logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दो तमंचे और कारतूस बरामद बरेली। भमोरा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों से अवैध रूप से रुपये वसूलने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से दो फर्जी आधार कार्ड, फर्जी आदेशों की छायाप्रतियां, दो अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाला गिरोह क्षेत्र में आया हुआ है। सूचना पर उपनिरीक्षक नरेंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ ग्राम ब्राह्मपुर से पहले बंद पड़े ईंट के भट्ठे के पास पहुंचे, जहां से राजवीर राठौर निवासी चकमहमूद, थाना बारादरी और निकेत भारद्वाज निवासी खन्नू मोहल्ला, थाना किला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना भमोरा में मु0अ0सं0 400/26 के तहत धारा 318(4), 337, 338, 341(3) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने तीन आरोपियों पप्पू मौर्य, शिवलाल मौर्य और शशांक वर्मा को फरार बताया है। पूछताछ में पुलिस के अनुसार राजवीर राठौर ने बताया कि वह पप्पू मौर्य, शिवलाल मौर्य और शशांक के साथ मिलकर सरकारी विभागों के अधिकारियों के नाम से फर्जी कागजात तैयार कराते थे। ये दस्तावेज निकेत भारद्वाज से तैयार कराने की बात भी पूछताछ में सामने आई। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से फर्जी दस्तावेज बनाने का काम कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजवीर राठौर के खिलाफ बरेली और संभल के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि निकेत भारद्वाज के खिलाफ भी भमोरा थाने में मुकदमा दर्ज है। बरामदगी: दो फर्जी आधार कार्ड, फर्जी आदेशों की छायाप्रतियां, दो अवैध तमंचे 315 बोर और दो जिंदा कारतूस 315 बोर।

10 hrs ago
user_लाल सिंह
लाल सिंह
Local News Reporter नवाबगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दो तमंचे और कारतूस बरामद बरेली। भमोरा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों से अवैध रूप से रुपये वसूलने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से दो फर्जी आधार कार्ड, फर्जी आदेशों की छायाप्रतियां, दो अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाला गिरोह क्षेत्र में आया हुआ है। सूचना पर उपनिरीक्षक नरेंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ ग्राम ब्राह्मपुर से पहले बंद पड़े ईंट के भट्ठे के पास पहुंचे, जहां से राजवीर राठौर निवासी चकमहमूद, थाना बारादरी और निकेत भारद्वाज निवासी खन्नू मोहल्ला, थाना किला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना भमोरा में मु0अ0सं0 400/26 के तहत धारा 318(4), 337, 338, 341(3) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने तीन आरोपियों पप्पू मौर्य, शिवलाल मौर्य और शशांक वर्मा को फरार बताया है। पूछताछ में पुलिस के अनुसार राजवीर राठौर ने बताया कि वह पप्पू मौर्य, शिवलाल मौर्य और शशांक के साथ मिलकर सरकारी विभागों के अधिकारियों के नाम से फर्जी कागजात तैयार कराते थे। ये दस्तावेज निकेत भारद्वाज से तैयार कराने की बात भी पूछताछ में सामने आई। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से फर्जी दस्तावेज बनाने का काम कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजवीर राठौर के खिलाफ बरेली और संभल के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि निकेत भारद्वाज के खिलाफ भी भमोरा थाने में मुकदमा दर्ज है। बरामदगी: दो फर्जी आधार कार्ड, फर्जी आदेशों की छायाप्रतियां, दो अवैध तमंचे 315 बोर और दो जिंदा कारतूस 315 बोर।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दो तमंचे और कारतूस बरामद बरेली। भमोरा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों से अवैध रूप से रुपये वसूलने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से दो फर्जी आधार कार्ड, फर्जी आदेशों की छायाप्रतियां, दो अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाला गिरोह क्षेत्र में आया हुआ है। सूचना पर उपनिरीक्षक नरेंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ ग्राम ब्राह्मपुर से पहले बंद पड़े ईंट के भट्ठे के पास पहुंचे, जहां से राजवीर राठौर निवासी चकमहमूद, थाना बारादरी और निकेत भारद्वाज निवासी खन्नू मोहल्ला, थाना किला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना भमोरा में मु0अ0सं0 400/26 के तहत धारा 318(4), 337, 338, 341(3) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने तीन आरोपियों पप्पू मौर्य, शिवलाल मौर्य और शशांक वर्मा को फरार बताया है। पूछताछ में पुलिस के अनुसार राजवीर राठौर ने बताया कि वह पप्पू मौर्य, शिवलाल मौर्य और शशांक के साथ मिलकर सरकारी विभागों के अधिकारियों के नाम से फर्जी कागजात तैयार कराते थे। ये दस्तावेज निकेत भारद्वाज से तैयार कराने की बात भी पूछताछ में सामने आई। