logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की मिसाल बना शक्ति स्वयं सहायता समूह, महिलाओं की मेहनत ने लिखी सहकारी ग्रामीण बाज़ार की सफलता की नई कहानी लालकुआं, नैनीताल। राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के प्रयासों के अनुरूप जनपद नैनीताल के लालकुआं क्षेत्र में शक्ति स्वयं सहायता समूह महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की प्रेरणादायी मिसाल बनकर उभर रहा है। नाबार्ड के सहयोग से प्रगतिशील संस्था द्वारा वर्ष 2018 में गठित यह समूह लगातार प्रगति के नए आयाम स्थापित कर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। समूह द्वारा वर्तमान में नाबार्ड के आर्थिक सहयोग से पिछले तीन वर्षों से रूरल मार्ट का संचालन किया जा रहा है। *रूरल मार्ट* के माध्यम से स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प उत्पाद, अचार, जैम-जेली, देसी घी, दालें, अनाज, बुराँस का जूस सहित विभिन्न स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। शक्ति स्वयं सहायता समूह अपने उत्पादों की व्यापक मार्केटिंग के लिए नाबार्ड के सहयोग से उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित मेलों एवं प्रदर्शनियों में स्टॉल लगाकर उत्पादों का प्रचार-प्रसार एवं बिक्री करता है। इसके अतिरिक्त समूह द्वारा गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित किसान मेले में भी नियमित रूप से स्टॉल लगाया जाता है। समूह की महिलाओं की मेहनत और उत्पादों की बेहतर बिक्री का परिणाम यह है कि उत्कृष्ट बिक्री एवं प्रदर्शन के लिए समूह को पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा प्रत्येक वर्ष सम्मानित भी किया जाता है। इससे समूह से जुड़ी महिलाओं का उत्साह बढ़ रहा है और वे अपने उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से शक्ति स्वयं सहायता समूह की यह पहल महिला सशक्तिकरण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को मजबूत आधार प्रदान कर रही है। समूह से जुड़ी महिलाएं अपने हुनर और मेहनत के बल पर न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा बन रही हैं।

20 hrs ago
user_शैल शक्ति
शैल शक्ति
Local News Reporter लालकुआँ, नैनीताल, उत्तराखंड•
20 hrs ago
c4a4ee65-54b7-4c6e-9ce8-dbf45824eaba

स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की मिसाल बना शक्ति स्वयं सहायता समूह, महिलाओं की मेहनत ने लिखी सहकारी ग्रामीण बाज़ार की सफलता की नई कहानी लालकुआं, नैनीताल। राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के प्रयासों के अनुरूप जनपद नैनीताल के लालकुआं क्षेत्र में शक्ति स्वयं सहायता समूह महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की प्रेरणादायी मिसाल बनकर उभर रहा है। नाबार्ड के सहयोग से प्रगतिशील संस्था द्वारा वर्ष 2018 में गठित यह समूह लगातार प्रगति के नए आयाम स्थापित कर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ते हुए

उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। समूह द्वारा वर्तमान में नाबार्ड के आर्थिक सहयोग से पिछले तीन वर्षों से रूरल मार्ट का संचालन किया जा रहा है। *रूरल मार्ट* के माध्यम से स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प उत्पाद, अचार, जैम-जेली, देसी घी, दालें, अनाज, बुराँस का जूस सहित विभिन्न स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। शक्ति स्वयं सहायता समूह अपने उत्पादों की व्यापक मार्केटिंग के लिए नाबार्ड के सहयोग से उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित मेलों

एवं प्रदर्शनियों में स्टॉल लगाकर उत्पादों का प्रचार-प्रसार एवं बिक्री करता है। इसके अतिरिक्त समूह द्वारा गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित किसान मेले में भी नियमित रूप से स्टॉल लगाया जाता है। समूह की महिलाओं की मेहनत और उत्पादों की बेहतर बिक्री का परिणाम यह है कि उत्कृष्ट बिक्री एवं प्रदर्शन के लिए समूह को पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा प्रत्येक वर्ष सम्मानित भी किया जाता है। इससे समूह से जुड़ी महिलाओं का उत्साह बढ़ रहा है और वे अपने उत्पादों को बड़े बाजार

तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से शक्ति स्वयं सहायता समूह की यह पहल महिला सशक्तिकरण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को मजबूत आधार प्रदान कर रही है। समूह से जुड़ी महिलाएं अपने हुनर और मेहनत के बल पर न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा बन रही हैं।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • मां नंदा-सुनंदा के जयकारों से भक्तिमय हुई सरोवर नगरी। नैनीताल मां नंदा-सुनंदा के जयकारों से भक्तिमय हुई सरोवर नगरी नैनीताल। मां नंदा देवी महोत्सव के तहत बुधवार को मां नंदा-सुनंदा के डोले की भव्य शोभायात्रा निकली। डोले के दर्शन के लिए नगर और आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। मां के जयकारों से सरोवर नगरी का वातावरण भक्तिमय हो गया। डोले के नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर मां नंदा-सुनंदा का स्वागत किया और दर्शन कर आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन और भक्ति गीतों ने माहौल को और आध्यात्मिक बना दिया। मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। मां नंदा-सुनंदा के जयकारों से पूरा नगर गूंजता रहा। श्रद्धालुओं में डोले के दर्शन और मां की एक झलक पाने को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। पर्वतीय संस्कृति और आस्था से जुड़े इस आयोजन में स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में बाहर से आए श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया। जय मां नंदा-सुनंदा।
    4
    मां नंदा-सुनंदा के जयकारों से भक्तिमय हुई सरोवर नगरी।
नैनीताल
मां नंदा-सुनंदा के जयकारों से भक्तिमय हुई सरोवर नगरी
नैनीताल। मां नंदा देवी महोत्सव के तहत बुधवार को मां नंदा-सुनंदा के डोले की भव्य शोभायात्रा निकली। डोले के दर्शन के लिए नगर और आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। मां के जयकारों से सरोवर नगरी का वातावरण भक्तिमय हो गया।
डोले के नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर मां नंदा-सुनंदा का स्वागत किया और दर्शन कर आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन और भक्ति गीतों ने माहौल को और आध्यात्मिक बना दिया। मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी।
मां नंदा-सुनंदा के जयकारों से पूरा नगर गूंजता रहा। श्रद्धालुओं में डोले के दर्शन और मां की एक झलक पाने को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। पर्वतीय संस्कृति और आस्था से जुड़े इस आयोजन में स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में बाहर से आए श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया।
जय मां नंदा-सुनंदा।
    user_NTL
    NTL
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • चेकिंग करने पहुंची बिजली टीम पर हमला, JE से मारपीट का वीडियो वायरल
    1
    चेकिंग करने पहुंची बिजली टीम पर हमला, JE से मारपीट का वीडियो वायरल
    user_MOHD ARIF
    MOHD ARIF
    अमरिया, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • पीलीभीत में सपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा। पीलीभीत। पूरनपुर में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ा
    1
    पीलीभीत में सपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा।
पीलीभीत। पूरनपुर में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ा
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट माँ पूर्णागिरि रोपवे परियोजना का कार्य युद्ध स्तर पर! कब तक होगा निर्माण कार्य पूरा जानते है परियोजना प्रबंधक से सीधी बात नवीन भट्ट के साथ*
    1
    *मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट माँ पूर्णागिरि रोपवे परियोजना का  कार्य युद्ध स्तर पर! कब तक होगा निर्माण कार्य पूरा जानते है परियोजना प्रबंधक से सीधी बात  नवीन भट्ट के साथ*
    user_नवीन भट्ट
    नवीन भट्ट
