स्लग - खटीमा में गरजी आजाद समाज पार्टी, जनहित के मुद्दों पर जोरदार प्रदर्शन: दलित-अल्पसंख्यक अधिकारों को लेकर प्रदर्शन, समान विकास की उठी मांग। स्थान -खटीमा ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट - अशोक सरकार मो -9758494633 एंकर/विजुअल—खटीमा में जनहित और सामाजिक न्याय से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आजाद समाज पार्टी कांशीराम की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पुलिस प्रशासन से हुई जमकर झड़प,पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नईम कुरैशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं।प्रदर्शन के दौरान गौटिया-इस्लाम नगर क्षेत्र में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर सवाल उठाए गए। इसके साथ ही इंदु देवी और रामदास से जुड़े मामले में कथित जातिसूचक गालियों और हमले के आरोपों पर कार्रवाई की मांग की गई।पार्टी ने अनुसूचित जाति और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों के विकास में समानता, स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं, कथित भेदभाव, दलितों एवं अल्पसंख्यकों के अधिकारों और सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया।आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने कहा कि इन सभी मुद्दों को प्रशासन के समक्ष शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से रखा गया है और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरानं प्रदेश अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी के लेख राज गौतम ने बताया कि सरकार की नीतियों पर जम कर साधा निशाना। वहीं तहसीलदार खटीमा वीरेंद्र सजवान ने बताया कि आजाद समाज पार्टी द्वारा ज्ञापन दिया जाना था, एस डीएम की चुनाव में ड्यूटी के कारण मुझे ज्ञापन देते हुए उन्होंने SIR में वोट काटने एवं मस्जिदों से लोडिस्पीकर उतारे जाने तथा SC समाज के एक व्यक्ति को मंदिर में ना जाने देने पर विरोध जताते हुए ज्ञापन दिया। वहीं मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन द्वारा इस पर जल्द ही कार्यवाही शुरू कर दिया जाएगा। बाइट -1 नईम कुरैशी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, आजाद समाज पार्टी बाइट -2 लेख राज गौतम प्रदेश अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी बाइट -3 वीरेंद्र सजवान तहसीलदार खटीमा

- चेकिंग करने पहुंची बिजली टीम पर हमला, JE से मारपीट का वीडियो वायरल1
- एक साल से खराब हैंडपंप, पूजा के दिन भी पानी को तरसे श्रद्धालु बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम चुर्रा सकतपुर के देवस्थल पर करीब एक वर्ष से खराब हैंडपंप के कारण बुधवार को पूजा-पाठ के दौरान ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। महेंद्र सिंह समेत ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए हैंडपंप जल्द ठीक कराने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। प्रदर्शन में राकेश मिश्रा, कुमारपाल, छत्रपाल, धनपाल, उमाचरण, रघुपाल, लालाराम, बाबू सिंह, रामवीर शर्मा, बुद्धि गौतम, लालाराम कश्यप, वीरपाल, भीमसेन और कुंवर सेन प्रजापति समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।1
- पीलीभीत में सपा ने फूंका 2027 का बिगुल, चारों सीटों पर जीत का दावा धर्मेश गंगवार के बाद सपा एक्टिव, पीलीभीत में 2027 की तैयारी तेज श्यामलाल पाल का पीलीभीत दौरा, सपा ने चारों सीटों पर जीत का किया दावा पीलीभीत में सपा का शक्ति प्रदर्शन, 2027 को लेकर बढ़ी चुनावी हलचल धर्मेश गंगवार के जिलाध्यक्ष बनते ही सपा की सक्रियता बढ़ी, प्रदेश अध्यक्ष ने किया बड़ा दावा1
- जनपद में ‘सेवा माह अभियान’ के अंतर्गत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम का सफल संचालन। जनपद में आयोजित विशेष शिविरों के माध्यम से अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ: जिलाधिकारी। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों तथा भारत सरकार के मार्गदर्शन में जनपद में ‘सेवा माह अभियान’ का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया इस अभियान के अंतर्गत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ की मंशा के अनुरूप एक विस्तृत रोस्टर जारी किया गया है। इसके माध्यम से सभी विभागों एवं प्रशासनिक दलों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों तथा प्रत्येक गांव में पहुंचकर समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को शासकीय कल्याणकारी योजनाओं से सीधे लाभान्वित करने का पूर्ण प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान जनपदवासियों को विभिन्न विभागों से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवाएं एवं सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें पेंशन, आधार कार्ड निर्माण व अद्यतनीकरण, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, आयुष विभाग, पशुपालन विभाग तथा सैनिक कल्याण विभाग से संबंधित प्रकरणों का त्वरित समाधान एवं योजनाओं का विस्तार शामिल है। प्रशासनिक स्तर पर सभी विभागों को परस्पर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। जिला प्रशासन ने जनपद के समस्त नागरिकों एवं ग्रामीणजनों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी क्षेत्रों में आयोजित होने वाले इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें तथा राज्य व केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं। जिलाधिकारी ने कहा आम जनता के सहयोग और सहभागिता से ही इस विशेष अभियान को पूर्णतः सफल बनाया जाएगा।1
