logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बैगुल नदी में तैरता मिला 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव, मेला देखने निकले थे घर से बरेली थाना भुता क्षेत्र के ग्राम फैज़नगर में मंगलवार को बैगुल नदी में एक बुजुर्ग का शव तैरता हुआ दिखाई देने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना भुता के प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकलवाया। काफी देर तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। बाद में मृतक की पहचान खलील पहलवान (70 वर्ष), निवासी मर्गापुर, थाना क्योलड़िया, तहसील नवाबगंज के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार खलील पहलवान 21 सितंबर 2026 को करीब तीन बजे भौआ बाजार में चल रहे मेले में दंगल देखने के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारियों समेत कई स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार को फैज़नगर में बैगुल नदी में शव मिलने की सूचना शव की शिनाख्त खलील पहलवान के रूप में की। परिजनों के मुताबिक मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान दिखाई नहीं दिए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

1 day ago
user_संदीप मिश्रा
संदीप मिश्रा
पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

बैगुल नदी में तैरता मिला 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव, मेला देखने निकले थे घर से बरेली थाना भुता क्षेत्र के ग्राम फैज़नगर में मंगलवार को बैगुल नदी में एक बुजुर्ग का शव तैरता हुआ दिखाई देने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना भुता के प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकलवाया। काफी देर तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। बाद में मृतक की पहचान खलील पहलवान (70 वर्ष), निवासी मर्गापुर, थाना क्योलड़िया, तहसील नवाबगंज के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार खलील पहलवान 21 सितंबर 2026 को करीब तीन बजे भौआ बाजार में चल रहे मेले में दंगल देखने के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारियों समेत कई स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार को फैज़नगर में बैगुल नदी में शव मिलने की सूचना शव की शिनाख्त खलील पहलवान के रूप में की। परिजनों के मुताबिक मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान दिखाई नहीं दिए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नानक नगरी बेल्हा के ग्रामीणों ने SSB पर लगाए गंभीर आरोप नानक नगरी बेल्हा के ग्रामीणों ने SSB पर लगाए गंभीर आरोप पीलीभीत के नानक नगरी बेल्हा क्षेत्र में BOP राधवपुरी की लगातार चेकिंग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के अंदर लगातार चेकिंग से आवागमन में परेशानी हो रही है। शिकायत करने वाले ग्रामीणों को चिन्हित कर परेशान किए जाने और उनके साथ सौतेला व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है। इसी को लेकर मगू प्रधान, सतनाम प्रधान, अमरीक प्रधान सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्यों ने 49वीं वाहिनी SSB के कमांडेंट को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। 🎤 बाइट के लिए लाइन ग्रामीण: “हमारी मांग है कि गांव के अंदर लगातार की जा रही चेकिंग को बंद किया जाए। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। शिकायत करने वाले लोगों को चिन्हित कर परेशान किए जाने की भी बात सामने आ रही है। अधिकारियों से हमारी मांग है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।” रिपोर्ट: खालसा लाइव 24 न्यूज
    1
    नानक नगरी बेल्हा के ग्रामीणों ने SSB पर लगाए गंभीर आरोप
नानक नगरी बेल्हा के ग्रामीणों ने SSB पर लगाए गंभीर आरोप
पीलीभीत के नानक नगरी बेल्हा क्षेत्र में BOP राधवपुरी की लगातार चेकिंग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के अंदर लगातार चेकिंग से आवागमन में परेशानी हो रही है। शिकायत करने वाले ग्रामीणों को चिन्हित कर परेशान किए जाने और उनके साथ सौतेला व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है।
इसी को लेकर मगू प्रधान, सतनाम प्रधान, अमरीक प्रधान सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्यों ने 49वीं वाहिनी SSB के कमांडेंट को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
