logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रामगढ़ चौक बीडीओ ने आवास कर्मियों के साथ की बैठक पी एम आवास में 379 घर पूर्ण, 121 लंबित। कर्मियों ने 8 माह से वेतन न मिलने पर जताई रामगढ़ चौक बीडीओ ने आवास कर्मियों के साथ की बैठक पी एम आवास में 379 घर पूर्ण, 121 लंबित। कर्मियों ने 8 माह से वेतन न मिलने पर जताई लखीसराय। रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने आवास कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में पी एम आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की गई और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। पीएम आवास में 379 आवास पूर्ण । बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 500 लाभुकों के खाते में प्रथम किस्त भेजी गई थी। इसमें से 379 लाभुकों का आवास पूर्ण हो चुका है, जबकि 121 आवास अभी लंबित हैं। मुख्यमंत्री आवास और सहायता योजना की स्थिति मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 30 लाभार्थियों को प्रथम किस्त और 15 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त भेजी गई थी। इसमें से अब तक 5 आवास पूर्ण हुए हैं और 25 लंबित हैं। वहीं मुख्यमंत्री सहायता योजना के तहत 7 लाभुकों को राशि दी गई थी, जिसमें से 6 का आवास पूर्ण और 1 लंबित पाया गया। बीडीओ का निर्देश: रिपोर्ट शून्य भेजें समीक्षा के बाद बीडीओ अभिषेक कुमार ने सभी आवास सहायक और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि पी एम आवास और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जितने भी आवास लंबित हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए ताकि शून्य रिपोर्ट भेजी जा सके। बैठक में आवास पर्यवेक्षक अमित कुमार, लेखपाल संजीव कुमार, आवास सहायक रवि कुमार, अजीत कुमार, अमन कुमार, मिंटू कुमारी, विजय कुमार उपस्थित थे। 8 माह से वेतन न मिलने पर कर्मियों ने जताई नाराजगी बैठक के दौरान आवास कर्मियों ने बीडीओ के समक्ष पिछले 8 माह से मानदेय भुगतान न होने का मुद्दा उठाया। कर्मियों ने संयुक्त रूप से कहा पिछले 8 महीने से वेतन नहीं मिला है। आने-जाने का भाड़ा तक नहीं है। बच्चों की पढ़ाई और घर चलाना मुश्किल हो गया है। अगर जल्द वेतन नहीं मिला तो आवास योजना का कार्य प्रभावित होगा। बीडीओ ने कर्मियों की समस्या सुनकर आश्वासन दिया कि वेतन भुगतान के लिए उच्च स्तर पर पत्राचार किया जाएगा।

5 hrs ago
user_Vivek Anand
Vivek Anand
रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
5 hrs ago

रामगढ़ चौक बीडीओ ने आवास कर्मियों के साथ की बैठक पी एम आवास में 379 घर पूर्ण, 121 लंबित। कर्मियों ने 8 माह से वेतन न मिलने पर जताई रामगढ़ चौक बीडीओ ने आवास कर्मियों के साथ की बैठक पी एम आवास में 379 घर पूर्ण, 121 लंबित। कर्मियों ने 8 माह से वेतन न मिलने पर जताई लखीसराय। रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने आवास कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में पी एम आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की गई और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। पीएम आवास में 379 आवास पूर्ण । बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 500 लाभुकों के खाते में प्रथम किस्त भेजी गई थी। इसमें से 379 लाभुकों का आवास पूर्ण हो चुका है, जबकि 121 आवास अभी लंबित हैं। मुख्यमंत्री आवास और सहायता योजना की स्थिति मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 30 लाभार्थियों को प्रथम किस्त और 15 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त भेजी गई थी। इसमें से अब तक 5 आवास पूर्ण हुए हैं और 25 लंबित हैं। वहीं मुख्यमंत्री सहायता योजना के तहत 7 लाभुकों को राशि दी गई थी, जिसमें से 6 का आवास पूर्ण और 1 लंबित पाया गया। बीडीओ का निर्देश: रिपोर्ट शून्य भेजें समीक्षा के बाद बीडीओ अभिषेक कुमार ने सभी आवास सहायक और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि पी एम आवास और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जितने भी आवास लंबित हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए ताकि शून्य रिपोर्ट भेजी जा सके। बैठक में आवास पर्यवेक्षक अमित कुमार, लेखपाल संजीव कुमार, आवास सहायक रवि कुमार, अजीत कुमार, अमन कुमार, मिंटू कुमारी, विजय कुमार उपस्थित थे। 8 माह से वेतन न मिलने पर कर्मियों ने जताई नाराजगी बैठक के दौरान आवास कर्मियों ने बीडीओ के समक्ष पिछले 8 माह से मानदेय भुगतान न होने का मुद्दा उठाया। कर्मियों ने संयुक्त रूप से कहा पिछले 8 महीने से वेतन नहीं मिला है। आने-जाने का भाड़ा तक नहीं है। बच्चों की पढ़ाई और घर चलाना मुश्किल हो गया है। अगर जल्द वेतन नहीं मिला तो आवास योजना का कार्य प्रभावित होगा। बीडीओ ने कर्मियों की समस्या सुनकर आश्वासन दिया कि वेतन भुगतान के लिए उच्च स्तर पर पत्राचार किया जाएगा।

