लास्ट वर्किंग डे पर भावुक पूर्व पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान लास्ट वर्किंग डे पर भावुक पूर्व पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान जोधपुर। अपने कार्यकाल के अंतिम कार्य दिवस पर रात को पूर्व पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान शहर के भीतरी क्षेत्र स्थित गूंदी मोहल्ला, नवचौकिया पहुंचे, जहां शहर की परंपरा, संस्कृति और अपनत्व की अनोखी झलक देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। होली के पावन पर्व पर शहर की पुरानी परंपरा अनुसार होली पर एक आयोजन होता है। उसमें पूर्व पुलिस कमिश्नर कार्यक्रम में पहुंचे। स्थानीय लोगों ने पूर्व पुलिस कमिश्नर द्वारा किए गए नवाचारों की भी खुलकर सराहना की। बीते दिनों में भीतर शहर के लिए शुरू की गई विभिन्न पहलों को लेकर आमजन में सकारात्मक चर्चा रही। उन्होंने कहा कि भीतरी शहर के माहौल से उन्होंने एक विशेष सीख और अनुभव प्राप्त किया है। यहां का अपनत्व लोगों को एक-दूसरे से जोड़े रखता है और यही इस शहर की सबसे बड़ी ताकत है। होली के अवसर पर विशेष फाग के श्लील गायन का आयोजन भी हुआ, जिसमें लागे तू फूटरी जैसे पारंपरिक गीतों की मधुर प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। पूर्व पुलिस कमिश्रर ने स्वयं भी इस लोक परंपरा का आनंद लिया और कहा कि रात के बारह बज चुके हैं, लेकिन यहां की ऊर्जा और उत्साह देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि इतनी देर हो गई है। यह अपने और अपनों के अपनत्व का शहर है। पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश ने बताया कि पहले भी हथाई पर चर्चा हो चुकी है, लेकिन आज का यह पल मेरे लिए बेहद भावुक और खास है। इसके पीछे जो सोच है, उससे मैं बहुत ज्यादा प्रभावित हूं। आज के दौर में अगर 'हथाई' को समझना हो तो इसे इंटरनेट की तरह समझिए यह लोगों को जोड़ती है, भाईचारा कायम रखती है।

- Leader of the Opposition कैसे बनाया गया। कांग्रेस पार्टी यह क्यों नहीं समझ पा रही है कि ऐसा व्यक्ति, जिसे न अर्थव्यवस्था की समझ है और जिसके पास सिर्फ झूठ, फरेब, बयानबाज़ी और ट्वीट्स के अलावा कुछ भी बताने को नहीं है, वह सच्चाई से कोसों दूर रहता है। भारत की कॉटन उत्पादन क्षमता भी बढ़ेगी और उसकी मांग भी बढ़ेगी। आयात करके, प्रोसेस करके फिर निर्यात करने की जो नीति है, वह Foreign Trade Policy में वर्षों से चली आ रही है; यह कोई नई नीति नहीं है। SEZ (Special Economic Zone) नीति, जो कांग्रेस के समय से चली आ रही है, यही कहती है कि आप कुछ भी आयात कर सकते हैं और यदि उसे प्रोसेस करके निर्यात किया जाए तो उस पर Zero Duty लगती है। इसमें कोई नुकसान नहीं है। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा, किसानों के बच्चों को भी रोजगार मिलेगा और किसानों के लिए भी अपार संभावनाएँ पैदा होंगी। — श्री पीयूष गोयल1
- प्लास्टिक और एल्यूमिनियम में भोजन मतलब सीधा जहर ओर मौत वह प्लास्टिक के पैकेट में ही गर्म की जाती है , अब आपके शरीर में कितना जहर अन्दर जा रहा आप सोच लो.... कैंसर रोग आज पुरे भारत मे तेजाब की तरह फ़ैल रहे है.... कोई भी गर्म चीजें प्लास्टिक मे बिल्कुल भी सेवन ना करे1
- 👉 होली पर आगरा पुलिस हाई अलर्ट, फ्लैग मार्च और पीस मीटिंग शुरू 👉 बलवे से निपटने के लिए पुलिस लाइन में मॉकड्रिल, वाटर कैनन का प्रदर्शन 👉 एडिशनल डीसीपी अक्षय महाडिक बोले – माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई आगरा शहर में होली के त्योहार को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आगरा पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। किसी भी संभावित बलवे या अराजकता से निपटने के लिए पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है, वहीं थाना स्तर पर पीस कमेटी की बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार दोपहर पुलिस लाइन ग्राउंड में बलवे की स्थिति से निपटने के लिए विशेष मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल के दौरान बलवाइयों को पहले समझाने, चेतावनी देने और इसके बाद उन्हें काबू करने की पूरी प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर वाटर कैनन का इस्तेमाल कर भीड़ को तितर-बितर करने का प्रदर्शन किया गया।