logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिलसंडा में दर्दनाक हादसा: कच्चा मकान गिरने से एक ही परिवार के 5 लोग दबे, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर। बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव परेवा तुरराह में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। गांव निवासी रिंकू का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर परिवार के चार लोग मलबे और टीनशेड के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। रात 11 बजे सो रहे थे परिजन, तभी हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, रिंकू के कच्चे मकान पर टीनशेड पड़ी हुई थी। रोज की तरह परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। तभी अचानक रात करीब 11 बजे कच्ची दीवारें ढह गईं और भारी टीनशेड सीधे सो रहे लोगों पर आ गिरी। हादसे में धर्मपाल, चमेली देवी, आरती, सुशीला देवी समेत परिवार के पांचों लोग मलबे में दब गए। देर रात हुए हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पीएम आवास के लिए भटकता रहा पीड़ित परिवार गृह स्वामी रिंकू ने बताया कि उसका नाम कई बार 'प्रधानमंत्री आवास योजना' की सूची में आ चुका था। लेकिन हर बार रंजिश और मिलीभगत के चलते गांव के कुछ लोगों ने उनका नाम कटवा कर उन्हें कागजों में अपात्र घोषित करा दिया। पीड़ित के मुताबिक, पक्के मकान की गुहार लेकर वह खंड विकास अधिकारी (BDO) कार्यालय से लेकर जिलाधिकारी तक के चक्कर लगा चुका है, लेकिन हर जगह से केवल आश्वासन ही मिला। अधिकारियों के दावों पर उठे सवाल अगर समय रहते पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल गया होता, तो शायद यह दर्दनाक हादसा होने से बच जाता।

12 hrs ago
user_संदीप मिश्रा
संदीप मिश्रा
पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चेकिंग करने पहुंची बिजली टीम पर हमला, JE से मारपीट का वीडियो वायरल
    1
    चेकिंग करने पहुंची बिजली टीम पर हमला, JE से मारपीट का वीडियो वायरल
    user_MOHD ARIF
    MOHD ARIF
    अमरिया, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *पीलीभीत ब्रेकिंग* खकरा नदी किनारे के अवैध सड़क ध्वस्त, सिटी मजिस्ट्रेट ने बुलडोजर से कराई ध्वस्त, पिंक सिटी एक्सटेंशन की अवैध सड़क ध्वस्त, भू-माफिया कॉलोनाइजर बना रहा था सड़क, अहमद नबी मास्टर का था यह अवैध निर्माण, पूर्व में भी कर चुका सरकारी भूमि पर कब्जा, पीलीभीत की नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन का मामला। *पीलीभीत ब्रेकिंग* खकरा नदी किनारे के अवैध सड़क ध्वस्त, सिटी मजिस्ट्रेट ने बुलडोजर से कराई ध्वस्त, पिंक सिटी एक्सटेंशन की अवैध सड़क ध्वस्त, भू-माफिया कॉलोनाइजर बना रहा था सड़क, अहमद नबी मास्टर का था यह अवैध निर्माण, पूर्व में भी कर चुका सरकारी भूमि पर कब्जा, पीलीभीत की नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन का मामला।
    4
    *पीलीभीत ब्रेकिंग*

खकरा नदी किनारे के अवैध सड़क ध्वस्त,

सिटी मजिस्ट्रेट ने बुलडोजर से कराई ध्वस्त,

पिंक सिटी एक्सटेंशन की अवैध सड़क ध्वस्त,

भू-माफिया कॉलोनाइजर बना रहा था सड़क,

अहमद नबी मास्टर का था यह अवैध निर्माण,

पूर्व में भी कर चुका सरकारी भूमि पर कब्जा,

पीलीभीत की नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन का मामला।

    user_HARUN KHAN
    HARUN KHAN
    News Anchor कलीनगर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पीलीभीत में सपा ने फूंका 2027 का बिगुल, चारों सीटों पर जीत का दावा धर्मेश गंगवार के बाद सपा एक्टिव, पीलीभीत में 2027 की तैयारी तेज श्यामलाल पाल का पीलीभीत दौरा, सपा ने चारों सीटों पर जीत का किया दावा पीलीभीत में सपा का शक्ति प्रदर्शन, 2027 को लेकर बढ़ी चुनावी हलचल धर्मेश गंगवार के जिलाध्यक्ष बनते ही सपा की सक्रियता बढ़ी, प्रदेश अध्यक्ष ने किया बड़ा दावा
    1
    पीलीभीत में सपा ने फूंका 2027 का बिगुल, चारों सीटों पर जीत का दावा