More news from Bihar and nearby areas
  • शेखपुरा स्थापना दिवस पर अमर ज्योति पब्लिक स्कूल की रही शानदार भागीदारी शेखपुरा। शेखपुरा जिले के 32वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित प्रभात फेरी एवं जागरूकता कार्यक्रम में अमर ज्योति पब्लिक स्कूल की भागीदारी आकर्षण का केंद्र रही। विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने ढोल-बाजे के साथ उत्साहपूर्वक प्रभात फेरी में हिस्सा लिया और जिले के स्थापना दिवस समारोह की गरिमा बढ़ाई। विद्यालय के निदेशक सियाराम सिंह के नेतृत्व में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों का दल कार्यक्रम में शामिल हुआ। इस दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों, सरकारी विभागों एवं सामाजिक संगठनों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रभात फेरी में जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भाग लिया और जिले के विकास एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया। अमर ज्योति पब्लिक स्कूल पिछले लगभग 20 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। विद्यालय ने शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेलकूद एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई अवसरों पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि छात्रों का सर्वांगीण विकास ही उनका मुख्य उद्देश्य है। स्थापना दिवस जैसे आयोजनों में भागीदारी से विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, अनुशासन और अपने जिले के प्रति गर्व की भावना विकसित होती है।
    1
    शेखपुरा स्थापना दिवस पर अमर ज्योति पब्लिक स्कूल की रही शानदार भागीदारी
शेखपुरा। शेखपुरा जिले के 32वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित प्रभात फेरी एवं जागरूकता कार्यक्रम में अमर ज्योति पब्लिक स्कूल की भागीदारी आकर्षण का केंद्र रही। विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने ढोल-बाजे के साथ उत्साहपूर्वक प्रभात फेरी में हिस्सा लिया और जिले के स्थापना दिवस समारोह की गरिमा बढ़ाई। विद्यालय के निदेशक सियाराम सिंह के नेतृत्व में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों का दल कार्यक्रम में शामिल हुआ। इस दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों, सरकारी विभागों एवं सामाजिक संगठनों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रभात फेरी में जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भाग लिया और जिले के विकास एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया। अमर ज्योति पब्लिक स्कूल पिछले लगभग 20 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। विद्यालय ने शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेलकूद एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई अवसरों पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि छात्रों का सर्वांगीण विकास ही उनका मुख्य उद्देश्य है। स्थापना दिवस जैसे आयोजनों में भागीदारी से विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, अनुशासन और अपने जिले के प्रति गर्व की भावना विकसित होती है।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    15 hrs ago
  • *छात्रों और सरकार की बीच हुए समझौता को लागू करे मोदी सरकार- बाबू साहब सिंह* *पुलसि की गोली या लाठी से घायल सभी आंदोलनकरियो को मुआवजा दे सरकार-शम्भू शरण*
    1
    *छात्रों और सरकार की बीच हुए समझौता को  लागू करे मोदी सरकार- बाबू साहब सिंह*

*पुलसि की गोली या लाठी से घायल सभी आंदोलनकरियो को मुआवजा दे सरकार-शम्भू शरण*
    user_Jamui Samachar Tak News
    Jamui Samachar Tak News
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    16 hrs ago
  • बिहार के बांकीपुर उपचुनाव का पेरिस मतदान परसेंट कम होने पर बेगूसराय कांग्रेस नगर अध्यक्ष बृजेश कुमार प्रिंस ने बांकीपुर उपचुनाव पर बड़ा बयान दिया 3 अगस्त को रिजल्ट आना बाकी है उससे पहले नेताओं का बयान.