🎤 बाइट के लिए लाइन
ग्रामीण:
“हमारी मांग है कि गांव के अंदर लगातार की जा रही चेकिंग को बंद किया जाए। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। शिकायत करने वाले लोगों को चिन्हित कर परेशान किए जाने की भी बात सामने आ रही है। अधिकारियों से हमारी मांग है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।”
रिपोर्ट: खालसा लाइव 24 न्यूज
    user_खालसा लाइव 24 न्यूज
    खालसा लाइव 24 न्यूज
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पीलीभीत में नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार का हुआ जोरदार स्वागत पीलीभीत।जनपद के नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार का जनपद पहुंचते ही जोरदार स्वागत किया गया पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।
    1
    पीलीभीत में नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार का हुआ जोरदार स्वागत 
पीलीभीत।जनपद के नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार का जनपद पहुंचते ही जोरदार स्वागत किया गया पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दो तमंचे और कारतूस बरामद बरेली। भमोरा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों से अवैध रूप से रुपये वसूलने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से दो फर्जी आधार कार्ड, फर्जी आदेशों की छायाप्रतियां, दो अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाला गिरोह क्षेत्र में आया हुआ है। सूचना पर उपनिरीक्षक नरेंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ ग्राम ब्राह्मपुर से पहले बंद पड़े ईंट के भट्ठे के पास पहुंचे, जहां से राजवीर राठौर निवासी चकमहमूद, थाना बारादरी और निकेत भारद्वाज निवासी खन्नू मोहल्ला, थाना किला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना भमोरा में मु0अ0सं0 400/26 के तहत धारा 318(4), 337, 338, 341(3) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने तीन आरोपियों पप्पू मौर्य, शिवलाल मौर्य और शशांक वर्मा को फरार बताया है। पूछताछ में पुलिस के अनुसार राजवीर राठौर ने बताया कि वह पप्पू मौर्य, शिवलाल मौर्य और शशांक के साथ मिलकर सरकारी विभागों के अधिकारियों के नाम से फर्जी कागजात तैयार कराते थे। ये दस्तावेज निकेत भारद्वाज से तैयार कराने की बात भी पूछताछ में सामने आई। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से फर्जी दस्तावेज बनाने का काम कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजवीर राठौर के खिलाफ बरेली और संभल के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि निकेत भारद्वाज के खिलाफ भी भमोरा थाने में मुकदमा दर्ज है। बरामदगी: दो फर्जी आधार कार्ड, फर्जी आदेशों की छायाप्रतियां, दो अवैध तमंचे 315 बोर और दो जिंदा कारतूस 315 बोर।
    1
    फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दो तमंचे और कारतूस बरामद
बरेली। भमोरा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों से अवैध रूप से रुपये वसूलने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से दो फर्जी आधार कार्ड, फर्जी आदेशों की छायाप्रतियां, दो अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। 
पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाला गिरोह क्षेत्र में आया हुआ है। सूचना पर उपनिरीक्षक नरेंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ ग्राम ब्राह्मपुर से पहले बंद पड़े ईंट के भट्ठे के पास पहुंचे, जहां से राजवीर राठौर निवासी चकमहमूद, थाना बारादरी और निकेत भारद्वाज निवासी खन्नू मोहल्ला, थाना किला को गिरफ्तार किया गया। 
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना भमोरा में मु0अ0सं0 400/26 के तहत धारा 318(4), 337, 338, 341(3) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने तीन आरोपियों पप्पू मौर्य, शिवलाल मौर्य और शशांक वर्मा को फरार बताया है। 
पूछताछ में पुलिस के अनुसार राजवीर राठौर ने बताया कि वह पप्पू मौर्य, शिवलाल मौर्य और शशांक के साथ मिलकर सरकारी विभागों के अधिकारियों के नाम से फर्जी कागजात तैयार कराते थे। ये दस्तावेज निकेत भारद्वाज से तैयार कराने की बात भी पूछताछ में सामने आई। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से फर्जी दस्तावेज बनाने का काम कर रहे थे। 
