logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित जमुई। जिले के युवाओं को नशे की गंभीर लत से दूर रखने और 'विकसित भारत' के निर्माण में उनकी ऊर्जा का सही उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार सरकार के मुख्य सचिव द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में बताया गया कि 02 अगस्त 2026 को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किए जाने वाले "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान" का जिले में प्रभावी क्रियान्वयन और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना था। इस बैठक में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ सभी प्रमुख स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों के प्राचार्यों की उपस्थिति रही। रविवार को एनआईसी के माध्यम से आयोजित माननीय प्रधानमंत्री जी के शुभारंभ कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के साथ ही जिला स्तर पर नशामुक्ति अभियान की औपचारिक शुरुआत होगी। इस अवसर पर जिले के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी लाइव प्रसारण से जुड़कर अभियान के उद्देश्यों को ज़मीनी स्तर पर लागू करने का संकल्प लेंगे। साथ ही सघन जन-जागरूकता के तहत युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी। इस अभियान में शैक्षणिक संस्थानों के साथ नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस, एनसीसी और जीविका समूहों को भी सक्रिय रूप से जोड़ा गया है। युवाओं की भागीदारी को सुदृढ़ करने के लिए भौतिक रूप से शपथ दिलाने के साथ-साथ 'माय भारत पोर्टल' पर उनका ऑनलाइन पंजीकरण कराकर डिजिटल सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। इस राष्ट्रीय अभियान की दूरगामी सोच और दूरदृष्टि को रेखांकित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि– 'विकसित भारत के राष्ट्रीय संकल्प को युवाओं की सक्रिय और ऊर्जावान भागीदारी के बिना साकार नहीं किया जा सकता। युवा ही हमारे राष्ट्र के निर्माण और विकास के मूल आधार हैं। उनकी असीम ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता को सही दिशा में मोड़ने के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण एवं मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि नशामुक्त युवाओं के सुदृढ़ कंधों से ही एक सशक्त और 'नशामुक्त भारत' की संकल्पना यथार्थ रूप लेगी।' 'नशा मुक्त फाॅर युवा भारत ' यह कोई औपचारिकता मात्र या एक दिवसीय कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इस अभियान के तहत आगामी दो वर्षों तक प्रत्येक रविवार को संपूर्ण जिले में निरंतर एक जन-आंदोलन के रूप में जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इसके सुचारू और प्रभावी कार्यान्वयन हेतु जिला स्तर पर एक ठोस और चरणबद्ध रणनीति तैयार की जा रही है, जिसमें 'मेरा युवा भारत' के जिला युवा पदाधिकारी को अभियान का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके उद्देश्यों को जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए नुक्कड़ नाटकों, सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही, त्रिस्तरीय पंचायतों और नगर निकायों का सक्रिय सहयोग लेकर इस अभियान को एक विराट जनांदोलन का रूप दिया जाएगा। अंत में जिला पदाधिकारी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों और शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों को आपसी समन्वय स्थापित कर शत-प्रतिशत युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को एक अनुशासित, स्वस्थ और राष्ट्र-निर्माण के प्रति समर्पित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना ही इस पूरे अभियान का मूल ध्येय है।

1 hr ago
user_Arjun Arnav
Arjun Arnav
जमुई, जमुई, बिहार•
1 hr ago
d7c24985-50aa-4ba6-94f5-9fe0bd1bc0b9

