logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रामगढ़ चौक डकरा गांव में रात्रि में ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट की गई धान की फसल। 59 डिसमिल खेत में हुई फसल नष्ट, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराया मामला। रामगढ़ चौक डकरा गांव में रात्रि में ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट की गई धान की फसल। 59 डिसमिल खेत में हुई फसल नष्ट, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराया मामला। भास्कर न्यूज़, लखीसराय। रामगढ़ चौक प्रखंड के डकरा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक किसान की धान की फसल को रात्रि में ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने रामगढ़ चौक थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। रात 11:30 बजे की गई जुताई, पूरी फसल बर्बाद। डकरा गांव निवासी रविंद्र सिंह के पुत्र महेश कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि डकरा मौजा के खाता, खसरा संख्या 313 और 314, रकबा 59 पॉइंट 24 डिसमिल जमीन उनके पूर्वजों के नाम से दर्ज है और वे लंबे समय से उस पर काबिज हैं। इस जमीन को डकरा गांव के ही मुन्ना सिंह ने पट्टे पर लेकर 27 जुलाई को धान की रोपाई कराई थी। आरोप है कि 30 जुलाई की रात 11:30 बजे गांव के कुछ लोगों ने असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर जबरन जमीन पर कब्जा करने की नीयत से ट्रैक्टर चलवा दिया और पूरी खड़ी फसल को नष्ट कर दिया। पहले भी गेहूं की फसल हुई थी नष्ट पीड़ित महेश कुमार और खेत के पट्टाधारी मुन्ना कुमार सिंह ने बताया कि इससे पहले भी इसी खेत में लगी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया गया था। उस समय भी थाना और जिला पदाधिकारी को आवेदन दिया गया था। दोनों ने संयुक्त रूप से कहा कि कुछ लोग जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं, जबकि जमीन के कागजात महेश कुमार के पूर्वजों के नाम पर हैं। पुलिस ने जांच का दिया भरोसा इस संबंध में रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार का आवेदन प्राप्त हो गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। बेवजह फसल नष्ट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

5 hrs ago
user_Vivek Anand
Vivek Anand
रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
5 hrs ago

रामगढ़ चौक डकरा गांव में रात्रि में ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट की गई धान की फसल। 59 डिसमिल खेत में हुई फसल नष्ट, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराया मामला। रामगढ़ चौक डकरा गांव में रात्रि में ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट की गई धान की फसल। 59 डिसमिल खेत में हुई फसल नष्ट, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराया मामला। भास्कर न्यूज़, लखीसराय। रामगढ़ चौक प्रखंड के डकरा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक किसान की धान की फसल को रात्रि में ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने रामगढ़ चौक थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। रात 11:30 बजे की गई जुताई, पूरी फसल बर्बाद। डकरा गांव निवासी रविंद्र सिंह के पुत्र महेश कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि डकरा मौजा के खाता, खसरा संख्या 313 और 314, रकबा 59 पॉइंट 24 डिसमिल जमीन उनके पूर्वजों के नाम से दर्ज है और वे लंबे समय से उस पर काबिज हैं। इस जमीन को डकरा गांव के ही मुन्ना सिंह ने पट्टे पर लेकर 27 जुलाई को धान की रोपाई कराई थी। आरोप है कि 30 जुलाई की रात 11:30 बजे गांव के कुछ लोगों ने असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर जबरन जमीन पर कब्जा करने की नीयत से ट्रैक्टर चलवा दिया और पूरी खड़ी फसल को नष्ट कर दिया। पहले भी गेहूं की फसल हुई थी नष्ट पीड़ित महेश कुमार और खेत के पट्टाधारी मुन्ना कुमार सिंह ने बताया कि इससे पहले भी इसी खेत में लगी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया गया था। उस समय भी थाना और जिला पदाधिकारी को आवेदन दिया गया था। दोनों ने संयुक्त रूप से कहा कि कुछ लोग जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं, जबकि जमीन के कागजात महेश कुमार के पूर्वजों के नाम पर हैं। पुलिस ने जांच का दिया भरोसा इस संबंध में रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार का आवेदन प्राप्त हो गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। बेवजह फसल नष्ट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

More news from बिहार and nearby areas
