logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

1 hr ago
user_Abhishek ranjan
Abhishek ranjan
Court reporter कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
1 hr ago

More news from Jamālpur and nearby areas
  • बेटी ने दूसरी जाति में की शादी तो पिता ने कर दिया ‘जिंदा अंतिम संस्कार’! पुतले की निकाली अर्थी, कहा- अब कोई रिश्ता नहीं
    1
    बेटी ने दूसरी जाति में की शादी तो पिता ने कर दिया ‘जिंदा अंतिम संस्कार’! पुतले की निकाली अर्थी, कहा- अब कोई रिश्ता नहीं
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Kahalgaon, Jamālpur•
    10 hrs ago
  • साहिबगंज बलुआ दियारा में पिकअप चालक से लूट की कोशिश, तीन गिरफ्तार साहिबगंज जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलुआ दियारा में पिकअप वाहन रोककर चालक से लूटपाट की कोशिश के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से देसी कट्टा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मामले को लेकर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि 16 सितंबर की रात एसपी अमित कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने बलुआ दियारा में छापेमारी कर मो. जुनेद, मो. फजल और मो. अरवाज को गिरफ्तार किया। वहीं, एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 112/26 दर्ज कर बीएनएस और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। छापेमारी टीम में मुफस्सिल थाना प्रभारी अनिश कुमार पाण्डेय समेत पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।
    1
    साहिबगंज बलुआ दियारा में पिकअप चालक से लूट की कोशिश, तीन गिरफ्तार
साहिबगंज जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलुआ दियारा में पिकअप वाहन रोककर चालक से लूटपाट की कोशिश के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से देसी कट्टा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मामले को लेकर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि  16 सितंबर की रात एसपी अमित कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने बलुआ दियारा में छापेमारी कर मो. जुनेद, मो. फजल और मो. अरवाज को गिरफ्तार किया। वहीं, एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 112/26 दर्ज कर बीएनएस और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। छापेमारी टीम में मुफस्सिल  थाना प्रभारी अनिश कुमार पाण्डेय समेत पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।
    user_JOURNALIST
    JOURNALIST
    Journalist साहिबगंज, साहेबगंज, झारखंड•
    1 hr ago
  • एयरटेल पेमेंट बैंक के बड़े अधिकारी निकल साइबर फ्रॉड उड़ा ले गए ₹44 00₹ एयरटेल पेमेंट बैंक के बैंक खाते से उड़ गया 4400 टैक्स बैंक बड़े अधिकारी का नाम लेकर आया था फोन
    1
    एयरटेल पेमेंट बैंक के बड़े अधिकारी निकल साइबर फ्रॉड उड़ा ले गए ₹44 00₹
एयरटेल पेमेंट बैंक के बैंक खाते से उड़ गया 4400 टैक्स बैंक बड़े अधिकारी का नाम लेकर आया था फोन
    user_User10408
    User10408
    पत्रकार Godda, Jharkhand•
    3 hrs ago
  • _बक्सर का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने सिविल सर्जन और जिलाधिकारी की व्यवस्था पर उठाए बड़े सवाल_ रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम _बक्सर का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने सिविल सर्जन और जिलाधिकारी की व्यवस्था पर उठाए बड़े सवाल_ _बक्सर।_ बक्सर सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जहां एक कर्मी के द्वारा संसाधन के अभाव में *शव को करीब 15-20 मीटर तक घसीट कर* पोस्टमार्टम रूम के अंदर ले जाया जा रहा है। इस वायरल वीडियो ने न सिर्फ मानवता को शर्मसार किया है, बल्कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल भी खोल दी है। _यह तस्वीर नहीं, यह बिहार की व्यवस्था का पोस्टमार्टम है।_ इस पूरे शर्मनाक मामले पर बक्सर के पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सीधे तौर पर यहां के सिविल सर्जन और जिलाधिकारी की कार्यशैली और व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। _पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने कहा -_ "बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस की ये तस्वीर देखकर मेरा सिर शर्म से झुक गया है। इससे बड़ी शर्मसार करने वाली बात कोई हो ही नहीं सकती। एक तरफ सरकार सुशासन का दावा करती है, दूसरी तरफ बक्सर सदर अस्पताल में एक स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं है। मैं सीधा सवाल पूछना चाहता हूँ सिविल सर्जन साहब से और जिलाधिकारी महोदया से कि आखिर आपकी व्यवस्था कहां सो रही है? क्या मरने वाले के परिजनों के सम्मान की कोई कीमत नहीं है? अगर पोस्टमार्टम हाउस में यही हाल है तो अस्पताल के अंदर क्या होता होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। > ये घोर लापरवाही है, और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।" गौरतलब है कि बक्सर पुराना सदर अस्पताल स्थित सरकारी पोस्टमार्टम हाउस में लंबे समय से संसाधनों का अभाव बताया जा रहा है। कर्मचारियों की कमी और बुनियादी सुविधाएं न होने के कारण ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, और अब तो *करीब 15-20 मीटर तक शव को घसीटने* का यह शर्मनाक वीडियो सामने आया है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और लोग जिला प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं। बाईट- संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी पूर्व सदर विधायक बक्सर
