चों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह की विशेषता यह रही कि आयोजन में किसी मुख्य अतिथि को आमंत्रित नहीं किया गया, बल्कि मोहल्ले के वरिष्ठ नागरिकों एवं संरक्षकगण के हाथों प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित कराया गया। समिति का यह प्रयास वरिष्ठजनों के सम्मान के साथ नई पीढ़ी का उत्साहवर्धन करने की अनूठी पहल के रूप में सामने आया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ वरिष्ठ नागरिकों द्वारा किया गया। समारोह में लगभग एक सैकड़ा लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। वार्ड पार्षद श्रीमती मधुबाला टंडन एवं श्री अनुज टंडन सहित मोहल्ले के वरिष्ठ नागरिक, संरक्षकगण, समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बाहर से आए गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में देवीनगर की डॉ. दीक्षा अनुरागी, जिन्हें पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई है, को उनकी शैक्षणिक उपलब्धि के लिए समिति की ओर से विशेष स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों एवं समिति के पदाधिकारियों ने देवीनगर के विकास में देवीनगर विकास समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों और सामूहिक प्रयासों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहीं कक्षा दसवीं की छात्रा आराध्या दुबे ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी। वार्ड पार्षद श्रीमती मधुबाला टंडन ने समारोह की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल प्रतिभा सम्मान समारोह नहीं, बल्कि देवीनगर की एकजुटता और आपसी भाईचारे का परिचायक है। समिति अध्यक्ष अलीम अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि समारोह में उपस्थित लोगों की संख्या और आपसी प्रेम देखकर ऐसा महसूस हो रहा है, जैसे पूरा देवीनगर एक परिवार हो। उन्होंने कहा कि हमारा छोटा-सा मोहल्ला एक परिवार की तरह है, जहां लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी एकता, भाईचारे और सहयोग की भावना को बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए केवल एक राष्ट्र पर्व नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और विविधता का उत्सव भी है। समारोह में विभिन्न धर्म एवं समुदायों के लोगों की उपस्थिति हमारे देश की खूबसूरती को दर्शाती है। इस सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखने के लिए समिति एवं मोहल्लेवासी सदैव प्रयासरत रहेंगे। समारोह का मंच संचालन श्री नारायण मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में संरक्षक हाजी अहमद हुसैन, सी.के. महिलाएंगे, बी.आर. बंजारे, के.के. दुबे, एस.के. बंजारे, डी.एस. राजपूत, अर्जुन पासवान, अनिल शिवालकर, पी.डी. अनुरागी, पटेलाल कुर्रे, पी.जी. पॉल, एम.के. डेनियल, जी.पी. देवांगन, एम.ए. सिद्दीकी, जी.डी. टंडन, नसीम अंसारी, इरफान अली, श्रीमती कांति जोगी एवं श्रीमती अहिल्या बंजारे सहित समिति अध्यक्ष अलीम अंसारी उपस्थित रहे। इसके अलावा समिति के पदाधिकारियों में सचिन मेश्राम, शब्बीर सिद्दीकी, अनिल बंजारे, प्रवीण यादव, अशोक दुबे, फारूक अली, लोकेंद्र राजपूत, दीपक बंजारे एवं अशरफ हुसैन सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर देवीनगर विकास समिति के सचिव श्री सचिन मेश्राम ने समारोह में उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों, अतिथियों, अभिभावकों, बच्चों एवं मोहल्लेवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, सहभागिता और सामूहिक प्रयास से ही यह आयोजन सफल एवं यादगार बन सका। उन्होंने सफल आयोजन के लिए समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समस्त नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समापन अवसर पर देवीनगर विकास समिति की ओर से समारोह में उपस्थित सभी नागरिकों को सेव-बूंदी के पैकेट वितरित कर आपसी प्रेम, सद्भाव एवं खुशी का संदेश दिया गया। इस आत्मीय पहल के साथ समारोह का समापन हुआ। समारोह की सफलता ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि जब समाज के वरिष्ठजन, युवा, बच्चे और नागरिक एकजुट होकर सामूहिक प्रयास करते हैं, तो न केवल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि मोहल्ले में आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक सौहार्द भी और मजबूत होता है।1
- सावधान बिलासपुर, शुद्धता जांच में खरा नहीं उतरा मलाबार ज्वेलर्स! शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित मालाबार ज्वेलर्स में सोने की शुद्धता जांच को लेकर विवाद सामने आया है। सराफा व्यापारी सागर केशरी की शिकायत पर पुलिस ने मालाबार ज्वेलर्स के मैनेजर, कैरेटोमीटर ऑपरेटर और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ BNS की धारा 3(5) और 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है।1
- यौमे पर सुन्नी हुसैनी मस्जिद में परचम कुशाई, मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानियों और उलेमाओं की कुर्बानियों यौमे पर सुन्नी हुसैनी मस्जिद में परचम कुशाई, मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानियों और उलेमाओं की कुर्बानियों1
