logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीलीभीत में सपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा। पीलीभीत। पूरनपुर में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ा

1 hr ago
user_अवधेश गुप्ता
अवधेश गुप्ता
Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

पीलीभीत में सपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा। पीलीभीत। पूरनपुर में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ा

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पीलीभीत में नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार का हुआ जोरदार स्वागत पीलीभीत।जनपद के नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार का जनपद पहुंचते ही जोरदार स्वागत किया गया पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।
    1
    पीलीभीत में नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार का हुआ जोरदार स्वागत 
पीलीभीत।जनपद के नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार का जनपद पहुंचते ही जोरदार स्वागत किया गया पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • चेकिंग करने पहुंची बिजली टीम पर हमला, JE से मारपीट का वीडियो वायरल
    1
    चेकिंग करने पहुंची बिजली टीम पर हमला, JE से मारपीट का वीडियो वायरल
    user_MOHD ARIF
    MOHD ARIF
    अमरिया, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *पीलीभीत ब्रेकिंग* खकरा नदी किनारे के अवैध सड़क ध्वस्त, सिटी मजिस्ट्रेट ने बुलडोजर से कराई ध्वस्त, पिंक सिटी एक्सटेंशन की अवैध सड़क ध्वस्त, भू-माफिया कॉलोनाइजर बना रहा था सड़क, अहमद नबी मास्टर का था यह अवैध निर्माण, पूर्व में भी कर चुका सरकारी भूमि पर कब्जा, पीलीभीत की नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन का मामला। *पीलीभीत ब्रेकिंग* खकरा नदी किनारे के अवैध सड़क ध्वस्त, सिटी मजिस्ट्रेट ने बुलडोजर से कराई ध्वस्त, पिंक सिटी एक्सटेंशन की अवैध सड़क ध्वस्त, भू-माफिया कॉलोनाइजर बना रहा था सड़क, अहमद नबी मास्टर का था यह अवैध निर्माण, पूर्व में भी कर चुका सरकारी भूमि पर कब्जा, पीलीभीत की नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन का मामला।
    4
    *पीलीभीत ब्रेकिंग*

खकरा नदी किनारे के अवैध सड़क ध्वस्त,

सिटी मजिस्ट्रेट ने बुलडोजर से कराई ध्वस्त,

पिंक सिटी एक्सटेंशन की अवैध सड़क ध्वस्त,

भू-माफिया कॉलोनाइजर बना रहा था सड़क,

अहमद नबी मास्टर का था यह अवैध निर्माण,

पूर्व में भी कर चुका सरकारी भूमि पर कब्जा,

पीलीभीत की नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन का मामला।
*पीलीभीत ब्रेकिंग*
खकरा नदी किनारे के अवैध सड़क ध्वस्त,
सिटी मजिस्ट्रेट ने बुलडोजर से कराई ध्वस्त,
पिंक सिटी एक्सटेंशन की अवैध सड़क ध्वस्त,
भू-माफिया कॉलोनाइजर बना रहा था सड़क,
अहमद नबी मास्टर का था यह अवैध निर्माण,
पूर्व में भी कर चुका सरकारी भूमि पर कब्जा,
पीलीभीत की नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन का मामला।
    user_HARUN KHAN
    HARUN KHAN
    News Anchor कलीनगर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • पीलीभीत में सपा ने फूंका 2027 का बिगुल, चारों सीटों पर जीत का दावा धर्मेश गंगवार के बाद सपा एक्टिव, पीलीभीत में 2027 की तैयारी तेज श्यामलाल पाल का पीलीभीत दौरा, सपा ने चारों सीटों पर जीत का किया दावा पीलीभीत में सपा का शक्ति प्रदर्शन, 2027 को लेकर बढ़ी चुनावी हलचल धर्मेश गंगवार के जिलाध्यक्ष बनते ही सपा की सक्रियता बढ़ी, प्रदेश अध्यक्ष ने किया बड़ा दावा
    1
    पीलीभीत में सपा ने फूंका 2027 का बिगुल, चारों सीटों पर जीत का दावा

