logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सलसलाई थाना क्षेत्र के मुड़लाय में दिल्ली पुलिस की दबिश, नाबालिग से पूछताछ , नोटिस देकर बुलाया दिल्ली शाजापुर जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़लाय से बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम यहां पहुंची और एक नाबालिग के घर पर करीब दो घंटे तक जांच-पड़ताल की। बताया जा रहा है कि नाबालिग द्वारा इंटरनेट पर एक विवादित पोस्ट की गई थी, जो लाल किले से जुड़ी बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, यह पोस्ट किसी संदिग्ध ऑनलाइन ग्रुप से जुड़ी हो सकती है। इसी के चलते दिल्ली से विशेष टीम गांव पहुंची। टीम ने नाबालिग से पूछताछ की, उसका मोबाइल जांच के लिए जब्त किया और नोटिस देकर उसे दिल्ली बुलाया है। इस मामले में शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम मुड़लाय पहुंची थी। टीम ने आईटी एक्ट के तहत नाबालिग से पूछताछ कर उसे नोटिस दिया है और आगे की जांच के लिए दिल्ली बुलाया गया है। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने विस्तृत जानकारी होने से इंकार किया है।

7 hrs ago
user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
सत्य एक्सप्रेस न्यूज
पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
7 hrs ago

सलसलाई थाना क्षेत्र के मुड़लाय में दिल्ली पुलिस की दबिश, नाबालिग से पूछताछ , नोटिस देकर बुलाया दिल्ली शाजापुर जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़लाय से बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम यहां पहुंची और एक नाबालिग के घर पर करीब दो घंटे तक जांच-पड़ताल की। बताया जा रहा है कि नाबालिग द्वारा इंटरनेट पर एक विवादित पोस्ट की गई थी, जो लाल किले से जुड़ी बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, यह पोस्ट किसी संदिग्ध ऑनलाइन ग्रुप से जुड़ी हो सकती है। इसी के चलते दिल्ली से विशेष टीम गांव पहुंची। टीम ने नाबालिग से पूछताछ की, उसका मोबाइल जांच के लिए जब्त किया और नोटिस देकर उसे दिल्ली बुलाया है। इस मामले में शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम मुड़लाय पहुंची थी। टीम ने आईटी एक्ट के तहत नाबालिग से पूछताछ कर उसे नोटिस दिया है और आगे की जांच के लिए दिल्ली बुलाया गया है। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने विस्तृत जानकारी होने से इंकार किया है।

More news from Shajapur and nearby areas
  • शाजापुर जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़लाय से बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम यहां पहुंची और एक नाबालिग के घर पर करीब दो घंटे तक जांच-पड़ताल की। बताया जा रहा है कि नाबालिग द्वारा इंटरनेट पर एक विवादित पोस्ट की गई थी, जो लाल किले से जुड़ी बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, यह पोस्ट किसी संदिग्ध ऑनलाइन ग्रुप से जुड़ी हो सकती है। इसी के चलते दिल्ली से विशेष टीम गांव पहुंची। टीम ने नाबालिग से पूछताछ की, उसका मोबाइल जांच के लिए जब्त किया और नोटिस देकर उसे दिल्ली बुलाया है। इस मामले में शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम मुड़लाय पहुंची थी। टीम ने आईटी एक्ट के तहत नाबालिग से पूछताछ कर उसे नोटिस दिया है और आगे की जांच के लिए दिल्ली बुलाया गया है। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने विस्तृत जानकारी होने से इंकार किया है।
    1
    शाजापुर जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़लाय से बड़ी खबर सामने आई है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम यहां पहुंची और एक नाबालिग के घर पर करीब दो घंटे तक जांच-पड़ताल की। बताया जा रहा है कि नाबालिग द्वारा इंटरनेट पर एक विवादित पोस्ट की गई थी, जो लाल किले से जुड़ी बताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, यह पोस्ट किसी संदिग्ध ऑनलाइन ग्रुप से जुड़ी हो सकती है। इसी के चलते दिल्ली से विशेष टीम गांव पहुंची। टीम ने नाबालिग से पूछताछ की, उसका मोबाइल जांच के लिए जब्त किया और नोटिस देकर उसे दिल्ली बुलाया है।
इस मामले में शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम मुड़लाय पहुंची थी। टीम ने आईटी एक्ट के तहत नाबालिग से पूछताछ कर उसे नोटिस दिया है और आगे की जांच के लिए दिल्ली बुलाया गया है।
हालांकि, स्थानीय पुलिस ने विस्तृत जानकारी होने से इंकार किया है।
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    7 hrs ago
