Shuru
Apke Nagar Ki App…
गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, सई नदी में डूबे 3 युवक
MOHD ARIF
गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, सई नदी में डूबे 3 युवक
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- एक साल से खराब हैंडपंप, पूजा के दिन भी पानी को तरसे श्रद्धालु बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम चुर्रा सकतपुर के देवस्थल पर करीब एक वर्ष से खराब हैंडपंप के कारण बुधवार को पूजा-पाठ के दौरान ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। महेंद्र सिंह समेत ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए हैंडपंप जल्द ठीक कराने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। प्रदर्शन में राकेश मिश्रा, कुमारपाल, छत्रपाल, धनपाल, उमाचरण, रघुपाल, लालाराम, बाबू सिंह, रामवीर शर्मा, बुद्धि गौतम, लालाराम कश्यप, वीरपाल, भीमसेन और कुंवर सेन प्रजापति समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।1
- *पीलीभीत ब्रेकिंग* खकरा नदी किनारे के अवैध सड़क ध्वस्त, सिटी मजिस्ट्रेट ने बुलडोजर से कराई ध्वस्त, पिंक सिटी एक्सटेंशन की अवैध सड़क ध्वस्त, भू-माफिया कॉलोनाइजर बना रहा था सड़क, अहमद नबी मास्टर का था यह अवैध निर्माण, पूर्व में भी कर चुका सरकारी भूमि पर कब्जा, पीलीभीत की नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन का मामला। *पीलीभीत ब्रेकिंग* खकरा नदी किनारे के अवैध सड़क ध्वस्त, सिटी मजिस्ट्रेट ने बुलडोजर से कराई ध्वस्त, पिंक सिटी एक्सटेंशन की अवैध सड़क ध्वस्त, भू-माफिया कॉलोनाइजर बना रहा था सड़क, अहमद नबी मास्टर का था यह अवैध निर्माण, पूर्व में भी कर चुका सरकारी भूमि पर कब्जा, पीलीभीत की नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन का मामला।4
- एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण, बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली पीलीभीत। वन एवं सामाजिक वानिकी प्रभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा पखवाड़ा के तहत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम पर पौधारोपण किया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने स्वच्छता की शपथ ली और गांव में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।2
- अंधेरे जंगल में सामने आ गया भालू, सांसें थमीं वाहन रोककर बनाई दूरी, कुछ देर बाद जंगल में लौट गया वन्यजीव पूरनपुर/पीलीभीत।धनाराघाट मार्ग पर मंगलवार रात जंगल के बीच उस समय वाहन सवारों की सांसें थम गईं, जब अचानक एक भालू सड़क पर आकर वाहन के सामने खड़ा हो गया। अंधेरे में अचानक भालू को सामने देखकर वाहन सवारों में हड़कंप मच गया। चालक ने घबराने के बजाय तत्काल वाहन रोक दिया। कुछ देर तक भालू सड़क पर मौजूद रहा। इसके बाद वह धीरे-धीरे जंगल की ओर चला गया, तब जाकर वाहन सवारों ने राहत की सांस ली। समाजसेवी डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि वह मंगलवार रात धनाराघाट मार्ग से अपने गांव चंदिया हजारा जा रहे थे। जंगल के बीच पहुंचते ही अचानक उनकी गाड़ी के सामने भालू दिखाई दिया। वन्यजीव को बेहद करीब देखकर उन्होंने तत्काल वाहन रोक दिया। भालू के सड़क पर मौजूद रहने के दौरान वाहन को आगे बढ़ाने या उसके पास जाने का प्रयास नहीं किया गया। कुछ समय बाद भालू स्वयं सड़क से हटकर जंगल में चला गया। घटना ने एक बार फिर जंगल से होकर गुजरने वाले धनाराघाट मार्ग पर रात के समय वन्यजीवों की मौजूदगी को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। रात में जंगल के बीच अचानक वन्यजीव सामने आने पर वाहन चालकों के लिए स्थिति जोखिम भरी हो सकती है।डॉ. कमलेश कुमार ने लोगों से अपील की कि जंगल क्षेत्र में सफर के दौरान विशेष सावधानी बरतें। सड़क पर भालू या कोई अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर वाहन रोककर पर्याप्त दूरी बनाए रखें। वन्यजीव को भगाने, शोर मचाने, हार्न बजाने या उसके करीब जाकर फोटो-वीडियो बनाने की कोशिश न करें।उन्होंने कहा कि वन्यजीव अपने प्राकृतिक क्षेत्र में होते हैं, इसलिए उन्हें रास्ता देना ही सुरक्षित है। थोड़ी सी लापरवाही इंसान और वन्यजीव दोनों के लिए खतरा बन सकती है। रात के समय धनाराघाट मार्ग से गुजरने वाले लोगों से सतर्क रहकर वाहन चलाने की अपील की गई है।1
