Shuru
Apke Nagar Ki App…
हुती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का पर किया ड्रोन हमला, चरम पर तनाव सऊदी अरब और यमन के हुती विद्रोहियों के बीच जारी जंग भड़क उठी है। हुती विद्रोहियों ने सऊदी के मक्का शहर पर ड्रोन हमलें की कोशिश की जिसे मक्का की सीमा पर तैनात सऊदी अरब एयर डिफेंस ने मार गिराया। सऊदी अरब पर हुती विद्रोहियों द्वारा लगातार मिसाइलों ड्रोनों से हमलों को अंजाम दिया जा रहा। जिसमें ऑपरेशन के लिए गए सऊदी सेना के लड़ाकू विमान F.16 को विद्रोहियों ने मार गिराया। इस इलाके में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से तेल आपूर्ति पर पड़ा है असर। इस जंग के भड़कने के आसार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे दुनियां में तेल गैस संकट गहराने के आसार।
क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
हुती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का पर किया ड्रोन हमला, चरम पर तनाव सऊदी अरब और यमन के हुती विद्रोहियों के बीच जारी जंग भड़क उठी है। हुती विद्रोहियों ने सऊदी के मक्का शहर पर ड्रोन हमलें की कोशिश की जिसे मक्का की सीमा पर तैनात सऊदी अरब एयर डिफेंस ने मार गिराया। सऊदी अरब पर हुती विद्रोहियों द्वारा लगातार मिसाइलों ड्रोनों से हमलों को अंजाम दिया जा रहा। जिसमें ऑपरेशन के लिए गए सऊदी सेना के लड़ाकू विमान F.16 को विद्रोहियों ने मार गिराया। इस इलाके में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से तेल आपूर्ति पर पड़ा है असर। इस जंग के भड़कने के आसार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे दुनियां में तेल गैस संकट गहराने के आसार।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- हुती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का पर किया ड्रोन हमला, चरम पर तनाव सऊदी अरब और यमन के हुती विद्रोहियों के बीच जारी जंग भड़क उठी है। हुती विद्रोहियों ने सऊदी के मक्का शहर पर ड्रोन हमलें की कोशिश की जिसे मक्का की सीमा पर तैनात सऊदी अरब एयर डिफेंस ने मार गिराया। सऊदी अरब पर हुती विद्रोहियों द्वारा लगातार मिसाइलों ड्रोनों से हमलों को अंजाम दिया जा रहा। जिसमें ऑपरेशन के लिए गए सऊदी सेना के लड़ाकू विमान F.16 को विद्रोहियों ने मार गिराया। इस इलाके में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से तेल आपूर्ति पर पड़ा है असर। इस जंग के भड़कने के आसार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे दुनियां में तेल गैस संकट गहराने के आसार।1
- राहुल गाँधी मानहानि मामले में सुनवाई आज टली,अब 21 सितंबर को सुनवाई होगी* सुल्तानपुर,राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में सुल्तानपुर दीवानी में चल रहे केस में अब 21 सितंबर को सुनवाई होगी। दरअसल वादी विजय मिश्रा के अधिवक्ता आज व्यक्तिगत कारणों से बहस के लिए तैयारी नहीं कर सके थे,लिहाजा कोर्ट ने 21 सितंबर बहस की तिथि निर्धारित की है। बताते चलें कि ये मामला है करीब 8 वर्ष पहले का। जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने एक प्रेस वार्ता में तत्कालीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह पर एक अपत्तिजनक बयान दिया था। इसी बयान से आहत होकर सुल्तानपुर के बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने दीवानी के एमपी एमएलए कोर्ट में एक परिवाद दाखिल किया था। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी। इस मामले में सुनवाई के दौरान राहुल गांधी बीते वर्ष 20 फरवरी 2025 से जमानत पर हैं वहीं 26 जुलाई 2025 को उन्होंने कोर्ट पहुंचकर अपना बयान भी दर्ज करवा चुके हैं। कोर्ट के आदेश पर पुनः बीते 20 फरवरी 2026 को भी राहुल गांधी कोर्ट में पहुंच अपना बयान दर्ज करवाया था, जिसमें उन्होंने इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए अपने ऊपर लगाए गए आरोप को निराधार बताया था। वहीं पिछले दिनों सुनवाई के दौरान बीजेपी नेता के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने साक्ष्य के रूप में अपने द्वारा पूर्व में प्रस्तुत की गई प्रेस वार्ता की सीडी के ऑडियो वीडियो की वॉयस और राहुल गांधी की वास्तविक वॉयस से मिलान करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, सुनवाई