धर्मेश गंगवार के बाद सपा एक्टिव, पीलीभीत में 2027 की तैयारी तेज
श्यामलाल पाल का पीलीभीत दौरा, सपा ने चारों सीटों पर जीत का किया दावा
पीलीभीत में सपा का शक्ति प्रदर्शन, 2027 को लेकर बढ़ी चुनावी हलचल
धर्मेश गंगवार के जिलाध्यक्ष बनते ही सपा की सक्रियता बढ़ी, प्रदेश अध्यक्ष ने किया बड़ा दावा
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house Puranpur, Pilibhit•
    7 hrs ago
  • अंधेरे जंगल में सामने आ गया भालू, सांसें थमीं वाहन रोककर बनाई दूरी, कुछ देर बाद जंगल में लौट गया वन्यजीव पूरनपुर/पीलीभीत।धनाराघाट मार्ग पर मंगलवार रात जंगल के बीच उस समय वाहन सवारों की सांसें थम गईं, जब अचानक एक भालू सड़क पर आकर वाहन के सामने खड़ा हो गया। अंधेरे में अचानक भालू को सामने देखकर वाहन सवारों में हड़कंप मच गया। चालक ने घबराने के बजाय तत्काल वाहन रोक दिया। कुछ देर तक भालू सड़क पर मौजूद रहा। इसके बाद वह धीरे-धीरे जंगल की ओर चला गया, तब जाकर वाहन सवारों ने राहत की सांस ली। समाजसेवी डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि वह मंगलवार रात धनाराघाट मार्ग से अपने गांव चंदिया हजारा जा रहे थे। जंगल के बीच पहुंचते ही अचानक उनकी गाड़ी के सामने भालू दिखाई दिया। वन्यजीव को बेहद करीब देखकर उन्होंने तत्काल वाहन रोक दिया। भालू के सड़क पर मौजूद रहने के दौरान वाहन को आगे बढ़ाने या उसके पास जाने का प्रयास नहीं किया गया। कुछ समय बाद भालू स्वयं सड़क से हटकर जंगल में चला गया। घटना ने एक बार फिर जंगल से होकर गुजरने वाले धनाराघाट मार्ग पर रात के समय वन्यजीवों की मौजूदगी को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। रात में जंगल के बीच अचानक वन्यजीव सामने आने पर वाहन चालकों के लिए स्थिति जोखिम भरी हो सकती है।डॉ. कमलेश कुमार ने लोगों से अपील की कि जंगल क्षेत्र में सफर के दौरान विशेष सावधानी बरतें। सड़क पर भालू या कोई अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर वाहन रोककर पर्याप्त दूरी बनाए रखें। वन्यजीव को भगाने, शोर मचाने, हार्न बजाने या उसके करीब जाकर फोटो-वीडियो बनाने की कोशिश न करें।उन्होंने कहा कि वन्यजीव अपने प्राकृतिक क्षेत्र में होते हैं, इसलिए उन्हें रास्ता देना ही सुरक्षित है। थोड़ी सी लापरवाही इंसान और वन्यजीव दोनों के लिए खतरा बन सकती है। रात के समय धनाराघाट मार्ग से गुजरने वाले लोगों से सतर्क रहकर वाहन चलाने की अपील की गई है।
    1
    अंधेरे जंगल में सामने आ गया भालू, सांसें थमीं