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित जमुई। जिले के युवाओं को नशे की गंभीर लत से दूर रखने और 'विकसित भारत' के निर्माण में उनकी ऊर्जा का सही उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार सरकार के मुख्य सचिव द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में बताया गया कि 02 अगस्त 2026 को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किए जाने वाले "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान" का जिले में प्रभावी क्रियान्वयन और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना था। इस बैठक में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ सभी प्रमुख स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों के प्राचार्यों की उपस्थिति रही। रविवार को एनआईसी के माध्यम से आयोजित माननीय प्रधानमंत्री जी के शुभारंभ कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के साथ ही जिला स्तर पर नशामुक्ति अभियान की औपचारिक शुरुआत होगी। इस अवसर पर जिले के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी लाइव प्रसारण से जुड़कर अभियान के उद्देश्यों को ज़मीनी स्तर पर लागू करने का संकल्प लेंगे। साथ ही सघन जन-जागरूकता के तहत युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी। इस अभियान में शैक्षणिक संस्थानों के साथ नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस, एनसीसी और जीविका समूहों को भी सक्रिय रूप से जोड़ा गया है। युवाओं की भागीदारी को सुदृढ़ करने के लिए भौतिक रूप से शपथ दिलाने के साथ-साथ 'माय भारत पोर्टल' पर उनका ऑनलाइन पंजीकरण कराकर डिजिटल सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। इस राष्ट्रीय अभियान की दूरगामी सोच और दूरदृष्टि को रेखांकित करते हुए जिला पदाधिकारी ने

383cf656-05bf-4c41-9c70-7f779170fc63

कहा कि– 'विकसित भारत के राष्ट्रीय संकल्प को युवाओं की सक्रिय और ऊर्जावान भागीदारी के बिना साकार नहीं किया जा सकता। युवा ही हमारे राष्ट्र के निर्माण और विकास के मूल आधार हैं। उनकी असीम ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता को सही दिशा में मोड़ने के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण एवं मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि नशामुक्त युवाओं के सुदृढ़ कंधों से ही एक सशक्त और 'नशामुक्त भारत' की संकल्पना यथार्थ रूप लेगी।' 'नशा मुक्त फाॅर युवा भारत ' यह कोई औपचारिकता मात्र या एक दिवसीय कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इस अभियान के तहत आगामी दो वर्षों तक प्रत्येक रविवार को संपूर्ण जिले में निरंतर एक जन-आंदोलन के रूप में जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इसके सुचारू और प्रभावी कार्यान्वयन हेतु जिला स्तर पर एक ठोस और चरणबद्ध रणनीति तैयार की जा रही है, जिसमें 'मेरा युवा भारत' के जिला युवा पदाधिकारी को अभियान का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके उद्देश्यों को जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए नुक्कड़ नाटकों, सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही, त्रिस्तरीय पंचायतों और नगर निकायों का सक्रिय सहयोग लेकर इस अभियान को एक विराट जनांदोलन का रूप दिया जाएगा। अंत में जिला पदाधिकारी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों और शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों को आपसी समन्वय स्थापित कर शत-प्रतिशत युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को एक अनुशासित, स्वस्थ और राष्ट्र-निर्माण के प्रति समर्पित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना ही इस पूरे अभियान का मूल ध्येय है।

More news from बिहार and nearby areas
  • भादो मेला 2026: "थमे न व्यवस्था, डिगे न सेवा"—सावन की तर्ज पर चाक-चौबंद इंतज़ाम की मांग सावन जैसी सुविधा, भादो में भी रहे जारी": श्रद्धालुओं ने सरकार से लगाई गुहार भादो मेला 2026: "थमे न व्यवस्था, डिगे न सेवा"—सावन की तर्ज पर चाक-चौबंद इंतज़ाम की मांग सावन जैसी सुविधा, भादो में भी रहे जारी": श्रद्धालुओं ने सरकार से लगाई गुहार
    1
    भादो मेला 2026: "थमे न व्यवस्था, डिगे न सेवा"—सावन की तर्ज पर चाक-चौबंद इंतज़ाम की मांग
सावन जैसी सुविधा, भादो में भी रहे जारी": श्रद्धालुओं ने सरकार से लगाई गुहार
भादो मेला 2026: "थमे न व्यवस्था, डिगे न सेवा"—सावन की तर्ज पर चाक-चौबंद इंतज़ाम की मांग
सावन जैसी सुविधा, भादो में भी रहे जारी": श्रद्धालुओं ने सरकार से लगाई गुहार
    user_Reaction Bihar News
    Reaction Bihar News
    पत्रकार जमुई, जमुई, बिहार•
    3 hrs ago
