Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026 के तहत ग्राम तिवनी में जनसंवाद कार्यक्रम ग्राम पंचायत तिवनी में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मनगवां विधायक नरेंद्र प्रजापति, जनपद पंचायत गंगेव अध्यक्ष विकास तिवारी, CEO प्राची चौबे, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उनके निराकरण को लेकर अधिकारियों से चर्चा की गई। कार्यक्रम शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।
Avi Standing with the truth
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026 के तहत ग्राम तिवनी में जनसंवाद कार्यक्रम ग्राम पंचायत तिवनी में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मनगवां विधायक नरेंद्र प्रजापति, जनपद पंचायत गंगेव अध्यक्ष विकास तिवारी, CEO प्राची चौबे, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उनके निराकरण को लेकर अधिकारियों से चर्चा की गई। कार्यक्रम शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ब्यूरो चीफ रीवा अभिषेक पांडे *रीवा सीधी मार्ग पर फिर रफ्तार का कहर गुढ़वा में अज्ञात वाहन ने मवेशियों को रौंदा, 5 की मौके पर दर्दनाक मौत लगातार दूसरे दिन हुए हादसे से गौ सेवकों में भारी आक्रोश प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल* ♦️रीवा : गुढ़ समाचार रीवा। रीवा-सीधी मार्ग पर गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गुढ़वा पेट्रोल पंप के समीप एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बीती रात सड़क पर बैठे लगभग 6 से 7 मवेशियों को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बेरहमी से रौंदते हुए निकल गया। इस भीषण दुर्घटना में 5 मवेशियों की मौके पर ही तड़प-तड़प कर दर्दनाक मृत्यु हो गई, जबकि अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद भी समय पर व्यवस्था न बनने से क्षेत्र में भारी असंतोष व्याप्त है।उल्लेखनीय है कि इस मार्ग पर दुर्घटनाओं का यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कल भी इसी रीवा-सीधी मार्ग पर कसई स्टैंड के समीप लगभग 12 मवेशी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अकाल मौत का शिकार हुए थे। लगातार दूसरे दिन हुई इस बड़ी दुर्घटना ने यह साबित कर दिया है कि सड़कों पर घूम रहे बेजुबान मवेशियों की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार अमला पूरी तरह संवेदनहीन बना हुआ है। इन हादसों से न केवल मवेशियों की जान जा रही है, बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भी यह मार्ग जानलेवा साबित हो रहा है। *शासकीय गौशालाओं के नाम पर लाखों का आहरण, फिर भी सड़कों पर लावारिस घूम रहे मवेशी* क्षेत्रीय नागरिकों और गौ सेवकों का आरोप है कि शासन द्वारा क्षेत्र में कई गौशालाओं का निर्माण और संचालन कराया जा रहा है, जिनके नाम पर हर महीने लाखों रुपये की राशि का आहरण किया जा रहा है। इसके बावजूद गौशाला संचालक मवेशियों को गौशाला में रखने के बजाय सड़कों पर भटकने के लिए छोड़ देते हैं। शासन-प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस पूरे मामले पर नहीं पड़ रही है या वे देखकर भी अनजान बने हुए हैं। कागजों में गौशालाएं संचालित हो रही हैं और बजट का आहरण जारी है, लेकिन ज़मीनी स्तर पर आवारा मवेशी आज भी सड़कों पर बैठने को मजबूर हैं।कल और आज हुई इन हृदयविदारक घटनाओं के बाद बजरंग दल और स्थानीय गौ सेवकों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल और गौ सेवा संगठनों के कार्यकर्ता गुढ़वा पेट्रोल पंप स्थित दुर्घटनास्थल पर भारी संख्या में एकत्र हो रहे हैं।कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हुए दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी मवेशियों के समुचित संरक्षण और भ्रष्ट गौशाला संचालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उग्र हुए कार्यकर्ताओं का स्पष्ट कहना है कि यदि प्रशासन ने तुरंत सड़कों से मवेशियों को हटाकर गौशालाओं में सुरक्षित पहुंचाने का काम शुरू नहीं किया, तो वे उग्र आंदोलन और चक्काजाम करने के लिए बाध्य होंगे1
- ✍️रीवा संभाग ब्यरो चीफ रिप्पू पाण्डेय ✍️रीवा✍️स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेता गिरफ्तार, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले रीवा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का न्याय सत्याग्रह पांचवें दिन भी जारी रहा। गुरुवार को कांग्रेस नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव करने के लिए मार्च निकाला। पुलिस ने मार्तंड स्कूल रोड स्थित तिराहे के पास मार्च को रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। कार्रवाई के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता एवं विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया, सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा समेत कई कांग्रेस नेताओं ने गिरफ्तारी दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया। ✍️रीवा संभाग