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से फर्जी दस्तावेज बनाने का काम कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजवीर राठौर के खिलाफ बरेली और संभल के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि निकेत भारद्वाज के खिलाफ भी भमोरा थाने में मुकदमा दर्ज है। बरामदगी: दो फर्जी आधार कार्ड, फर्जी आदेशों की छायाप्रतियां, दो अवैध तमंचे 315 बोर और दो जिंदा कारतूस 315 बोर।
    1
    फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दो तमंचे और कारतूस बरामद
बरेली। भमोरा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों से अवैध रूप से रुपये वसूलने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से दो फर्जी आधार कार्ड, फर्जी आदेशों की छायाप्रतियां, दो अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। 
पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाला गिरोह क्षेत्र में आया हुआ है। सूचना पर उपनिरीक्षक नरेंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ ग्राम ब्राह्मपुर से पहले बंद पड़े ईंट के भट्ठे के पास पहुंचे, जहां से राजवीर राठौर निवासी चकमहमूद, थाना बारादरी और निकेत भारद्वाज निवासी खन्नू मोहल्ला, थाना किला को गिरफ्तार किया गया। 
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना भमोरा में मु0अ0सं0 400/26 के तहत धारा 318(4), 337, 338, 341(3) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने तीन आरोपियों पप्पू मौर्य, शिवलाल मौर्य और शशांक वर्मा को फरार बताया है। 
पूछताछ में पुलिस के अनुसार राजवीर राठौर ने बताया कि वह पप्पू मौर्य, शिवलाल मौर्य और शशांक के साथ मिलकर सरकारी विभागों के अधिकारियों के नाम से फर्जी कागजात तैयार कराते थे। ये दस्तावेज निकेत भारद्वाज से तैयार कराने की बात भी पूछताछ में सामने आई। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से फर्जी दस्तावेज बनाने का काम कर रहे थे। 
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजवीर राठौर के खिलाफ बरेली और संभल के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि निकेत भारद्वाज के खिलाफ भी भमोरा थाने में मुकदमा दर्ज है। 
बरामदगी: दो फर्जी आधार कार्ड, फर्जी आदेशों की छायाप्रतियां, दो अवैध तमंचे 315 बोर और दो जिंदा कारतूस 315 बोर।
    user_लाल सिंह
    लाल सिंह
    Local News Reporter नवाबगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • नानक नगरी बेल्हा के ग्रामीणों ने SSB पर लगाए गंभीर आरोप नानक नगरी बेल्हा के ग्रामीणों ने SSB पर लगाए गंभीर आरोप पीलीभीत के नानक नगरी बेल्हा क्षेत्र में BOP राधवपुरी की लगातार चेकिंग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के अंदर लगातार चेकिंग से आवागमन में परेशानी हो रही है। शिकायत करने वाले ग्रामीणों को चिन्हित कर परेशान किए जाने और उनके साथ सौतेला व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है। इसी को लेकर मगू प्रधान, सतनाम प्रधान, अमरीक प्रधान सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्यों ने 49वीं वाहिनी SSB के कमांडेंट को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। 🎤 बाइट के लिए लाइन ग्रामीण: “हमारी मांग है कि गांव के अंदर लगातार की जा रही चेकिंग को बंद किया जाए। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। शिकायत करने वाले लोगों को चिन्हित कर परेशान किए जाने की भी बात सामने आ रही है। अधिकारियों से हमारी मांग है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।” रिपोर्ट: खालसा लाइव 24 न्यूज
    1
    नानक नगरी बेल्हा के ग्रामीणों ने SSB पर लगाए गंभीर आरोप
नानक नगरी बेल्हा के ग्रामीणों ने SSB पर लगाए गंभीर आरोप
पीलीभीत के नानक नगरी बेल्हा क्षेत्र में BOP राधवपुरी की लगातार चेकिंग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के अंदर लगातार चेकिंग से आवागमन में परेशानी हो रही है। शिकायत करने वाले ग्रामीणों को चिन्हित कर परेशान किए जाने और उनके साथ सौतेला व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है।