    Media Consultant पूर्णगिरि, चंपावत, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों को दिया प्रशिक्षण अल्मोड़ा। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हवालबाग विकासखंड में बुधवार को जनप्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकासखंड सभागार में क्षेत्र पंचायत प्रमुख हिमानी कुंडू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को टीबी रोग की पहचान, लक्षण, उपचार और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रांशु डेनियल ने टीबी के प्रमुख लक्षणों और उपचार की जानकारी देते हुए बताया कि हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन और बलगम की जांच के माध्यम से टीबी की पहचान की जाती है। उन्होंने कहा कि समय पर बीमारी का पता लगाकर नियमित उपचार कराने से टीबी को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने और संदिग्ध मरीजों को जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि टीबी का उपचार सरकार की ओर से निशुल्क कराया जाता है। डॉ. पूनम ने भी टीबी के लक्षणों और आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू ने जनप्रतिनिधियों से अपने क्षेत्रों में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन आनंद सिंह मेहता ने किया। समापन पर उपस्थित लोगों ने टीबी जागरूकता की शपथ ली। इस दौरान खंड विकास अधिकारी संतोष जेठी, एबीडीओ रमेश सिंह कनवाल, एडीओ पंचायत तनुज गोस्वामी, प्रधान संगठन अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नयाल, महामंत्री विनोद जोशी, उपाध्यक्ष चन्द्रिका तिवारी, शिवराज नयाल सहित जनप्रतिनिधि और विकासखंड के कार्मिक मौजूद रहे।
    1
    टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों को दिया प्रशिक्षण
अल्मोड़ा। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हवालबाग विकासखंड में बुधवार को जनप्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकासखंड सभागार में क्षेत्र पंचायत प्रमुख हिमानी कुंडू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को टीबी रोग की पहचान, लक्षण, उपचार और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रांशु डेनियल ने टीबी के प्रमुख लक्षणों और उपचार की जानकारी देते हुए बताया कि हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन और बलगम की जांच के माध्यम से टीबी की पहचान की जाती है। उन्होंने कहा कि समय पर बीमारी का पता लगाकर नियमित उपचार कराने से टीबी को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने और संदिग्ध मरीजों को जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि टीबी का उपचार सरकार की ओर से निशुल्क कराया जाता है। डॉ. पूनम ने भी टीबी के लक्षणों और आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू ने जनप्रतिनिधियों से अपने क्षेत्रों में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन आनंद सिंह मेहता ने किया। समापन पर उपस्थित लोगों ने टीबी जागरूकता की शपथ ली। इस दौरान खंड विकास अधिकारी संतोष जेठी, एबीडीओ रमेश सिंह कनवाल, एडीओ पंचायत तनुज गोस्वामी, प्रधान संगठन अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नयाल, महामंत्री विनोद जोशी, उपाध्यक्ष चन्द्रिका तिवारी, शिवराज नयाल सहित जनप्रतिनिधि और विकासखंड के कार्मिक मौजूद रहे।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    12 hrs ago
  • लखनऊ : साप दफ्तर के बाहर हनुमान जी अखिलेश को आशीर्वाद देते हुए
    1
    लखनऊ : साप दफ्तर के बाहर हनुमान जी अखिलेश को आशीर्वाद देते हुए
    user_Sonu Kumar Gautam midia
    Sonu Kumar Gautam midia
    Local News Reporter टांडा, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को न्याय दिलाने पहुंचे प्रमोद कुमार
    1
    पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को न्याय दिलाने पहुंचे प्रमोद कुमार
    user_दुनिया भारत NEWS
    दुनिया भारत NEWS
    किच्छा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दो तमंचे और कारतूस बरामद बरेली। भमोरा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों से अवैध रूप से रुपये वसूलने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से दो फर्जी आधार कार्ड, फर्जी आदेशों की छायाप्रतियां, दो अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाला गिरोह क्षेत्र में आया हुआ है। सूचना पर उपनिरीक्षक नरेंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ ग्राम ब्राह्मपुर से पहले बंद पड़े ईंट के भट्ठे के पास पहुंचे, जहां से राजवीर राठौर निवासी चकमहमूद, थाना बारादरी और निकेत भारद्वाज निवासी खन्नू मोहल्ला, थाना किला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना भमोरा में मु0अ0सं0 400/26 के तहत धारा 318(4), 337, 338, 341(3) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने तीन आरोपियों पप्पू मौर्य, शिवलाल मौर्य और शशांक वर्मा को फरार बताया है। पूछताछ में पुलिस के अनुसार राजवीर राठौर ने बताया कि वह पप्पू मौर्य, शिवलाल मौर्य और शशांक के साथ मिलकर सरकारी विभागों के अधिकारियों के नाम से फर्जी कागजात तैयार कराते थे। ये दस्तावेज निकेत भारद्वाज से तैयार कराने की बात भी पूछताछ में सामने आई। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से फर्जी दस्तावेज बनाने का काम कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजवीर राठौर के खिलाफ बरेली और संभल के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि निकेत भारद्वाज के खिलाफ भी भमोरा थाने में मुकदमा दर्ज है। बरामदगी: दो फर्जी आधार कार्ड, फर्जी आदेशों की छायाप्रतियां, दो अवैध तमंचे 315 बोर और दो जिंदा कारतूस 315 बोर।
    1
    फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दो तमंचे और कारतूस बरामद
बरेली। भमोरा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों से अवैध रूप से रुपये वसूलने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से दो फर्जी आधार कार्ड, फर्जी आदेशों की छायाप्रतियां, दो अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। 
पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाला गिरोह क्षेत्र में आया हुआ है। सूचना पर उपनिरीक्षक नरेंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ ग्राम ब्राह्मपुर से पहले बंद पड़े ईंट के भट्ठे के पास पहुंचे, जहां से राजवीर राठौर निवासी चकमहमूद, थाना बारादरी और निकेत भारद्वाज निवासी खन्नू मोहल्ला, थाना किला को गिरफ्तार किया गया। 
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना भमोरा में मु0अ0सं0 400/26 के तहत धारा 318(4), 337, 338, 341(3) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने तीन आरोपियों पप्पू मौर्य, शिवलाल मौर्य और शशांक वर्मा को फरार बताया है। 
पूछताछ में पुलिस के अनुसार राजवीर राठौर ने बताया कि वह पप्पू मौर्य, शिवलाल मौर्य और शशांक के साथ मिलकर सरकारी विभागों के अधिकारियों के नाम से फर्जी कागजात तैयार कराते थे। ये दस्तावेज निकेत भारद्वाज से तैयार कराने की बात भी पूछताछ में सामने आई। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से फर्जी दस्तावेज बनाने का काम कर रहे थे। 
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजवीर राठौर के खिलाफ बरेली और संभल के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि निकेत भारद्वाज के खिलाफ भी भमोरा थाने में मुकदमा दर्ज है। 
बरामदगी: दो फर्जी आधार कार्ड, फर्जी आदेशों की छायाप्रतियां, दो अवैध तमंचे 315 बोर और दो जिंदा कारतूस 315 बोर।
    user_लाल सिंह
    लाल सिंह
    Local News Reporter नवाबगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, "... पतंजलि आज लगभग 700 रुपये प्रति लीटर के भाव पर गाय का घी उपलब्ध करा पा रही है... दिल्ली: योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, "... पतंजलि आज लगभग 700 रुपये प्रति लीटर के भाव पर गाय का घी उपलब्ध करा पा रही है... 99% लोग सिर्फ़ सुनी-सुनाई बातों के आधार पर वीडियो बनाने में लगे हुए हैं... यह बात साफ़ होनी चाहिए: न तो पतंजलि का गाय का घी और न ही उसकी कोई दवा नकली है और स्वामी रामदेव में भी कुछ भी नकली नहीं है..."
    1
    योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, "... पतंजलि आज लगभग 700 रुपये प्रति लीटर के भाव पर गाय का घी उपलब्ध करा पा रही है...
दिल्ली: योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, "... पतंजलि आज लगभग 700 रुपये प्रति लीटर के भाव पर गाय का घी उपलब्ध करा पा रही है... 99% लोग सिर्फ़ सुनी-सुनाई बातों के आधार पर वीडियो बनाने में लगे हुए हैं... यह बात साफ़ होनी चाहिए: न तो पतंजलि का गाय का घी और न ही उसकी कोई दवा नकली है और स्वामी रामदेव में भी कुछ भी नकली नहीं है..."
    user_ब्रेकिंग हरिद्वार
    ब्रेकिंग हरिद्वार
    भीकियासैंण, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.