ब्यरो चीफ रिप्पू पाण्डेय ✍️रीवा✍️स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेता गिरफ्तार, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले रीवा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का न्याय सत्याग्रह पांचवें दिन भी जारी रहा। गुरुवार को कांग्रेस नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव करने के लिए मार्च निकाला। पुलिस ने मार्तंड स्कूल रोड स्थित तिराहे के पास मार्च को रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। कार्रवाई के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता एवं विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया, सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा समेत कई कांग्रेस नेताओं ने गिरफ्तारी दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया।1
- पुलिस खुद तोड़ रही नियम? 🚨 बिना सीट-बेल्ट गाड़ी चला रही पुलिस! ⚠️ जनता के काटे जा रहे चालान रीवा पुलिस पर उठे सवाल! *DGP के आदेश के बाद भी सतना ट्रैफिक पुलिस को लगा रील का रोग: सतना में सारे नियम आम जनता के लिए* सतना। आम जनता का बिना सीट बेल्ट चालान काटने वाली सतना ट्रैफिक पुलिस खुद नियमों की धज्जियां उड़ा रही है। प्रदेश के DGP की सख्त रोक के बावजूद, पुलिसकर्मी बिना सीट बेल्ट वाहन चलाते हुए सोशल मीडिया पर लगातार रील्स अपलोड कर रहे हैं।जबकि डीजीपी ने साफ तौर पर आदेश जारी किया है कि वर्दी की गरिमा और पुलिस विभाग के अनुशासन के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। DGP के आदेश और इस दोहरे मापदंड पर जनता सवाल खड़े कर रही है। खाकी का यह गैर-जिम्मेदाराना रवैया कानून का सरेआम मजाक बना रहा है। अब सवाल उठता है दूसरों का चालान काटने वालों का कौन चालान काटेगा, फिलहाल रील बनाने के लिए "वीआईपी ड्यूटी चल रही है भैया" आप भी देखिए।1
- लोकेशन रीवा। न्याय आंदोलन में जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, जच्चा-बच्चा और बच्चों की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा मांगा। रीवा में पिछले पांच दिनों से चल रहे कांग्रेस के न्याय आंदोलन में आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शामिल हुए। मंच से पटवारी ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। रीवा की जच्चा-बच्चा मौत और बालाघाट में बच्चों की मौत के मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की। रीवा के न्याय आंदोलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जुटे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार बदहाल हो रही है और गंभीर घटनाओं के बावजूद सरकार जिम्मेदारी तय करने से बच रही है। पटवारी ने रीवा और बालाघाट में हुई मौतों का हवाला देते हुए सरकार से जवाब मांगा और कहा कि जब स्वास्थ्य व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है, तो जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होने तक अपना आंदोलन जारी रखेगी।1
- सीधी जिला अस्पताल में ड्रिप लगी महिला वार्ड के बाहर दिखी, स्ट्रेचर नहीं मिलने पर व्यवस्था पर उठे सवाल1
- आज जवा के कल्याणपुर में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत शिविर में आम जनता के आवेदन पत्रों का मौके पर निराकरण करने तथा शासन की योजनाओं की मानीटरिंग के लिए सभी जिला अधिकारी बस से हुए रवाना। आज जवा के कल्याणपुर में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत शिविर में आम जनता के आवेदन पत्रों का मौके पर निराकरण करने तथा शासन की योजनाओं की मानीटरिंग के लिए सभी जिला अधिकारी बस से हुए रवाना।1
- कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार आज जवा के कल्याणपुर में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत शिविर में आम जनता के आवेदन पत्रों का मौके पर निराकरण करने तथा शासन की योजनाओं की मानीटरिंग के लिए सभी जिला अधिकारी बस से हुए रवाना। ✍️रीवा संभाग ब्यरो चीफ रिप्पू पाण्डेय ✍️ कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार आज जवा के कल्याणपुर में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत शिविर में आम जनता के आवेदन पत्रों का मौके पर निराकरण करने तथा शासन की योजनाओं की मानीटरिंग के लिए सभी जिला अधिकारी बस से हुए रवाना।1
- *रीवा पुलिस का नया टैलेंट—कानून के साथ-साथ कुर्ते की भी सिलाई.....* कांग्रेस के आंदोलन में अगर हजारों रुपये का कुर्ता फट जाए, तो भाई साहब… अगले चुनाव में टिकट का दावेदार तो बनता है! आखिर इतनी महंगी कुर्ता-सेवा हर नेता को थोड़े ही नसीब होती है। कांग्रेस पार्टी को भी ऐसे नेताओं की तलाश करनी चाहिए जो भाषण कम और कुर्ता ज्यादा फाड़वाकर आंदोलन की यादगार बना दें! _और रीवा पुलिस के बारे में क्या लिखें साहब… हम तो बस इतना कहेंगे—कपड़ा संभालकर आंदोलन कीजिए! क्योंकि आजकल आंदोलन में मुद्दों से ज्यादा चर्चा कहीं-कहीं कुर्ते की हालत की हो रही है।_ बाकी पुलिस की कार्रवाई सही थी या गलत, इसका फैसला जांच और कानून करेगा…1