    2
    _बक्सर का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने सिविल सर्जन और जिलाधिकारी की व्यवस्था पर उठाए बड़े सवाल_
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
_बक्सर का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने सिविल सर्जन और जिलाधिकारी की व्यवस्था पर उठाए बड़े सवाल_
_बक्सर।_ बक्सर सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जहां एक कर्मी के द्वारा संसाधन के अभाव में *शव को करीब 15-20 मीटर तक घसीट कर* पोस्टमार्टम रूम के अंदर ले जाया जा रहा है। इस वायरल वीडियो ने न सिर्फ मानवता को शर्मसार किया है, बल्कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल भी खोल दी है। _यह तस्वीर नहीं, यह बिहार की व्यवस्था का पोस्टमार्टम है।_
इस पूरे शर्मनाक मामले पर बक्सर के पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सीधे तौर पर यहां के सिविल सर्जन और जिलाधिकारी की कार्यशैली और व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
_पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने कहा -_
"बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस की ये तस्वीर देखकर मेरा सिर शर्म से झुक गया है। इससे बड़ी शर्मसार करने वाली बात कोई हो ही नहीं सकती। एक तरफ सरकार सुशासन का दावा करती है, दूसरी तरफ बक्सर सदर अस्पताल में एक स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं है।
मैं सीधा सवाल पूछना चाहता हूँ सिविल सर्जन साहब से और जिलाधिकारी महोदया से कि आखिर आपकी व्यवस्था कहां सो रही है? क्या मरने वाले के परिजनों के सम्मान की कोई कीमत नहीं है? अगर पोस्टमार्टम हाउस में यही हाल है तो अस्पताल के अंदर क्या होता होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
> ये घोर लापरवाही है, और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।"
गौरतलब है कि बक्सर पुराना सदर अस्पताल स्थित सरकारी पोस्टमार्टम हाउस में लंबे समय से संसाधनों का अभाव बताया जा रहा है। कर्मचारियों की कमी और बुनियादी सुविधाएं न होने के कारण ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, और अब तो *करीब 15-20 मीटर तक शव को घसीटने* का यह शर्मनाक वीडियो सामने आया है।
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और लोग जिला प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं।
बाईट- संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी पूर्व सदर विधायक बक्सर
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    13 hrs ago
  • प्रशांत किशोर के कार को रोककर चंदा मांगने पर प्रशांत किशोर ने जो कहा अब वायरल हो रहा! #Katihar #manihari #Purnia #Bihar #Patna #dilarpur #kisankrupadhyay #local18newskatihar
    1
    प्रशांत किशोर के कार को रोककर चंदा मांगने पर प्रशांत किशोर ने जो कहा अब वायरल हो रहा!
#Katihar #manihari #Purnia #Bihar #Patna 
#dilarpur #kisankrupadhyay #local18newskatihar
    user_लोकल 18 न्यूज़ कटिहार
    लोकल 18 न्यूज़ कटिहार
    Court reporter कटिहार, कटिहार, बिहार•
    15 hrs ago
  • उन अपराधियों को अंतरिम ज़मानत पर रिहा करना, जिन्होंने खुलेआम किसी का सिर फोड़ने की बात स्वीकार की थी!
    1
    उन अपराधियों को अंतरिम ज़मानत पर रिहा करना, जिन्होंने खुलेआम किसी का सिर फोड़ने की बात स्वीकार की थी!
    user_Abhishek ranjan
    Abhishek ranjan
    Court reporter कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    13 hrs ago
  • महागामा में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़! घाट बलिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SDPO वरुण रजक ने खोला पूरा राज
    1
    महागामा में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़! घाट बलिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SDPO वरुण रजक ने खोला पूरा राज
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Kahalgaon, Jamālpur•
    17 hrs ago