के दौरान लोअर कोर्ट और रिवीजनल कोर्ट में वॉयस मिलान की निगरानी डाली गई थी, जिसे कोर्ट द्वारा खारिज किया जा चुका है। लिहाजा वादी विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष पांडेय हाईकोर्ट में एक सितंबर को वॉयस मिलान की रिट दायर की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने वॉयस मिलान की याचिका खारिज कर दी है, और आज इसी मामले में बहस होनी थी। लेकिन वादी पक्ष के अधिवक्ता ने व्यक्तिगत कारणों से बहस की तैयारी नहीं का पाये, लिहाजा उन्होंने आज समय मांग लिया। जिसपर एमपी एमएलए कोर्ट ने उसे स्वीकार करते हुए 21 सितंबर को सुनवाई की तिथि नियत की गई है।4
- जरबेरा की खेती से बदली तकदीर महिला किसान किरण सिंह बनी प्रेरणा पालीहाउस में फूलों की खेती से हर माह 50 से 60 हजार रुपये की आय, आधुनिक खेती की मिसाल बनीं किरण सिंह अम्बेडकर नगर। भीटी विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम मानिकपुर की महिला किसान किरण सिंह ने पारंपरिक खेती से अलग हटकर जरबेरा फूल की खेती को अपनाकर अपनी तकदीर बदलने की राह बनाई है। उद्यान विभाग की मदद से पालीहाउस स्थापित कर उन्होंने जरबेरा फूल की खेती शुरू की, जिसके लिए उन्हें 50 प्रतिशत अनुदान का लाभ मिला। पालीहाउस में वैज्ञानिक तरीके से की जा रही जरबेरा की खेती से किरण सिंह को प्रतिमाह करीब 50 से 60 हजार रुपये की आय हो रही है। फूलों की बाजार में मांग के चलते उनकी मेहनत अब नियमित आमदनी का जरिया बन गई है। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के साथ ही किरण सिंह क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी नई राह दिखा रही हैं। किरण सिंह का कहना है कि आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं का सही लाभ लेकर किसान अपनी खेती को लाभकारी व्यवसाय में बदल सकते हैं। उद्यान विभाग की योजनाओं से मिलने वाली सहायता ने उनके लिए फूलों की खेती को आसान बनाया। जरबेरा की रंग-बिरंगी खुशबू के साथ बढ़ी आमदनी ने साबित किया कि खेती में नवाचार और तकनीक का साथ मिले तो खेत ही खुशहाली का मजबूत आधार बन सकते हैं। किरण सिंह की सफलता आसपास के किसानों, विशेषकर महिलाओं के लिए प्रेरणादायी उदाहरण बन रही है।1
- अब केसलेस भारत पर एक और नई व्यवस्था को सरकार लागू करने की तैयारी देखें बड़ी खबर1
- पांच की जगह 24 बिस्वा जमीन का बैनामा कराने का आरोप, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार पांच की जगह 24 बिस्वा जमीन का बैनामा कराने का आरोप, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार संग्रामपुर-अमेठी। थाना क्षेत्र के मनिकापुर मजरे मड़ौली गांव में जमीन बैनामे में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गांव निवासी बुजुर्ग महिला गुड्डी देवी ने गांव के ही लोगों पर पांच बिस्वा के नाम पर 24 बिस्वा जमीन लिखवा लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। शिकायती पत्र के मुताबिक पीड़िता गाटा संख्या 263/0.6520 हेक्टेयर, 364/0.0900 हेक्टेयर और 365/0.3560 हेक्टेयर की भूमिधर हैं। आरोप है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक न होने का फायदा उठाकर आरोपियों ने पांच बिस्वा जमीन का बैनामा करने की बात कही, लेकिन गुमराह कर दस्तावेज में 24 बिस्वा जमीन का बैनामा करा लिया। पीड़िता की बहू ज्योति ने बताया कि एक लाख रुपये प्रति बिस्वा की दर से पांच बिस्वा जमीन का सौदा तय हुआ था, लेकिन सास की दिमागी हालत ठीक न होने का फायदा उठाकर धोखे से पूरे 24 बिस्वा का बैनामा करा लिया गया। जानकारी होने पर वह संग्रामपुर थाने गई, लेकिन प्रार्थना पत्र नहीं लिया गया, जिसके बाद ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद उसके बेटे और बहू को धमकियां दी जा रही हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि महिला का निवास उनके क्षेत्र में है, लेकिन रजिस्ट्री अमेठी में हुई है। मामला राजस्व से जुड़ा है, इसलिए पीड़िता को संबंधित थाने में प्रार्थना पत्र देना चाहिए। यदि धोखाधड़ी हुई है तो कार्रवाई संबंधित थाने से होगी।3
