Shuru
Apke Nagar Ki App…
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण, बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली पीलीभीत। वन एवं सामाजिक वानिकी प्रभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा पखवाड़ा के तहत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम पर पौधारोपण किया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने स्वच्छता की शपथ ली और गांव में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण, बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली पीलीभीत। वन एवं सामाजिक वानिकी प्रभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा पखवाड़ा के तहत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम पर पौधारोपण किया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने स्वच्छता की शपथ ली और गांव में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पूरनपुर की जन पंचायत में गूंजे बेरोजगारी-महंगाई के मुद्दे सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से मांगी 2027 के लिए एकजुटता पूरनपुर/पीलीभीत।साई श्रद्धा बैंक्विट हॉल में बुधवार दोपहर समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जन पंचायत में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा व्यवस्था समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।श्यामलाल पाल ने कहा कि सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन युवाओं के सामने रोजगार का संकट बना हुआ है। उन्होंने कहा कि महंगाई का असर आम परिवारों के घरेलू बजट पर पड़ रहा है। जनता को किए गए वादों का हिसाब सरकार से मांगना चाहिए।उन्होंने शिक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए विद्यालयों को बंद किए जाने की बात कही। उनका कहना था कि गांवों में विद्यालय बंद होने से गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की जरूरत बताई।जन पंचायत में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किए जाने का आरोप भी लगाया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। श्यामलाल पाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में मतदान से पहले अपने बच्चों के भविष्य, रोजगार और शिक्षा जैसे मुद्दों पर विचार करें। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या वर्तमान सरकार में सामान्य परिवारों के बच्चे डीएम, एसपी और कलेक्टर जैसे पदों तक पहुंचे हैं, इस पर जनता को स्वयं विचार करना चाहिए।कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार, दीप्ति गंगवार, पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, पूर्व विधायक किशनलाल, पूर्व विधायक अरशद खान, राजकुमार राजू, अशोक राजा, आरती, महेंद्र, प्रदीप सोनकर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।1
- *पीलीभीत ब्रेकिंग* खकरा नदी किनारे के अवैध सड़क ध्वस्त, सिटी मजिस्ट्रेट ने बुलडोजर से कराई ध्वस्त, पिंक सिटी एक्सटेंशन की अवैध सड़क ध्वस्त, भू-माफिया कॉलोनाइजर बना रहा था सड़क, अहमद नबी मास्टर का था यह अवैध निर्माण, पूर्व में भी कर चुका सरकारी भूमि पर कब्जा, पीलीभीत की नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन का मामला। *पीलीभीत ब्रेकिंग* खकरा नदी किनारे के अवैध सड़क ध्वस्त, सिटी मजिस्ट्रेट ने बुलडोजर से कराई ध्वस्त, पिंक सिटी एक्सटेंशन की अवैध सड़क ध्वस्त, भू-माफिया कॉलोनाइजर बना रहा था सड़क, अहमद नबी मास्टर का था यह अवैध निर्माण, पूर्व में भी कर चुका सरकारी भूमि पर कब्जा, पीलीभीत की नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन का मामला।4
- एक साल से खराब हैंडपंप, पूजा के दिन भी पानी को तरसे श्रद्धालु बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम चुर्रा सकतपुर के देवस्थल पर करीब एक वर्ष से खराब हैंडपंप के कारण बुधवार को पूजा-पाठ के दौरान ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। महेंद्र सिंह समेत ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए हैंडपंप जल्द ठीक कराने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। प्रदर्शन में राकेश मिश्रा, कुमारपाल, छत्रपाल, धनपाल, उमाचरण, रघुपाल, लालाराम, बाबू सिंह, रामवीर शर्मा, बुद्धि गौतम, लालाराम कश्यप, वीरपाल, भीमसेन और कुंवर सेन प्रजापति समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।1