  • भिंड के आलमपुर में रविवार को करीब एक दर्जन गांवों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन यानी, 9 अप्रैल तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। टर्फ के सक्रिय होने से सोमवार को ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा और शहडोल और सागर संभाग के 24 जिलों में असर बना रहेगा। आईएमडी (मौसम केंद्र), भोपाल के अनुसार, 7 अप्रैल से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है।सोमवार को जिन जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है, उनमें ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट शामिल है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में सिस्टम की एक्टिविटी देखने को मिल रही है। वहीं, 7 अप्रैल से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) भी सक्रिय होगा। इसकी वजह से कहीं आंधी चलेगी तो कहीं बारिश हो सकती है। अगले 4 दिन ऐसा रहेगा एमपी में मौसम... 6 अप्रैल को आंधी-बारिश का अलर्टदैनिक भास्कर 6 अप्रैल को आंधी-बारिश का अलर्ट सोर्स: मौसम विभाग (मैप प्रतीकात्मक है) येलो अलर्ट ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट।दैनिक भास्कर 7 अप्रैल को इन जिलों में बारिश का अलर्ट सोर्स: मौसम विभाग (मैप प्रतीकात्मक है) येलो अलर्ट उज्जैन, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, भोपाल, विदिशा, गुना, अशोकनगर, सागर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर। 8 अप्रैल को इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टसोर्स: मौसम विभाग (मैप प्रतीकात्मक है) येलो अलर्ट ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली। 9 अप्रैल को इन जिलों में बारिश का अलर्ट सोर्स: मौसम विभाग (मैप प्रतीकात्मक है) येलो अलर्ट पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली।अप्रैल में एमपी में दिखा कश्मीर जैसा नजारा इससे पहले 4 और 5 अप्रैल को प्रदेश में सिस्टम की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिली है। शनिवार को 14 जिलों में ओलावृष्टि और 39 जिलों में तेज आंधी-बारिश का दौर रहा। जिन जिलों में बारिश हुई, उनमें ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, जबलपुर, डिंडौरी, मंडला, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, अनूपपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, कटनी, बड़वानी, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, भोपाल, विदिशा, राजगढ़, खरगोन, धार, इंदौर, मंदसौर और खंडवा शामिल हैं। वहीं, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, छतरपुर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, बैतूल, नरसिंहपुर और सागर जिलों में ओले गिरे हैं। दूसरी ओर, कई जिलों में तेज आंधी का दौर भी रहा है। जबलपुर में रफ्तार 59केएम, सागर में 54केएम, बड़वानी में 50केएम, शिवपुरी में 43केएम, कटनी, मुरैना-अशोकनगर में 41केएम, सीधी, गुना-ग्वालियर में 37केएम, इंदौर-रीवा में 33केएम, चित्रकूट-सतना में 31केएम, मंदसौर-धार में 28केएम और बैतूल में 26केएमप्रतिघंटा रही। रविवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। कहीं तेज आंधी चली तो कहीं बारिश भी हुई। 50 से 60केएम/प्रतिघंटा से चलेगी आंधी मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में तेज आंधी भी चलेगी। कुछ जिलों में इसकी अधिकतम रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहेगी। बाकी में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी। दैनिक भास्कर एमपी के बड़े शहरों में जबलपुर में पारा सबसे ज्यादा उज्जैन 33.5°सी ग्वालियर 33.0°सी प्रतीकात्मक मैप इंदौर 32.8°सी भोपाल 33.4°सी जबलपुर 34.5°सी (नोट: अधिकतम तापमान 5 अप्रैल का, डिग्री सेल्सियस में)
    1
    भिंड के आलमपुर में रविवार को करीब एक दर्जन गांवों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे।
मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन यानी, 9 अप्रैल तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। टर्फ के सक्रिय होने से सोमवार को ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा और शहडोल और सागर संभाग के 24 जिलों में असर बना रहेगा। आईएमडी (मौसम केंद्र), भोपाल के अनुसार, 7 अप्रैल से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है।सोमवार को जिन जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है, उनमें ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट शामिल है।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में सिस्टम की एक्टिविटी देखने को मिल रही है। वहीं, 7 अप्रैल से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) भी सक्रिय होगा। इसकी वजह से कहीं आंधी चलेगी तो कहीं बारिश हो सकती है।
अगले 4 दिन ऐसा रहेगा एमपी में मौसम...