धर्मेश गंगवार के बाद सपा एक्टिव, पीलीभीत में 2027 की तैयारी तेज
श्यामलाल पाल का पीलीभीत दौरा, सपा ने चारों सीटों पर जीत का किया दावा
पीलीभीत में सपा का शक्ति प्रदर्शन, 2027 को लेकर बढ़ी चुनावी हलचल
धर्मेश गंगवार के जिलाध्यक्ष बनते ही सपा की सक्रियता बढ़ी, प्रदेश अध्यक्ष ने किया बड़ा दावा
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house Puranpur, Pilibhit•
    11 hrs ago
  • अंधेरे जंगल में सामने आ गया भालू, सांसें थमीं वाहन रोककर बनाई दूरी, कुछ देर बाद जंगल में लौट गया वन्यजीव पूरनपुर/पीलीभीत।धनाराघाट मार्ग पर मंगलवार रात जंगल के बीच उस समय वाहन सवारों की सांसें थम गईं, जब अचानक एक भालू सड़क पर आकर वाहन के सामने खड़ा हो गया। अंधेरे में अचानक भालू को सामने देखकर वाहन सवारों में हड़कंप मच गया। चालक ने घबराने के बजाय तत्काल वाहन रोक दिया। कुछ देर तक भालू सड़क पर मौजूद रहा। इसके बाद वह धीरे-धीरे जंगल की ओर चला गया, तब जाकर वाहन सवारों ने राहत की सांस ली। समाजसेवी डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि वह मंगलवार रात धनाराघाट मार्ग से अपने गांव चंदिया हजारा जा रहे थे। जंगल के बीच पहुंचते ही अचानक उनकी गाड़ी के सामने भालू दिखाई दिया। वन्यजीव को बेहद करीब देखकर उन्होंने तत्काल वाहन रोक दिया। भालू के सड़क पर मौजूद रहने के दौरान वाहन को आगे बढ़ाने या उसके पास जाने का प्रयास नहीं किया गया। कुछ समय बाद भालू स्वयं सड़क से हटकर जंगल में चला गया। घटना ने एक बार फिर जंगल से होकर गुजरने वाले धनाराघाट मार्ग पर रात के समय वन्यजीवों की मौजूदगी को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। रात में जंगल के बीच अचानक वन्यजीव सामने आने पर वाहन चालकों के लिए स्थिति जोखिम भरी हो सकती है।डॉ. कमलेश कुमार ने लोगों से अपील की कि जंगल क्षेत्र में सफर के दौरान विशेष सावधानी बरतें। सड़क पर भालू या कोई अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर वाहन रोककर पर्याप्त दूरी बनाए रखें। वन्यजीव को भगाने, शोर मचाने, हार्न बजाने या उसके करीब जाकर फोटो-वीडियो बनाने की कोशिश न करें।उन्होंने कहा कि वन्यजीव अपने प्राकृतिक क्षेत्र में होते हैं, इसलिए उन्हें रास्ता देना ही सुरक्षित है। थोड़ी सी लापरवाही इंसान और वन्यजीव दोनों के लिए खतरा बन सकती है। रात के समय धनाराघाट मार्ग से गुजरने वाले लोगों से सतर्क रहकर वाहन चलाने की अपील की गई है।
    1
    अंधेरे जंगल में सामने आ गया भालू, सांसें थमीं

