Shuru
Apke Nagar Ki App…
चेकिंग करने पहुंची बिजली टीम पर हमला, JE से मारपीट का वीडियो वायरल
MOHD ARIF
चेकिंग करने पहुंची बिजली टीम पर हमला, JE से मारपीट का वीडियो वायरल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नानक नगरी बेल्हा के ग्रामीणों ने SSB पर लगाए गंभीर आरोप नानक नगरी बेल्हा के ग्रामीणों ने SSB पर लगाए गंभीर आरोप पीलीभीत के नानक नगरी बेल्हा क्षेत्र में BOP राधवपुरी की लगातार चेकिंग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के अंदर लगातार चेकिंग से आवागमन में परेशानी हो रही है। शिकायत करने वाले ग्रामीणों को चिन्हित कर परेशान किए जाने और उनके साथ सौतेला व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है। इसी को लेकर मगू प्रधान, सतनाम प्रधान, अमरीक प्रधान सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्यों ने 49वीं वाहिनी SSB के कमांडेंट को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। 🎤 बाइट के लिए लाइन ग्रामीण: “हमारी मांग है कि गांव के अंदर लगातार की जा रही चेकिंग को बंद किया जाए। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। शिकायत करने वाले लोगों को चिन्हित कर परेशान किए जाने की भी बात सामने आ रही है। अधिकारियों से हमारी मांग है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।” रिपोर्ट: खालसा लाइव 24 न्यूज1
- पीलीभीत में नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार का हुआ जोरदार स्वागत पीलीभीत।जनपद के नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार का जनपद पहुंचते ही जोरदार स्वागत किया गया पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।1
- फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दो तमंचे और कारतूस बरामद बरेली। भमोरा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों से अवैध रूप से रुपये वसूलने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से दो फर्जी आधार कार्ड, फर्जी आदेशों की छायाप्रतियां, दो अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाला गिरोह क्षेत्र में आया हुआ है। सूचना पर उपनिरीक्षक नरेंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ ग्राम ब्राह्मपुर से पहले बंद पड़े ईंट के भट्ठे के पास पहुंचे, जहां से राजवीर राठौर निवासी चकमहमूद, थाना बारादरी और निकेत भारद्वाज निवासी खन्नू मोहल्ला, थाना किला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना भमोरा में मु0अ0सं0 400/26 के तहत धारा 318(4), 337, 338, 341(3) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने तीन आरोपियों पप्पू मौर्य, शिवलाल मौर्य और शशांक वर्मा को फरार बताया है। पूछताछ में पुलिस के अनुसार राजवीर राठौर ने बताया कि वह पप्पू मौर्य, शिवलाल मौर्य और शशांक के साथ मिलकर सरकारी विभागों के अधिकारियों के नाम से फर्जी कागजात तैयार कराते थे। ये दस्तावेज निकेत भारद्वाज से तैयार कराने की बात भी पूछताछ में सामने आई। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से फर्जी दस्तावेज बनाने का काम कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजवीर राठौर के खिलाफ बरेली और संभल के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि निकेत भारद्वाज के खिलाफ भी भमोरा थाने में मुकदमा दर्ज है। बरामदगी: दो फर्जी आधार कार्ड, फर्जी आदेशों की छायाप्रतियां, दो अवैध तमंचे 315 बोर और दो जिंदा कारतूस 315 बोर।1
- स्लग - खटीमा में गरजी आजाद समाज पार्टी, जनहित के मुद्दों पर जोरदार प्रदर्शन: दलित-अल्पसंख्यक अधिकारों को लेकर प्रदर्शन, समान विकास की उठी मांग। स्थान -खटीमा ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट - अशोक सरकार मो -9758494633 एंकर/विजुअल—खटीमा में जनहित और सामाजिक न्याय से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आजाद समाज पार्टी कांशीराम की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पुलिस प्रशासन से हुई जमकर झड़प,पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नईम कुरैशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं।प्रदर्शन के दौरान गौटिया-इस्लाम नगर क्षेत्र में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर सवाल उठाए गए। इसके साथ ही इंदु देवी और रामदास से जुड़े मामले में कथित जातिसूचक गालियों और हमले के आरोपों पर कार्रवाई की मांग की गई।