6 अप्रैल को आंधी-बारिश का अलर्टदैनिक भास्कर
6 अप्रैल को आंधी-बारिश का अलर्ट
सोर्स: मौसम विभाग (मैप प्रतीकात्मक है)
येलो अलर्ट ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट।दैनिक भास्कर
7 अप्रैल को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
सोर्स: मौसम विभाग (मैप प्रतीकात्मक है)
येलो अलर्ट
उज्जैन, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, भोपाल, विदिशा, गुना, अशोकनगर, सागर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर।
8 अप्रैल को इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टसोर्स: मौसम विभाग (मैप प्रतीकात्मक है)
येलो अलर्ट ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली।
9 अप्रैल को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
सोर्स: मौसम विभाग (मैप प्रतीकात्मक है)
येलो अलर्ट पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली।अप्रैल में एमपी में दिखा कश्मीर जैसा नजारा इससे पहले 4 और 5 अप्रैल को प्रदेश में सिस्टम की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिली है। शनिवार को 14 जिलों में ओलावृष्टि और 39 जिलों में तेज आंधी-बारिश का दौर रहा।
जिन जिलों में बारिश हुई, उनमें ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, जबलपुर, डिंडौरी, मंडला, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, अनूपपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, कटनी, बड़वानी, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, भोपाल, विदिशा, राजगढ़, खरगोन, धार, इंदौर, मंदसौर और खंडवा शामिल हैं।
वहीं, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, छतरपुर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, बैतूल, नरसिंहपुर और सागर जिलों में ओले गिरे हैं। दूसरी ओर, कई जिलों में तेज आंधी का दौर भी रहा है।
जबलपुर में रफ्तार 59केएम, सागर में 54केएम, बड़वानी में 50केएम, शिवपुरी में 43केएम, कटनी, मुरैना-अशोकनगर में 41केएम, सीधी, गुना-ग्वालियर में 37केएम, इंदौर-रीवा में 33केएम, चित्रकूट-सतना में 31केएम, मंदसौर-धार में 28केएम और बैतूल में 26केएमप्रतिघंटा रही।
रविवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। कहीं तेज आंधी चली तो कहीं बारिश भी हुई।
50 से 60केएम/प्रतिघंटा से चलेगी आंधी
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में तेज आंधी भी चलेगी। कुछ जिलों में इसकी अधिकतम रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहेगी। बाकी में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी।
दैनिक भास्कर
एमपी के बड़े शहरों में जबलपुर में पारा सबसे ज्यादा
उज्जैन 33.5°सी
ग्वालियर 33.0°सी
प्रतीकात्मक मैप
इंदौर 32.8°सी
भोपाल 33.4°सी
जबलपुर 34.5°सी
(नोट: अधिकतम तापमान 5 अप्रैल का, डिग्री सेल्सियस में)
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter Kalapipal, Shajapur•
    4 hrs ago
  • शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया के नायरा पेट्रोल पंप के समीप सोमवार सुबह 8.30 बजे के करीब दो बाईकों की भिड़ंत हो गई, जिसमे दो महिला घायल हो गई, मिली जानकारी के अनुसार, हादसा मोहन बड़ोदिया के नायरा पेट्रोल पंप के समीप हुआ, सूचना पर 108 से पायलेट हमीद अली और ईएमटी मोहन बामनिया की मदद से मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां दो घायल प्रीति पति हेमराज प्रजापति उम्र 37 साल और ज्योति जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मोहन बड़ोदिया सीएचसी लाया गया, जहां घायलों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया
    1
    शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया के नायरा पेट्रोल पंप के समीप सोमवार सुबह 8.30 बजे के करीब दो बाईकों की भिड़ंत हो गई, जिसमे दो महिला घायल हो गई, मिली जानकारी के अनुसार, हादसा मोहन बड़ोदिया के नायरा पेट्रोल पंप के समीप हुआ, सूचना पर 108 से पायलेट हमीद अली और ईएमटी मोहन बामनिया की मदद से मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां दो घायल प्रीति पति हेमराज प्रजापति उम्र 37 साल और ज्योति जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मोहन बड़ोदिया सीएचसी लाया गया, जहां घायलों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • पड़ोसी राज्य राजस्थान में गेहूं खरीदी सुचारू रूप से जारी है, वहां किसानों को समय पर भुगतान और पर्याप्त बारदाना मिल रहा है… लेकिन मध्य प्रदेश में हालात बिल्कुल उल्टे हैं। यहां किसान अपनी उपज लेकर मंडियों के चक्कर काट रहा है, सरकार बारदाने की कमी का बहाना बनाकर खरीदी की तारीख पर तारीख बढ़ा रही है। सवाल ये है कि क्या किसानों की मेहनत और उनका हक भी अब “प्रबंधन की विफलता” के नाम पर टाला जाएगा? जब दूसरे राज्य व्यवस्था संभाल सकते हैं तो मध्य प्रदेश में ही हर बार क्यों अव्यवस्था हावी हो जाती है? यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि किसानों के साथ सीधा अन्याय है। किसान इंतजार नहीं, न्याय चाहता है।
    1
    पड़ोसी राज्य राजस्थान में गेहूं खरीदी सुचारू रूप से जारी है, वहां किसानों को समय पर भुगतान और पर्याप्त बारदाना मिल रहा है… लेकिन मध्य प्रदेश में हालात बिल्कुल उल्टे हैं।
यहां किसान अपनी उपज लेकर मंडियों के चक्कर काट रहा है, सरकार बारदाने की कमी का बहाना बनाकर खरीदी की तारीख पर तारीख बढ़ा रही है। सवाल ये है कि क्या किसानों की मेहनत और उनका हक भी अब “प्रबंधन की विफलता” के नाम पर टाला जाएगा?