इसी को लेकर मगू प्रधान, सतनाम प्रधान, अमरीक प्रधान सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्यों ने 49वीं वाहिनी SSB के कमांडेंट को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
🎤 बाइट के लिए लाइन
ग्रामीण:
“हमारी मांग है कि गांव के अंदर लगातार की जा रही चेकिंग को बंद किया जाए। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। शिकायत करने वाले लोगों को चिन्हित कर परेशान किए जाने की भी बात सामने आ रही है। अधिकारियों से हमारी मांग है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।”
रिपोर्ट: खालसा लाइव 24 न्यूज
    user_खालसा लाइव 24 न्यूज
    खालसा लाइव 24 न्यूज
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पीलीभीत में नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार का हुआ जोरदार स्वागत पीलीभीत।जनपद के नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार का जनपद पहुंचते ही जोरदार स्वागत किया गया पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।
    1
    पीलीभीत में नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार का हुआ जोरदार स्वागत 
पीलीभीत।जनपद के नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार का जनपद पहुंचते ही जोरदार स्वागत किया गया पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • “जमुई कांड का वीडियो वायरल करने पर 120 अकाउंट पर FIR।” “जमुई कांड का वीडियो वायरल करने पर 120 अकाउंट पर FIR।” ✅ फैक्टचेक: दावा सही है 22 सितंबर 2026 को सामने आई रिपोर्टों के अनुसार, बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर उसकी पहचान उजागर करने के आरोप में करीब 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल ने लोगों से वीडियो को शेयर/फॉरवर्ड नहीं करने की अपील की है। मूल घटना में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ कथित बदसलूकी और छेड़खानी का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच के लिए SIT गठित की है और अब तक तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार/निरुद्ध किए जाने की जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की पहचान उजागर करने वाला वीडियो प्रसारित करना गंभीर अपराध है और संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। 📱 Instagram News Copy 🚨 जमुई कांड: वीडियो वायरल करने वाले 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल पर FIR बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अब वीडियो प्रसारित कर पीड़िता की पहचान उजागर करने वाले करीब 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल के खिलाफ केस दर्ज किया है। जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने लोगों से अपील की है कि नाबालिग पीड़िता से संबंधित वीडियो को शेयर या फॉरवर्ड न करें। पुलिस के अनुसार, वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ POCSO, IT Act और अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। मूल घटना की जांच के लिए SIT गठित की गई है और पुलिस ने अब तक तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार/निरुद्ध किए जाने की जानकारी दी है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। ⚠️ जरूरी अपील: नाबालिग पीड़िता का चेहरा, नाम, वीडियो या ऐसी कोई जानकारी साझा न करें जिससे उसकी पहचान उजागर हो सकती है। #Jamui #JamuiNews #BiharNews #FactCheck #ViralVideo #CyberCrime #POCSO #BiharPolice #BreakingNews #ChildSafety #PilibhitDarpan
    1
    “जमुई कांड का वीडियो वायरल करने पर 120 अकाउंट पर FIR।”

“जमुई कांड का वीडियो वायरल करने पर 120 अकाउंट पर FIR।”
✅ फैक्टचेक: दावा सही है
22 सितंबर 2026 को सामने आई रिपोर्टों के अनुसार, बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर उसकी पहचान उजागर करने के आरोप में करीब 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल ने लोगों से वीडियो को शेयर/फॉरवर्ड नहीं करने की अपील की है। 
मूल घटना में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ कथित बदसलूकी और छेड़खानी का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच के लिए SIT गठित की है और अब तक तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार/निरुद्ध किए जाने की जानकारी दी है। 
