ऑपरेशन दहन के तहत 7.84 करोड़ रुपये का गांजा नष्ट, कासगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई कासगंज। उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन दहन” अभियान के तहत कासगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सहावर पर दर्ज एक अभियोग से संबंधित भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा का वैज्ञानिक विधि से विनष्टीकरण कराया। पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री ओ.पी. सिंह के निर्देशन में सोमवार को थाना सहावर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 263/21 से संबंधित बरामद 1568 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ 84 लाख रुपये बताई गई है, को माननीय न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में नष्ट कराया गया। उच्चस्तरीय समिति की मौजूदगी में मादक पदार्थ को बायो मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल एजेंसी, ग्राम पनडबा राय, मथुरा में वैज्ञानिक तरीके से जलाकर नष्ट किया गया। पुलिस विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में कठोर कार्रवाई करना है। कासगंज पुलिस की इस कार्रवाई को जनपद में नशे के खिलाफ बड़ी पहल माना जा रहा है।
ऑपरेशन दहन के तहत 7.84 करोड़ रुपये का गांजा नष्ट, कासगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई कासगंज। उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन दहन” अभियान के तहत कासगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सहावर पर दर्ज एक अभियोग से संबंधित भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा का वैज्ञानिक विधि से विनष्टीकरण कराया। पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री ओ.पी. सिंह के निर्देशन में सोमवार को थाना सहावर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 263/21 से संबंधित बरामद 1568 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7
करोड़ 84 लाख रुपये बताई गई है, को माननीय न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में नष्ट कराया गया। उच्चस्तरीय समिति की मौजूदगी में मादक पदार्थ को बायो मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल एजेंसी, ग्राम पनडबा राय, मथुरा में वैज्ञानिक तरीके से जलाकर नष्ट किया गया। पुलिस विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में कठोर कार्रवाई करना है। कासगंज पुलिस की इस कार्रवाई को जनपद में नशे के खिलाफ बड़ी पहल माना जा रहा है।
- कासगंज के सोरों थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। प्रारंभिक छानबीन में शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले, पुलिस को जहरीले पदार्थ के सेवन से मृत्यु की आशंका है। मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।1
- उत्तर प्रदेश के सोरों स्थित चक्रेश्वर महादेव मंदिर में भव्य सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया गया। श्रद्धालुओं ने पीएम नरेंद्र मोदी की सोमनाथ पूजा का लाइव प्रसारण देखा, जबकि महिलाओं ने पारंपरिक कलश यात्रा निकाली। मंदिर परिसर 'हर हर महादेव' और 'ॐ नमः शिवाय' के जयघोष से गूंज उठा।1
- कासगंज के सहवार गेट इलाके से कूड़ा तो हटा दिया गया है, लेकिन वहां झाड़ू नहीं लगाई गई है। इससे क्षेत्र में सफाई का काम अधूरा रह गया है और गंदगी जस की तस बनी हुई है।1
- कासगंज के ग्राम किलोनी रफातपुर में नालियां ओवरफ्लो हैं और गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाईकर्मी और ग्राम प्रधान दोनों ही समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बदबू और कीचड़ के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- बदायूं के सहसवान क्षेत्र में एक गाँव को जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतें आ रही हैं। सड़क पर रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण रात में चलना मुश्किल और खतरनाक हो जाता है। स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत और रोशनी की व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं।1
- कासगंज में महाराणा प्रताप की जयंती पर कल एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सजीव झांकियां और पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवा आकर्षण का केंद्र रहे, 'जय राजपूताना' के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा। हजारों लोगों ने राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया।1
- कोटा में तीन मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। रिपेयरिंग का काम चल रहा था घटना गुमानपुरा थाना क्षेत्र के बल्लभबाड़ी स्थित घोसी मोहल्ला की है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम में मौके पर पहुंची।1
- कसगंज के सोरों शूकरक्षेत्र में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के फ्लैक्स से स्थानीय प्रमुख मंदिरों के नाम गायब होने पर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने पर्यटन विभाग की इस चूक पर कड़ी नाराजगी जताई है, इसे आस्था का अपमान बताया। विभाग ने गलती स्वीकारते हुए जल्द सुधार और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।1