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजवीर राठौर के खिलाफ बरेली और संभल के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि निकेत भारद्वाज के खिलाफ भी भमोरा थाने में मुकदमा दर्ज है। 
बरामदगी: दो फर्जी आधार कार्ड, फर्जी आदेशों की छायाप्रतियां, दो अवैध तमंचे 315 बोर और दो जिंदा कारतूस 315 बोर।
    user_लाल सिंह
    लाल सिंह
    Local News Reporter नवाबगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण, बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली पीलीभीत। वन एवं सामाजिक वानिकी प्रभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा पखवाड़ा के तहत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम पर पौधारोपण किया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने स्वच्छता की शपथ ली और गांव में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
    2
    एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण, बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
पीलीभीत। वन
एवं सामाजिक वानिकी प्रभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा पखवाड़ा के तहत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम पर पौधारोपण किया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने स्वच्छता की शपथ ली और गांव में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house Puranpur, Pilibhit•
    8 hrs ago
  • एक साल से खराब हैंडपंप, पूजा के दिन भी पानी को तरसे श्रद्धालु बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम चुर्रा सकतपुर के देवस्थल पर करीब एक वर्ष से खराब हैंडपंप के कारण बुधवार को पूजा-पाठ के दौरान ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। महेंद्र सिंह समेत ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए हैंडपंप जल्द ठीक कराने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। प्रदर्शन में राकेश मिश्रा, कुमारपाल, छत्रपाल, धनपाल, उमाचरण, रघुपाल, लालाराम, बाबू सिंह, रामवीर शर्मा, बुद्धि गौतम, लालाराम कश्यप, वीरपाल, भीमसेन और कुंवर सेन प्रजापति समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    एक साल से खराब हैंडपंप, पूजा के दिन भी पानी को तरसे श्रद्धालु
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम चुर्रा सकतपुर के देवस्थल पर करीब एक वर्ष से खराब हैंडपंप के कारण बुधवार को पूजा-पाठ के दौरान ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। महेंद्र सिंह समेत ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए हैंडपंप जल्द ठीक कराने की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। प्रदर्शन में राकेश मिश्रा, कुमारपाल, छत्रपाल, धनपाल, उमाचरण, रघुपाल, लालाराम, बाबू सिंह, रामवीर शर्मा, बुद्धि गौतम, लालाराम कश्यप, वीरपाल, भीमसेन और कुंवर सेन प्रजापति समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_संदीप मिश्रा
    संदीप मिश्रा
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बिलसंडा में दर्दनाक हादसा: कच्चा मकान गिरने से एक ही परिवार के 5 लोग दबे, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर। बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव परेवा तुरराह में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। गांव निवासी रिंकू का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर परिवार के चार लोग मलबे और टीनशेड के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। रात 11 बजे सो रहे थे परिजन, तभी हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, रिंकू के कच्चे मकान पर टीनशेड पड़ी हुई थी। रोज की तरह परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। तभी अचानक रात करीब 11 बजे कच्ची दीवारें ढह गईं और भारी टीनशेड सीधे सो रहे लोगों पर आ गिरी। हादसे में धर्मपाल, चमेली देवी, आरती, सुशीला देवी समेत परिवार के पांचों लोग मलबे में दब गए। देर रात हुए हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पीएम आवास के लिए भटकता रहा पीड़ित परिवार गृह स्वामी रिंकू ने बताया कि उसका नाम कई बार 'प्रधानमंत्री आवास योजना' की सूची में आ चुका था। लेकिन हर बार रंजिश और मिलीभगत के चलते गांव के कुछ लोगों ने उनका नाम कटवा कर उन्हें कागजों में अपात्र घोषित करा दिया। पीड़ित के मुताबिक, पक्के मकान की गुहार लेकर वह खंड विकास अधिकारी (BDO) कार्यालय से लेकर जिलाधिकारी तक के चक्कर लगा चुका है, लेकिन हर जगह से केवल आश्वासन ही मिला। अधिकारियों के दावों पर उठे सवाल अगर समय रहते पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल गया होता, तो शायद यह दर्दनाक हादसा होने से बच जाता।