- स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की मिसाल बना शक्ति स्वयं सहायता समूह, महिलाओं की मेहनत ने लिखी सहकारी ग्रामीण बाज़ार की सफलता की नई कहानी लालकुआं, नैनीताल। राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के प्रयासों के अनुरूप जनपद नैनीताल के लालकुआं क्षेत्र में शक्ति स्वयं सहायता समूह महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की प्रेरणादायी मिसाल बनकर उभर रहा है। नाबार्ड के सहयोग से प्रगतिशील संस्था द्वारा वर्ष 2018 में गठित यह समूह लगातार प्रगति के नए आयाम स्थापित कर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। समूह द्वारा वर्तमान में नाबार्ड के आर्थिक सहयोग से पिछले तीन वर्षों से रूरल मार्ट का संचालन किया जा रहा है। *रूरल मार्ट* के माध्यम से स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प उत्पाद, अचार, जैम-जेली, देसी घी, दालें, अनाज, बुराँस का जूस सहित विभिन्न स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। शक्ति स्वयं सहायता समूह अपने उत्पादों की व्यापक मार्केटिंग के लिए नाबार्ड के सहयोग से उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित मेलों एवं प्रदर्शनियों में स्टॉल लगाकर उत्पादों का प्रचार-प्रसार एवं बिक्री करता है। इसके अतिरिक्त समूह द्वारा गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित किसान मेले में भी नियमित रूप से स्टॉल लगाया जाता है। समूह की महिलाओं की मेहनत और उत्पादों की बेहतर बिक्री का परिणाम यह है कि उत्कृष्ट बिक्री एवं प्रदर्शन के लिए समूह को पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा प्रत्येक वर्ष सम्मानित भी किया जाता है। इससे समूह से जुड़ी महिलाओं का उत्साह बढ़ रहा है और वे अपने उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से शक्ति स्वयं सहायता समूह की यह पहल महिला सशक्तिकरण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को मजबूत आधार प्रदान कर रही है। समूह से जुड़ी महिलाएं अपने हुनर और मेहनत के बल पर न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा बन रही हैं।4
- गलत केमिकल से बने चीजों से बचने की कोशिश कर रहे सभी से1
- *पीलीभीत ब्रेकिंग* खकरा नदी किनारे के अवैध सड़क ध्वस्त, सिटी मजिस्ट्रेट ने बुलडोजर से कराई ध्वस्त, पिंक सिटी एक्सटेंशन की अवैध सड़क ध्वस्त, भू-माफिया कॉलोनाइजर बना रहा था सड़क, अहमद नबी मास्टर का था यह अवैध निर्माण, पूर्व में भी कर चुका सरकारी भूमि पर कब्जा, पीलीभीत की नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन का मामला। *पीलीभीत ब्रेकिंग* खकरा नदी किनारे के अवैध सड़क ध्वस्त, सिटी मजिस्ट्रेट ने बुलडोजर से कराई ध्वस्त, पिंक सिटी एक्सटेंशन की अवैध सड़क ध्वस्त, भू-माफिया कॉलोनाइजर बना रहा था सड़क, अहमद नबी मास्टर का था यह अवैध निर्माण, पूर्व में भी कर चुका सरकारी भूमि पर कब्जा, पीलीभीत की नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन का मामला।4
- पीलीभीत में सपा ने फूंका 2027 का बिगुल, चारों सीटों पर जीत का दावा धर्मेश गंगवार के बाद सपा एक्टिव, पीलीभीत में 2027 की तैयारी तेज श्यामलाल पाल का पीलीभीत दौरा, सपा ने चारों सीटों पर जीत का किया दावा पीलीभीत में सपा का शक्ति प्रदर्शन, 2027 को लेकर बढ़ी चुनावी हलचल धर्मेश गंगवार के जिलाध्यक्ष बनते ही सपा की सक्रियता बढ़ी, प्रदेश अध्यक्ष ने किया बड़ा दावा1
- पूरनपुर की जन पंचायत में गूंजे बेरोजगारी-महंगाई के मुद्दे सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से मांगी 2027 के लिए एकजुटता पूरनपुर/पीलीभीत।साई श्रद्धा बैंक्विट हॉल में बुधवार दोपहर समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जन पंचायत में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा व्यवस्था समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।श्यामलाल पाल ने कहा कि सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन युवाओं के सामने रोजगार का संकट बना हुआ है। उन्होंने कहा कि महंगाई का असर आम परिवारों के घरेलू बजट पर पड़ रहा है। जनता को किए गए वादों का हिसाब सरकार से मांगना चाहिए।उन्होंने शिक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए विद्यालयों को बंद किए जाने की बात कही। उनका कहना था कि गांवों में विद्यालय बंद होने से गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की जरूरत बताई।जन पंचायत में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किए जाने का आरोप भी लगाया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। श्यामलाल पाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में मतदान से पहले अपने बच्चों के भविष्य, रोजगार और शिक्षा जैसे मुद्दों पर विचार करें। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या वर्तमान सरकार में सामान्य परिवारों के बच्चे डीएम, एसपी और कलेक्टर जैसे पदों तक पहुंचे हैं, इस पर जनता को स्वयं विचार करना चाहिए।कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार, दीप्ति गंगवार, पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, पूर्व विधायक किशनलाल, पूर्व विधायक अरशद खान, राजकुमार राजू, अशोक राजा, आरती, महेंद्र, प्रदीप सोनकर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।1