logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेतिया पुलिस अलर्ट: बैंक व एटीएम में सघन जांच अभियान जारी। पश्चिम चंपारण पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 23 मार्च, सोमवार दोपहर 2:30 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रों में बैंकों एवं एटीएम के आसपास व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नवरात्र और चैती छठ पर्व को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। हर बैंक शाखा और एटीएम पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है। पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

2 hrs ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
2 hrs ago

बेतिया पुलिस अलर्ट: बैंक व एटीएम में सघन जांच अभियान जारी। पश्चिम चंपारण पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 23 मार्च, सोमवार दोपहर 2:30 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रों में बैंकों एवं एटीएम के आसपास व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नवरात्र और चैती छठ पर्व को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। हर बैंक शाखा और एटीएम पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है। पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

More news from Pashchim Champaran and nearby areas
  • बिहार दिवस 2026 के अवसर पर शिक्षा विभाग, पश्चिम चंपारण एवं जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महाराज स्टेडियम खेल मैदान में आयोजित दूसरे दिन की खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 23 मार्च सोमवार शाम करीब 5:30 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार फुटबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं में बालक और बालिका वर्ग की टीमों ने जोरदार मुकाबले किए। फुटबॉल बालक वर्ग में एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र हरनाटांड़ ने रामदयाल +2 उच्च विद्यालय अमवा मझार को 3-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया, वहीं बालिका वर्ग में एकलव्य नरकटियागंज ने खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर अमवा मझार को 1-0 से हराया। कबड्डी में बालक वर्ग में तधवानंदपुर तथा बालिका वर्ग में वृंदावन कन्या विद्यालय विजेता बने। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना से खेलने की सीख दी तथा खेल को सर्वांगीण विकास का माध्यम बताया। कार्यक्रम के सफल संचालन में खेल पदाधिकारियों एवं तकनीकी टीम का योगदान सराहनीय रहा।
    1
    बिहार दिवस 2026 के अवसर पर शिक्षा विभाग, पश्चिम चंपारण एवं जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महाराज स्टेडियम खेल मैदान में आयोजित दूसरे दिन की खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 23 मार्च सोमवार शाम करीब 5:30 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार फुटबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं में बालक और बालिका वर्ग की टीमों ने जोरदार मुकाबले किए। फुटबॉल बालक वर्ग में एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र हरनाटांड़ ने रामदयाल +2 उच्च विद्यालय अमवा मझार को 3-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया, वहीं बालिका वर्ग में एकलव्य नरकटियागंज ने खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर अमवा मझार को 1-0 से हराया। कबड्डी में बालक वर्ग में तधवानंदपुर तथा बालिका वर्ग में वृंदावन कन्या विद्यालय विजेता बने। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना से खेलने की सीख दी तथा खेल को सर्वांगीण विकास का माध्यम बताया। कार्यक्रम के सफल संचालन में खेल पदाधिकारियों एवं तकनीकी टीम का योगदान सराहनीय रहा।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    21 min ago
  • फर्जी IAS पकड़ा गया है, इसने ख़ुद को असली IAS बता शादी की थी, लड़की वालों को 15 लाख का चूना लगाया था, इसका नाम प्रीतम निषाद है. ये यूपी के इटावा का रहने वाला है.इसने गोरखपुर की लड़की से शादी रचाई थी, इसने IAS का फर्जी डॉक्युमेंट्स भी बनवा रखा था, जिस वजह से इसकी शादी सब धूमधाम से हुई, पहले से दो शादी कर रखी है
    1
    फर्जी IAS पकड़ा गया है,
इसने ख़ुद को असली IAS बता शादी की थी,
लड़की वालों को 15 लाख का चूना लगाया था,
इसका नाम प्रीतम निषाद है. ये यूपी के इटावा का रहने वाला है.इसने गोरखपुर की लड़की से शादी रचाई थी,
इसने IAS का फर्जी डॉक्युमेंट्स भी बनवा रखा था,
जिस वजह से इसकी शादी सब धूमधाम से हुई,
पहले से दो शादी कर रखी है
    user_RAJHANSH VERMA
    RAJHANSH VERMA
    Classified ads newspaper publisher Tamkuhi Raj, Kushi Nagar•
    55 min ago
  • ध्रुव मुस्कान द्वारा एक राम धुन गया एक राधा एक मीरा दोनों शाम को चाहा एक प्रेम दीवानी एक दर्श दीवानी
    1
    ध्रुव मुस्कान द्वारा एक राम धुन गया एक राधा एक मीरा दोनों शाम को चाहा एक प्रेम दीवानी एक दर्श दीवानी
    user_Dhruv Muskan
    Dhruv Muskan
    Singer तमकुही राज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Bihar Board Inter Result 2026 Out Now! 🔴 BSEB 12th Result Kaise Check Kare? | By Rahul Sir #bseb #bsebresult #InterResult #bsebresult2026 #result2026 #MatricResult #Topper #fbviralpost2026シ #BiharBoard2026 #reelsvideoシ #viral #shorts #reelsviralシ
    1
    Bihar Board Inter Result 2026 Out Now! 🔴 BSEB 12th Result Kaise Check Kare? | By Rahul Sir #bseb  #bsebresult #InterResult #bsebresult2026 #result2026 #MatricResult #Topper #fbviralpost2026シ #BiharBoard2026 #reelsvideoシ #viral #shorts #reelsviralシ