पार्टी ने अनुसूचित जाति और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों के विकास में समानता, स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं, कथित भेदभाव, दलितों एवं अल्पसंख्यकों के अधिकारों और सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया।आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने कहा कि इन सभी मुद्दों को प्रशासन के समक्ष शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से रखा गया है और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरानं प्रदेश अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी के लेख राज गौतम ने बताया कि सरकार की नीतियों पर जम कर साधा निशाना। वहीं तहसीलदार खटीमा वीरेंद्र सजवान ने बताया कि आजाद समाज पार्टी द्वारा ज्ञापन दिया जाना था, एस डीएम की चुनाव में ड्यूटी के कारण मुझे ज्ञापन देते हुए उन्होंने SIR में वोट काटने एवं मस्जिदों से लोडिस्पीकर उतारे जाने तथा SC समाज के एक व्यक्ति को मंदिर में ना जाने देने पर विरोध जताते हुए ज्ञापन दिया। वहीं मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन द्वारा इस पर जल्द ही कार्यवाही शुरू कर दिया जाएगा। बाइट -1 नईम कुरैशी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, आजाद समाज पार्टी बाइट -2 लेख राज गौतम प्रदेश अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी बाइट -3 वीरेंद्र सजवान तहसीलदार खटीमा1
- चेकिंग करने पहुंची बिजली टीम पर हमला, JE से मारपीट का वीडियो वायरल1
- गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, सई नदी में डूबे 3 युवक1
- बिलसंडा में दर्दनाक हादसा: कच्चा मकान गिरने से एक ही परिवार के 5 लोग दबे, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर। बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव परेवा तुरराह में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। गांव निवासी रिंकू का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर परिवार के चार लोग मलबे और टीनशेड के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। रात 11 बजे सो रहे थे परिजन, तभी हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, रिंकू के कच्चे मकान पर टीनशेड पड़ी हुई थी। रोज की तरह परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। तभी अचानक रात करीब 11 बजे कच्ची दीवारें ढह गईं और भारी टीनशेड सीधे सो रहे लोगों पर आ गिरी। हादसे में धर्मपाल, चमेली देवी, आरती, सुशीला देवी समेत परिवार के पांचों लोग मलबे में दब गए। देर रात हुए हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पीएम आवास के लिए भटकता रहा पीड़ित परिवार गृह स्वामी रिंकू ने बताया कि उसका नाम कई बार 'प्रधानमंत्री आवास योजना' की सूची में आ चुका था। लेकिन हर बार रंजिश और मिलीभगत के चलते गांव के कुछ लोगों ने उनका नाम कटवा कर उन्हें कागजों में अपात्र घोषित करा दिया। पीड़ित के मुताबिक, पक्के मकान की गुहार लेकर वह खंड विकास अधिकारी (BDO) कार्यालय से लेकर जिलाधिकारी तक के चक्कर लगा चुका है, लेकिन हर जगह से केवल आश्वासन ही मिला। अधिकारियों के दावों पर उठे सवाल अगर समय रहते पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल गया होता, तो शायद यह दर्दनाक हादसा होने से बच जाता।1
- पीलीभीत: देर रात ढहा टीनशेड का कच्चा मकान, मलबे में दबकर परिवार के 4 लोग गंभीर घायल पीलीभीत: देर रात ढहा टीनशेड का कच्चा मकान, मलबे में दबकर परिवार के 4 लोग गंभीर घायल बिलसंडा (पीलीभीत): थाना बिलसंडा क्षेत्र के परेवा तुराह गांव में मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी धर्मपाल का परिवार अपने कच्चे मकान में सो रहा था, तभी रात करीब 11 बजे अचानक दीवारों सहित सीमेंटेड टीनशेड भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर मलबे में दबे धर्मपाल, चमेली देवी, आरती और सुशीला देवी को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस (कमांडर राजन तोमर व चालक शिवओम शर्मा) मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलसंडा पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।2