  • रामगढ़ चौक बीडीओ ने आवास कर्मियों के साथ की बैठक पी एम आवास में 379 घर पूर्ण, 121 लंबित। कर्मियों ने 8 माह से वेतन न मिलने पर जताई रामगढ़ चौक बीडीओ ने आवास कर्मियों के साथ की बैठक पी एम आवास में 379 घर पूर्ण, 121 लंबित। कर्मियों ने 8 माह से वेतन न मिलने पर जताई लखीसराय। रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने आवास कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में पी एम आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की गई और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। पीएम आवास में 379 आवास पूर्ण । बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 500 लाभुकों के खाते में प्रथम किस्त भेजी गई थी। इसमें से 379 लाभुकों का आवास पूर्ण हो चुका है, जबकि 121 आवास अभी लंबित हैं। मुख्यमंत्री आवास और सहायता योजना की स्थिति मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 30 लाभार्थियों को प्रथम किस्त और 15 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त भेजी गई थी। इसमें से अब तक 5 आवास पूर्ण हुए हैं और 25 लंबित हैं। वहीं मुख्यमंत्री सहायता योजना के तहत 7 लाभुकों को राशि दी गई थी, जिसमें से 6 का आवास पूर्ण और 1 लंबित पाया गया। बीडीओ का निर्देश: रिपोर्ट शून्य भेजें समीक्षा के बाद बीडीओ अभिषेक कुमार ने सभी आवास सहायक और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि पी एम आवास और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जितने भी आवास लंबित हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए ताकि शून्य रिपोर्ट भेजी जा सके। बैठक में आवास पर्यवेक्षक अमित कुमार, लेखपाल संजीव कुमार, आवास सहायक रवि कुमार, अजीत कुमार, अमन कुमार, मिंटू कुमारी, विजय कुमार उपस्थित थे। 8 माह से वेतन न मिलने पर कर्मियों ने जताई नाराजगी बैठक के दौरान आवास कर्मियों ने बीडीओ के समक्ष पिछले 8 माह से मानदेय भुगतान न होने का मुद्दा उठाया। कर्मियों ने संयुक्त रूप से कहा पिछले 8 महीने से वेतन नहीं मिला है। आने-जाने का भाड़ा तक नहीं है। बच्चों की पढ़ाई और घर चलाना मुश्किल हो गया है। अगर जल्द वेतन नहीं मिला तो आवास योजना का कार्य प्रभावित होगा। बीडीओ ने कर्मियों की समस्या सुनकर आश्वासन दिया कि वेतन भुगतान के लिए उच्च स्तर पर पत्राचार किया जाएगा।
    1
    रामगढ़ चौक बीडीओ ने आवास कर्मियों के साथ की बैठक पी एम  आवास में 379 घर पूर्ण, 121 लंबित। कर्मियों ने 8 माह से वेतन न मिलने पर जताई 
रामगढ़ चौक बीडीओ ने आवास कर्मियों के साथ की बैठक पी एम  आवास में 379 घर पूर्ण, 121 लंबित। कर्मियों ने 8 माह से वेतन न मिलने पर जताई 
लखीसराय। 
रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने आवास कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में पी एम आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की गई और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।
पीएम आवास में 379 आवास पूर्ण । 
बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 500 लाभुकों के खाते में प्रथम किस्त भेजी गई थी। इसमें से 379 लाभुकों का आवास पूर्ण हो चुका है, जबकि 121 आवास अभी लंबित हैं।
मुख्यमंत्री आवास और सहायता योजना की स्थिति  
मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 30 लाभार्थियों को प्रथम किस्त और 15 लाभार्थियों  को द्वितीय किस्त भेजी गई थी। इसमें से अब तक 5 आवास पूर्ण हुए हैं और 25 लंबित हैं।  
वहीं मुख्यमंत्री सहायता योजना के तहत 7 लाभुकों को राशि दी गई थी, जिसमें से 6 का आवास पूर्ण और 1 लंबित पाया गया।
बीडीओ का निर्देश: रिपोर्ट शून्य भेजें  
समीक्षा के बाद बीडीओ अभिषेक कुमार ने सभी आवास सहायक और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि पी एम आवास और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जितने भी आवास लंबित हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए ताकि शून्य रिपोर्ट भेजी जा सके।
बैठक में आवास पर्यवेक्षक अमित कुमार, लेखपाल संजीव कुमार, आवास सहायक रवि कुमार, अजीत कुमार, अमन कुमार, मिंटू कुमारी, विजय कुमार उपस्थित थे।
8 माह से वेतन न मिलने पर कर्मियों ने जताई नाराजगी  
बैठक के दौरान आवास कर्मियों ने बीडीओ के समक्ष पिछले 8 माह से मानदेय भुगतान न होने का मुद्दा उठाया। 
कर्मियों ने संयुक्त रूप से कहा पिछले 8 महीने से वेतन नहीं मिला है। आने-जाने का भाड़ा तक नहीं है। बच्चों की पढ़ाई और घर चलाना मुश्किल हो गया है। अगर जल्द वेतन नहीं मिला तो आवास योजना का कार्य प्रभावित होगा।
बीडीओ ने कर्मियों की समस्या सुनकर आश्वासन दिया कि वेतन भुगतान के लिए उच्च स्तर पर पत्राचार किया जाएगा।
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    5 hrs ago
  • खेत के बगल में घना जंगल है, जो प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण का अनमोल स्रोत है। खेत के बगल में घना जंगल है, जो प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण का अनमोल स्रोत है।
    1
    खेत के बगल में घना जंगल है, जो प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण का अनमोल स्रोत है।
खेत के बगल में घना जंगल है, जो प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण का अनमोल स्रोत है।
    user_Yogendra Prajapati
    Yogendra Prajapati
    Farmer बरहट, जमुई, बिहार•
    2 hrs ago