पुलिस अधिकारियों ने दंगा नियंत्रण उपकरणों और रणनीतियों का भी अभ्यास किया, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।इस दौरान एडिशनल डीसीपी अक्षय महाडिक ने बताया कि होली के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में शहर का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।1
- पुलिस कमिश्नर, आगरा के निर्देशन में #आगरा_पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्यवाही निरंतर जारी है:-दयालबाग क्षेत्र में सुबह टहलने निकलीं महिला पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने वाले अभियुक्त को थाना न्यू आगरा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 चाकू बरामद किया गया है। बाइट- महाडिक अक्षय संजय, अपर पुलिस उपायुक्त/सहायक पुलिस आयुक्त, हरीपर्वत/लाइन्स। Updated News -27/Feb/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत सभी प्रकार की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले |1
- BJP विधायक पुत्र ने जिस टोल कर्मचारी को थप्पड़ मारा था, पुलिस उसी टोलकर्मी के घर आधी रात को पहुंच गई !! आगरा, उत्तर प्रदेश ll यह घटना आगरा के रायभा टोल प्लाजा (Google Maps) से जुड़ी है, जहाँ फतेहपुर सीकरी से बीजेपी विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे सुरेश चौधरी ने एक टोलकर्मी को थप्पड़ मारा था। पीड़ित टोलकर्मी का नाम संजय सिंह है और वह आगरा के ही अछनेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके का रहने वाला है। आधी रात को पुलिस की दस्तक: विवाद के बाद पुलिस आधी रात को पीड़ित टोलकर्मी के घर पहुंची। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने रात में ही टोलकर्मी से एक समझौता पत्र (Compromise Letter) लिखवा लिया, जिसमें घटना को आपसी गलतफहमी बताया गया। टोलकर्मी के भाई का बयान: टोलकर्मी के भाई का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें उसने पुलिस पर विधायक के दबाव में काम करने का आरोप लगाया और न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। घटना का कारण: मंगलवार दोपहर को विधायक के बेटे की गाड़ी पर FASTag नहीं था और बैरियर खोलने में हुई देरी के कारण विवाद हुआ, जिसके बाद विधायक पुत्र ने टोलकर्मी को थप्पड़ जड़ दिए।1
- Post by Mohdsaeed Saeed1
- Post by Sachin Singh Crime Reporter Agra1
- * एक दुकानदार ने उधार देने से मना कर दिया… और उसकी सज़ा क्या मिली? उसकी दुकान तोड़ दी गई। टीएमसी नेता अपने गुंडों के साथ आए, तोड़फोड़ की, दहशत फैलाई। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया। कुछ घंटों के लिए लगा, शायद कहीं कहीं कानून अब भी जिंदा है। लेकिन फिर एक फोन कॉल आया… और सब बदल गया। सिलीगुड़ी महकुमा परिषद के अध्यक्ष ने हस्तक्षेप किया, पुलिस ने आदेश माना, टीएमसी नेता अपराधियों के 'कस्टमर केयर' बनकर थाने पहुंच गए — और आरोपी मुस्कुराते हुए बाहर आ गए। यह है आज का पश्चिम बंगाल। जहां हथकड़ी लगती है, लेकिन इंसाफ फोन कॉल से खुल जाता है। एक छोटे दुकानदार की इज़्ज़त, उसका मेहनत का आशियाना, उसकी रोज़ी-रोटी… सब सत्ता के अहंकार के आगे कुचल दिए जाते हैं। क्या यही कानून-व्यवस्था है? क्या यही लोकतंत्र है? *यह सिर्फ एक दुकान पर हमला नहीं था, यह आम नागरिक के आत्मसम्मान पर हमला था। टीएमसी के ‘महाजंगल राज’ में सरकार और गुंड़ों की ताकत ही कानून है, और न्याय सिर्फ एक मज़ाक।*1