  • जमुई में 380 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त | लग्जरी कार से तस्करी नाकाम | 2 तस्कर गिरफ्तार जमुई में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिकंदरा पुरानी बाजार स्थित पुल के पास एक लग्जरी कार से 380.160 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तड़के करीब 4 बजे वाहन की घेराबंदी की। टीम को देखकर कार चालक भागने लगा, लेकिन पीछा कर वाहन को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनतेरस कुमार (बोकारो) और प्रकाश कुमार (चास) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि शराब की खेप झारखंड के बोकारो से बेगूसराय ले जाई जा रही थी। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ जिले में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें, वीडियो को Like, Share और Comment करना न भूलें।
    1
    जमुई में 380 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त | लग्जरी कार से तस्करी नाकाम | 2 तस्कर गिरफ्तार
जमुई में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिकंदरा पुरानी बाजार स्थित पुल के पास एक लग्जरी कार से 380.160 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तड़के करीब 4 बजे वाहन की घेराबंदी की। टीम को देखकर कार चालक भागने लगा, लेकिन पीछा कर वाहन को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनतेरस कुमार (बोकारो) और प्रकाश कुमार (चास) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि शराब की खेप झारखंड के बोकारो से बेगूसराय ले जाई जा रही थी।
उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ जिले में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें, वीडियो को Like, Share और Comment करना न भूलें।
    user_Ankita Priya Sinha
    Ankita Priya Sinha
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    17 hrs ago
  • जमुई में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! 122 से अधिक साइबर ठगी शिकायतों से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप-मोबाइल समेत कई डिजिटल सबूत बरामद जमुई। बिहार की साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई (पटना) ने जमुई साइबर थाना और स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए झाझा थाना क्षेत्र के बुढीखार गांव में सक्रिय एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में गिरोह के सक्रिय सदस्य रंजन कुमार उर्फ सचिन कुमार को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में आरोपी का संबंध 122 से अधिक साइबर ठगी शिकायतों से होने का संदेह सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज, फर्जी कागजात और अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर साइबर ठगी में किया जाता था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से साइबर अपराध के एक बड़े गिरोह का खुलासा होने की उम्मीद है और जल्द ही अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कस सकता है। सावधान रहें: किसी भी अनजान कॉल, लिंक, QR कोड या बैंकिंग जानकारी साझा करने से पहले पूरी तरह सतर्क रहें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करें।
    1
    जमुई में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़!  122 से अधिक साइबर ठगी शिकायतों से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप-मोबाइल समेत कई डिजिटल सबूत बरामद

जमुई। बिहार की साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई (पटना) ने जमुई साइबर थाना और स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए झाझा थाना क्षेत्र के बुढीखार गांव में सक्रिय एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है।
इस कार्रवाई में गिरोह के सक्रिय सदस्य रंजन कुमार उर्फ सचिन कुमार को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में आरोपी का संबंध 122 से अधिक साइबर ठगी शिकायतों से होने का संदेह सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज, फर्जी कागजात और अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर साइबर ठगी में किया जाता था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से साइबर अपराध के एक बड़े गिरोह का खुलासा होने की उम्मीद है और जल्द ही अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कस सकता है।