वाहन रोककर बनाई दूरी, कुछ देर बाद जंगल में लौट गया वन्यजीव

पूरनपुर/पीलीभीत।धनाराघाट मार्ग पर मंगलवार रात जंगल के बीच उस समय वाहन सवारों की सांसें थम गईं, जब अचानक एक भालू सड़क पर आकर वाहन के सामने खड़ा हो गया। अंधेरे में अचानक भालू को सामने देखकर वाहन सवारों में हड़कंप मच गया। चालक ने घबराने के बजाय तत्काल वाहन रोक दिया। कुछ देर तक भालू सड़क पर मौजूद रहा। इसके बाद वह धीरे-धीरे जंगल की ओर चला गया, तब जाकर वाहन सवारों ने राहत की सांस ली।
समाजसेवी डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि वह मंगलवार रात धनाराघाट मार्ग से अपने गांव चंदिया हजारा जा रहे थे। जंगल के बीच पहुंचते ही अचानक उनकी गाड़ी के सामने भालू दिखाई दिया। वन्यजीव को बेहद करीब देखकर उन्होंने तत्काल वाहन रोक दिया। भालू के सड़क पर मौजूद रहने के दौरान वाहन को आगे बढ़ाने या उसके पास जाने का प्रयास नहीं किया गया। कुछ समय बाद भालू स्वयं सड़क से हटकर जंगल में चला गया।
घटना ने एक बार फिर जंगल से होकर गुजरने वाले धनाराघाट मार्ग पर रात के समय वन्यजीवों की मौजूदगी को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। रात में जंगल के बीच अचानक वन्यजीव सामने आने पर वाहन चालकों के लिए स्थिति जोखिम भरी हो सकती है।डॉ. कमलेश कुमार ने लोगों से अपील की कि जंगल क्षेत्र में सफर के दौरान विशेष सावधानी बरतें। सड़क पर भालू या कोई अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर वाहन रोककर पर्याप्त दूरी बनाए रखें। वन्यजीव को भगाने, शोर मचाने, हार्न बजाने या उसके करीब जाकर फोटो-वीडियो बनाने की कोशिश न करें।उन्होंने कहा कि वन्यजीव अपने प्राकृतिक क्षेत्र में होते हैं, इसलिए उन्हें रास्ता देना ही सुरक्षित है। थोड़ी सी लापरवाही इंसान और वन्यजीव दोनों के लिए खतरा बन सकती है। रात के समय धनाराघाट मार्ग से गुजरने वाले लोगों से सतर्क रहकर वाहन चलाने की अपील की गई है।
    user_Meenu barkaati
    Meenu barkaati
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • स्लग - खटीमा में गरजी आजाद समाज पार्टी, जनहित के मुद्दों पर जोरदार प्रदर्शन: दलित-अल्पसंख्यक अधिकारों को लेकर प्रदर्शन, समान विकास की उठी मांग। स्थान -खटीमा ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट - अशोक सरकार मो -9758494633 एंकर/विजुअल—खटीमा में जनहित और सामाजिक न्याय से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आजाद समाज पार्टी कांशीराम की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पुलिस प्रशासन से हुई जमकर झड़प,पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नईम कुरैशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं।प्रदर्शन के दौरान गौटिया-इस्लाम नगर क्षेत्र में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर सवाल उठाए गए। इसके साथ ही इंदु देवी और रामदास से जुड़े मामले में कथित जातिसूचक गालियों और हमले के आरोपों पर कार्रवाई की मांग की गई।पार्टी ने अनुसूचित जाति और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों के विकास में समानता, स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं, कथित भेदभाव, दलितों एवं अल्पसंख्यकों के अधिकारों और सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया।आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने कहा कि इन सभी मुद्दों को प्रशासन के समक्ष शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से रखा गया है और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरानं प्रदेश अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी के लेख राज गौतम ने बताया कि सरकार की नीतियों पर जम कर साधा निशाना। वहीं तहसीलदार खटीमा वीरेंद्र सजवान ने बताया कि आजाद समाज पार्टी द्वारा ज्ञापन दिया जाना था, एस डीएम की चुनाव में ड्यूटी के कारण मुझे ज्ञापन देते हुए उन्होंने SIR में वोट काटने एवं मस्जिदों से लोडिस्पीकर उतारे जाने तथा SC समाज के एक व्यक्ति को मंदिर में ना जाने देने पर विरोध जताते हुए ज्ञापन दिया। वहीं मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन द्वारा इस पर जल्द ही कार्यवाही शुरू कर दिया जाएगा। बाइट -1 नईम कुरैशी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, आजाद समाज पार्टी बाइट -2 लेख राज गौतम प्रदेश अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी बाइट -3 वीरेंद्र सजवान तहसीलदार खटीमा
    1
    स्लग - खटीमा में गरजी आजाद समाज पार्टी, जनहित के मुद्दों पर जोरदार प्रदर्शन: दलित-अल्पसंख्यक अधिकारों को लेकर प्रदर्शन, समान विकास की उठी मांग।