    user_Rahul Sir
    Rahul Sir
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    13 min ago
  • बलिया: प्रदेश के गोरखपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पूर्वांचल प्रांत, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में पूर्वांचल के क्षत्रिय समाज की भारी उपस्थिति देखने को मिली। यह आयोजन समाज को नई दिशा देने वाला साबित हुआ, जिसमें एकता को मुख्य संदेश के रूप में प्रस्तुत किया गया। समारोह में लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। वहीं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सवर्ण समाज में असंतोष भी देखने को मिला। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने कहा कि यदि सरकार यूजीसी के नए नियमों को वापस नहीं लेती है, तो क्षत्रिय समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने महासभा की एकजुटता पर बल देते हुए देशहित में संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता जताई और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बेरूआरबारी ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में कई प्रतिनिधि गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान हरि नारायण सिंह, राजू सिंह, नवीन सिंह, राजेश सिंह (पूर्व प्रधान), शशि देव सिंह (युवा जिला अध्यक्ष, बलिया), रामनाथ सिंह, सच्चिदानंद सिंह, संदीप सिंह, अशोक सिंह, शारदा सिंह, चितरंजन, दिनेश सिंह, तारकेश्वर सिंह सहित अन्य लोग शामिल हुए। समारोह में समाज के प्रतिभावान लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को कुंवर हरिवंश सिंह, विनोद कुमार सिंह और अश्वनी कुमार सिंह सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। बलिया से ब्यूरो चीफ नवीन सिंह की रिपोर्ट।
    1
    बलिया: प्रदेश के गोरखपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पूर्वांचल प्रांत, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में पूर्वांचल के क्षत्रिय समाज की भारी उपस्थिति देखने को मिली। यह आयोजन समाज को नई दिशा देने वाला साबित हुआ, जिसमें एकता को मुख्य संदेश के रूप में प्रस्तुत किया गया।
समारोह में लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। वहीं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सवर्ण समाज में असंतोष भी देखने को मिला।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने कहा कि यदि सरकार यूजीसी के नए नियमों को वापस नहीं लेती है, तो क्षत्रिय समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने महासभा की एकजुटता पर बल देते हुए देशहित में संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता जताई और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में बेरूआरबारी ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में कई प्रतिनिधि गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान हरि नारायण सिंह, राजू सिंह, नवीन सिंह, राजेश सिंह (पूर्व प्रधान), शशि देव सिंह (युवा जिला अध्यक्ष, बलिया), रामनाथ सिंह, सच्चिदानंद सिंह, संदीप सिंह, अशोक सिंह, शारदा सिंह, चितरंजन, दिनेश सिंह, तारकेश्वर सिंह सहित अन्य लोग शामिल हुए।
समारोह में समाज के प्रतिभावान लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को कुंवर हरिवंश सिंह, विनोद कुमार सिंह और अश्वनी कुमार सिंह सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
बलिया से ब्यूरो चीफ नवीन सिंह की रिपोर्ट।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • 12th के बाद क्या करें? 🤔 Comorce वालों के लिए Best career option #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #BiharBoard2026 #reelsviralシ #HighPackage #Comorce #BSEBresult #HighSalary #viral #shorts
    1
    12th  के बाद क्या करें? 🤔 Comorce वालों के लिए Best career option #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #BiharBoard2026 #reelsviralシ #HighPackage #Comorce #BSEBresult #HighSalary #viral #shorts
    user_विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत्तरहाँ
    विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत्तरहाँ
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    9 hrs ago
  • कुशीनगर कप्तानगंज तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं नियमसम्मत निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व से संबंधित सबसे अधिक शिकायतों/विवादों वाले गांव में राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी स्वयं जाए तथा दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सुला समझौते से निस्तारण सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि भूमि विवाद, आपसी रंजिश, कानून-व्यवस्था एवं अन्य संवेदनशील मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 25 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व विभाग से संबंधित 16, पुलिस विभाग से संबंधित 1 तथा अन्य विभागों से संबंधित 6 प्रकरण शामिल रहे, जबकि कुछ प्रकरण पुलिस एवं राजस्व विभाग से संयुक्त रूप से संबंधित पाए गए। इनमें से 3 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु प्रेषित करते हुए उनकी नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने विशेष रूप से भूमि विवाद, वरासत, पैमाइश, सीमांकन एवं राजस्व अभिलेखों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है, इसलिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें।जिलाधिकारी ने किया तहसील कार्यालय का निरीक्षण सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने तहसील परिसर का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालय कक्षों का अवलोकन करते हुए अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई एवं कार्यालयीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने न्यायालय की पत्रावलियों की समीक्षा कर लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा अनावश्यक लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर समाप्त किया जाए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन से संबंधित कार्यों में अनावश्यक विलंब न किया जाए तथा कार्यालयों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखी जाए।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश बर्मा, उपजिलाधिकारी कप्तानगंज, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, समस्त थाना प्रभारी, जनपद स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    3
    कुशीनगर कप्तानगंज तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं नियमसम्मत निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व से संबंधित सबसे अधिक शिकायतों/विवादों वाले गांव में राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी स्वयं जाए तथा दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सुला समझौते से निस्तारण सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि भूमि विवाद, आपसी रंजिश, कानून-व्यवस्था एवं अन्य संवेदनशील मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 25 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व विभाग से संबंधित 16, पुलिस विभाग से संबंधित 1 तथा अन्य विभागों से संबंधित 6 प्रकरण शामिल रहे, जबकि कुछ प्रकरण पुलिस एवं राजस्व विभाग से संयुक्त रूप से संबंधित पाए गए। इनमें से 3 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु प्रेषित करते हुए उनकी नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने विशेष रूप से भूमि विवाद, वरासत, पैमाइश, सीमांकन एवं राजस्व अभिलेखों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है, इसलिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें।जिलाधिकारी ने किया तहसील कार्यालय का निरीक्षण
सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने तहसील परिसर का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालय कक्षों का अवलोकन करते हुए अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई एवं कार्यालयीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने न्यायालय की पत्रावलियों की समीक्षा कर लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा अनावश्यक लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर समाप्त किया जाए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन से संबंधित कार्यों में अनावश्यक विलंब न किया जाए तथा कार्यालयों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखी जाए।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश बर्मा, उपजिलाधिकारी कप्तानगंज, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, समस्त थाना प्रभारी, जनपद स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • आज 23 मार्च सोमवार शाम करीब 6 बजे समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सोमवारीय बैठक में जिले की विभिन्न योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। बैठक में एलपीजी आपूर्ति में अनियमितता पर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रतिदिन कम से कम 50 औचक निरीक्षण सुनिश्चित करने, अधिक कीमत वसूली या गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने तथा अधिकारियों की संलिप्तता पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता बताई गई। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र व्यवस्था, विद्युत कनेक्शन और शौचालय निर्माण के निर्देश दिए गए, साथ ही लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सहकारिता विभाग को पैक्स गोदामों का दो दिनों में भौतिक सत्यापन, किसानों को शत-प्रतिशत भुगतान और गेहूं अधिप्राप्ति की व्यापक तैयारी के निर्देश मिले। पेंशन योजनाओं में सत्यापन, ट्रांसपोर्ट विभाग को सड़क सुरक्षा उपायों के तहत कार्य पूर्ण करने, तथा सिविल सर्जन को आशा बहाली प्रक्रिया पारदर्शी रखने और फर्जीवाड़े पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    आज 23 मार्च सोमवार शाम करीब 6 बजे समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सोमवारीय बैठक में जिले की विभिन्न योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। बैठक में एलपीजी आपूर्ति में अनियमितता पर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रतिदिन कम से कम 50 औचक निरीक्षण सुनिश्चित करने, अधिक कीमत वसूली या गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने तथा अधिकारियों की संलिप्तता पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता बताई गई। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र व्यवस्था, विद्युत कनेक्शन और शौचालय निर्माण के निर्देश दिए गए, साथ ही लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सहकारिता विभाग को पैक्स गोदामों का दो दिनों में भौतिक सत्यापन, किसानों को शत-प्रतिशत भुगतान और गेहूं अधिप्राप्ति की व्यापक तैयारी के निर्देश मिले। पेंशन योजनाओं में सत्यापन, ट्रांसपोर्ट विभाग को सड़क सुरक्षा उपायों के तहत कार्य पूर्ण करने, तथा सिविल सर्जन को आशा बहाली प्रक्रिया पारदर्शी रखने और फर्जीवाड़े पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    30 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.