Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीसराय क्यूल स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर वृद्ध घायल सदर अस्पताल में उपचार जारी लखीसराय। जिले के किऊल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल वृद्ध को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल, लाया गया, जहां चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। घायल की पहचान बड़हिया थाना क्षेत्र के इंदुपुर गांव निवासी स्व. मिश्री राम के पुत्र जगदीश राम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जगदीश राम लखीसराय शहर में खरीदारी करने के बाद अपने घर बड़हिया लौटने के लिए किऊल रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन में चढ़ते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
Atmanand Singh
लखीसराय क्यूल स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर वृद्ध घायल सदर अस्पताल में उपचार जारी लखीसराय। जिले के किऊल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल वृद्ध को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल, लाया गया, जहां चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। घायल की पहचान बड़हिया थाना क्षेत्र के इंदुपुर गांव निवासी स्व. मिश्री राम के पुत्र जगदीश राम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जगदीश राम लखीसराय शहर में खरीदारी करने के बाद अपने घर बड़हिया लौटने के लिए किऊल रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन में चढ़ते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
More news from बिहार and nearby areas
- बेगूसराय कारगिल चौक के बगल में कर्मचारी भवन में एक दिवसीय कबीर सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित की गई जिम दूर दराज से आए कबीर को सम्मानित की गई.3
- खैरा में स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यशाला, सुरक्षित निवेश और साइबर ठगी से बचाव की दी गई जानकारी सेबी और दलित विकास सेवा संस्थान की संयुक्त पहल, ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता और निवेश के प्रति किया गया जागरूक। जमुई जिले के खैरा प्रखंड की अरुणमाबांक पंचायत में SEBI (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) और दलित विकास सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत अरुणमाबांक, मैनीजोर और एकतरवा गांवों में ग्रामीणों को सुरक्षित निवेश, वित्तीय साक्षरता और साइबर ठगी से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर संस्थान की संस्थापक कुमारी नीतु सिन्हा, सचिव शरण कुमार सिन्हा, संस्थान सदस्य रत्न प्रिया सिन्हा तथा SEBI के प्रशिक्षक मोहम्मद तैय्यब मौजूद रहे। कार्यशाला में बताया गया कि किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी विश्वसनीयता, जोखिम और संभावित लाभ की पूरी जानकारी लेना आवश्यक है। साथ ही ग्रामीणों को शेयर बाजार की बुनियादी जानकारी, नियमित बचत की आदत और सुरक्षित वित्तीय प्रबंधन के बारे में भी जागरूक किया गया। इसके अलावा, बढ़ते डिजिटल और साइबर फ्रॉड, फर्जी निवेश योजनाओं और ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए गए। लोगों को यह भी जानकारी दी गई कि वित्तीय धोखाधड़ी होने पर वे राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन तथा SEBI के ऑनलाइन शिकायत निवारण पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को सुरक्षित निवेश के प्रति जागरूक बनाना है। जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए हमारे चैनल को Subscribe, वीडियो को Like, Share और Comment करें।1
- अरियरी पैक्स चुनाव: नवनिर्वाचित अध्यक्ष यदुनंदन प्रसाद का स्वागत, राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने दी बधाई शेखपुरा। अरियरी प्रखंड डीहा पंचायत के पैक्स चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष यदुनंदन प्रसाद की जीत के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लगभग 200 से अधिक मतों से शानदार जीत दर्ज करने के बाद समर्थकों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उत्साहपूर्वक स्वागत किया। चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और जीत की खुशी मनाई। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवनंदन प्रसाद एवं पार्टी नेता फज़ल ईमान ने नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। दोनों नेताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, मेहनत और विकास की भावना की जीत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदुनंदन प्रसाद अपने कार्यकाल में किसानों, पैक्स सदस्यों तथा ग्रामीणों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ग्रामीणों ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पैक्स के माध्यम से किसानों को बेहतर सुविधाएं, पारदर्शी व्यवस्था और समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है। जीत के बाद क्षेत्र में समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेताओं ने कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ अभिनंदन प्रसाद को जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस विश्वास पर खरा उतरेंगे और पैक्स को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे।1
- BJP के लोगों पर 1500 रुपया पर वोटर बाँटने का आरोप वाकिपुर ब्रेकिंग न्यूज BJP वालों ने पैसा बांटकर जीतना चाहा1
- *छात्रों और सरकार की बीच हुए समझौता को लागू करे मोदी सरकार- बाबू साहब सिंह* *पुलसि की गोली या लाठी से घायल सभी आंदोलनकरियो को मुआवजा दे सरकार-शम्भू शरण*1