स्थान -खटीमा ऊधम सिंह नगर 

रिपोर्ट - अशोक सरकार 
मो -9758494633


एंकर/विजुअल—खटीमा में जनहित और सामाजिक न्याय से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आजाद समाज पार्टी कांशीराम की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पुलिस प्रशासन से हुई जमकर झड़प,पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नईम कुरैशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं।प्रदर्शन के दौरान गौटिया-इस्लाम नगर क्षेत्र में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर सवाल उठाए गए। इसके साथ ही इंदु देवी और रामदास से जुड़े मामले में कथित जातिसूचक गालियों और हमले के आरोपों पर कार्रवाई की मांग की गई।पार्टी ने अनुसूचित जाति और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों के विकास में समानता, स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं, कथित भेदभाव, दलितों एवं अल्पसंख्यकों के अधिकारों और सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया।आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने कहा कि इन सभी मुद्दों को प्रशासन के समक्ष शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से रखा गया है और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरानं प्रदेश अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी के लेख राज गौतम ने बताया कि सरकार की नीतियों पर जम कर साधा निशाना। वहीं तहसीलदार खटीमा वीरेंद्र सजवान ने बताया कि आजाद समाज पार्टी द्वारा ज्ञापन दिया जाना था, एस डीएम की चुनाव में ड्यूटी के कारण मुझे ज्ञापन देते हुए उन्होंने SIR में वोट काटने एवं मस्जिदों से लोडिस्पीकर उतारे जाने तथा SC समाज के एक व्यक्ति को मंदिर में ना जाने देने पर विरोध जताते हुए ज्ञापन दिया। वहीं मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन द्वारा इस पर जल्द ही कार्यवाही शुरू कर दिया जाएगा।


बाइट -1  नईम कुरैशी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, आजाद समाज पार्टी
बाइट -2  लेख राज गौतम प्रदेश अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी 
बाइट -3  वीरेंद्र सजवान तहसीलदार खटीमा
    user_अशोक सरकार
    अशोक सरकार
    Khatima, Udam Singh Nagar•
    18 hrs ago
  • *पीलीभीत ब्रेकिंग* खकरा नदी किनारे के अवैध सड़क ध्वस्त, सिटी मजिस्ट्रेट ने बुलडोजर से कराई ध्वस्त, पिंक सिटी एक्सटेंशन की अवैध सड़क ध्वस्त, भू-माफिया कॉलोनाइजर बना रहा था सड़क, अहमद नबी मास्टर का था यह अवैध निर्माण, पूर्व में भी कर चुका सरकारी भूमि पर कब्जा, पीलीभीत की नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन का मामला। *पीलीभीत ब्रेकिंग* खकरा नदी किनारे के अवैध सड़क ध्वस्त, सिटी मजिस्ट्रेट ने बुलडोजर से कराई ध्वस्त, पिंक सिटी एक्सटेंशन की अवैध सड़क ध्वस्त, भू-माफिया कॉलोनाइजर बना रहा था सड़क, अहमद नबी मास्टर का था यह अवैध निर्माण, पूर्व में भी कर चुका सरकारी भूमि पर कब्जा, पीलीभीत की नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन का मामला।
    4
    *पीलीभीत ब्रेकिंग*