सावधान रहें: किसी भी अनजान कॉल, लिंक, QR कोड या बैंकिंग जानकारी साझा करने से पहले पूरी तरह सतर्क रहें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन  पर शिकायत दर्ज करें।
    user_Arjun Arnav
    Arjun Arnav
    जमुई, जमुई, बिहार•
    22 hrs ago
  • खेत के बगल में घना जंगल है, जो प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण का अनमोल स्रोत है। खेत के बगल में घना जंगल है, जो प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण का अनमोल स्रोत है।
    1
    खेत के बगल में घना जंगल है, जो प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण का अनमोल स्रोत है।
खेत के बगल में घना जंगल है, जो प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण का अनमोल स्रोत है।
    user_Yogendra Prajapati
    Yogendra Prajapati
    Farmer बरहट, जमुई, बिहार•
    20 hrs ago
  • लखीसराय जिला नियोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार कैंप में 24 अभ्यर्थियों का हुआ चयन लखीसराय जिला मुख्यालय परिसर स्थित जिला नियोजन कार्यालय में आयोजित एक दिवसीय रोजगार कैंप में 24 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार कैंप में सत्य माइक्रो कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया।जिला नियोजन कार्यालय कर्मी JSE राहुल कुमार ने बताया कि रोजगार कैंप में कुल 95 अभ्यर्थियों ने अपने बायोडाटा जमा किए। सभी अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के बाद 24 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया। उन्होंने बताया कि ऐसे रोजगार कैंप का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा नियोजकों और रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।
    1
    लखीसराय जिला नियोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार कैंप में 24 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
लखीसराय जिला मुख्यालय परिसर स्थित जिला नियोजन कार्यालय में आयोजित एक दिवसीय रोजगार कैंप में 24 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार कैंप में सत्य माइक्रो कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया।जिला नियोजन कार्यालय कर्मी JSE राहुल कुमार ने बताया कि रोजगार कैंप में कुल 95 अभ्यर्थियों ने अपने बायोडाटा जमा किए। सभी अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के बाद 24 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया।
उन्होंने बताया कि ऐसे रोजगार कैंप का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा नियोजकों और रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    1 hr ago
  • रामगढ़ चौक: अब "ग्राम कचहरी ऐप" से घर बैठे देखें अपने मामले की स्थिति। रामगढ़ चौक: अब "ग्राम कचहरी ऐप" से घर बैठे देखें अपने मामले की स्थिति। ऑनलाइन आवेदन और ऑर्डर डाउनलोड की सुविधा शुरू, नंदनामा ग्राम कचहरी में मिली सफलता। लखीसराय। रामगढ़ चौक प्रखंड* के आठों ग्राम कचहरी में पिछले 1 साल से ऑनलाइन व्यवस्था लागू है। जानकारी के अभाव में लोग इसका लाभ नहीं ले पा रहे थे, लेकिन अब ग्राम कचहरी ऐप पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। इससे ग्रामीणों को अब घर बैठे ही अपने मामले की जानकारी मिल जा रही है। ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज देखने की सुविधा नंदनामा ग्राम कचहरी की सरपंच प्रमिला देवी और सचिव नवलेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि अब ग्राम कचहरी में आवेदन सीधे ऐप के माध्यम से प्राप्त हो रहे हैं। मामले के निष्पादन के बाद ऑर्डर और अन्य दस्तावेज भी ऑनलाइन ऐप पर उपलब्ध करा दिए जाते हैं, जिसे आवेदक आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। मामले का उदाहरण हाल ही में नंदनामा ग्राम कचहरी में वाद संख्या 4/26 में विकास कुमार शर्मा बनाम प्रवेश शर्मा, नवीन शर्मा, संजीव शर्मा और अरविंद शर्मा का फौजदारी मामला आया था। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद न्याय पीठ के पंच सदस्यों ने मामले की हकीकत जानने के लिए आसपास के लोगों से बातचीत और साक्ष्य एकत्रित करने का निर्देश दिया। इसकी अगली तारीख 10 अगस्त निर्धारित की गई। सुनवाई के समय उपसरपंच सियाराम महतो सहित पंच सदस्य पमपम देवी, रिंकू देवी, चंपा देवी, शिल्पी कुमारी, पिंकी देवी, अशर्फी यादव, पिंटू कुमार उपस्थित थे। 