- अंधेरे जंगल में सामने आ गया भालू, सांसें थमीं वाहन रोककर बनाई दूरी, कुछ देर बाद जंगल में लौट गया वन्यजीव पूरनपुर/पीलीभीत।धनाराघाट मार्ग पर मंगलवार रात जंगल के बीच उस समय वाहन सवारों की सांसें थम गईं, जब अचानक एक भालू सड़क पर आकर वाहन के सामने खड़ा हो गया। अंधेरे में अचानक भालू को सामने देखकर वाहन सवारों में हड़कंप मच गया। चालक ने घबराने के बजाय तत्काल वाहन रोक दिया। कुछ देर तक भालू सड़क पर मौजूद रहा। इसके बाद वह धीरे-धीरे जंगल की ओर चला गया, तब जाकर वाहन सवारों ने राहत की सांस ली। समाजसेवी डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि वह मंगलवार रात धनाराघाट मार्ग से अपने गांव चंदिया हजारा जा रहे थे। जंगल के बीच पहुंचते ही अचानक उनकी गाड़ी के सामने भालू दिखाई दिया। वन्यजीव को बेहद करीब देखकर उन्होंने तत्काल वाहन रोक दिया। भालू के सड़क पर मौजूद रहने के दौरान वाहन को आगे बढ़ाने या उसके पास जाने का प्रयास नहीं किया गया। कुछ समय बाद भालू स्वयं सड़क से हटकर जंगल में चला गया। घटना ने एक बार फिर जंगल से होकर गुजरने वाले धनाराघाट मार्ग पर रात के समय वन्यजीवों की मौजूदगी को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। रात में जंगल के बीच अचानक वन्यजीव सामने आने पर वाहन चालकों के लिए स्थिति जोखिम भरी हो सकती है।डॉ. कमलेश कुमार ने लोगों से अपील की कि जंगल क्षेत्र में सफर के दौरान विशेष सावधानी बरतें। सड़क पर भालू या कोई अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर वाहन रोककर पर्याप्त दूरी बनाए रखें। वन्यजीव को भगाने, शोर मचाने, हार्न बजाने या उसके करीब जाकर फोटो-वीडियो बनाने की कोशिश न करें।उन्होंने कहा कि वन्यजीव अपने प्राकृतिक क्षेत्र में होते हैं, इसलिए उन्हें रास्ता देना ही सुरक्षित है। थोड़ी सी लापरवाही इंसान और वन्यजीव दोनों के लिए खतरा बन सकती है। रात के समय धनाराघाट मार्ग से गुजरने वाले लोगों से सतर्क रहकर वाहन चलाने की अपील की गई है।1
- चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए 35 श्रद्धालुओं का दल रवाना चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए 35 श्रद्धालुओं का दल रवाना1
- *पीलीभीत ब्रेकिंग* खकरा नदी किनारे के अवैध सड़क ध्वस्त, सिटी मजिस्ट्रेट ने बुलडोजर से कराई ध्वस्त, पिंक सिटी एक्सटेंशन की अवैध सड़क ध्वस्त, भू-माफिया कॉलोनाइजर बना रहा था सड़क, अहमद नबी मास्टर का था यह अवैध निर्माण, पूर्व में भी कर चुका सरकारी भूमि पर कब्जा, पीलीभीत की नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन का मामला। *पीलीभीत ब्रेकिंग* खकरा नदी किनारे के अवैध सड़क ध्वस्त, सिटी मजिस्ट्रेट ने बुलडोजर से कराई ध्वस्त, पिंक सिटी एक्सटेंशन की अवैध सड़क ध्वस्त, भू-माफिया कॉलोनाइजर बना रहा था सड़क, अहमद नबी मास्टर का था यह अवैध निर्माण, पूर्व में भी कर चुका सरकारी भूमि पर कब्जा, पीलीभीत की नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन का मामला।4
- Breaking News : पीलीभीत में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर ➡️ नवागत डीएम आलोक कुमार सिंह के निर्देश पर कार्रवाई | ➡️ खकरा नदी को पाटकर कॉलोनी बनाने का आरोप | ➡️ NGT के नियमों की अनदेखी का भी आरोप | ➡️ सिटी मजिस्ट्रेट और CO सिटी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे | ➡️ कोतवाली क्षेत्र की पिंक सिटी कॉलोनी का मामला1
- अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग, जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश। स्वयं सहायता समूहों के वितरण केन्द्र, मशरूम सेंटर, आंगनबाड़ी और लाइब्रेरी के रूप में उपयोग की संभावनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा। जनपद में अनुपयोगी पड़ी सरकारी परिसम्पत्तियों के बेहतर एवं जनोपयोगी उपयोग को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में संबंधित विभागों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अंतर्गत वर्तमान में उपयोग में नहीं आ रहे सरकारी भवनों एवं अन्य परिसम्पत्तियों की स्थिति तथा उनके वैकल्पिक उपयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में ऐसी सभी सरकारी परिसम्पत्तियों का विस्तृत लेखा-जोखा तैयार किया जाए, जो वर्तमान में किन्हीं कारणों से उपयोग में नहीं आ रही हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय आवश्यकता, परिसम्पत्ति की स्थिति एवं क्षेत्र की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए इनके वैकल्पिक उपयोग के लिए ठोस प्रस्ताव तैयार किए जाएं, ताकि उपलब्ध सरकारी संसाधनों का अधिकतम लाभ स्थानीय लोगों को मिल सके। बैठक में अनुपयोगी सरकारी भवनों को स्वयं सहायता समूहों के लिए वितरण केन्द्र, मशरूम उत्पादन केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र, लाइब्रेरी सहित अन्य जनोपयोगी गतिविधियों के लिए उपयोग में लाने की संभावनाओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को आपसी समन्वय से व्यावहारिक प्रस्ताव तैयार कर उनके प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी परिसम्पत्तियों को अनुपयोगी छोड़ने के बजाय स्थानीय मांग और आवश्यकता के अनुरूप उनका सदुपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभागवार परिसम्पत्तियों की वास्तविक स्थिति का आकलन करते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ धिनो पुरुषोत्तमन, प्रभारी सीडीओ अजय सिंह, एडीएम के.एन. गोस्वामी, एपीडी विम्मी जोशी, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी नारायण सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी भारत जोशी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि समस्त खंड विकास अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।1