खकरा नदी किनारे के अवैध सड़क ध्वस्त,

सिटी मजिस्ट्रेट ने बुलडोजर से कराई ध्वस्त,

पिंक सिटी एक्सटेंशन की अवैध सड़क ध्वस्त,

भू-माफिया कॉलोनाइजर बना रहा था सड़क,

अहमद नबी मास्टर का था यह अवैध निर्माण,

पूर्व में भी कर चुका सरकारी भूमि पर कब्जा,

पीलीभीत की नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन का मामला।
*पीलीभीत ब्रेकिंग*
खकरा नदी किनारे के अवैध सड़क ध्वस्त,
सिटी मजिस्ट्रेट ने बुलडोजर से कराई ध्वस्त,
पिंक सिटी एक्सटेंशन की अवैध सड़क ध्वस्त,
भू-माफिया कॉलोनाइजर बना रहा था सड़क,
अहमद नबी मास्टर का था यह अवैध निर्माण,
पूर्व में भी कर चुका सरकारी भूमि पर कब्जा,
पीलीभीत की नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन का मामला।
    user_HARUN KHAN
    HARUN KHAN
    News Anchor कलीनगर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Breaking News : पीलीभीत में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर ➡️ नवागत डीएम आलोक कुमार सिंह के निर्देश पर कार्रवाई | ➡️ खकरा नदी को पाटकर कॉलोनी बनाने का आरोप | ➡️ NGT के नियमों की अनदेखी का भी आरोप | ➡️ सिटी मजिस्ट्रेट और CO सिटी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे | ➡️ कोतवाली क्षेत्र की पिंक सिटी कॉलोनी का मामला
    1
    Breaking News : पीलीभीत में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर
➡️ नवागत डीएम आलोक कुमार सिंह के निर्देश पर कार्रवाई |
➡️ खकरा नदी को पाटकर कॉलोनी बनाने का आरोप |
➡️ NGT के नियमों की अनदेखी का भी आरोप |
➡️ सिटी मजिस्ट्रेट और CO सिटी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे |
➡️ कोतवाली क्षेत्र की पिंक सिटी कॉलोनी का मामला
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house Puranpur, Pilibhit•
    11 hrs ago
  • पूरनपुर की जन पंचायत में गूंजे बेरोजगारी-महंगाई के मुद्दे सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से मांगी 2027 के लिए एकजुटता पूरनपुर/पीलीभीत।साई श्रद्धा बैंक्विट हॉल में बुधवार दोपहर समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जन पंचायत में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा व्यवस्था समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।श्यामलाल पाल ने कहा कि सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन युवाओं के सामने रोजगार का संकट बना हुआ है। उन्होंने कहा कि महंगाई का असर आम परिवारों के घरेलू बजट पर पड़ रहा है। जनता को किए गए वादों का हिसाब सरकार से मांगना चाहिए।उन्होंने शिक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए विद्यालयों को बंद किए जाने की बात कही। उनका कहना था कि गांवों में विद्यालय बंद होने से गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की जरूरत बताई।जन पंचायत में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किए जाने का आरोप भी लगाया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। श्यामलाल पाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में मतदान से पहले अपने बच्चों के भविष्य, रोजगार और शिक्षा जैसे मुद्दों पर विचार करें। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या वर्तमान सरकार में सामान्य परिवारों के बच्चे डीएम, एसपी और कलेक्टर जैसे पदों तक पहुंचे हैं, इस पर जनता को स्वयं विचार करना चाहिए।कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार, दीप्ति गंगवार, पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, पूर्व विधायक किशनलाल, पूर्व विधायक अरशद खान, राजकुमार राजू, अशोक राजा, आरती, महेंद्र, प्रदीप सोनकर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
    1
    पूरनपुर की जन पंचायत में गूंजे बेरोजगारी-महंगाई के मुद्दे


सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से मांगी 2027 के लिए एकजुटता
पूरनपुर/पीलीभीत।साई श्रद्धा बैंक्विट हॉल में बुधवार दोपहर समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जन पंचायत में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा व्यवस्था समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।श्यामलाल पाल ने कहा कि सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन युवाओं के सामने रोजगार का संकट बना हुआ है। उन्होंने कहा कि महंगाई का असर आम परिवारों के घरेलू बजट पर पड़ रहा है। जनता को किए गए वादों का हिसाब सरकार से मांगना चाहिए।उन्होंने शिक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए विद्यालयों को बंद किए जाने की बात कही। उनका कहना था कि गांवों में विद्यालय बंद होने से गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की जरूरत बताई।जन पंचायत में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किए जाने का आरोप भी लगाया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
श्यामलाल पाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में मतदान से पहले अपने बच्चों के भविष्य, रोजगार और शिक्षा जैसे मुद्दों पर विचार करें। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या वर्तमान सरकार में सामान्य परिवारों के बच्चे डीएम, एसपी और कलेक्टर जैसे पदों तक पहुंचे हैं, इस पर जनता को स्वयं विचार करना चाहिए।कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार, दीप्ति गंगवार, पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, पूर्व विधायक किशनलाल, पूर्व विधायक अरशद खान, राजकुमार राजू, अशोक राजा, आरती, महेंद्र, प्रदीप सोनकर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
    user_Meenu barkaati
    Meenu barkaati
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.