Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाजपा की विजय संकल्प बैठक बैठक के बाद कार्यालय का शुभारंभ श्री विजयनगर में 25 अगस्त को भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के मध्य नजर पहले विजय संकल्प बैठक और उसके पश्चात कार्यालय का शुभारंभ बड़ी मात्रा में आई जनता
श्री विजयनगर
भाजपा की विजय संकल्प बैठक बैठक के बाद कार्यालय का शुभारंभ श्री विजयनगर में 25 अगस्त को भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के मध्य नजर पहले विजय संकल्प बैठक और उसके पश्चात कार्यालय का शुभारंभ बड़ी मात्रा में आई जनता
More news from राजस्थान and nearby areas
- भाजपा की विजय संकल्प बैठक बैठक के बाद कार्यालय का शुभारंभ श्री विजयनगर में 25 अगस्त को भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के मध्य नजर पहले विजय संकल्प बैठक और उसके पश्चात कार्यालय का शुभारंभ बड़ी मात्रा में आई जनता1
- आर्मी इंटेलिजेंस कैप्टन की वर्दी पहनकर घूम रहा फर्जी अधिकारी गिरफ्तार आर्मी इंटेलिजेंस कैप्टन की वर्दी पहनकर घूम रहा फर्जी अधिकारी गिरफ्तार जोधपुर। आर्मी इंटेलिजेंस के कैप्टन की वर्दी पहनकर शहर में घूम रहे एक युवक को जोधपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आर्मी इंटेलिजेंस यूनिट, जोधपुर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने रातानाडा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी को वर्दी सहित दस्तयाब किया। पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को आर्मी इंटेलिजेंस यूनिट, जोधपुर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति आर्मी इंटेलिजेंस में कैप्टन के पद पर पदस्थापित नहीं होने के बावजूद कैप्टन की वर्दी पहनकर आर्मी एरिया और रातानाडा क्षेत्र में घूम रहा है। उसके साथ सिविल कपड़ों में एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया के आदेशानुसार विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व नरेन्द्र सिंह तथा सहायक पुलिस आयुक्त वृत पूर्व हरजीराम के निकटतम सुपरविजन में जिला विशेष टीम के प्रभारी खेत सिंह के नेतृत्व में टीम ने आर्मी एरिया और रातानाडा क्षेत्र में आरोपी की तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान आरोपी के सुखसागर रेस्टोरेंट, रातानाडा में बैठे होने की पुष्टि हुई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे आर्मी इंटेलिजेंस कैप्टन की वर्दी सहित गिरफ्तार किया। आर्मी जवानों को लोन दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर खुद को आर्मी अधिकारी बताकर आर्मी जवानों को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा करोड़ों रुपये की ठगी किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा कई महिलाओं के साथ भी ठगी किए जाने के मामले सामने आए हैं। पुलिस जांच में आरोपी के विरुद्ध कच्छ-भुज (गुजरात), साइबर क्राइम थाना सास नगर (पंजाब) तथा सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में प्रकरण दर्ज होना सामने आया है। आरोपी द्वारा उपयोग किए जा रहे बैंक खातों के संबंध में देश के विभिन्न राज्यों में लाखों रुपये की लेन-देन से जुड़ी 7 ऑनलाइन साइबर शिकायतें तथा उसके मोबाइल नंबरों के विरुद्ध 8 ऑनलाइन साइबर शिकायतें दर्ज होना भी पाया गया है। गिरफ्तार आरोपी पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान सागर गुलेरिया पुत्र सुरेश कुमार, उम्र 26 वर्ष, निवासी उजाला नगर, जालंधर, पंजाब के रूप में हुई है। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम कार्रवाई में पुलिस थाना रातानाडा के थानाधिकारी जुल्फीकार, सहायक उपनिरीक्षक भवानी सिंह, जिला विशेष टीम जोधपुर पूर्व के प्रभारी खेत सिंह, साइबर सेल प्रभारी राकेश सिंह सहित पुलिसकर्मी रामलाल, गोपीचंद, अजीत और रामनिवास शामिल रहे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके द्वारा की गई अन्य कथित ठगी की वारदातों और नेटवर्क के संबंध में जांच कर रही है।1
- ब्लॉग सत्संग बाबा भुमणशाह जी निमंत्रण दिया गया, अधिक से अधिक साधसंगत पहुंचे1
