इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन सिकंदरपुर, बलिया। इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों, रिबन, सजावटी सामग्री एवं अन्य रचनात्मक वस्तुओं का प्रयोग कर विभिन्न प्रकार की आकर्षक राखियां तैयार कीं। बच्चों द्वारा बनाई गई प्रत्येक राखी भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास का सुंदर प्रतीक रही। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कलात्मक कौशल, आत्मविश्वास तथा भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था। विद्यालय परिसर में बच्चों का उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा था। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अजय कुमार मिश्रा, अध्यक्ष धनंजय मिश्रा, प्रधानाचार्य राघवेंद्र त्रिपाठी एवं उप प्रधानाचार्य राजेश तिवारी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक क्षमता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में एग्जीक्यूटिव प्रधानाचार्य शिखर राय, उप प्रधानाचार्य योगेश तिवारी, सीनियर सेक्शन इंचार्ज अंकिता कुमारी एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन सिकंदरपुर, बलिया। इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों, रिबन, सजावटी सामग्री एवं अन्य रचनात्मक वस्तुओं का प्रयोग कर विभिन्न प्रकार की आकर्षक राखियां तैयार कीं। बच्चों द्वारा बनाई गई प्रत्येक राखी भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास का सुंदर प्रतीक रही। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कलात्मक कौशल, आत्मविश्वास तथा भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था। विद्यालय परिसर में बच्चों का उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा था। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अजय कुमार मिश्रा, अध्यक्ष धनंजय मिश्रा, प्रधानाचार्य राघवेंद्र त्रिपाठी एवं उप प्रधानाचार्य राजेश तिवारी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक क्षमता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में एग्जीक्यूटिव प्रधानाचार्य शिखर राय, उप प्रधानाचार्य योगेश तिवारी, सीनियर सेक्शन इंचार्ज अंकिता कुमारी एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
- महावीरी त्यौहार एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के आगामी जनपद आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय बलिया एवं पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया द्वारा सभी थाना प्रभारियों के साथ की गई समीक्षा बैठक, सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिए कड़े दिशा-निर्देश। शुक्रवार को जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा एतिहासिक महावीरी त्यौहार (झंडा जुलूस) और माननीय मुख्यमंत्री जी के जनपद में संभावित आगमन को लेकर पुलिस लाइन बलिया में जिले के समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों/थानाध्यक्ष और शाखा प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, सांप्रदायिक सौहार्द सुनिश्चित करना और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करना । रूट डायवर्जन और यातायात प्रबंधन: जुलूस के दिन शहर और कस्बों में भारी वाहनों का प्रवेश सुबह से ही पूर्णतः वर्जित रहेगा। आपातकालीन वाहनों (जैसे एम्बुलेंस और फायर टेंडर) को छोड़कर अन्य सभी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान कड़ाई से लागू किया जाएगा। परंपरागत मार्ग का पालन: सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि महावीरी झंडा जुलूस अपने पूर्व निर्धारित और परंपरागत मार्गों से ही निकाला जाए। किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी। डीजे (DJ) और ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध: माननीय सर्वोच्च न्यायालय और सरकारी गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक तेज डीजे बजाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले आयोजकों और डीजे स्वामियों के विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। हथियारों के प्रदर्शन पर रोक: जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक, धारदार या अवैध हथियारों के प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक रहेगी। केवल अखाड़ों के पारंपरिक खेल एवं कौशल ही प्रदर्शित किए जा सकेंगे। माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन हेतु सुरक्षा व्यवस्था: मुख्यमंत्री जी के वीआईपी आगमन को ध्यान में रखते हुए हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल, जनसभा स्थल और रूट डायवर्जन की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था तैयार करने को कहा गया है। कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस कर्मी और सादे कपड़ों में एलआईयू (LIU) की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी: संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से हर गतिविधि पर तीसरी आंख से नजर रखी जाएगी। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती: त्यौहार की संवेदनशीलता को देखते हुए भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल, उपनिरीक्षक, महिला पुलिसकर्मी तथा पीएसी (PAC) के जवानों को ड्यूटी पर मुस्तैद किया गया है। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) करने का आदेश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक और पवित्र पर्व को आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे, तो तुरंत स्थानीय पुलिस अथवा कंट्रोल रूम को सूचित करें। इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री संजय वर्मा, समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।1
- दरौली प्रखंड के विभिन्न गांव में शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में उत्सव का माहौल रहा। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। कई घरों में पूजा-अर्चना के बाद रक्षाबंधन की रस्म पूरी की गई। बाजारों में राखी, मिठाई और उपहार की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। दरौली प्रखंड के विभिन्न गांव में शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में उत्सव का माहौल रहा। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। कई घरों में पूजा-अर्चना के बाद रक्षाबंधन की रस्म पूरी की गई। बाजारों में राखी, मिठाई और उपहार की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही।1