    2
    बिहार के बांकीपुर उपचुनाव का पेरिस मतदान परसेंट कम होने पर बेगूसराय कांग्रेस नगर अध्यक्ष बृजेश कुमार प्रिंस ने बांकीपुर उपचुनाव  पर बड़ा बयान दिया 3 अगस्त को रिजल्ट आना बाकी है उससे पहले नेताओं का बयान.
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    2 hrs ago
  • हवेली खड़गपुर में फिर से चला अतिक्रमण हटाओ अभियान अतिक्रमण अंबेडकर चौक से लेकर लालू एकता पार्क तक हवेली खड़गपुर। नगर परिषद प्रशासन की ओर से शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर परिषद कार्यालय से शुरू हुआ अभियान अंबेडकर चौक, लालू एकता पार्क, सब्जी मार्केट, पुराना पुल होते हुए थाना मोड़ तक चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर जहां कुछ लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी भी दिखी कि अभियान बार-बार चलाने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के कुछ ही दिनों बाद फिर से सड़क किनारे दुकानें और अस्थायी संरचनाएं लग जाती हैं, जिससे शहर की सड़कें दोबारा संकरी हो जाती हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि 10-15 दिन के अंतराल पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाता है, लेकिन कार्रवाई के बाद दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर प्रभावी रोक नहीं लग पाती। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि कई जगहों पर बार-बार अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ स्थायी कार्रवाई नहीं होने के कारण समस्या बनी हुई है। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि केवल अतिक्रमण हटाने तक अभियान सीमित न रहे, बल्कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना और नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रमुख बाजार और चौक-चौराहों पर नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाए, ताकि सड़कें दोबारा अतिक्रमण की चपेट में न आएं।
    4
    हवेली खड़गपुर में फिर से चला अतिक्रमण हटाओ अभियान अतिक्रमण अंबेडकर चौक से लेकर लालू एकता पार्क तक
हवेली खड़गपुर। नगर परिषद प्रशासन की ओर से शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर परिषद कार्यालय से शुरू हुआ अभियान अंबेडकर चौक, लालू एकता पार्क, सब्जी मार्केट, पुराना पुल होते हुए थाना मोड़ तक चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर जहां कुछ लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी भी दिखी कि अभियान बार-बार चलाने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के कुछ ही दिनों बाद फिर से सड़क किनारे दुकानें और अस्थायी संरचनाएं लग जाती हैं, जिससे शहर की सड़कें दोबारा संकरी हो जाती हैं।
स्थानीय लोगों ने कहा कि 10-15 दिन के अंतराल पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाता है, लेकिन कार्रवाई के बाद दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर प्रभावी रोक नहीं लग पाती। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि कई जगहों पर बार-बार अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ स्थायी कार्रवाई नहीं होने के कारण समस्या बनी हुई है।
लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि केवल अतिक्रमण हटाने तक अभियान सीमित न रहे, बल्कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना और नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रमुख बाजार और चौक-चौराहों पर नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाए, ताकि सड़कें दोबारा अतिक्रमण की चपेट में न आएं।
    user_Nandan Kumar
    Nandan Kumar
    मेरा काम हमेशा सच को दिखाना खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    7 hrs ago
  • श्रावणी मेला में पुलिस सहायता शिविर खाली, पहले दिन ही चरमराई सुरक्षा व्यवस्था तारापुर। श्रावणी मेला के शुभारंभ के साथ गुरुवार को तारापुर से होकर गुजरने वाला कांवर पथ शिवभक्तों की आस्था से सराबोर हो गया। दोपहर बाद कांवरियों की संख्या तेजी से बढ़ी। श्रद्धालु ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ते रहे। हल्की बारिश से मौसम सुहाना रहा, जिससे कांवरियों को राहत मिली। प्रशासन ने पूरे श्रावण माह निश्शुल्क पेयजल, चिकित्सा, शौचालय, धर्मशाला, प्रकाश और सफाई की व्यवस्था की है। पीएचईडी पेयजल, स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा शिविर व एंबुलेंस तथा नगर पंचायत सफाई व्यवस्था संभाल रहा है। पुलिस सुरक्षा में तैनात है। हालांकि पहले दिन कई पुलिस सहायता शिविरों में बल की तैनाती नहीं होने से यातायात प्रभावित रहा। एसडीओ राकेश रंजन कुमार ने बताया कि शाम तक सभी जवान योगदान कर देंगे। मुख्य बाजार में अतिक्रमण से जाम की स्थिति बनी रही। थाना के समीप सड़क का गड्ढा और चौरा नदी पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग भी परेशानी का कारण बनी रही।
    1
    श्रावणी मेला में पुलिस सहायता शिविर खाली, पहले दिन ही चरमराई सुरक्षा व्यवस्था
तारापुर। श्रावणी मेला के शुभारंभ के साथ गुरुवार को तारापुर से होकर गुजरने वाला कांवर पथ शिवभक्तों की आस्था से सराबोर हो गया। दोपहर बाद कांवरियों की संख्या तेजी से बढ़ी। श्रद्धालु ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ते रहे। हल्की बारिश से मौसम सुहाना रहा, जिससे कांवरियों को राहत मिली।
प्रशासन ने पूरे श्रावण माह निश्शुल्क पेयजल, चिकित्सा, शौचालय, धर्मशाला, प्रकाश और सफाई की व्यवस्था की है। पीएचईडी पेयजल, स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा शिविर व एंबुलेंस तथा नगर पंचायत सफाई व्यवस्था संभाल रहा है। पुलिस सुरक्षा में तैनात है।
हालांकि पहले दिन कई पुलिस सहायता शिविरों में बल की तैनाती नहीं होने से यातायात प्रभावित रहा। एसडीओ राकेश रंजन कुमार ने बताया कि शाम तक सभी जवान योगदान कर देंगे। मुख्य बाजार में अतिक्रमण से जाम की स्थिति बनी रही। थाना के समीप सड़क का गड्ढा और चौरा नदी पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग भी परेशानी का कारण बनी रही।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • बेगूसराय कारगिल चौक के बगल में कर्मचारी भवन में एक दिवसीय कबीर सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित की गई जिम दूर दराज से आए कबीर को सम्मानित की गई.
    3
    बेगूसराय कारगिल चौक के बगल में कर्मचारी भवन में एक दिवसीय कबीर सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित की गई जिम दूर दराज से आए कबीर को सम्मानित की गई.