वाहन रोककर बनाई दूरी, कुछ देर बाद जंगल में लौट गया वन्यजीव

पूरनपुर/पीलीभीत।धनाराघाट मार्ग पर मंगलवार रात जंगल के बीच उस समय वाहन सवारों की सांसें थम गईं, जब अचानक एक भालू सड़क पर आकर वाहन के सामने खड़ा हो गया। अंधेरे में अचानक भालू को सामने देखकर वाहन सवारों में हड़कंप मच गया। चालक ने घबराने के बजाय तत्काल वाहन रोक दिया। कुछ देर तक भालू सड़क पर मौजूद रहा। इसके बाद वह धीरे-धीरे जंगल की ओर चला गया, तब जाकर वाहन सवारों ने राहत की सांस ली।
समाजसेवी डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि वह मंगलवार रात धनाराघाट मार्ग से अपने गांव चंदिया हजारा जा रहे थे। जंगल के बीच पहुंचते ही अचानक उनकी गाड़ी के सामने भालू दिखाई दिया। वन्यजीव को बेहद करीब देखकर उन्होंने तत्काल वाहन रोक दिया। भालू के सड़क पर मौजूद रहने के दौरान वाहन को आगे बढ़ाने या उसके पास जाने का प्रयास नहीं किया गया। कुछ समय बाद भालू स्वयं सड़क से हटकर जंगल में चला गया।
घटना ने एक बार फिर जंगल से होकर गुजरने वाले धनाराघाट मार्ग पर रात के समय वन्यजीवों की मौजूदगी को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। रात में जंगल के बीच अचानक वन्यजीव सामने आने पर वाहन चालकों के लिए स्थिति जोखिम भरी हो सकती है।डॉ. कमलेश कुमार ने लोगों से अपील की कि जंगल क्षेत्र में सफर के दौरान विशेष सावधानी बरतें। सड़क पर भालू या कोई अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर वाहन रोककर पर्याप्त दूरी बनाए रखें। वन्यजीव को भगाने, शोर मचाने, हार्न बजाने या उसके करीब जाकर फोटो-वीडियो बनाने की कोशिश न करें।उन्होंने कहा कि वन्यजीव अपने प्राकृतिक क्षेत्र में होते हैं, इसलिए उन्हें रास्ता देना ही सुरक्षित है। थोड़ी सी लापरवाही इंसान और वन्यजीव दोनों के लिए खतरा बन सकती है। रात के समय धनाराघाट मार्ग से गुजरने वाले लोगों से सतर्क रहकर वाहन चलाने की अपील की गई है।
    user_Meenu barkaati
    Meenu barkaati
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • स्लग - खटीमा में गरजी आजाद समाज पार्टी, जनहित के मुद्दों पर जोरदार प्रदर्शन: दलित-अल्पसंख्यक अधिकारों को लेकर प्रदर्शन, समान विकास की उठी मांग। स्थान -खटीमा ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट - अशोक सरकार मो -9758494633 एंकर/विजुअल—खटीमा में जनहित और सामाजिक न्याय से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आजाद समाज पार्टी कांशीराम की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पुलिस प्रशासन से हुई जमकर झड़प,पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नईम कुरैशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं।प्रदर्शन के दौरान गौटिया-इस्लाम नगर क्षेत्र में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर सवाल उठाए गए। इसके साथ ही इंदु देवी और रामदास से जुड़े मामले में कथित जातिसूचक गालियों और हमले के आरोपों पर कार्रवाई की मांग की गई।पार्टी ने अनुसूचित जाति और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों के विकास में समानता, स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं, कथित भेदभाव, दलितों एवं अल्पसंख्यकों के अधिकारों और सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया।आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने कहा कि इन सभी मुद्दों को प्रशासन के समक्ष शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से रखा गया है और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरानं प्रदेश अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी के लेख राज गौतम ने बताया कि सरकार की नीतियों पर जम कर साधा निशाना। वहीं तहसीलदार खटीमा वीरेंद्र सजवान ने बताया कि आजाद समाज पार्टी द्वारा ज्ञापन दिया जाना था, एस डीएम की चुनाव में ड्यूटी के कारण मुझे ज्ञापन देते हुए उन्होंने SIR में वोट काटने एवं मस्जिदों से लोडिस्पीकर उतारे जाने तथा SC समाज के एक व्यक्ति को मंदिर में ना जाने देने पर विरोध जताते हुए ज्ञापन दिया। वहीं मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन द्वारा इस पर जल्द ही कार्यवाही शुरू कर दिया जाएगा। बाइट -1 नईम कुरैशी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, आजाद समाज पार्टी बाइट -2 लेख राज गौतम प्रदेश अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी बाइट -3 वीरेंद्र सजवान तहसीलदार खटीमा
    1
    स्लग - खटीमा में गरजी आजाद समाज पार्टी, जनहित के मुद्दों पर जोरदार प्रदर्शन: दलित-अल्पसंख्यक अधिकारों को लेकर प्रदर्शन, समान विकास की उठी मांग।