- रसड़ा स्थित मुस्कान हॉस्पिटल में संदिग्ध परिस्थितियों में नवजात बच्चे की मौत। नगरा थाना क्षेत्र निवासी परिवार के नवजात शिशु की रसड़ा स्थित मुस्कान हॉस्पिटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। परिजनों ने डॉक्टर नीलम सिंह पर गलत इंजेक्शन लगाने, इलाज में घोर लापरवाही बरतने और मूल रूप से नर्स होने के बावजूद डॉक्टर बनकर इलाज करने का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि मृत शिशु के मुंह पर जबरन ऑक्सीजन मास्क लगाकर अस्पताल स्टाफ ने बकाया पैसों की वसूली की और डॉक्टर मौके से फरार हो गई। अन्य अस्पतालों में ले जाने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद पुष्टि की कि शिशु की मौत 5 घंटे पहले ही हो चुकी थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रसड़ा SHO ने पीड़ित परिवार को मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। #BalliaNews #Rasra #MedicalNegligence #BalliaPolice #HealthDepartmentUP1
- गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पेट्रोल पंप पर खड़ा करने का आरोप, कार्रवाई की मांग। बिल्थरारोड। अखोप स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर ओम गैस एजेंसी के सिलेंडरों से भरे ट्रक को खड़ा किए जाने का मामला सामने आया है। अरविंद कुमार हेमकर ने इसे नियमों के विरुद्ध बताते हुए अधिकारियों से जांच और कार्रवाई की मांग की है। हेमकर का आरोप है कि पेट्रोल पंप पर गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक खड़ा किया जाता है। वहीं, पेट्रोल पंप संचालक का कहना है कि उन्होंने कई बार गैस एजेंसी के लोगों को ट्रक खड़ा न करने की बात कही, लेकिन इसके बावजूद ट्रक परिसर में खड़ा कर दिया जाता है। मामले से जुड़े फोटो और वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।3
- असांव थाना क्षेत्र में करीब तीन साल पूर्व शराब बरामदगी के दौरान जब्त की गई बाइक के मामले में पुलिस ने वाहन मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार वर्ष 2023 में शराब की खेप के साथ एक बाइक जब्त की गई थी। जांच के दौरान बाइक के स्वामित्व से संबंधित जानकारी सामने आने के बाद पुलिस वाहन मालिक की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने उसे मीरगंज थाना के कपिलवसवा गांव निवासी मुकेश चौहान को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस सबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वाहन मालिक को जेल भेज दिया गया हैं। असांव थाना क्षेत्र में करीब तीन साल पूर्व शराब बरामदगी के दौरान जब्त की गई बाइक के मामले में पुलिस ने वाहन मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार वर्ष 2023 में शराब की खेप के साथ एक बाइक जब्त की गई थी। जांच के दौरान बाइक के स्वामित्व से संबंधित जानकारी सामने आने के बाद पुलिस वाहन मालिक की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने उसे मीरगंज थाना के कपिलवसवा गांव निवासी मुकेश चौहान को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस सबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वाहन मालिक को जेल भेज दिया गया हैं।1
- *पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया द्वारा महावीरी त्यौहार एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के आगामी जनपद आगमन के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों के साथ की गई समीक्षा बैठक, सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कड़े दिशा-निर्देश दिये गये। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह की वीडियो बाइट👇*1
- बलिया: 500 रुपये और साड़ी का वादा कार्यक्रम के बाद महिलाओं का फूटा गुस्सा, मंत्री पर भड़कीं महिलाएं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के एक कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में नाराजगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए महिलाओं से 500 रुपये और एक-एक साड़ी देने की बात कही गई थी। महिलाओं का कहना है कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद न तो उन्हें पैसे मिले और न ही साड़ी दी गई।1
- चोरी करने से संबंधित 02 अभियुक्तगण को बलिया पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार बलिया।। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना भीमपुरा जनपद बलिया पुलिस टीम को मिली सफलता (महिला के गहने साफ करने के बहाने गहने चोरी करने से संबंधित 02 नफर अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार। उल्लेखनीय है कि दिनांक 27.08.2026 को समय लगभग 23.40 बजे थाना भीमपुरा पुलिस रात्रि गश्त/चेकिंग में मामूर थी कि मुखबीर खास की सूचना पर इब्राहिम पट्टी उद्धरन मार्ग पर प्रेमरजा गांव के पास अभियुक्त अरविन्द सोनी पुत्र स्व0 सिताराम सोनी निवासी वार्ड नं0 12 पंचवीर थाना साहेबपुर कमाल जिला बेगुसराय बिहार उम्र करीब 42 वर्ष के द्वारा अपने को पुलिस टीम से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया, पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश *01. अरविन्द सोनी पुत्र स्व0 सिताराम सोनी निवासी वार्ड नं0 12 पंचवीर थाना साहेबपुर कमाल जिला बेगुसराय बिहार उम्र करीब 42 वर्ष के दाहिने पैर में गोली लगी है जिसे ईलाज हेतु तत्काल पुलिस पार्टी द्वारा सीएचसी नगरा प्राथमिक उपचार हेतु भेजा गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। तथा उसका एक अन्य साथी *पंकज सोनी पुत्र अरविन्द सोनी निवासी वार्ड नं0 पचवीर थाना साहेबपुर कमाल जिला बेगुसराय बिहार उम्र करीब 19 वर्ष* को मौके से गिरफ्तार किया गया पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण द्वारा मिलकर दिनांक-21.08.2026 व 24.08.2026 को गांव-गांव घूमकर महिलाओं के गहने व पुराने पीतल के बर्तन साफ करने के बहाने महिलाओं के आभूषण चोरी करने की घटनाएं कारित की गयी है। अभियुक्तगण के पास से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर तथा चोरी के 03 अदद पीली धातु के आभूषण, 15600 रुपये नगद व 01अदद मोटरसाईकिल बरामद हुआ है। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी नगरा ले जाया गया, जहां पर घायल की स्थिति सामान्य है। अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।1