- अभी कुछ समय पहले केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के सामने वार्ड पार्षद भाजपा टिकट दावेदार टिकट दिलाने के लिए मंत्री के सामने अपने समर्थकों के साथ ताकत दे खाते हुए।1
- *हैडलाइन* *हनुमानगढ़: SP के निर्देशन में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट, मॉडिफाइड और पटाखा बुलेट सहित 30 बाइक सीज - 8 शराबी चालकों पर शिकंजा, सड़क सुरक्षा हमारी प्राथमिकता* *हैडलाइन: हनुमानगढ़ यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई - एसपी के निर्देशन में 30 बाइक सीज, 22 मॉडिफाइड बुलेट और 8 शराबी चालकों पर शिकंजा* *हनुमानगढ़।* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हनुमानगढ़ यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की है। विशेष अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने कुल 30 बाइक्स को सीज किया है। जिसमें 22 बाइक अनधिकृत मॉडिफिकेशन, बिना नंबर प्लेट एवं पटाखा बुलेट के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सीज की गई। वहीं 8 वाहन चालकों के शराब पीकर वाहन चलाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने बताया कि मॉडिफाइड बाइक, बिना नंबर प्लेट, तेज एवं कर्कश आवाज करने वाली पटाखा बुलेट तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस का उद्देश्य केवल चालान या वाहन सीज करना नहीं, बल्कि यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना एवं आमजन के जीवन की सुरक्षा करना है। *# *HanumangarhPolice #TrafficPolice* *संवाददाता* *राजेश चौधरी* *जयपुर, राजस्थान* *मो. 9983-919191*1
- ईद मिलादुन्नबी पर झझु में निकला विशाल जुलूस, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ झझु में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को विशाल जुलूस निकाला गया। पर्व को लेकर गांव में उत्साह का माहौल रहा और जुलूस के दौरान अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। जुलूस की शुरुआत कसाइयों की मस्जिद से हुई। बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए और हर्षोल्लास के साथ मुख्य बाजार की ओर रवाना हुए। मुख्य बाजार से होता हुआ जुलूस नई मस्जिद तेलियां पहुंचा। यहां स्थानीय लोगों की ओर से जुलूस का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। वहीं कसाइयों की मस्जिद के आगे भी श्रद्धालुओं के लिए खीर का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद जुलूस मस्त बाजार से होते हुए ईदगाह पहुंचा। ईदगाह में समाज के लोगों ने देश और गांव में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। ईद मिलादुन्नबी के इस आयोजन में पूरे गांव में उत्साह के साथ सौहार्द का माहौल देखने को मिला। जुलूस के रास्ते में जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कोलायत थाना अधिकारी जसवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता बड़ी संख्या में तैनात रहा। पुलिस टीम ने जुलूस के पूरे मार्ग पर निगरानी रखी और शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न करवाया। झझु से हरीश राव की ग्राउंड रिपोर्ट, आवाज चैनल।1
- राजकीय डीबी अस्पताल चूरू में अव्यवस्थाओं के खिलाफ ऐतिहासिक सत्याग्रह शुरू, शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच ने खोला मोर्चा राजकीय डीबी अस्पताल चूरू में अव्यवस्थाओं के खिलाफ ऐतिहासिक सत्याग्रह शुरू, शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच ने खोला मोर्चा चूरू। राजकीय डीबी जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं, बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी और लचर स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में अस्पताल के बाहर ऐतिहासिक सत्याग्रह शुरू हो गया है। यह आंदोलन शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच और भगत सिंह फोर्स राजगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में शुरू किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन के प्रमुख सदस्य दिनेश कुमार भामासी के नेतृत्व में कार्यकर्ता अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में मरीजों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। जांच मशीनों की खराबी, दवाइयों की किल्लत, चिकित्सकों की अनुपलब्धता और अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण आम जनता और गरीब मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिनेश कुमार भामासी का वक्तव्य: "राजकीय डीबी अस्पताल जिले की जीवनरेखा है, लेकिन वर्तमान में यह केवल अव्यवस्थाओं और लापरवाही का केंद्र बनकर रह गया है। दूर-दराज के गांवों से आने वाले गरीब मरीजों को इलाज के नाम पर सिर्फ तारीखें और निराशा मिलती है। जब तक अस्पताल प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी व्यवस्थाओं में ठोस सुधार नहीं करते, आवश्यक संसाधन और दवाइयां उपलब्ध नहीं करवाते, तब तक हमारा यह सत्याग्रह अनवरत जारी रहेगा। जनहित और स्वास्थ्य के अधिकार की इस लड़ाई से हम पीछे नहीं हटेंगे।" सत्याग्रह स्थल पर बड़ी संख्या में युवा और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अस्पताल की कमियों को दूर करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो इस आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा।2
- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा नीलकंठ धाम,भजन संध्या में देर रात तक झूमे श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा नीलकंठ धाम, भजन संध्या में देर रात तक झूमे श्रद्धालु अंतिम श्रावण सोमवार पर भव्य भजन संध्या एवं महाप्रसादी, शिवभक्ति में सराबोर हुआ मंदिर परिसर जोधपुर.एम्स रोड स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में अंतिम श्रावण सोमवार के पावन अवसर पर आस्था, भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। गादीपति महंत श्री बालकनाथजी महाराज (मोनी बाबा) के सान्निध्य में दिनभर विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाम को आरती के पश्चात भव्य महाप्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसादी ग्रहण की। रात्रि में आयोजित भव्य भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक संजय पंचारिया, धीरजा राजपुरोहित एवं सुशील वैष्णव ने भगवान शिव की भक्ति से ओतप्रोत भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। भजनों की मधुर स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे तथा मंदिर परिसर लगातार गूंजते ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से शिवमय हो उठा। श्रावण मास के प्रथम सोमवार से अंतिम सोमवार तथा महाशिवरात्रि के अवसर पर गोरमघाट पाली, तुरनाल मध्यप्रदेश, खेड़ापा, लवेरा बावड़ी एवं जोधपुर स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। यह धार्मिक परंपरा इन सभी मंदिर-मठों के गादीपति एवं मठाधीश परम पूज्य ब्रह्मलीन कैलाशवासी योगी श्री परशुनाथजी महाराज से जुड़ी हुई है, जिसे महंत बालकनाथजी महाराज के मार्गदर्शन एवं सान्निध्य में आगे बढ़ाया जा रहा है। अंतिम श्रावण सोमवार के अवसर पर पांचों धामों में एक साथ श्रद्धा एवं भक्ति के साथ धार्मिक आयोजन हुए। नीलकंठ महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान नीलकंठ महादेव के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलकामना की। आयोजन को लेकर मंदिर कमेटी, भक्त-भाविकों, भामाशाहों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। महाप्रसादी के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में सेवा, श्रद्धा और भक्ति का भाव देखने को मिला। भजन संध्या में श्रद्धालु भगवान शिव के भजनों पर झूमते नजर आए और शिव स्तुति व हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन को सफल बनाने में श्री नीलकंठ महादेव मंदिर कमेटी, भक्त-भाविकों, भामाशाहों एवं समस्त आयोजकों का सक्रिय सहयोग रहा। मंच संचालन सुरेंद्र ने प्रभावी ढंग से करते हुए कार्यक्रम को निरंतर भक्ति के रंग में बांधे रखा। अंतिम श्रावण सोमवार पर आयोजित यह धार्मिक एवं भक्ति कार्यक्रम देर रात तक श्रद्धा, उल्लास एवं शिवभक्ति के बीच भव्य रूप से संपन्न हुआ।1