Shuru
Apke Nagar Ki App…
Manoj baghel Gwalior bharath baba ki bagiya ke pass.ss
Manoj Baghel Manoj
Manoj baghel Gwalior bharath baba ki bagiya ke pass.ss
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Manoj Baghel Manoj2
- जल्द दौड़ेगी शहर में सस्ती दरों पर एयर कंडीशन 25 सीटर सिटी बसे,PM E-Bus योजना के तहत पहले मिलेगी 60 बसे! 14 मार्च को लोक अदालत में बकाया संपत्ति और जलकर कर जरूर जमा कराए और पाए विशेष छूट... संघ प्रिय (आयुक्त नगर निगम ग्वालियर)1
- LPG को लेकर क्या बोले मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव #NewsImpact #GwaliorNews #cmmohanyadav1
- डबरा( ग्वालियर) मध्य प्रदेश गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस की रैली, डबरा में एलपीजी गैस सिलेंडर की कथित कमी और बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। रैली अंबेडकर चौराहे से शुरू हुई जो मुख्य मार्गो से होती हुई एसडीएम कार्यालय पहुंची जहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा गया । रैली में मुख्य रूप से डबरा विधायक सुरेश राजे , नगर अध्यक्ष जीतू राजौरिया सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस की कार्यकर्ता मौजूद रहे , कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और हाल के समय में इजरायल और ईरान के बीच तनाव के बाद देश में गैस आपूर्ति और कीमतों को लेकर चिंता बढ़ी है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शहर में कई जगहों पर एलपीजी सिलेंडर आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहे हैं और बुकिंग में भी दिक्कतें आ रही हैं। साथ ही सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर भी लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। रैली में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा मुर्दाबाद और नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अग्रसेन चौराहे पर पहुंची, जहां सभा का आयोजन किया गया। सभा में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि गैस सिलेंडर की उपलब्धता और कीमतों को लेकर जल्द समाधान नहीं किया गया तो पार्टी आगे भी आंदोलन जारी रखेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- मुरैना में दर्दनाक हादसा मध्य प्रदेश के मुरैना में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शिवपुरी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पहले सड़क पर चल रही एक बकरी को कुचल दिया, इसके बाद चरवाहे युवक को भी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक का पैर ट्रक के टायर में फंस गया और ड्राइवर बेपरवाही से ट्रक चलाता रहा। बताया जा रहा है कि युवक करीब 25 किलोमीटर तक ट्रक के नीचे घिसटता रहा, जिससे उसका सिर बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और ग्रामीणों की मदद से ट्रक का पीछा कर ड्राइवर को पकड़ लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।1
- जौरा कस्बे में गैस सिलेंडर को लेकर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब उपभोक्ताओं की भारी भीड़ गैस पर्ची लेने के लिए एजेंसी के बाहर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि चौबे इंडेन गैस एजेंसी के बाहर सुबह से ही लोगों की लंबी कतार लगी हुई थी। इसी दौरान भीड़ में खड़ी एक महिला अचानक जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी और गुस्से में आकर एजेंसी के शटर को पकड़कर जोर-जोर से बजाने लगी। महिला की इस हरकत से वहां मौजूद उपभोक्ता और एजेंसी के कर्मचारी घबरा गए। स्थिति को देखते हुए कर्मचारियों ने तुरंत महिला को गैस सिलेंडर की पर्ची दे दी। पर्ची मिलने के बाद महिला शांत हो गई और वहां से अपने घर के लिए रवाना हो गई। घटना के दौरान कुछ देर तक एजेंसी के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।1
- आज ग्वालियर से किन्नर समाज की निकलेगी ऐतिहासिक पदयात्रा कैला देवी मंदिर तक.....1
- Post by Manoj Baghel Manoj1