  • जमुई में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! 122 से अधिक साइबर ठगी शिकायतों से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप-मोबाइल समेत कई डिजिटल सबूत बरामद जमुई। बिहार की साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई (पटना) ने जमुई साइबर थाना और स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए झाझा थाना क्षेत्र के बुढीखार गांव में सक्रिय एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में गिरोह के सक्रिय सदस्य रंजन कुमार उर्फ सचिन कुमार को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में आरोपी का संबंध 122 से अधिक साइबर ठगी शिकायतों से होने का संदेह सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज, फर्जी कागजात और अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर साइबर ठगी में किया जाता था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से साइबर अपराध के एक बड़े गिरोह का खुलासा होने की उम्मीद है और जल्द ही अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कस सकता है। सावधान रहें: किसी भी अनजान कॉल, लिंक, QR कोड या बैंकिंग जानकारी साझा करने से पहले पूरी तरह सतर्क रहें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करें।
    1
    जमुई में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़!  122 से अधिक साइबर ठगी शिकायतों से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप-मोबाइल समेत कई डिजिटल सबूत बरामद

जमुई। बिहार की साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई (पटना) ने जमुई साइबर थाना और स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए झाझा थाना क्षेत्र के बुढीखार गांव में सक्रिय एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है।
इस कार्रवाई में गिरोह के सक्रिय सदस्य रंजन कुमार उर्फ सचिन कुमार को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में आरोपी का संबंध 122 से अधिक साइबर ठगी शिकायतों से होने का संदेह सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज, फर्जी कागजात और अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर साइबर ठगी में किया जाता था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से साइबर अपराध के एक बड़े गिरोह का खुलासा होने की उम्मीद है और जल्द ही अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कस सकता है।
सावधान रहें: किसी भी अनजान कॉल, लिंक, QR कोड या बैंकिंग जानकारी साझा करने से पहले पूरी तरह सतर्क रहें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन  पर शिकायत दर्ज करें।
    user_Arjun Arnav
    Arjun Arnav
    जमुई, जमुई, बिहार•
    4 hrs ago
  • खैरा में स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यशाला, सुरक्षित निवेश और साइबर ठगी से बचाव की दी गई जानकारी सेबी और दलित विकास सेवा संस्थान की संयुक्त पहल, ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता और निवेश के प्रति किया गया जागरूक। जमुई जिले के खैरा प्रखंड की अरुणमाबांक पंचायत में SEBI (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) और दलित विकास सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत अरुणमाबांक, मैनीजोर और एकतरवा गांवों में ग्रामीणों को सुरक्षित निवेश, वित्तीय साक्षरता और साइबर ठगी से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर संस्थान की संस्थापक कुमारी नीतु सिन्हा, सचिव शरण कुमार सिन्हा, संस्थान सदस्य रत्न प्रिया सिन्हा तथा SEBI के प्रशिक्षक मोहम्मद तैय्यब मौजूद रहे। कार्यशाला में बताया गया कि किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी विश्वसनीयता, जोखिम और संभावित लाभ की पूरी जानकारी लेना आवश्यक है। साथ ही ग्रामीणों को शेयर बाजार की बुनियादी जानकारी, नियमित बचत की आदत और सुरक्षित वित्तीय प्रबंधन के बारे में भी जागरूक किया गया। इसके अलावा, बढ़ते डिजिटल और साइबर फ्रॉड, फर्जी निवेश योजनाओं और ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए गए। लोगों को यह भी जानकारी दी गई कि वित्तीय धोखाधड़ी होने पर वे राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन तथा SEBI के ऑनलाइन शिकायत निवारण पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को सुरक्षित निवेश के प्रति जागरूक बनाना है। जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए हमारे चैनल को Subscribe, वीडियो को Like, Share और Comment करें।
    1
    खैरा में स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यशाला, सुरक्षित निवेश और साइबर ठगी से बचाव की दी गई जानकारी
सेबी और दलित विकास सेवा संस्थान की संयुक्त पहल, ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता और निवेश के प्रति किया गया जागरूक।
जमुई जिले के खैरा प्रखंड की अरुणमाबांक पंचायत में SEBI (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) और दलित विकास सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत अरुणमाबांक, मैनीजोर और एकतरवा गांवों में ग्रामीणों को सुरक्षित निवेश, वित्तीय साक्षरता और साइबर ठगी से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर संस्थान की संस्थापक कुमारी नीतु सिन्हा, सचिव शरण कुमार सिन्हा, संस्थान सदस्य रत्न प्रिया सिन्हा तथा SEBI के प्रशिक्षक मोहम्मद तैय्यब मौजूद रहे।