- ग्राम रौंदा में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण, लैपटॉप, टूल्लू पंप सहित चोरी की संपत्ति बरामद ग्राम रौंदा में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण, लैपटॉप, टूल्लू पंप सहित चोरी की संपत्ति बरामद ▪️ *ग्राम रौंदा में घर का ताला तोड़कर अलमारी से नगदी एवं सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया*। ▪️ *पुलिस पूछताछ में आरोपी द्वारा ग्राम रौंदा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कुल 05 चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की गई।* ▪️ *आरोपी के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, लैपटॉप एवं टूल्लू पंप सहित अन्य चोरी की संपत्ति बरामद की गई।* ▪️ *घटना में प्रयुक्त पेचकस-रॉड एवं मोटरसाइकिल को भी पुलिस द्वारा जप्त कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।* मुख्य बिंदु दिनांक 09.08.2026 को प्राप्त चोरी की रिपोर्ट पर थाना धमधा पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर घटनास्थल निरीक्षण, संदेही की पहचान एवं पूछताछ के माध्यम से प्रकरण का खुलासा किया गया। संक्षिप्त विवरण दिनांक 09.08.2026 को प्रार्थिया शाहजहां बेगम, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम रौंदा, थाना धमधा, जिला दुर्ग द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 03.08.2026 को लगभग 12:30 बजे वह अपने घर में ताला लगाकर पिपरिया गई थीं तथा रात्रि वहीं रुकी थीं। दिनांक 04.08.2026 को लगभग 20:00 बजे वापस आने पर घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला तथा अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पलंग के गद्दे के नीचे रखी नगदी रकम 5,000 रुपये तथा उसी स्थान पर रखी अलमारी की चाबी गायब मिली। अलमारी खोलने पर अंदर का लॉकर टूटा हुआ था तथा उसमें रखे पुराने इस्तेमाल किए हुए 03 नग सोने के मनके वाली पत्ती, अनुमानित कीमत 30,000 रुपये एवं 01 जोड़ी चांदी की पायल, 13 तोला, अनुमानित कीमत 10,000 रुपये चोरी होना पाया गया। चोरी गई संपत्ति एवं नगदी की कुल कीमत लगभग 45,000 रुपये बताई गई। रिपोर्ट पर थाना धमधा में अपराध क्रमांक 221/2026, धारा 331(4), 305(a) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण कर संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में जानकारी एकत्र की गई। संदेही करण दास मानिकपुरी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त घटना सहित क्षेत्र में अन्य चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की गई। पुलिस पूछताछ एवं आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर उसके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, लैपटॉप एवं टूल्लू पंप सहित चोरी की संपत्ति बरामद की गई। आरोपी द्वारा वर्ष 2025 में ग्राम रौंदा स्थित पूर्व माध्यमिक शाला का ताला तोड़कर लैपटॉप, चार्जर एवं माउस तथा संत राम देवांगन का टूल्लू पंप चोरी करना भी बताया गया। चोरी की संपत्ति आरोपी के घर में रखी मोटरसाइकिल के टूल बॉक्स से बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपी द्वारा घरों एवं अन्य स्थानों की निगरानी कर ताला लगा होने की स्थिति का लाभ उठाया जाता था। इसके बाद ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर अलमारी एवं अन्य स्थानों से नगदी तथा आसानी से ले जाई जा सकने वाली कीमती वस्तुओं की चोरी कर उन्हें अपने कब्जे में रखा जाता था। घटना स्थल ग्राम रौंदा, थाना धमधा क्षेत्र, जिला दुर्ग तथा ग्राम रौंदा क्षेत्र के अन्य स्थान। आरोपी का नाम 1. करण दास मानिकपुरी, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम रौंदा, थाना धमधा, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री 1. चोरी के सोने-चांदी के आभूषण। 2. नगदी रकम। 3. 01 नग लैपटॉप। 4. 01 नग टूल्लू पंप। 5. घटना में प्रयुक्त 01 पेचकस-रॉड। 6. घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल। 7. लैपटॉप से संबंधित चार्जर एवं माउस सहित अन्य चोरी की सामग्री। जप्त चोरी की संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1,90,000 रुपये बताई गई है। सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही में थाना धमधा पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण, संदिग्धों की पहचान, लगातार पतासाजी एवं पूछताछ के माध्यम से आरोपी की पहचान कर चोरी की संपत्ति बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घर को लंबे समय के लिए बंद कर कहीं बाहर जाते समय आसपास के विश्वसनीय व्यक्तियों एवं पुलिस को आवश्यक जानकारी दें। घर की सुरक्षा के लिए कीमती सामान एवं नगदी सुरक्षित स्थान पर रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। चोरी एवं अन्य अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। —0000—3
- बिलासपुर में कस्टोडियल मौत मामले में CBI की एंट्री, सेंट्रल जेल पहुंची टीम बिलासपुर में कैदी श्रवण सूर्यवंशी की कस्टोडियल मौत के मामले में CBI ने जांच शुरू कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तीन सदस्यीय CBI टीम बिलासपुर सेंट्रल जेल पहुंची। टीम जेल में जांच के बाद सीपत थाना भी जाएगी। श्रवण सूर्यवंशी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कस्टडी में मौत का आरोप लगाया था। मामले में आगे जांच जारी है।1
