शेखपुरा स्थापना दिवस पर अमर ज्योति पब्लिक स्कूल की रही शानदार भागीदारी शेखपुरा। शेखपुरा जिले के 32वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित प्रभात फेरी एवं जागरूकता कार्यक्रम में अमर ज्योति पब्लिक स्कूल की भागीदारी आकर्षण का केंद्र रही। विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने ढोल-बाजे के साथ उत्साहपूर्वक प्रभात फेरी में हिस्सा लिया और जिले के स्थापना दिवस समारोह की गरिमा बढ़ाई। विद्यालय के निदेशक सियाराम सिंह के नेतृत्व में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों का दल कार्यक्रम में शामिल हुआ। इस दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों, सरकारी विभागों एवं सामाजिक संगठनों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रभात फेरी में जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भाग लिया और जिले के विकास एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया। अमर ज्योति पब्लिक स्कूल पिछले लगभग 20 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। विद्यालय ने शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेलकूद एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई अवसरों पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि छात्रों का सर्वांगीण विकास ही उनका मुख्य उद्देश्य है। स्थापना दिवस जैसे आयोजनों में भागीदारी से विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, अनुशासन और अपने जिले के प्रति गर्व की भावना विकसित होती है।

- रामगढ़ चौक डकरा गांव में रात्रि में ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट की गई धान की फसल। 59 डिसमिल खेत में हुई फसल नष्ट, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराया मामला। रामगढ़ चौक डकरा गांव में रात्रि में ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट की गई धान की फसल। 59 डिसमिल खेत में हुई फसल नष्ट, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराया मामला। भास्कर न्यूज़, लखीसराय। रामगढ़ चौक प्रखंड के डकरा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक किसान की धान की फसल को रात्रि में ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने रामगढ़ चौक थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। रात 11:30 बजे की गई जुताई, पूरी फसल बर्बाद। डकरा गांव निवासी रविंद्र सिंह के पुत्र महेश कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि डकरा मौजा के खाता, खसरा संख्या 313 और 314, रकबा 59 पॉइंट 24 डिसमिल जमीन उनके पूर्वजों के नाम से दर्ज है और वे लंबे समय से उस पर काबिज हैं। इस जमीन को डकरा गांव के ही मुन्ना सिंह ने पट्टे पर लेकर 27 जुलाई को धान की रोपाई कराई थी। आरोप है कि 30 जुलाई की रात 11:30 बजे गांव के कुछ लोगों ने असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर जबरन जमीन पर कब्जा करने की नीयत से ट्रैक्टर चलवा दिया और पूरी खड़ी फसल को नष्ट कर दिया। पहले भी गेहूं की फसल हुई थी नष्ट पीड़ित महेश कुमार और खेत के पट्टाधारी मुन्ना कुमार सिंह ने बताया कि इससे पहले भी इसी खेत में लगी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया गया था। उस समय भी थाना और जिला पदाधिकारी को आवेदन दिया गया था। दोनों ने संयुक्त रूप से कहा कि कुछ लोग जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं, जबकि जमीन के कागजात महेश कुमार के पूर्वजों के नाम पर हैं। पुलिस ने जांच का दिया भरोसा इस संबंध में रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार का आवेदन प्राप्त हो गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। बेवजह फसल नष्ट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।1
- बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत ट्रेन हादसे में दो की मौत, एक की पहचान नही 01) पंडारक स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत, नही हुई पहचान 02) सीतामढ़ी से नासिक कमाने जा रहे पांच दोस्तों में से एक की चलती ट्रेन से गिरकर हुई मौत1
- डॉ. सुजीत कुमार को याद कर रो पड़े लोग, भाई अजीत कुमार ने कही भावुक बात1
- सोशल मीडिया पर E25 को लेकर कई भ्रामक दावे फैलाए जा रहे हैं। दावा: सरकार ने E25 लागू करने की तारीख तय कर दी है। सच: E25 अभी मंजूर ही नहीं हुआ है। E25 पेट्रोल का सच जानें, और अफ़वाहों से सावधान रहें! नीतियां अफ़वाहों से नहीं, साइंस के आधार पर बनती हैं।1
- सोशल मीडिया पर E25 को लेकर कई भ्रामक दावे फैलाए जा रहे हैं। दावा: सरकार ने E25 लागू करने की तारीख तय कर दी है। सच: E25 अभी मंजूर ही नहीं हुआ है। E25 पेट्रोल का सच जानें, और अफ़वाहों से सावधान रहें! नीतियां अफ़वाहों से नहीं, साइंस के आधार पर बनती हैं। सोशल मीडिया पर E25 को लेकर कई भ्रामक दावे फैलाए जा रहे हैं। दावा: सरकार ने E25 लागू करने की तारीख तय कर दी है। सच: E25 अभी मंजूर ही नहीं हुआ है। E25 पेट्रोल का सच जानें, और अफ़वाहों से सावधान रहें! नीतियां अफ़वाहों से नहीं, साइंस के आधार पर बनती हैं।1
- मौत के साए में नर्स ट्रेनिंग स्कूल बाढ़ की छात्राएं, जर्जर हॉस्टल बना सांप का बसेरा1