कुटलैहड़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक विवेक शर्मा ने सदन में गिनाईं उपलब्धियां सदन में बोले विवेक शर्मा,32 वर्षों से कुटलैहड़ के एकछत्र राज के बावजूद स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरसता रहा कुटलैहड़ बंगाणा, विधानसभा सत्र के दौरान कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सदन में अपनी बात रखते हुए कहा कि कुटलैहड़ की जनता पिछले लंबे समय से बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मांग करती रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में करीब 32 वर्षों तक लगातार एकछत्र राज रहने के बावजूद कुटलैहड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पाई और लोगों को उपचार के लिए ऊना, हमीरपुर सहित अन्य स्थानों का रुख करना पड़ता था। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल के सहयोग एवं आशीर्वाद से पिछले दो वर्षों में कुटलैहड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक सुधार किए गए हैं,उन्होंने कहा सिविल अस्पताल बंगाणा तथा आदर्श अस्पताल थानाकलां में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने सदन में बताया कि दोनों अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड और ब्लड टेस्ट की सुविधा शुरू हो चुकी है। इसके अलावा मरीजों को सस्ती दरों पर दवाइयां उपलब्ध करवाने के लिए दवा की दुकान की सुविधा भी दी गई है। विधायक ने कहा कि आने वाले दिनों में दोनों अस्पतालों में ऑपरेशन थिएटर भी शुरू किए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि 15 दिनों के भीतर बंगाणा थानाकलां दोनों अस्पतालों में सीएम साहब के आशीर्वाद से ऑपरेशन थिएटर की सुविधा शुरू होने बाला है। सिबिल अस्पताल बंगाणा में तीन माह में हुए 1500 से भी ज्यादा अल्ट्रासाउंड, विधायक विवेक शर्मा ने स्वास्थ्य सेवाओं में स्त्री रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता को भी महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि बंगाणा अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की सुविधा मिलने के बाद महिलाओं को उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि महज तीन महीनों के भीतर बंगाणा अस्पताल में करीब 1500 अल्ट्रासाउंड किए जा चुके हैं, जो क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने कहा कि थानाकलां अस्पताल में जल्द ही डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही थानाकलां में जल्द ब्लड बैंक की सुविधा उपलब्ध करवाने,अस्पतालों में बेहतर पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को मजबूत करने पर भी सरकार का ध्यान है। पूर्व ज्यादा सरकार में हमने स्वास्थ्य सुविधाओं के लेकर किए थे धरने-प्रदर्शन, विधायक विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में जब कुटलैहड़ में भाजपा का मंत्री था, तब भी उन्होंने क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर धरने और प्रदर्शन किए थे। उन्होंने कहा कि उस समय बंगाणा और थानाकलां के अस्पतालों में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर जनता परेशान थी और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार आवाज उठानी पड़ती थी। विवेक शर्मा ने कहा कि आज सरकार के सहयोग से उन्हीं अस्पतालों में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है और लोगों को उनके घर-द्वार के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने से नहीं होता बिकास, विधायक विवेक शर्मा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर विकास कार्यों को लेकर पोस्ट डालने मात्र से विकास नहीं होता। विकास के लिए धरातल पर काम करना पड़ता है और जनता को उसका लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में कुटलैहड़ में स्वास्थ्य क्षेत्र सहित विभिन्न विकास कार्यों को गति दी गई है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य कुटलैहड़ की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध करवाना है, ताकि गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख न करना पड़े। उन्होंने कहा कि बंगाणा और थानाकलां के अस्पतालों में सुविधाओं का लगातार विस्तार होने से आने वाले समय में हजारों लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और कुटलैहड़ को स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

- स्मार्ट मीटर का विरोध पड़ा भारी! बिजली कनेक्शन कटा, SP हमीरपुर से शिकायत | Himachal News स्मार्ट मीटर का विरोध पड़ा भारी! बिजली कनेक्शन कटा, SP हमीरपुर से शिकायत | Himachal News1
- स्मार्ट मीटर ना लगवाने पर विद्युत बोर्ड ने शहर में काटे कई लोगों के कनेक्शन, जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने पर भड़के लोग, बोर्ड और मीटर लगाने वाली कंपनी पर लगाया डराने धमकाने का आरोप एसपी के पास दी शिकायत, धरना प्रदर्शन कर विद्युत बोर्ड के अधिकारियों का घेराव करने का दिया अल्टीमेटम हमीरपुर स्मार्ट मीटर लगाने का मामला हमीरपुर शहर में भी अब तूल पकड़ गया है । हमीरपुर शहर के गौड़ा इलाके में कुछ उपभोक्ताओं ने जब स्मार्ट मीटर लगाने से मना कर दिया तो पहले विभाग ने उन्हें नोटिस देकर उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया गया जिसे लेकर लोग भड़क गए हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विद्युत बोर्ड और स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी उन्हें डरा धमका रही है इसे लेकर वीरवार को उपभोक्ता कल्याण मंच के साथ लोगों ने एसपी हमीरपुर के पास पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके विद्युत कनेक्शन पुनः स्थापित नहीं किए गए तो वह इसके खिलाफ विद्युत बोर्ड के अधिकारियों का घेरावकरेंगे और कार्यलय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे । उपभोक्ता कल्याण मंच के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने बताया कि उपभोक्ताओं के इनकार के बावजूद स्मार्ट मीटर जबरदस्ती और गैर कानूनी तरीके से लगाने का काम किया जा रहा है। जब लोग इसका विरोध कर रहे हैं तो उनका संवैधानिक हक छीन कर उनके कनेक्शन काटकर उन्हें अंधेरे में रखा जा रहा है । उन्होंने बताया कि हमीरपुर शहर के एक इलाके में भी के उपभोक्ताओं के कलेक्शन काटकर उन्हें अंधेरा दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक परिवार को एक महीने तक बिना बिजली के रहना पड़ गया है और कोर्ट के दखल के बाद उनकी सप्लाई को बहाल किया गया। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने निर्णय दिया है कि विभाग जबरदस्ती स्मार्ट मीटर नहीं लगा सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले में सरकार और विद्युत बोर्ड को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ेगा । ठाकुर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से विद्युत बोर्ड और स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करके उन पर कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार और विभाग नही माना तो हर गांव में लोगो के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी । बाइट सुरेश ठाकुर अध्यक्ष उपभोक्ता कल्याण मंच गौडा इलाके के सुमित प्रकाश गौतम ने बताया कि उनके चार कनेक्शन स्मार्ट मीटर न लगाने को लेकर काट दिए गए हैं जिसके कारण उन्हें समस्या हो रही है । उन्होंने बताया कि आज पुलिस अधीक्षक से मिलकर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर न लगाने पर बिजली कनेक्शन काटने वालो के खिलाफ शिकयत कर कार्यवाही की मांग की है । बाइट प्रकाश गौतम पुरुषोत्तम प्रकाश ने बताया कि जब लोग स्मार्ट मीटर लगाना ही नहीं चाहते हैं तो जबरदस्ती इन्हें क्यों लगाया जा रहा है इनकी रीडिंग ठीक नहीं आती है पुराने मी ही ठीक है और उन्हें ही रहने दिया जाए।1
- पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस सरकार ने जनता से किया छल, महिलाओं को फिर गुमराह करने की कोशश भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं को बिना किसी शर्त के 1500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था। इसके बावजूद सत्ता में आने के बाद इस वादे को पूरा करने में सरकार ने कई तरह की शर्तें लगा दीं। वीरवार को जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव और उपचुनावों के दौरान एक बार फिर महिलाओं से फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन पात्र महिलाओं को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाया। पूर्व मंत्री ने आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 का हवाला देते हुए दावा किया कि सरकार ने पांच लाख महिलाओं को करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से लाभ देने की बात कही थी, जबकि वास्तविकता में केवल 35,687 महिलाओं को ही इसका लाभ मिल सका। उन्होंने कहा कि कई महिलाओं को सिर्फ एक किस्त मिली, जबकि कुछ मामलों में राशि वापस भी करवाई गई। वीरेंद्र कंवर ने 'मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना' और इसमें जोड़ी गई नई शर्तों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने सरकार से पूछा कि वर्ष 2024 में महिलाओं से भरवाए गए फॉर्मों में से कितने स्वीकृत हुए, कितने रद्द किए गए और कितनी महिलाओं को पेंशन का लाभ मिला, इसका स्पष्ट आंकड़ा सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2022 में झूठे वादों के सहारे सत्ता हासिल की थी, लेकिन अब प्रदेश की जनता और मातृशक्ति जागरूक हो चुकी है। आगामी चुनाव में जनता अपने मत के माध्यम से कांग्रेस सरकार को उसके वादों और कार्यप्रणाली का जवाब देगी।1
- नगडा, तेल से बड़ा टैंकर मकान में घुसा ,फिलहाल पुलिस मौके पर1
- वेस्टीज भारत का नंबर वन डायरेक्ट सेलिंग सिस्टम दोस्तों हर घर में दे रहा है रोजगार महिलाएं हो रही है आत्मनिर्भर दोस्तों आज ही शानदार प्लेटफार्म को घर बैठे फुल टाइम पार्ट टाइम कोई भी आसानी से इस बिजनेस में स्टार्टअप लेकर बहुत बड़ा सफलता हासिल कर सकता है आज ही घर बैठे रोजगार पाए और मुझे कॉल करें 9816133991 आपका बिजनेस कोच राजकुमार बिलासपुर हिमाचल प्रदेश1
- टकरेडा में शराब का ठेका खोलने का ग्रामीणों ने किया विरोध घुमारवीं। ग्राम पंचायत घुमारवीं के टकरेडा गांव में शराब का ठेका खोले जाने को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। टकरेडा और तरोतड़ा गांव के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत प्रधान किशोरी लाल के नेतृत्व में ठेका खोलने का विरोध करते हुए एसडीएम घुमारवीं अभिषेक बरवाल को ज्ञापन सौंपा और ठेका बंद करवाने की मांग उठाई। इस दौरान महिलाओं सहित ग्रामीणों ने ठेकेदार और संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। ग्रामीणों का कहना है कि ठेका खोलने के लिए जारी अनुमति पत्र में नगर परिषद घुमारवीं के वार्ड नंबर आठ टिकरी में शराब का ठेका खोलने की अनुमति का उल्लेख है, जबकि ठेका घुमारवीं पंचायत क्षेत्र के टकरेडा में खोला जा रहा है। ग्रामीणों ने इस पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से मामले की जांच करने और ठेका बंद करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे।1
- पंडित राम प्रसाद शर्मा मंडी वाले अब कुछ चुनिंदा तिथियों पर बड़ोह रोड और नगरोटा बगवां में भी उपलब्ध प्री अपॉइंटमेंट ज़रूरी है1
- पंडित राम प्रसाद शर्मा मंडी वाले अब चुनिंदा तिथियों को बड़ोह रोड नगरोटा बगवां में भी उपलब्ध पप्री अपॉइंटमेंट ले कर मिलें1