कार्यशाला में बताया गया कि किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी विश्वसनीयता, जोखिम और संभावित लाभ की पूरी जानकारी लेना आवश्यक है। साथ ही ग्रामीणों को शेयर बाजार की बुनियादी जानकारी, नियमित बचत की आदत और सुरक्षित वित्तीय प्रबंधन के बारे में भी जागरूक किया गया।
इसके अलावा, बढ़ते डिजिटल और साइबर फ्रॉड, फर्जी निवेश योजनाओं और ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए गए। लोगों को यह भी जानकारी दी गई कि वित्तीय धोखाधड़ी होने पर वे राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन तथा SEBI के ऑनलाइन शिकायत निवारण पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को सुरक्षित निवेश के प्रति जागरूक बनाना है।
जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए हमारे चैनल को Subscribe, वीडियो को Like, Share और Comment करें।
    user_Pinkey Kumari
    Pinkey Kumari
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    6 hrs ago
  • अरियरी पैक्स चुनाव: नवनिर्वाचित अध्यक्ष यदुनंदन प्रसाद का स्वागत, राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने दी बधाई शेखपुरा। अरियरी प्रखंड डीहा पंचायत के पैक्स चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष यदुनंदन प्रसाद की जीत के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लगभग 200 से अधिक मतों से शानदार जीत दर्ज करने के बाद समर्थकों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उत्साहपूर्वक स्वागत किया। चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और जीत की खुशी मनाई। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवनंदन प्रसाद एवं पार्टी नेता फज़ल ईमान ने नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। दोनों नेताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, मेहनत और विकास की भावना की जीत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदुनंदन प्रसाद अपने कार्यकाल में किसानों, पैक्स सदस्यों तथा ग्रामीणों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ग्रामीणों ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पैक्स के माध्यम से किसानों को बेहतर सुविधाएं, पारदर्शी व्यवस्था और समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है। जीत के बाद क्षेत्र में समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेताओं ने कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ अभिनंदन प्रसाद को जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस विश्वास पर खरा उतरेंगे और पैक्स को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे।
    1
    अरियरी पैक्स चुनाव: नवनिर्वाचित अध्यक्ष यदुनंदन प्रसाद का स्वागत, राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने दी बधाई
शेखपुरा। अरियरी प्रखंड डीहा पंचायत के पैक्स चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष यदुनंदन प्रसाद की जीत के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लगभग 200 से अधिक मतों से शानदार जीत दर्ज करने के बाद समर्थकों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उत्साहपूर्वक स्वागत किया। चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और जीत की खुशी मनाई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवनंदन प्रसाद एवं पार्टी नेता फज़ल ईमान ने नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। दोनों नेताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, मेहनत और विकास की भावना की जीत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदुनंदन प्रसाद अपने कार्यकाल में किसानों, पैक्स सदस्यों तथा ग्रामीणों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ग्रामीणों ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पैक्स के माध्यम से किसानों को बेहतर सुविधाएं, पारदर्शी व्यवस्था और समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है। जीत के बाद क्षेत्र में समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेताओं ने कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ अभिनंदन प्रसाद को जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस विश्वास पर खरा उतरेंगे और पैक्स को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    7 hrs ago
  • रामगढ़ चौक डकरा गांव में रात्रि में ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट की गई धान की फसल। 59 डिसमिल खेत में हुई फसल नष्ट, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराया मामला। रामगढ़ चौक डकरा गांव में रात्रि में ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट की गई धान की फसल। 