3 दिन में जमा करने होंगे मूल दस्तावेज सचिव नवलेश कुमार ने बताया कि ग्राम कचहरी को पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने के लिए अब सभी आवेदन ऐप के माध्यम से लिए जा रहे हैं। जो आवेदक ऑनलाइन आवेदन करते हैं, उन्हें 3 दिनों के अंदर मूल दस्तावेज कार्यालय में जमा करने होते हैं। इसके बाद सुनवाई की तारीख तय कर उसे ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाता है। इससे आवेदक को बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। वे अपने मोबाइल से ही तारीख, ऑर्डर और मामले की स्थिति देख सकते हैं। ग्राम कचहरी के इस डिजिटल कदम से आम लोगों को त्वरित न्याय और पारदर्शिता मिलने की उम्मीद बढ़ी है।
    1
    रामगढ़ चौक: अब "ग्राम कचहरी ऐप" से घर बैठे देखें अपने मामले की स्थिति। 
रामगढ़ चौक: अब "ग्राम कचहरी ऐप" से घर बैठे देखें अपने मामले की स्थिति। 
ऑनलाइन आवेदन और ऑर्डर डाउनलोड की सुविधा शुरू, नंदनामा ग्राम कचहरी में मिली सफलता। 
लखीसराय।  
रामगढ़ चौक प्रखंड* के आठों ग्राम कचहरी में पिछले 1 साल से ऑनलाइन व्यवस्था लागू है। जानकारी के अभाव में लोग इसका लाभ नहीं ले पा रहे थे, लेकिन अब ग्राम कचहरी ऐप पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। इससे ग्रामीणों को अब घर बैठे ही अपने मामले की जानकारी मिल जा रही है।
ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज देखने की सुविधा  
नंदनामा ग्राम कचहरी की सरपंच प्रमिला देवी और सचिव नवलेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि अब ग्राम कचहरी में आवेदन सीधे ऐप के माध्यम से प्राप्त हो रहे हैं। मामले के निष्पादन के बाद ऑर्डर और अन्य दस्तावेज भी ऑनलाइन ऐप पर उपलब्ध करा दिए जाते हैं, जिसे आवेदक आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
मामले का उदाहरण 
हाल ही में नंदनामा ग्राम कचहरी में वाद संख्या 4/26 में विकास कुमार शर्मा बनाम प्रवेश शर्मा, नवीन शर्मा, संजीव शर्मा और अरविंद शर्मा का फौजदारी मामला आया था। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद न्याय पीठ के पंच सदस्यों ने मामले की हकीकत जानने के लिए आसपास के लोगों से बातचीत और साक्ष्य एकत्रित करने का निर्देश दिया। इसकी अगली तारीख 10 अगस्त निर्धारित की गई।
सुनवाई के समय उपसरपंच सियाराम महतो सहित पंच सदस्य पमपम देवी, रिंकू देवी, चंपा देवी, शिल्पी कुमारी, पिंकी देवी, अशर्फी यादव, पिंटू कुमार  उपस्थित थे।
3 दिन में जमा करने होंगे मूल दस्तावेज 
सचिव नवलेश कुमार   ने बताया कि ग्राम कचहरी को पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने के लिए अब सभी आवेदन ऐप के माध्यम से लिए जा रहे हैं। जो आवेदक ऑनलाइन आवेदन करते हैं, उन्हें 3 दिनों के अंदर मूल दस्तावेज कार्यालय में जमा करने होते हैं। इसके बाद सुनवाई की तारीख तय कर उसे ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाता है।
इससे आवेदक को बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। वे अपने मोबाइल से ही 
तारीख, ऑर्डर और मामले की स्थिति देख सकते हैं।
ग्राम कचहरी के इस डिजिटल कदम से आम लोगों को त्वरित न्याय और पारदर्शिता मिलने की उम्मीद बढ़ी है।
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    4 hrs ago
  • अब पुलिस को मिली है वायरललेस सेट अपराध पर लगा सकेगा शिकंजा, भाग नहीं पायेंगे अपराधी अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी: शेखपुरा पुलिस के सभी थानों में वायरलेस प्रशिक्षण अभियान शुरू शेखपुरा। जिले में अपराध नियंत्रण व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर सभी थानों के पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के लिए वायरलेस (वॉकी-टॉकी) संचालन का विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल का मकसद पुलिस बल के बीच त्वरित संचार व्यवस्था विकसित करना है, ताकि किसी भी आपराधिक घटना की जानकारी बिना विलंब सभी संबंधित थानों तक पहुंच सके और अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाई जा सके। प्रशिक्षण अभियान के तहत पुलिसकर्मियों को वायरलेस सेट के संचालन, संदेश भेजने और प्राप्त करने की मानक प्रक्रिया, आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी संवाद तथा विभिन्न थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की तकनीकी जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण का संचालन अनुभवी अधिकारियों की देखरेख में किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रभारी एएसआई भरत कुमार ने बताया कि जिले के अधिकांश थानों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि शनिवार को यातायात थाना के पुलिसकर्मियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव शाहा ने बताया कि पहले किसी अपराधी के फरार होने या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मोबाइल फोन के माध्यम से साझा की जाती थी, जिससे कई बार समय की बर्बादी होती थी। नई वायरलेस प्रणाली लागू होने के बाद सभी थानों तक एक साथ तुरंत संदेश प्रसारित किया जा सकेगा। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में भी पुलिस की निगरानी और घेराबंदी की कार्रवाई अधिक प्रभावी होगी। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में बरबीघा अनुमंडल के चारों थानों के अलावा महिला थाना एवं एससी-एसटी थाना के पुलिसकर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही सभी थाना वाहनों में वायरलेस सेट लगाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस आधुनिक संचार व्यवस्था से अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और विभिन्न इकाइयों के बीच तालमेल पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत होगा।
    1
    अब पुलिस को मिली है वायरललेस सेट अपराध पर लगा सकेगा शिकंजा, भाग नहीं पायेंगे अपराधी
अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी: शेखपुरा पुलिस के सभी थानों में वायरलेस प्रशिक्षण अभियान शुरू
शेखपुरा। जिले में अपराध नियंत्रण व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर सभी थानों के पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के लिए वायरलेस (वॉकी-टॉकी) संचालन का विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल का मकसद पुलिस बल के बीच त्वरित संचार व्यवस्था विकसित करना है, ताकि किसी भी आपराधिक घटना की जानकारी बिना विलंब सभी संबंधित थानों तक पहुंच सके और अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाई जा सके।
प्रशिक्षण अभियान के तहत पुलिसकर्मियों को वायरलेस सेट के संचालन, संदेश भेजने और प्राप्त करने की मानक प्रक्रिया, आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी संवाद तथा विभिन्न थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की तकनीकी जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण का संचालन अनुभवी अधिकारियों की देखरेख में किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रभारी एएसआई भरत कुमार ने बताया कि जिले के अधिकांश थानों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि शनिवार को यातायात थाना के पुलिसकर्मियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव शाहा ने बताया कि पहले किसी अपराधी के फरार होने या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मोबाइल फोन के माध्यम से साझा की जाती थी, जिससे कई बार समय की बर्बादी होती थी। नई वायरलेस प्रणाली लागू होने के बाद सभी थानों तक एक साथ तुरंत संदेश प्रसारित किया जा सकेगा। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में भी पुलिस की निगरानी और घेराबंदी की कार्रवाई अधिक प्रभावी होगी।
उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में बरबीघा अनुमंडल के चारों थानों के अलावा महिला थाना एवं एससी-एसटी थाना के पुलिसकर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही सभी थाना वाहनों में वायरलेस सेट लगाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस आधुनिक संचार व्यवस्था से अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और विभिन्न इकाइयों के बीच तालमेल पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत होगा।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    27 min ago