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की पहचान उजागर करने वाला वीडियो प्रसारित करना गंभीर अपराध है और संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। 
📱 Instagram News Copy
🚨 जमुई कांड: वीडियो वायरल करने वाले 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल पर FIR
बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अब वीडियो प्रसारित कर पीड़िता की पहचान उजागर करने वाले करीब 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने लोगों से अपील की है कि नाबालिग पीड़िता से संबंधित वीडियो को शेयर या फॉरवर्ड न करें। पुलिस के अनुसार, वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ POCSO, IT Act और अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। 
मूल घटना की जांच के लिए SIT गठित की गई है और पुलिस ने अब तक तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार/निरुद्ध किए जाने की जानकारी दी है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 
⚠️ जरूरी अपील: नाबालिग पीड़िता का चेहरा, नाम, वीडियो या ऐसी कोई जानकारी साझा न करें जिससे उसकी पहचान उजागर हो सकती है।
#Jamui #JamuiNews #BiharNews #FactCheck #ViralVideo #CyberCrime #POCSO #BiharPolice #BreakingNews #ChildSafety #PilibhitDarpan
    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    Doctor पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अवैध वसूली करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी थाना भमोरा #bareillypolice द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अवैध वसूली करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में श्रीमती अंशिका वर्मा, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, बरेली की बाइट।
    1
    कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अवैध वसूली करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी
थाना भमोरा #bareillypolice द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अवैध वसूली करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में श्रीमती अंशिका वर्मा, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, बरेली की बाइट।
    user_शाहबुद्दीन
    शाहबुद्दीन
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • एक साल से खराब हैंडपंप, पूजा के दिन भी पानी को तरसे श्रद्धालु बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम चुर्रा सकतपुर के देवस्थल पर करीब एक वर्ष से खराब हैंडपंप के कारण बुधवार को पूजा-पाठ के दौरान ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। महेंद्र सिंह समेत ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए हैंडपंप जल्द ठीक कराने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। प्रदर्शन में राकेश मिश्रा, कुमारपाल, छत्रपाल, धनपाल, उमाचरण, रघुपाल, लालाराम, बाबू सिंह, रामवीर शर्मा, बुद्धि गौतम, लालाराम कश्यप, वीरपाल, भीमसेन और कुंवर सेन प्रजापति समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    एक साल से खराब हैंडपंप, पूजा के दिन भी पानी को तरसे श्रद्धालु
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम चुर्रा सकतपुर के देवस्थल पर करीब एक वर्ष से खराब हैंडपंप के कारण बुधवार को पूजा-पाठ के दौरान ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। महेंद्र सिंह समेत ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए हैंडपंप जल्द ठीक कराने की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। प्रदर्शन में राकेश मिश्रा, कुमारपाल, छत्रपाल, धनपाल, उमाचरण, रघुपाल, लालाराम, बाबू सिंह, रामवीर शर्मा, बुद्धि गौतम, लालाराम कश्यप, वीरपाल, भीमसेन और कुंवर सेन प्रजापति समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_संदीप मिश्रा
    संदीप मिश्रा