  • भभुआ विधायक भरत बिंद पर मकान खाली नहीं करने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार लोकेशन – भभुआ कैमूर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम स्लग :- भभुआ विधायक भरत बिंद पर मकान खाली नहीं करने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार एंकर :- कैमूर के भभुआ विधानसभा क्षेत्र से विधायक भरत बिंद पर मकान खाली नहीं करने, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। भभुआ वार्ड नंबर 19 निवासी धर्मेंद्र कुमार केशरी, पिता मुरली प्रसाद केशरी ने एसपी को आवेदन देकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, विधायक भरत बिंद ने मकान मालिक के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उन्होंने करीब 15 दिन पहले ही मकान खाली कर दिया है और उनके ऊपर किसी तरह का किराया बकाया नहीं है। वीओ :- पीड़ित धर्मेंद्र कुमार केशरी के आवेदन के मुताबिक, भभुआ विधायक भरत बिंद उनके मकान में एक कमरा किराए पर लेकर रह रहे थे। मकान मालिक का कहना है कि उन्हें मकान की मरम्मत करानी है और बेटी की शादी भी करनी है, जिसके चलते उन्होंने विधायक से कमरा खाली करने का अनुरोध किया। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कई बार कहने के बावजूद कमरा खाली नहीं किया गया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि कमरा खाली करने की बात कहने पर उनके साथ गाली-गलौज की गई और धमकी दी गई। इसी को लेकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मामले की जांच और न्याय की मांग की है। बाइट – धर्मेंद्र कुमार केशरी, मकान मालिक वहीं, इस पूरे मामले पर भभुआ विधायक भरत बिंद ने मकान मालिक द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया है। विधायक ने कहा कि जिस मकान की बात की जा रही है, उसमें वह करीब पांच वर्षों से किराएदार के तौर पर रह रहे थे। उनके मुताबिक, आज तक किसी तरह का किराया बकाया नहीं है। उन्होंने मकान मालिक धर्मेंद्र गुप्ता पर ही आरोप लगते हुए कहा मकान मालिक द्वारा एक बार मकान के गेट मे ताला लगा दिया गया था जिससे हम लोग को बाहर रहना पड़ा था विधायक भरत बिंद ने यह भी कहा कि उनके द्वारा मकान मालिक के साथ किसी प्रकार की गाली-गलौज या धमकी नहीं दी गई है। उन्होंने दावा किया कि जिस मकान को लेकर विवाद बताया जा रहा है, उसे उन्होंने करीब 15 दिन पहले ही खाली कर दिया था। बाइट – भरत बिंद, विधायक, भभुआ फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए गए हैं। पीड़ित की ओर से एसपी को दिए गए आवेदन और विधायक के बयान के आधार पर मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    4
    भभुआ विधायक भरत बिंद पर मकान खाली नहीं करने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
लोकेशन – भभुआ कैमूर बिहार 
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
स्लग :-
भभुआ विधायक भरत बिंद पर मकान खाली नहीं करने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
एंकर :-
कैमूर के भभुआ विधानसभा क्षेत्र से विधायक भरत बिंद पर मकान खाली नहीं करने, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। भभुआ वार्ड नंबर 19 निवासी धर्मेंद्र कुमार केशरी, पिता मुरली प्रसाद केशरी ने एसपी को आवेदन देकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, विधायक भरत बिंद ने मकान मालिक के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उन्होंने करीब 15 दिन पहले ही मकान खाली कर दिया है और उनके ऊपर किसी तरह का किराया बकाया नहीं है।
वीओ :-
पीड़ित धर्मेंद्र कुमार केशरी के आवेदन के मुताबिक, भभुआ विधायक भरत बिंद उनके मकान में एक कमरा किराए पर लेकर रह रहे थे। मकान मालिक का कहना है कि उन्हें मकान की मरम्मत करानी है और बेटी की शादी भी करनी है, जिसके चलते उन्होंने विधायक से कमरा खाली करने का अनुरोध किया।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कई बार कहने के बावजूद कमरा खाली नहीं किया गया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि कमरा खाली करने की बात कहने पर उनके साथ गाली-गलौज की गई और धमकी दी गई। इसी को लेकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मामले की जांच और न्याय की मांग की है।
बाइट – धर्मेंद्र कुमार केशरी, मकान मालिक
वहीं, इस पूरे मामले पर भभुआ विधायक भरत बिंद ने मकान मालिक द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया है। विधायक ने कहा कि जिस मकान की बात की जा रही है, उसमें वह करीब पांच वर्षों से किराएदार के तौर पर रह रहे थे। उनके मुताबिक, आज तक किसी तरह का किराया बकाया नहीं है। उन्होंने मकान मालिक धर्मेंद्र गुप्ता पर ही आरोप लगते हुए कहा मकान मालिक द्वारा एक बार मकान के गेट मे ताला लगा दिया गया था जिससे हम लोग को बाहर रहना पड़ा था 
विधायक भरत बिंद ने यह भी कहा कि उनके द्वारा मकान मालिक के साथ किसी प्रकार की गाली-गलौज या धमकी नहीं दी गई है। उन्होंने दावा किया कि जिस मकान को लेकर विवाद बताया जा रहा है, उसे उन्होंने करीब 15 दिन पहले ही खाली कर दिया था।
बाइट – भरत बिंद, विधायक, भभुआ
फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए गए हैं। पीड़ित की ओर से एसपी को दिए गए आवेदन और विधायक के बयान के आधार पर मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    13 hrs ago
  • मोबाइल का किस्त ना जमा करने पर पहले खून निकलवाया , 3000 रुपए लिए मोबाइल भी ले लिया 4 दिन अपहरण करके भी रखा , एजेंट ने कम से कम किडनी नहीं निकलवाई चलो थोड़ी तो इंसानियत जिंदा है।
    1
    मोबाइल का किस्त ना जमा करने पर पहले खून निकलवाया ,
3000 रुपए लिए मोबाइल भी ले लिया 4 दिन अपहरण करके भी रखा ,

एजेंट ने कम से कम किडनी नहीं निकलवाई 
चलो थोड़ी तो इंसानियत जिंदा है।
    user_Abhishek ranjan
    Abhishek ranjan
    Court reporter कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.