स्थान -खटीमा ऊधम सिंह नगर 

रिपोर्ट - अशोक सरकार 
मो -9758494633

एंकर/विजुअल—खटीमा में जनहित और सामाजिक न्याय से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आजाद समाज पार्टी कांशीराम की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पुलिस प्रशासन से हुई जमकर झड़प,पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नईम कुरैशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं।प्रदर्शन के दौरान गौटिया-इस्लाम नगर क्षेत्र में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर सवाल उठाए गए। इसके साथ ही इंदु देवी और रामदास से जुड़े मामले में कथित जातिसूचक गालियों और हमले के आरोपों पर कार्रवाई की मांग की गई।पार्टी ने अनुसूचित जाति और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों के विकास में समानता, स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं, कथित भेदभाव, दलितों एवं अल्पसंख्यकों के अधिकारों और सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया।आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने कहा कि इन सभी मुद्दों को प्रशासन के समक्ष शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से रखा गया है और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरानं प्रदेश अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी के लेख राज गौतम ने बताया कि सरकार की नीतियों पर जम कर साधा निशाना। वहीं तहसीलदार खटीमा वीरेंद्र सजवान ने बताया कि आजाद समाज पार्टी द्वारा ज्ञापन दिया जाना था, एस डीएम की चुनाव में ड्यूटी के कारण मुझे ज्ञापन देते हुए उन्होंने SIR में वोट काटने एवं मस्जिदों से लोडिस्पीकर उतारे जाने तथा SC समाज के एक व्यक्ति को मंदिर में ना जाने देने पर विरोध जताते हुए ज्ञापन दिया। वहीं मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन द्वारा इस पर जल्द ही कार्यवाही शुरू कर दिया जाएगा।

बाइट -1  नईम कुरैशी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, आजाद समाज पार्टी
बाइट -2  लेख राज गौतम प्रदेश अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी 
बाइट -3  वीरेंद्र सजवान तहसीलदार खटीमा
    user_अशोक सरकार
    अशोक सरकार
    Khatima, Udam Singh Nagar•
    14 hrs ago
  • बैगुल नदी में तैरता मिला 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव, मेला देखने निकले थे घर से बरेली थाना भुता क्षेत्र के ग्राम फैज़नगर में मंगलवार को बैगुल नदी में एक बुजुर्ग का शव तैरता हुआ दिखाई देने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना भुता के प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकलवाया। काफी देर तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। बाद में मृतक की पहचान खलील पहलवान (70 वर्ष), निवासी मर्गापुर, थाना क्योलड़िया, तहसील नवाबगंज के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार खलील पहलवान 21 सितंबर 2026 को करीब तीन बजे भौआ बाजार में चल रहे मेले में दंगल देखने के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारियों समेत कई स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार को फैज़नगर में बैगुल नदी में शव मिलने की सूचना शव की शिनाख्त खलील पहलवान के रूप में की। परिजनों के मुताबिक मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान दिखाई नहीं दिए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    1
    बैगुल नदी में तैरता मिला 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव, मेला देखने निकले थे घर से
बरेली थाना भुता क्षेत्र के ग्राम फैज़नगर में मंगलवार को बैगुल नदी में एक बुजुर्ग का शव तैरता हुआ दिखाई देने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना भुता के प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकलवाया। काफी देर तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। बाद में मृतक की पहचान खलील पहलवान (70 वर्ष), निवासी मर्गापुर, थाना क्योलड़िया, तहसील नवाबगंज के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार खलील पहलवान 21 सितंबर 2026 को करीब तीन बजे भौआ बाजार में चल रहे मेले में दंगल देखने के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारियों समेत कई स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार को फैज़नगर में बैगुल नदी में शव मिलने की सूचना शव की शिनाख्त खलील पहलवान के रूप में की। परिजनों के मुताबिक मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान दिखाई नहीं दिए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर  पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    user_संदीप मिश्रा
    संदीप मिश्रा
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *पीलीभीत ब्रेकिंग* खकरा नदी किनारे के अवैध सड़क ध्वस्त, सिटी मजिस्ट्रेट ने बुलडोजर से कराई ध्वस्त, पिंक सिटी एक्सटेंशन की अवैध सड़क ध्वस्त, भू-माफिया कॉलोनाइजर बना रहा था सड़क, अहमद नबी मास्टर का था यह अवैध निर्माण, पूर्व में भी कर चुका सरकारी भूमि पर कब्जा, पीलीभीत की नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन का मामला। *पीलीभीत ब्रेकिंग* खकरा नदी किनारे के अवैध सड़क ध्वस्त, सिटी मजिस्ट्रेट ने बुलडोजर से कराई ध्वस्त, पिंक सिटी एक्सटेंशन की अवैध सड़क ध्वस्त, भू-माफिया कॉलोनाइजर बना रहा था सड़क, अहमद नबी मास्टर का था यह अवैध निर्माण, पूर्व में भी कर चुका सरकारी भूमि पर कब्जा, पीलीभीत की नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन का मामला।
    4
    *पीलीभीत ब्रेकिंग*