- संसद के बाहर राम मंदिर चोरी के मामले में विपक्ष के संसद में प्रदर्शन कर कर देश को जागरूक किया. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने संसद के बाहर बैठकर राम मंदिर में कैसे चोरी हुआ यह पूरी दुनिया को दिखा रहे थे. बेगूसराय में कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 12 साल में देश को बर्बाद करके रख दिया...1
- शेखपुरा स्थापना दिवस पर अमर ज्योति पब्लिक स्कूल की रही शानदार भागीदारी शेखपुरा। शेखपुरा जिले के 32वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित प्रभात फेरी एवं जागरूकता कार्यक्रम में अमर ज्योति पब्लिक स्कूल की भागीदारी आकर्षण का केंद्र रही। विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने ढोल-बाजे के साथ उत्साहपूर्वक प्रभात फेरी में हिस्सा लिया और जिले के स्थापना दिवस समारोह की गरिमा बढ़ाई। विद्यालय के निदेशक सियाराम सिंह के नेतृत्व में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों का दल कार्यक्रम में शामिल हुआ। इस दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों, सरकारी विभागों एवं सामाजिक संगठनों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रभात फेरी में जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भाग लिया और जिले के विकास एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया। अमर ज्योति पब्लिक स्कूल पिछले लगभग 20 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। विद्यालय ने शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेलकूद एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई अवसरों पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि छात्रों का सर्वांगीण विकास ही उनका मुख्य उद्देश्य है। स्थापना दिवस जैसे आयोजनों में भागीदारी से विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, अनुशासन और अपने जिले के प्रति गर्व की भावना विकसित होती है।1
- ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र अब एक वर्ष तक रहेगा मान्य, छात्रों के लिए छात्रावास की भी तैयारी : राजकुमार सिंह मुंगेर। उच्च जातियों के लिए आयोग (सवर्ण आयोग) के सदस्य राजकुमार सिंह ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) का प्रमाण पत्र अब निर्गत होने की तिथि से पूरे एक वर्ष तक मान्य रहेगा। इससे अभ्यर्थियों को बार-बार प्रमाण पत्र बनवाने की परेशानी से राहत मिलेगी और विभिन्न भर्ती एवं शैक्षणिक प्रक्रियाओं में सुविधा होगी। शुक्रवार को मुंगेर पहुंचे राजकुमार सिंह ने सबसे पहले एक नंबर ट्रैफिक चौक स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जिला अतिथि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने सरकार की ओर से ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में संपन्न 19,800 से अधिक सिपाही भर्ती में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 1,983 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। वहीं संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में भी ईडब्ल्यूएस वर्ग के 26 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सर्वेक्षण के अनुसार सवर्ण समाज के करीब 52 प्रतिशत लोग ईडब्ल्यूएस के दायरे में आते हैं। राजकुमार सिंह ने कहा कि आयोग का प्रयास है कि अन्य आरक्षण प्राप्त वर्गों की तरह ईडब्ल्यूएस श्रेणी के विद्यार्थियों को भी शिक्षा, छात्रावास और अन्य सरकारी सुविधाओं का समान लाभ मिले। उन्होंने बताया कि ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों के लिए प्रमंडल स्तर पर छात्रावास निर्माण तथा बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आयोग आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण परिवारों के बच्चों को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रेस वार्ता के दौरान आयोग की विभिन्न योजनाओं और सरकार की पहलों की भी जानकारी दी गई। ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र अब एक वर्ष तक रहेगा मान्य, छात्रों के लिए छात्रावास की भी तैयारी : राजकुमार सिंह मुंगेर। उच्च जातियों के लिए आयोग (सवर्ण आयोग) के सदस्य राजकुमार सिंह ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) का प्रमाण पत्र अब निर्गत होने की तिथि से पूरे एक वर्ष तक मान्य रहेगा। इससे अभ्यर्थियों को बार-बार प्रमाण पत्र बनवाने की परेशानी से राहत मिलेगी और विभिन्न भर्ती एवं शैक्षणिक प्रक्रियाओं में सुविधा होगी। शुक्रवार को मुंगेर पहुंचे राजकुमार सिंह ने सबसे पहले एक नंबर ट्रैफिक चौक स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जिला अतिथि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने सरकार की ओर से ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में संपन्न 19,800 से अधिक सिपाही भर्ती में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 1,983 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। वहीं संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में भी ईडब्ल्यूएस वर्ग के 26 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सर्वेक्षण के अनुसार सवर्ण समाज के करीब 52 प्रतिशत लोग ईडब्ल्यूएस के दायरे में आते हैं। राजकुमार सिंह ने कहा कि आयोग का प्रयास है कि अन्य आरक्षण प्राप्त वर्गों की तरह ईडब्ल्यूएस श्रेणी के विद्यार्थियों को भी शिक्षा, छात्रावास और अन्य सरकारी सुविधाओं का समान लाभ मिले। उन्होंने बताया कि ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों के लिए प्रमंडल स्तर पर छात्रावास निर्माण तथा बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आयोग आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण परिवारों के बच्चों को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रेस वार्ता के दौरान आयोग की विभिन्न योजनाओं और सरकार की पहलों की भी जानकारी दी गई।1
- जमुई में Dial-112 पुलिसकर्मी पर फूटा लोगों का गुस्सा, घेरकर की गाली-गलौज1