जब दूसरे राज्य व्यवस्था संभाल सकते हैं तो मध्य प्रदेश में ही हर बार क्यों अव्यवस्था हावी हो जाती है? यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि किसानों के साथ सीधा अन्याय है।
किसान इंतजार नहीं, न्याय चाहता है।
    user_Haseeb Khan Mansuri Journalist
    Haseeb Khan Mansuri Journalist
    सीहोर नगर, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ग्राम दरखेड़ा में चल रहे माताजी के गरबे में क्षेत्रीय विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर के सम्मिलित होने पर समिति ने तुलादान किया।
    1
    ग्राम दरखेड़ा में चल रहे माताजी के गरबे में क्षेत्रीय विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर के सम्मिलित होने पर समिति ने तुलादान किया।
    user_Rajendra Gangwal
    Rajendra Gangwal
    Ashta, Sehore•
    18 hrs ago
  • मोहन बड़ोदिया ।मोहन बड़ोदिया तहसील सहित क्षेत्र में प्रशासन की शक्ति और जागरूकता अभियान के बावजूद किसान नरवाई जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। गेहूं की फसल काटने के बाद खेतों में बचे डंठलों को हटाने व नष्ट करने के बजाय उन्हें आग के हवाले किया जा रहा है। इससे न सिर्फ खेतों की उपजाऊ शक्ति प्रभावित हो रही है, बल्कि पर्यावरण प्रदूषण भी लगातार बढ़ रहा है। नरवाई जलाने से खेतों के आसपास के पेड़ पौधे सुलझ चाहते हैं और कई बार यहां आग वन क्षेत्र तक पहुंच कर बड़ा नुकसान कर देती है। खासकर मोहना, भंवरासा, बरनावद, बडौदी, माल्याहेडी, कड़ूला, मांगलिया, निपानिया क्षेत्र के कई गांव में रोजाना खेतों में आग लगने की घटनाएं देखी जा रही है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि पराली जलाने से भूमि की उर्वरता घटती है और पर्यावरण पर बुरा असर पड़ता है, किसान अपने खेतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं जिससे उनकी उर्वरा शक्ति कमजोर होती जा रही है।
    1
    मोहन बड़ोदिया ।मोहन बड़ोदिया तहसील सहित क्षेत्र में प्रशासन की शक्ति और जागरूकता अभियान के बावजूद किसान नरवाई जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। गेहूं की फसल काटने के बाद खेतों में बचे डंठलों को हटाने व नष्ट करने के बजाय उन्हें आग के हवाले किया जा रहा है। इससे न सिर्फ खेतों की उपजाऊ शक्ति प्रभावित हो रही है, बल्कि पर्यावरण प्रदूषण भी लगातार बढ़ रहा है। नरवाई जलाने से खेतों के आसपास के पेड़ पौधे सुलझ चाहते हैं और कई बार यहां आग वन क्षेत्र तक पहुंच कर बड़ा नुकसान कर देती है। खासकर मोहना, भंवरासा, बरनावद, बडौदी, माल्याहेडी, कड़ूला, मांगलिया, निपानिया क्षेत्र के कई गांव में रोजाना खेतों में आग लगने की घटनाएं देखी जा रही है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि पराली जलाने से भूमि की उर्वरता घटती है और पर्यावरण पर बुरा असर पड़ता है, किसान अपने खेतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं जिससे उनकी उर्वरा शक्ति कमजोर होती जा रही है।
    user_Rajesh jamliya
    Rajesh jamliya
    Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मोहन बड़ोदिया: सरदार पटेल एजुकेशनल एकेडमी, मोहन बड़ोदिया का आज सफलतापूर्वक उद्घाटन सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया,नर्सरी से कक्षा 8 तक अंग्रेजी माध्यम में प्रवेश प्रारम्भ हो रहे है । इस शुभ अवसर पर विद्यालय के संचालक लोकेश पाटीदार, प्राचार्य श्री ओम प्रकाश पाटीदार, राहुल बैरागी, कंप्यूटर शिक्षक रवि खजुरिया एवं अन्य गणमान्य जनों एवं समिति सदस्यों सहित गरिमामयी उपस्थिति रही संचालक लोकेश पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य निर्माण ही संस्थान का प्रमुख लक्ष्य है मोहन बड़ोदिया से मुकेश बामनिया की रिपोर्ट