- 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिल्हा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग ने फहराया 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिल्हा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग ने फहराया तिरंगा शनिवार को बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शनिवार 15 अगस्त 80 वा स्वतंत्रता दिवस थाना परिसर बिल्हा में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बनाए गया बिल्हा के थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग ने तिरंगा झंडा फहराकर तिरंगे झंडे को सलामी दी इस दौरान थाना परिसर राष्ट्रगान और राज्य गीत के धुन पर देशभक्ति मय हो गया थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग ने वीर शहीद को याद करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी छत्तीसगढ़ महतारी भारत मां बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के तेलिया चित्र में माल्यार्पण कर देश की एकता और भाईचारे को बनाए रखने का आह्वान किया और समस्त क्षेत्र वाशियो को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुवे कहा कि आज का यह पावन दिन हमारे लिए असीम हर्ष और गर्व का दिन है। आज हम उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक याद कर रहे हैं, जिन्होंने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दे दिया। उन्हीं के त्याग और संघर्ष के कारण आज हम सब एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश में खुली हवा में साँस ले रहे हैं।यह दिन हमें न केवल अपने स्वर्णिम इतिहास को याद करने का अवसर देता है, बल्कि हमारे कर्तव्यों का भी बोध कराता है। राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को अक्षुण्ण रखना हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है आइए हम सभी जिम्मेदार नागरिक बनने और अपने देश की प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प लें। इस दौरान थाना स्टाफ के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और मिठाई बाते गये एवं थाना से मिली जानकारी अनुसार 15 अगस्त को बिलासपुर पुलिस परेड ग्राउंड मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना के दो आरक्षक पहला संतोष मरकाम और अर्जुन जांगड़े को बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने विभाग मे उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित भी किया1
- जम्मू तक पहुंची पुलिस की तलाश, 17 वर्षीय नाबालिग सकुशल बरामद; शादी का झांसा देकर भगाने वाला युवक गिरफ्तार रायगढ़। नाबालिग बालिकाओं और महिलाओं से जुड़े अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज है। “अभियान संवेदना” के तहत पुसौर पुलिस ने घर से लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को जम्मू-कश्मीर से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बालिका को शादी का प्रलोभन देकर भगाने और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पुसौर थाना क्षेत्र की 17 वर्ष 9 माह की बालिका 21 जुलाई 2026 की सुबह करीब 3 बजे घर से बिना बताए चली गई थी। परिजनों की तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। रिपोर्ट पर पुसौर पुलिस ने अपराध क्रमांक 195/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान बालिका के जम्मू में होने की जानकारी मिली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में पुसौर पुलिस की टीम जम्मू-कश्मीर रवाना हुई। लगातार पतासाजी के बाद 12 अगस्त को पुलिस ने बुनगा निवासी पुनमचंद मैत्री (24) के कब्जे से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। महिला अधिकारी द्वारा बालिका का कथन कराया गया, जिसमें उसने आरोपी पर शादी का प्रलोभन देकर भगाकर ले जाने और शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(i), 64(2)(एम) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, प्रधान आरक्षक बसंत पांडे, धनुर्जय बेहरा तथा महिला आरक्षक देवमति मांझी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महिला से दुष्कर्म के आरोप में विधि से संघर्षरत बालक पर कार्रवाई इधर, रैरूमाखुर्द चौकी क्षेत्र में 32 वर्षीय महिला ने 17 वर्षीय किशोर पर घर में अकेली होने के दौरान डराने-धमकाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। महिला के अनुसार घटना 15 जुलाई को हुई थी। आरोपी ने घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके चलते उसने तत्काल किसी को जानकारी नहीं दी। बाद में आरोपी के तमिलनाडु जाने के बाद महिला ने अपने पति को घटना की जानकारी दी। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 225/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) और 351(3) में मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक को तलब कर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने घटना करना स्वीकार किया। इसके बाद उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। रायगढ़ पुलिस का कहना है कि महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित शिकायतों में पीड़ितों की सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता दी जा रही है। सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक1
- स्वतंत्रता दिवस पर लक्सस ग्रीन मोबिलिटी का राष्ट्रभक्ति, नवाचार और महिला सशक्तिकरण का संदेश1