- ईरान-अमेरिका में गुप्त कूटनीति तेज, न्यूयॉर्क पहुंचे अब्बास अराघची ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची कतर में रुकने के बाद न्यूयॉर्क पहुंचे। जारी तनाव के बीच ईरान और अमेरिका के बीच कतर की मध्यस्थता से कूटनीतिक संपर्क की खबरों ने हलचल बढ़ा दी है।1
- स्लग - खटीमा में गरजी आजाद समाज पार्टी, जनहित के मुद्दों पर जोरदार प्रदर्शन: दलित-अल्पसंख्यक अधिकारों को लेकर प्रदर्शन, समान विकास की उठी मांग। स्थान -खटीमा ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट - अशोक सरकार मो -9758494633 एंकर/विजुअल—खटीमा में जनहित और सामाजिक न्याय से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आजाद समाज पार्टी कांशीराम की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पुलिस प्रशासन से हुई जमकर झड़प,पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नईम कुरैशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं।प्रदर्शन के दौरान गौटिया-इस्लाम नगर क्षेत्र में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर सवाल उठाए गए। इसके साथ ही इंदु देवी और रामदास से जुड़े मामले में कथित जातिसूचक गालियों और हमले के आरोपों पर कार्रवाई की मांग की गई।पार्टी ने अनुसूचित जाति और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों के विकास में समानता, स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं, कथित भेदभाव, दलितों एवं अल्पसंख्यकों के अधिकारों और सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया।आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने कहा कि इन सभी मुद्दों को प्रशासन के समक्ष शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से रखा गया है और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरानं प्रदेश अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी के लेख राज गौतम ने बताया कि सरकार की नीतियों पर जम कर साधा निशाना। वहीं तहसीलदार खटीमा वीरेंद्र सजवान ने बताया कि आजाद समाज पार्टी द्वारा ज्ञापन दिया जाना था, एस डीएम की चुनाव में ड्यूटी के कारण मुझे ज्ञापन देते हुए उन्होंने SIR में वोट काटने एवं मस्जिदों से लोडिस्पीकर उतारे जाने तथा SC समाज के एक व्यक्ति को मंदिर में ना जाने देने पर विरोध जताते हुए ज्ञापन दिया। वहीं मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन द्वारा इस पर जल्द ही कार्यवाही शुरू कर दिया जाएगा। बाइट -1 नईम कुरैशी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, आजाद समाज पार्टी बाइट -2 लेख राज गौतम प्रदेश अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी बाइट -3 वीरेंद्र सजवान तहसीलदार खटीमा1
- Breaking News : पीलीभीत में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर ➡️ नवागत डीएम आलोक कुमार सिंह के निर्देश पर कार्रवाई | ➡️ खकरा नदी को पाटकर कॉलोनी बनाने का आरोप | ➡️ NGT के नियमों की अनदेखी का भी आरोप | ➡️ सिटी मजिस्ट्रेट और CO सिटी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे | ➡️ कोतवाली क्षेत्र की पिंक सिटी कॉलोनी का मामला1
- *पीलीभीत ब्रेकिंग* खकरा नदी किनारे के अवैध सड़क ध्वस्त, सिटी मजिस्ट्रेट ने बुलडोजर से कराई ध्वस्त, पिंक सिटी एक्सटेंशन की अवैध सड़क ध्वस्त, भू-माफिया कॉलोनाइजर बना रहा था सड़क, अहमद नबी मास्टर का था यह अवैध निर्माण, पूर्व में भी कर चुका सरकारी भूमि पर कब्जा, पीलीभीत की नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन का मामला। *पीलीभीत ब्रेकिंग* खकरा नदी किनारे के अवैध सड़क ध्वस्त, सिटी मजिस्ट्रेट ने बुलडोजर से कराई ध्वस्त, पिंक सिटी एक्सटेंशन की अवैध सड़क ध्वस्त, भू-माफिया कॉलोनाइजर बना रहा था सड़क, अहमद नबी मास्टर का था यह अवैध निर्माण, पूर्व में भी कर चुका सरकारी भूमि पर कब्जा, पीलीभीत की नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन का मामला।4
- चेकिंग करने पहुंची बिजली टीम पर हमला, JE से मारपीट का वीडियो वायरल1
- गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, सई नदी में डूबे 3 युवक1