Shuru
Apke Nagar Ki App…
गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पेट्रोल पंप पर खड़ा करने का आरोप, कार्रवाई की मांग। बिल्थरारोड। अखोप स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर ओम गैस एजेंसी के सिलेंडरों से भरे ट्रक को खड़ा किए जाने का मामला सामने आया है। अरविंद कुमार हेमकर ने इसे नियमों के विरुद्ध बताते हुए अधिकारियों से जांच और कार्रवाई की मांग की है। हेमकर का आरोप है कि पेट्रोल पंप पर गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक खड़ा किया जाता है। वहीं, पेट्रोल पंप संचालक का कहना है कि उन्होंने कई बार गैस एजेंसी के लोगों को ट्रक खड़ा न करने की बात कही, लेकिन इसके बावजूद ट्रक परिसर में खड़ा कर दिया जाता है। मामले से जुड़े फोटो और वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार

More news from Ballia and nearby areas
- गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पेट्रोल पंप पर खड़ा करने का आरोप, कार्रवाई की मांग। बिल्थरारोड। अखोप स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर ओम गैस एजेंसी के सिलेंडरों से भरे ट्रक को खड़ा किए जाने का मामला सामने आया है। अरविंद कुमार हेमकर ने इसे नियमों के विरुद्ध बताते हुए अधिकारियों से जांच और कार्रवाई की मांग की है। हेमकर का आरोप है कि पेट्रोल पंप पर गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक खड़ा किया जाता है। वहीं, पेट्रोल पंप संचालक का कहना है कि उन्होंने कई बार गैस एजेंसी के लोगों को ट्रक खड़ा न करने की बात कही, लेकिन इसके बावजूद ट्रक परिसर में खड़ा कर दिया जाता है। मामले से जुड़े फोटो और वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।3
- बलिया: दुर्गा मंदिर पर धार्मिक ध्वज लगाते समय दर्दनाक हादसा, 11 KV तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, 2 गंभीर रसड़ा (बलिया): बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत डेहरी गांव में दुर्गा मंदिर पर धार्मिक ध्वज लगाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के ऊपर से गुजर रही 11 केवी (हाईटेंशन) विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डेहरी गांव स्थित दुर्गा मंदिर पर धार्मिक ध्वज स्थापित करने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान ध्वज का पाइप/बांस ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार से स्पर्श हो गया। करंट की चपेट में आते ही चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में मजदूर हीरामन राजभर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पास में मौजूद दो अन्य युवक भी झुलस गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया आरोप, मुआवजे की मांग घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर के इतने करीब से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को लेकर पहले भी ध्यान आकर्षित कराया गया था, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। परिजनों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए उचित आर्थिक मुआवजे और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।1
- नगर पालिका के E O ने सुने मुनव्वर मुर्गा का बात खत्म कराया चक्का जाम1
- भाई को राखी बांधने जाने वाली बहनों को मिलेगी फ्री बस सेवा राक्षबन्धन पर बहनों को योगी सरकार का तोफा भाई को राखी बांधने जाने वाली बहनों को मिलेगी फ्री बस सेवा सरकार के इस तोहफे से महिलाओं में छाई खुशी महिला के साथ जाने वाले एक व्यक्ति का भी नही लगेगा कोई किराया 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 तारीख रात्रि 12 बजे तक फ़्री रहेगी बस सेवा1
- रक्षाबंधन के दृष्टीगत जनपद में लगायी अधिकारी/कर्मचारीगणों के ड्यूटी व रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर सभी जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाये देने के संबंध पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर की बाईट ।1
- रक्षाबंधन महापर्व के अवसर पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद...... रक्षाबंधन का महापर्व है, जिसके दृष्टिगत जनपद देवरिया की पुलिस सतर्क है, महिला संबंधी अपराधों का हॉट-स्पाट चिन्हित कर लिया गया है, एवं महिलाओं द्वारा विजिट करने वाले स्थान जैसे बाजार व यात्रा करने वाले स्थान जैसे बस स्टॉप, वहां पर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किया गया है एवं पेट्रोलिंग बढ़ाया गया है, इसके साथ साथ डीजीपी महोदय के आदेश के क्रम में जनपद देवरिया की एंटी रोमियो टीम एवं महिला सशक्तिकरण की टीम भी अलग से सक्रिय है, किसी भी परेशानी की स्थिति में आपको अवगत किया जाता है कि आप 112 डायल करें, 10 मिनट के अंदर आपको पुलिस सहायता मिल जायेगी। आप सभी लोगों को देवरिया पुलिस की तरफ से रक्षाबंधन की बहुत शुभकामनाएं।2
- राखी विद खाकी: देवरिया पुलिस और बेटियों के बीच मजबूत हुआ सुरक्षा का बंधन रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देवरिया पुलिस द्वारा “राखी विद खाकी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों और स्कूली छात्राओं के बीच स्नेह, सम्मान और सुरक्षा का अनोखा रिश्ता देखने को मिला। रिजर्व पुलिस लाइन देवरिया में आर.बी.टी. स्कूल की छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन, सुख-समृद्धि और सफलता की मंगलकामना की। वहीं पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने छात्राओं को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए उनकी सुरक्षा, सम्मान और सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया। इसी क्रम में एलबीएस स्कूल खामपार की छात्राओं ने थानाध्यक्ष खामपार बलराम सिंह सहित पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को चॉकलेट और मिठाई वितरित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया। थाना सुरौली में जीवन ज्योति स्कूल बैदा के बच्चों एवं एकल विद्यालय पकड़ी बाजार के स्टाफ ने पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा। थानाध्यक्ष अविनाश मौर्य ने बच्चों को चॉकलेट देकर उनका उत्साह बढ़ाया और सुरक्षा का वचन दिया। भटनी थाने में नेशनल पब्लिक स्कूल, शाखा भटनी के बच्चों ने थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बच्चों को स्नेह और आशीर्वाद दिया। बच्चों की इस पहल से थाने का माहौल भावुक और खुशनुमा हो गया। वहीं गौरीबाजार थाने में एसबीटी पब्लिक स्कूल और डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय सहित पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा। रुद्रपुर में प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर पुलिसकर्मियों के साथ सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल पहुंचे और छात्राओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान छात्राओं को भरोसा दिलाया गया कि देवरिया पुलिस बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाभिमान के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। “राखी विद खाकी” कार्यक्रम के माध्यम से देवरिया पुलिस ने महिला एवं बालिका सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। रक्षाबंधन के इस अवसर पर राखी के पवित्र धागे ने खाकी और बेटियों के बीच सुरक्षा, स्नेह और विश्वास के रिश्ते को और मजबूत किया।1