Shuru
Apke Nagar Ki App…
भरोसे का खेल! धोखे से 10 बीघा जमीन कब्जाने का आरोप, दामाद के खिलाफ एसएसपी से शिकायत मुजफ्फरनगर। एक विधवा महिला ने अपने दामाद पर धोखे से करीब 10 बीघा जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और जमीन वापस दिलाने के साथ मामले में जांच व कार्रवाई की मांग की।
Vijay rathi
भरोसे का खेल! धोखे से 10 बीघा जमीन कब्जाने का आरोप, दामाद के खिलाफ एसएसपी से शिकायत मुजफ्फरनगर। एक विधवा महिला ने अपने दामाद पर धोखे से करीब 10 बीघा जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और जमीन वापस दिलाने के साथ मामले में जांच व कार्रवाई की मांग की।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भरोसे का खेल! धोखे से 10 बीघा जमीन कब्जाने का आरोप, दामाद के खिलाफ एसएसपी से शिकायत मुजफ्फरनगर। एक विधवा महिला ने अपने दामाद पर धोखे से करीब 10 बीघा जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और जमीन वापस दिलाने के साथ मामले में जांच व कार्रवाई की मांग की।1
- मुजफ्फरनगर। चरथावल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुरादपुरा में मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र सिंह मलिक द्वारा PDA जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुजफ्फरनगर कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप मुख्य अतिथि रहे। सांसद हरेंद्र सिंह मलिक की मौजूदगी में किसानों, मजदूरों, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, नौजवानों एवं समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा सहित पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान किसान-मजदूर की आवाज को मजबूती देने, वंचित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।1
- खंजापुर मंदिर विवाद: पुजारी के बेटे पर तोड़फोड़ का आरोप, वीडियो वायरल #खंजापुर #मुजफ्फरनगर #मंदिरविवाद #वायरलवीडियो #वायरलन्यूज़ #ब्रेकिंगन्यूज़ #Muzaffarnagar #Khanjapur #RustomNews1
- शिवसेना ने मनाई शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती युवाओं से भगत सिंह के जीवन संघर्ष और विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान मुजफ्फरनगर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर रविवार को शिवसेना पश्चिम प्रदेश कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा के आह्वान पर आयोजित हुआ। इस दौरान शिवसैनिकों ने भगत सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और देश की आजादी के लिए उनके योगदान तथा बलिदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि भगत सिंह के व्यक्तित्व और उनके योगदान के बारे में कुछ भी कहना सूर्य के सामने दीपक जलाने के समान है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने अल्प आयु में ही अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ साहस और दृढ़ता के साथ संघर्ष किया तथा देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन युवाओं के लिए साहस, त्याग और देशभक्ति की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह का बलिदान केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके विचारों और संघर्ष को समझना तथा देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना आज भी उतना ही महत्वपूर्ण है। शिवसेना जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने युवाओं से भगत सिंह के जीवन संघर्ष को याद रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके जीवन, संघर्ष और देश के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित और समाजहित में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में भगत सिंह के आदर्शों और उनके बलिदान को नमन करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में प्रमोद अग्रवाल, मंगत सिंह, देवेंद्र चौहान, सोनू कश्यप, रविंद्र कुमार, जसविंदर सिंह, मंगतराम और सविता गौतम सहित अन्य शिवसैनिक उपस्थित रहे। शिवसेना ने मनाई शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती युवाओं से भगत सिंह के जीवन संघर्ष और विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान मुजफ्फरनगर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर रविवार को शिवसेना पश्चिम प्रदेश कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा के आह्वान पर आयोजित हुआ। इस दौरान शिवसैनिकों ने भगत सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और देश की आजादी के लिए उनके योगदान तथा बलिदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि भगत सिंह के व्यक्तित्व और उनके योगदान के बारे में कुछ भी कहना सूर्य के सामने दीपक जलाने के समान है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने अल्प आयु में ही अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ साहस और दृढ़ता के साथ संघर्ष किया तथा देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन युवाओं के लिए साहस, त्याग और देशभक्ति की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह का बलिदान केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके विचारों और संघर्ष को समझना तथा देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना आज भी उतना ही महत्वपूर्ण है। शिवसेना जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने युवाओं से भगत सिंह के जीवन संघर्ष को याद रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके जीवन, संघर्ष और देश के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित और समाजहित में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में भगत सिंह के आदर्शों और उनके बलिदान को नमन करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में प्रमोद अग्रवाल, मंगत सिंह, देवेंद्र चौहान, सोनू कश्यप, रविंद्र कुमार, जसविंदर सिंह, मंगतराम और सविता गौतम सहित अन्य शिवसैनिक उपस्थित रहे।3
- आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन की नगर कमेटी के गठन के बाद सोमवार शाम बस स्टैंड स्थित किरतपुर सिटी सेंटर में सभासद सलीम लाला की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया किरतपुर। आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन की नगर कमेटी के गठन के बाद सोमवार शाम बस स्टैंड स्थित किरतपुर सिटी सेंटर में सभासद सलीम लाला की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रफीक ठेकेदार ने की, जबकि संचालन पत्रकार सलीम राशिद ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त नगर अध्यक्ष डॉ. नरदेव सिंह ने कहा कि वर्तमान दौर पत्रकारिता के लिए चुनौतीपूर्ण है। पत्रकार को अपनी कलम की स्वतंत्रता और पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखते हुए निष्पक्षता से जनसमस्याओं और पीड़ितों की आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन दबे-कुचले और पीड़ित लोगों की सहायता के लिए कार्य करेगा तथा जनहित को प्राथमिकता दी जाएगी। नवनियुक्त जिला सचिव मुसैब सिद्दीकी ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। न्याय की उम्मीद लेकर पत्रकार के पास पहुंचने वाले पीड़ित की आवाज को तथ्यों के आधार पर संबंधित अधिकारियों और समाज तक पहुंचाना पत्रकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आईरा नई पीढ़ी के पत्रकारों को मंच उपलब्ध कराने के साथ पत्रकारिता की बारीकियों और जिम्मेदारियों से भी अवगत कराएगा। समारोह में आयोजक सभासद सलीम लाला की ओर से नगर अध्यक्ष डॉ. नरदेव सिंह सहित आईरा के सभी पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर एवं फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संगठन की एकजुटता, पत्रकारों के सम्मान तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर चर्चा हुई। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार, मोहम्मद परवेज, शमीम अंसारी, नगर महासचिव सलीम राशिद, नगर सचिव आकाश वर्मा, आकिल अली, अलवीरा, निदा आदि मौजूद रहे।2
- उज्जैन: सड़क चौड़ीकरण को लेकर मस्जिद के हिस्से पर विवाद, अब बनी सहमति उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर मस्जिद के करीब 3 फीट हिस्से को हटाने को लेकर पुलिस और मस्जिद पक्ष के बीच पथराव की स्थिति बनी। बाद में हालात शांत हुए। मस्जिद पक्ष ने विवाद से बचते हुए स्वयं 3 फीट हिस्सा हटाने पर सहमति जताई। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। उज्जैन: सड़क चौड़ीकरण को लेकर मस्जिद के हिस्से पर विवाद, अब बनी सहमति उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर मस्जिद के करीब 3 फीट हिस्से को हटाने को लेकर पुलिस और मस्जिद पक्ष के बीच पथराव की स्थिति बनी। बाद में हालात शांत हुए। मस्जिद पक्ष ने विवाद से बचते हुए स्वयं 3 फीट हिस्सा हटाने पर सहमति जताई। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।1
- 👉मेरठ-सहारनपुर स्नातक सीट पर डॉ. अमित कुमार जैन के समर्थन की अपील, प्रथम वरीयता देने की मांग डॉ. अमित कुमार जैन के समर्थन में प्रचार तेज, प्रथम वरीयता का मत देने की अपील 👉एंकर— मेरठ-सहारनपुर मंडल स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के समर्थित प्रत्याशी डॉ. अमित कुमार जैन के समर्थन में प्रचार तेज हो गया है। समर्थकों ने स्नातक मतदाताओं से डॉ. अमित कुमार जैन को प्रथम वरीयता का मत देकर विजयी बनाने की अपील की है। मुजफ्फरनगर समेत मेरठ-सहारनपुर मंडल में डॉ. अमित कुमार जैन के समर्थन में प्रचार सामग्री जारी की गई है। इसमें मतदाताओं से उन्हें प्रथम वरीयता देने की अपील की गई है। प्रचार में पुरानी पेंशन बहाली, सेवा सुरक्षा और समान कार्य-समान वेतन जैसे मुद्दों को प्रमुखता दी गई है। समर्थकों का कहना है कि शिक्षकों और कर्मचारियों से जुड़े इन मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने के लिए डॉ. अमित कुमार जैन के पक्ष में समर्थन जुटाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, मेरठ-सहारनपुर मंडल के उल्लेख के साथ जारी प्रचार सामग्री में डॉ. अमित कुमार जैन को समर्थन देने की अपील की गई है।4
- खंजरपुर मंदिर विवाद: गांव में छाई खामोशी, इंसाफ की गुहार 🙏 खंजरपुर मंदिर विवाद: गांव में छाई खामोशी, इंसाफ की गुहार 🙏#खंजरपुर #मुजफ्फरनगर #मंदिरविवाद #वायरलवीडियो #वायरलन्यूज़ #BreakingNews #Muzaffarnagar #RustomNews #जनहित #इंसाफ_की_गुहार1