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बिलसंडा में दर्दनाक हादसा: कच्चा मकान गिरने से एक ही परिवार के 5 लोग दबे, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर। बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव परेवा तुरराह में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। गांव निवासी रिंकू का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर परिवार के चार लोग मलबे और टीनशेड के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। रात 11 बजे सो रहे थे परिजन, तभी हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, रिंकू के कच्चे मकान पर टीनशेड पड़ी हुई थी। रोज की तरह परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। तभी अचानक रात करीब 11 बजे कच्ची दीवारें ढह गईं और भारी टीनशेड सीधे सो रहे लोगों पर आ गिरी। हादसे में धर्मपाल, चमेली देवी, आरती, सुशीला देवी समेत परिवार के पांचों लोग मलबे में दब गए। देर रात हुए हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पीएम आवास के लिए भटकता रहा पीड़ित परिवार गृह स्वामी रिंकू ने बताया कि उसका नाम कई बार 'प्रधानमंत्री आवास योजना' की सूची में आ चुका था। लेकिन हर बार रंजिश और मिलीभगत के चलते गांव के कुछ लोगों ने उनका नाम कटवा कर उन्हें कागजों में अपात्र घोषित करा दिया। पीड़ित के मुताबिक, पक्के मकान की गुहार लेकर वह खंड विकास अधिकारी (BDO) कार्यालय से लेकर जिलाधिकारी तक के चक्कर लगा चुका है, लेकिन हर जगह से केवल आश्वासन ही मिला। अधिकारियों के दावों पर उठे सवाल अगर समय रहते पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल गया होता, तो शायद यह दर्दनाक हादसा होने से बच जाता।
    1
    बिलसंडा में दर्दनाक हादसा: कच्चा मकान गिरने से एक ही परिवार के 5 लोग दबे, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर। 
बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव परेवा तुरराह में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। गांव निवासी रिंकू का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया,
जिसकी चपेट में आकर परिवार के चार लोग मलबे और टीनशेड के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया।
प्राथमिक इलाज के बाद सभी की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
रात 11 बजे सो रहे थे परिजन, तभी हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, रिंकू के कच्चे मकान पर टीनशेड पड़ी हुई थी। रोज की तरह परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। 
तभी अचानक रात करीब 11 बजे कच्ची दीवारें ढह गईं और भारी टीनशेड सीधे सो रहे लोगों पर आ गिरी। 
हादसे में धर्मपाल, चमेली देवी, आरती, सुशीला देवी समेत परिवार के पांचों लोग मलबे में दब गए। 
देर रात हुए हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
पीएम आवास के लिए भटकता रहा पीड़ित परिवार
गृह स्वामी रिंकू ने बताया कि उसका नाम कई बार 'प्रधानमंत्री आवास योजना' की सूची में आ चुका था।
लेकिन हर बार रंजिश और मिलीभगत के चलते गांव के कुछ लोगों ने उनका नाम कटवा कर उन्हें कागजों में अपात्र घोषित करा दिया।
पीड़ित के मुताबिक, पक्के मकान की गुहार लेकर वह खंड विकास अधिकारी (BDO) कार्यालय से लेकर जिलाधिकारी तक के चक्कर लगा चुका है, लेकिन हर जगह से केवल आश्वासन ही मिला।
अधिकारियों के दावों पर उठे सवाल
अगर समय रहते पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल गया होता, तो शायद यह दर्दनाक हादसा होने से बच जाता।
    user_संदीप मिश्रा
    संदीप मिश्रा
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Bareilly Ke Thana seeshgad ka kiya mamla/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ Bareilly police ka bada action/ CO bahedi Ne Di jankari/ nabalik se galat baat aaropi girftar/ fir darj kar hirasat mein Liya/ Bareilly Ke Thana seeshgad ka kiya mamla/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ Bareilly police ka bada action/ CO bahedi Ne Di jankari/ nabalik se galat baat aaropi girftar/ fir darj kar hirasat mein Liya/
    1
    Bareilly Ke Thana seeshgad  ka kiya mamla/
Adhikari dwara Di Gai jankari/
Bareilly police ka bada action/
CO bahedi Ne Di jankari/
nabalik se galat baat aaropi girftar/
fir darj kar hirasat mein Liya/

Bareilly Ke Thana seeshgad  ka kiya mamla/
Adhikari dwara Di Gai jankari/
Bareilly police ka bada action/
CO bahedi Ne Di jankari/
nabalik se galat baat aaropi girftar/
fir darj kar hirasat mein Liya/
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.