खकरा नदी किनारे के अवैध सड़क ध्वस्त,

सिटी मजिस्ट्रेट ने बुलडोजर से कराई ध्वस्त,

पिंक सिटी एक्सटेंशन की अवैध सड़क ध्वस्त,

भू-माफिया कॉलोनाइजर बना रहा था सड़क,

अहमद नबी मास्टर का था यह अवैध निर्माण,

पूर्व में भी कर चुका सरकारी भूमि पर कब्जा,

पीलीभीत की नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन का मामला।
*पीलीभीत ब्रेकिंग*
खकरा नदी किनारे के अवैध सड़क ध्वस्त,
सिटी मजिस्ट्रेट ने बुलडोजर से कराई ध्वस्त,
पिंक सिटी एक्सटेंशन की अवैध सड़क ध्वस्त,
भू-माफिया कॉलोनाइजर बना रहा था सड़क,
अहमद नबी मास्टर का था यह अवैध निर्माण,
पूर्व में भी कर चुका सरकारी भूमि पर कब्जा,
पीलीभीत की नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन का मामला।
    user_HARUN KHAN
    HARUN KHAN
    News Anchor कलीनगर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Breaking News : पीलीभीत में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर ➡️ नवागत डीएम आलोक कुमार सिंह के निर्देश पर कार्रवाई | ➡️ खकरा नदी को पाटकर कॉलोनी बनाने का आरोप | ➡️ NGT के नियमों की अनदेखी का भी आरोप | ➡️ सिटी मजिस्ट्रेट और CO सिटी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे | ➡️ कोतवाली क्षेत्र की पिंक सिटी कॉलोनी का मामला
    1
    Breaking News : पीलीभीत में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर
➡️ नवागत डीएम आलोक कुमार सिंह के निर्देश पर कार्रवाई |
➡️ खकरा नदी को पाटकर कॉलोनी बनाने का आरोप |
➡️ NGT के नियमों की अनदेखी का भी आरोप |
➡️ सिटी मजिस्ट्रेट और CO सिटी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे |
➡️ कोतवाली क्षेत्र की पिंक सिटी कॉलोनी का मामला
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house Puranpur, Pilibhit•
    7 hrs ago
  • Bareilly Ke Thana seeshgad ka kiya mamla/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ Bareilly police ka bada action/ CO bahedi Ne Di jankari/ nabalik se galat baat aaropi girftar/ fir darj kar hirasat mein Liya/ Bareilly Ke Thana seeshgad ka kiya mamla/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ Bareilly police ka bada action/ CO bahedi Ne Di jankari/ nabalik se galat baat aaropi girftar/ fir darj kar hirasat mein Liya/
    1
    Bareilly Ke Thana seeshgad  ka kiya mamla/
Adhikari dwara Di Gai jankari/
Bareilly police ka bada action/
CO bahedi Ne Di jankari/
nabalik se galat baat aaropi girftar/
fir darj kar hirasat mein Liya/

Bareilly Ke Thana seeshgad  ka kiya mamla/
Adhikari dwara Di Gai jankari/
Bareilly police ka bada action/
CO bahedi Ne Di jankari/
nabalik se galat baat aaropi girftar/
fir darj kar hirasat mein Liya/
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.