    1
    बिलसंडा में दर्दनाक हादसा: कच्चा मकान गिरने से एक ही परिवार के 5 लोग दबे, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर। 
बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव परेवा तुरराह में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। गांव निवासी रिंकू का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया,
जिसकी चपेट में आकर परिवार के चार लोग मलबे और टीनशेड के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया।
प्राथमिक इलाज के बाद सभी की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
रात 11 बजे सो रहे थे परिजन, तभी हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, रिंकू के कच्चे मकान पर टीनशेड पड़ी हुई थी। रोज की तरह परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। 
तभी अचानक रात करीब 11 बजे कच्ची दीवारें ढह गईं और भारी टीनशेड सीधे सो रहे लोगों पर आ गिरी। 
हादसे में धर्मपाल, चमेली देवी, आरती, सुशीला देवी समेत परिवार के पांचों लोग मलबे में दब गए। 
देर रात हुए हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
पीएम आवास के लिए भटकता रहा पीड़ित परिवार
गृह स्वामी रिंकू ने बताया कि उसका नाम कई बार 'प्रधानमंत्री आवास योजना' की सूची में आ चुका था।
लेकिन हर बार रंजिश और मिलीभगत के चलते गांव के कुछ लोगों ने उनका नाम कटवा कर उन्हें कागजों में अपात्र घोषित करा दिया।
पीड़ित के मुताबिक, पक्के मकान की गुहार लेकर वह खंड विकास अधिकारी (BDO) कार्यालय से लेकर जिलाधिकारी तक के चक्कर लगा चुका है, लेकिन हर जगह से केवल आश्वासन ही मिला।
अधिकारियों के दावों पर उठे सवाल
अगर समय रहते पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल गया होता, तो शायद यह दर्दनाक हादसा होने से बच जाता।
    user_संदीप मिश्रा
    संदीप मिश्रा
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, सई नदी में डूबे 3 युवक
    1
    गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, सई नदी में डूबे 3 युवक
    user_MOHD ARIF
    MOHD ARIF
    अमरिया, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पीलीभीत: देर रात ढहा टीनशेड का कच्चा मकान, मलबे में दबकर परिवार के 4 लोग गंभीर घायल पीलीभीत: देर रात ढहा टीनशेड का कच्चा मकान, मलबे में दबकर परिवार के 4 लोग गंभीर घायल बिलसंडा (पीलीभीत): थाना बिलसंडा क्षेत्र के परेवा तुराह गांव में मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी धर्मपाल का परिवार अपने कच्चे मकान में सो रहा था, तभी रात करीब 11 बजे अचानक दीवारों सहित सीमेंटेड टीनशेड भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर मलबे में दबे धर्मपाल, चमेली देवी, आरती और सुशीला देवी को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस (कमांडर राजन तोमर व चालक शिवओम शर्मा) मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलसंडा पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    2
    पीलीभीत: देर रात ढहा टीनशेड का कच्चा मकान, मलबे में दबकर परिवार के 4 लोग गंभीर घायल
पीलीभीत: देर रात ढहा टीनशेड का कच्चा मकान, मलबे में दबकर परिवार के 4 लोग गंभीर घायल
बिलसंडा (पीलीभीत): थाना बिलसंडा क्षेत्र के परेवा तुराह गांव में मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी धर्मपाल का परिवार अपने कच्चे मकान में सो रहा था, तभी रात करीब 11 बजे अचानक दीवारों सहित सीमेंटेड टीनशेड भरभराकर गिर गया।
हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर मलबे में दबे धर्मपाल, चमेली देवी, आरती और सुशीला देवी को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस (कमांडर राजन तोमर व चालक शिवओम शर्मा) मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलसंडा पहुंचाया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_HARUN KHAN
    HARUN KHAN
    News Anchor कलीनगर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.