  • रामगढ़ चौक बीडीओ ने आवास कर्मियों के साथ की बैठक पी एम आवास में 379 घर पूर्ण, 121 लंबित। कर्मियों ने 8 माह से वेतन न मिलने पर जताई रामगढ़ चौक बीडीओ ने आवास कर्मियों के साथ की बैठक पी एम आवास में 379 घर पूर्ण, 121 लंबित। कर्मियों ने 8 माह से वेतन न मिलने पर जताई लखीसराय। रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने आवास कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में पी एम आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की गई और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। पीएम आवास में 379 आवास पूर्ण । बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 500 लाभुकों के खाते में प्रथम किस्त भेजी गई थी। इसमें से 379 लाभुकों का आवास पूर्ण हो चुका है, जबकि 121 आवास अभी लंबित हैं। मुख्यमंत्री आवास और सहायता योजना की स्थिति मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 30 लाभार्थियों को प्रथम किस्त और 15 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त भेजी गई थी। इसमें से अब तक 5 आवास पूर्ण हुए हैं और 25 लंबित हैं। वहीं मुख्यमंत्री सहायता योजना के तहत 7 लाभुकों को राशि दी गई थी, जिसमें से 6 का आवास पूर्ण और 1 लंबित पाया गया। बीडीओ का निर्देश: रिपोर्ट शून्य भेजें समीक्षा के बाद बीडीओ अभिषेक कुमार ने सभी आवास सहायक और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि पी एम आवास और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जितने भी आवास लंबित हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए ताकि शून्य रिपोर्ट भेजी जा सके। बैठक में आवास पर्यवेक्षक अमित कुमार, लेखपाल संजीव कुमार, आवास सहायक रवि कुमार, अजीत कुमार, अमन कुमार, मिंटू कुमारी, विजय कुमार उपस्थित थे। 8 माह से वेतन न मिलने पर कर्मियों ने जताई नाराजगी बैठक के दौरान आवास कर्मियों ने बीडीओ के समक्ष पिछले 8 माह से मानदेय भुगतान न होने का मुद्दा उठाया। कर्मियों ने संयुक्त रूप से कहा पिछले 8 महीने से वेतन नहीं मिला है। आने-जाने का भाड़ा तक नहीं है। बच्चों की पढ़ाई और घर चलाना मुश्किल हो गया है। अगर जल्द वेतन नहीं मिला तो आवास योजना का कार्य प्रभावित होगा। बीडीओ ने कर्मियों की समस्या सुनकर आश्वासन दिया कि वेतन भुगतान के लिए उच्च स्तर पर पत्राचार किया जाएगा।
    1
    रामगढ़ चौक बीडीओ ने आवास कर्मियों के साथ की बैठक पी एम  आवास में 379 घर पूर्ण, 121 लंबित। कर्मियों ने 8 माह से वेतन न मिलने पर जताई 
रामगढ़ चौक बीडीओ ने आवास कर्मियों के साथ की बैठक पी एम  आवास में 379 घर पूर्ण, 121 लंबित। कर्मियों ने 8 माह से वेतन न मिलने पर जताई 
लखीसराय। 
रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने आवास कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में पी एम आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की गई और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।
पीएम आवास में 379 आवास पूर्ण । 
बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 500 लाभुकों के खाते में प्रथम किस्त भेजी गई थी। इसमें से 379 लाभुकों का आवास पूर्ण हो चुका है, जबकि 121 आवास अभी लंबित हैं।
मुख्यमंत्री आवास और सहायता योजना की स्थिति  
मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 30 लाभार्थियों को प्रथम किस्त और 15 लाभार्थियों  को द्वितीय किस्त भेजी गई थी। इसमें से अब तक 5 आवास पूर्ण हुए हैं और 25 लंबित हैं।  
वहीं मुख्यमंत्री सहायता योजना के तहत 7 लाभुकों को राशि दी गई थी, जिसमें से 6 का आवास पूर्ण और 1 लंबित पाया गया।
बीडीओ का निर्देश: रिपोर्ट शून्य भेजें  
समीक्षा के बाद बीडीओ अभिषेक कुमार ने सभी आवास सहायक और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि पी एम आवास और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जितने भी आवास लंबित हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए ताकि शून्य रिपोर्ट भेजी जा सके।
बैठक में आवास पर्यवेक्षक अमित कुमार, लेखपाल संजीव कुमार, आवास सहायक रवि कुमार, अजीत कुमार, अमन कुमार, मिंटू कुमारी, विजय कुमार उपस्थित थे।
8 माह से वेतन न मिलने पर कर्मियों ने जताई नाराजगी  
बैठक के दौरान आवास कर्मियों ने बीडीओ के समक्ष पिछले 8 माह से मानदेय भुगतान न होने का मुद्दा उठाया। 
कर्मियों ने संयुक्त रूप से कहा पिछले 8 महीने से वेतन नहीं मिला है। आने-जाने का भाड़ा तक नहीं है। बच्चों की पढ़ाई और घर चलाना मुश्किल हो गया है। अगर जल्द वेतन नहीं मिला तो आवास योजना का कार्य प्रभावित होगा।
बीडीओ ने कर्मियों की समस्या सुनकर आश्वासन दिया कि वेतन भुगतान के लिए उच्च स्तर पर पत्राचार किया जाएगा।
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.