- SSB सूबेदार की शस्त्रागार में गोली लगने से हुई मौत: ड्यूटी के दबाव में थे सूबेदार, 5 बार मिला था नगद पुरस्कार छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ में तीन दिन पहले एसएसबी जवान सूबेदार आनंद प्रकाश तिवारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। विभाग ने परिवार को बताया है कि शुरुआती जांच में उनकी जान बटालियन परिसर की 'एफ' कंपनी के शस्त्रागार में हथियार से गोली लगने से गई है। आनंद प्रकाश तिवारी ने 19 साल से ज्यादा की नौकरी में पांच बार नगद पुरस्कार, एक बार तारीफ का सर्टिफिकेट और एक अच्छी रिपोर्ट हासिल की थी। बताया जा रहा है कि हाल ही में उनकी पोस्टिंग अंतागढ़ में हुई थी। यहां वे ड्यूटी को लेकर काफी काम के दबाव में थे। यह बात उन्होंने फोन पर अपने पिता से शेयर की थी। कुड़वार थाना क्षेत्र के नेवरा बसंतपुर के रहने वाले आनंद प्रकाश तिवारी (41) ने 2007 में नौकरी शुरू की थी। उनके पिता बलराम तिवारी रिटायर्ड पोस्टमैन हैं। उनकी पत्नी का नाम प्रियंका तिवारी और इकलौता बेटा अनुभव तिवारी है, जो 11वीं कक्षा में पढ़ता है। मां-बेटा चंडीगढ़ में रहते थे। सोमवार सुबह मौत के बाद मंगलवार को उनका शव पहले लखनऊ और फिर सेना के वाहन से दोपहर में उनके पैतृक गांव लाया गया। शव देखते ही मां और पत्नी समेत सभी परिजन रोने लगे। सेना के जवानों ने शव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद दोपहर बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को कुड़वार घाट ले जाया गया। वहां सरकारी सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। आनंद अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके भाई रवि प्रकाश तिवारी किसान हैं और वेद प्रकाश तिवारी गुजरात में एक प्राइवेट बैंक में काम करते हैं। आनंद प्रकाश तिवारी आखिरी बार 8 महीने पहले घर आए थे। उन्हें अगले महीने अक्टूबर में घर आना था, क्योंकि 28 अक्टूबर को घर पर भागवत का आयोजन होना था। 12 सितंबर को रात करीब 9 बजे उनकी अपने पिताजी से फोन पर आधे घंटे बात हुई थी। इस दौरान उन्होंने पिताजी से भागवत के लिए छुट्टी मिलने की बात कही थी। उन्होंने पिताजी को परेशान न होने के लिए भी कहा था। उनके निधन की जानकारी परिवार को रायपुर कंट्रोल रूम से मिली।3
- किशोरी से दुष्कर्म और अपहरण के दोषी को 10 साल की सजा: कोर्ट ने 13 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया, पूरी रकम पीड़िता को मिलेगी सुल्तानपुर में आठ साल पहले एक किशोरी का अपहरण और दुष्कर्म करने के मामले में बुधवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया है। स्पेशल पॉक्सो एक्ट कोर्ट के जज नीरज कुमार श्रीवास्तव ने दोषी मोनू उर्फ मित्रसेन को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 13 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह पूरी रकम पीड़िता को दी जाएगी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह घटना 3 मई 2018 को गोसाईगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। गांव के ही मोनू उर्फ मित्रसेन ने एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। केस की सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक रमेशचंद्र सिंह ने घटना साबित करने के लिए कोर्ट में सात गवाह पेश किए।1
- चंद्रशेखर आजाद पर हमले के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन* *कलेक्ट्रेट गेट पर धरने के बाद समझाने पर तिकोनिया पार्क जुटे प्रदर्शनकारी* सुलतानपुर। बाराबंकी जिले में भीम आर्मी के प्रमुख एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले के विरोध में बुधवार को भीम आर्मी की सुलतानपुर इकाई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए। शुरुआत में प्रदर्शनकारी जिला मुख्यालय के गेट पर धरना दे रहे थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर वहां से हटाया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी तिकोनिया पार्क पहुंच गए। यहां उनका धरना-प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही सरकार के खिलाफ भी नारे लगाए और चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले की घटना में कार्रवाई की मांग की। धरने को देखते हुए नगर कोतवाली और देहात कोतवाली समेत अन्य थानों की पुलिस मौके पर तैनात रही। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।1