    1
    मोहन बड़ोदिया: सरदार पटेल एजुकेशनल एकेडमी, मोहन बड़ोदिया का आज सफलतापूर्वक उद्घाटन सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया,नर्सरी से कक्षा 8 तक अंग्रेजी माध्यम में प्रवेश प्रारम्भ हो रहे है ।
इस शुभ अवसर पर विद्यालय के संचालक लोकेश पाटीदार, प्राचार्य श्री ओम प्रकाश पाटीदार, राहुल बैरागी, कंप्यूटर शिक्षक रवि खजुरिया एवं अन्य गणमान्य जनों एवं समिति सदस्यों सहित गरिमामयी उपस्थिति रही
संचालक लोकेश पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य निर्माण ही संस्थान का प्रमुख लक्ष्य है मोहन बड़ोदिया से मुकेश बामनिया की रिपोर्ट
    user_Mukesh Bamniya
    Mukesh Bamniya
    Voice of people मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • शुजालपुर शुजालपुर पचोर मार्ग पर नेशनल हाईवे बायपास के एंट्री रोड के सामने दो बाइक आपस में टकरा गईं। इस हादसे में इंदौर से अपने गृहग्राम बरनावद लौट रहे भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हेमराज वर्मा (24) अपने पिता बाबूलाल वर्मा के साथ इंदौर से आ रहे थे। उन्होंने शुजालपुर के जेएनएस कॉलेज के सामने से अपनी छोटी बहन चंदा वर्मा को साथ लिया था। गर्मी लगने परहेमराज ने अपना हेलमेट उतारकर रख दिया था। हादसा तब हुआ जब सब्जी से भरे एक ओवरलोड ऑटो से बाहर लटक रही बोरियों से टकराकर एक बाइक असंतुलित हो गई और दूसरी बाइक से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में हेमराज को सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी बहन चंदा वर्मा को भी चोटें लगी हैं। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। नहीं मिलती एंबुलेंस युवक को गंभीर चोटों के कारण रेफर किए जाने पर सरकारी अस्पताल से कोई एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाई। हालांकि, मरीजों को एंबुलेंस और शवों को ले जाने के लिए शव वाहन समय पर नहीं मिल पाते हैं। ऐसे कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कमला आर्य की कथित सुस्त कार्यप्रणाली के कारण इस एजेंसी पर अनियमितताओं के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
    1
    शुजालपुर 
शुजालपुर पचोर मार्ग पर नेशनल हाईवे बायपास के एंट्री रोड के सामने दो बाइक आपस में टकरा गईं। इस हादसे में इंदौर से अपने गृहग्राम बरनावद लौट रहे भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, हेमराज वर्मा (24) अपने पिता बाबूलाल वर्मा के साथ इंदौर से आ रहे थे। उन्होंने शुजालपुर के जेएनएस कॉलेज के सामने से अपनी छोटी बहन चंदा वर्मा को साथ लिया था। गर्मी लगने परहेमराज ने अपना हेलमेट उतारकर रख दिया था।
हादसा तब हुआ जब सब्जी से भरे एक ओवरलोड ऑटो से बाहर लटक रही बोरियों से टकराकर एक बाइक असंतुलित हो गई और दूसरी बाइक से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में हेमराज को सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी बहन चंदा वर्मा को भी चोटें लगी हैं। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
नहीं मिलती एंबुलेंस
युवक को गंभीर चोटों के कारण रेफर किए जाने पर सरकारी अस्पताल से कोई एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाई। हालांकि, मरीजों को एंबुलेंस और शवों को ले जाने के लिए शव वाहन समय पर नहीं मिल पाते हैं। ऐसे कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कमला आर्य की कथित सुस्त कार्यप्रणाली के कारण इस एजेंसी पर अनियमितताओं के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter Kalapipal, Shajapur•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.