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    4 hrs ago
  • BJP के लोगों पर 1500 रुपया पर वोटर बाँटने का आरोप वाकिपुर ब्रेकिंग न्यूज BJP वालों ने पैसा बांटकर जीतना चाहा
    1
    BJP के लोगों पर 1500 रुपया पर वोटर बाँटने का आरोप वाकिपुर ब्रेकिंग न्यूज 
BJP वालों ने पैसा बांटकर जीतना चाहा
    user_राज्य से राजधानी न्यूज
    राज्य से राजधानी न्यूज
    News Anchor बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    16 hrs ago
  • बिहार के PHD मंत्री संजय सिंह के सामने कार्यकर्ताओं ने रखी पीड़ा, उपेक्षा नहीं होने देने का आश्वासन अबरखा से सुल्तानगंज जाने के दौरान गुरुवार को तारापुर के उल्टानाथ महादेव मंदिर के समीप लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह का लोजपा (रामविलास) कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संगठन और विभागीय स्तर पर उपेक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मंत्री बनने के बाद भी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को अपेक्षित सम्मान और विभागीय स्तर पर महत्व नहीं मिल रहा है। कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़े लोगों को प्राथमिकता देने की मांग की। मंत्री संजय कुमार सिंह ने भरोसा दिलाया कि समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा नहीं होने दी जाएगी और उनका सम्मान हर हाल में सुरक्षित रहेगा। इससे पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मो. नसीम के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने मिथिलेश कुमार सिंह का राष्ट्रीय महासचिव बनने पर फूल-माला और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। मौके पर जिलाध्यक्ष प्रमोद पासवान, बिट्टू सिंह, शशिशेखर राणा, चंद्रशेखर चौधरी, रोहित सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
    1
    बिहार के PHD मंत्री संजय सिंह के सामने कार्यकर्ताओं ने रखी पीड़ा, उपेक्षा नहीं होने देने का आश्वासन
अबरखा से सुल्तानगंज जाने के दौरान गुरुवार को तारापुर के उल्टानाथ महादेव मंदिर के समीप लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह का लोजपा (रामविलास) कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संगठन और विभागीय स्तर पर उपेक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मंत्री बनने के बाद भी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को अपेक्षित सम्मान और विभागीय स्तर पर महत्व नहीं मिल रहा है। कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़े लोगों को प्राथमिकता देने की मांग की। मंत्री संजय कुमार सिंह ने भरोसा दिलाया कि समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा नहीं होने दी जाएगी और उनका सम्मान हर हाल में सुरक्षित रहेगा। इससे पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मो. नसीम के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने मिथिलेश कुमार सिंह का राष्ट्रीय महासचिव बनने पर फूल-माला और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। मौके पर जिलाध्यक्ष प्रमोद पासवान, बिट्टू सिंह, शशिशेखर राणा, चंद्रशेखर चौधरी, रोहित सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • डूबते पीयूष राज को एनडीआरएफ 9 बटालियन ने 15 मिनट में रेस्क्यू किया सुपौल के थुंबा में डूब रहे पीयूष राज की जानकारी जब एनडीआरएफ 9 बटालियन के टीम को मिली तो विंग कमांडर भवेश झा की निगरानी में टीम ने मात्र 15 मिनट के अंदर पीयूष राज को रेस्क्यू कर लिया और सीपीआर देते हुए सदर अस्पताल सुपौल भेजो वहां पर डॉक्टरों ने पीयूष राज को मृ * त्यु घोषित कर दिया इस घटना से लोगों में शोक का माहौल है।
    1
    डूबते पीयूष राज को एनडीआरएफ 9 बटालियन ने 15 मिनट में रेस्क्यू किया
सुपौल के थुंबा में डूब रहे पीयूष राज की जानकारी जब एनडीआरएफ 9 बटालियन के टीम को मिली तो विंग कमांडर भवेश झा की निगरानी में टीम ने मात्र 15 मिनट के अंदर पीयूष राज को रेस्क्यू कर लिया और सीपीआर देते हुए सदर अस्पताल सुपौल भेजो वहां पर डॉक्टरों ने पीयूष राज को मृ * त्यु घोषित कर दिया इस घटना से लोगों में शोक का माहौल है।
    user_राज्य से राजधानी न्यूज
    राज्य से राजधानी न्यूज
    News Anchor बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.