59 डिसमिल खेत में हुई फसल नष्ट, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराया मामला। भास्कर न्यूज़, लखीसराय। रामगढ़ चौक प्रखंड के डकरा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक किसान की धान की फसल को रात्रि में ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने रामगढ़ चौक थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। रात 11:30 बजे की गई जुताई, पूरी फसल बर्बाद। डकरा गांव निवासी रविंद्र सिंह के पुत्र महेश कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि डकरा मौजा के खाता, खसरा संख्या 313 और 314, रकबा 59 पॉइंट 24 डिसमिल जमीन उनके पूर्वजों के नाम से दर्ज है और वे लंबे समय से उस पर काबिज हैं। इस जमीन को डकरा गांव के ही मुन्ना सिंह ने पट्टे पर लेकर 27 जुलाई को धान की रोपाई कराई थी। आरोप है कि 30 जुलाई की रात 11:30 बजे गांव के कुछ लोगों ने असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर जबरन जमीन पर कब्जा करने की नीयत से ट्रैक्टर चलवा दिया और पूरी खड़ी फसल को नष्ट कर दिया। पहले भी गेहूं की फसल हुई थी नष्ट पीड़ित महेश कुमार और खेत के पट्टाधारी मुन्ना कुमार सिंह ने बताया कि इससे पहले भी इसी खेत में लगी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया गया था। उस समय भी थाना और जिला पदाधिकारी को आवेदन दिया गया था। दोनों ने संयुक्त रूप से कहा कि कुछ लोग जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं, जबकि जमीन के कागजात महेश कुमार के पूर्वजों के नाम पर हैं। पुलिस ने जांच का दिया भरोसा इस संबंध में रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार का आवेदन प्राप्त हो गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। बेवजह फसल नष्ट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
    1
    रामगढ़ चौक डकरा गांव में रात्रि में ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट की गई धान की फसल। 
59 डिसमिल खेत में हुई फसल नष्ट, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराया मामला। 
रामगढ़ चौक डकरा गांव में रात्रि में ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट की गई धान की फसल। 
59 डिसमिल खेत में हुई फसल नष्ट, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराया मामला। 
भास्कर न्यूज़, लखीसराय।  
रामगढ़ चौक प्रखंड के डकरा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक किसान की धान की फसल को रात्रि में ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने रामगढ़ चौक थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
रात 11:30 बजे की गई जुताई, पूरी फसल बर्बाद। 
डकरा गांव निवासी  रविंद्र सिंह के पुत्र महेश कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि डकरा मौजा के खाता, खसरा संख्या 313 और 314, रकबा 59 पॉइंट 24 डिसमिल जमीन उनके पूर्वजों के नाम से दर्ज है और वे लंबे समय से उस पर काबिज हैं।
इस जमीन को डकरा गांव के ही मुन्ना सिंह ने पट्टे पर लेकर 27 जुलाई को धान की रोपाई कराई थी। आरोप है कि 30 जुलाई की रात 11:30 बजे गांव के कुछ लोगों ने असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर जबरन जमीन पर कब्जा करने की नीयत से ट्रैक्टर चलवा दिया और पूरी खड़ी फसल को नष्ट कर दिया।
पहले भी गेहूं की फसल हुई थी नष्ट 
पीड़ित महेश कुमार और खेत के पट्टाधारी मुन्ना कुमार सिंह ने बताया कि इससे पहले भी इसी खेत में लगी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया गया था। उस समय भी थाना और जिला पदाधिकारी को आवेदन दिया गया था।
दोनों ने संयुक्त रूप से कहा कि कुछ लोग जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं, जबकि जमीन के कागजात महेश कुमार के पूर्वजों के नाम पर हैं।
पुलिस ने जांच का दिया भरोसा  
इस संबंध में रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार का आवेदन प्राप्त हो गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। बेवजह फसल नष्ट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    5 hrs ago
  • लखीसराय क्यूल स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर वृद्ध घायल सदर अस्पताल में उपचार जारी लखीसराय। जिले के किऊल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल वृद्ध को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल, लाया गया, जहां चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। घायल की पहचान बड़हिया थाना क्षेत्र के इंदुपुर गांव निवासी स्व. मिश्री राम के पुत्र जगदीश राम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जगदीश राम लखीसराय शहर में खरीदारी करने के बाद अपने घर बड़हिया लौटने के लिए किऊल रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन में चढ़ते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
    1
    लखीसराय क्यूल स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर वृद्ध  घायल सदर अस्पताल में उपचार जारी
लखीसराय। जिले के किऊल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल वृद्ध को  बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल,  लाया गया, जहां चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
घायल की पहचान बड़हिया थाना क्षेत्र के इंदुपुर गांव निवासी स्व. मिश्री राम के पुत्र जगदीश राम के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि जगदीश राम लखीसराय शहर में खरीदारी करने के बाद अपने घर बड़हिया लौटने के लिए किऊल रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन में चढ़ते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.