Shuru
Apke Nagar Ki App…
Nanuram Jangid
More news from राजस्थान and nearby areas
- नागौर,,सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा सोमवार को जैन समाज के 24वें तीर्थंकर महावीर भगवान की जन्म जयंती एवं समवसरण की रथयात्रा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिसमें समाज के सभी लोगों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। यह जानकारी समाज के रमेश चन्द्र जैन ने दी। उन्होंने बताया कि आज दोपहर 2 बजे श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान को रथ में विराजमान करने का सौभाग्य सागरमल सुरेन्द्र कुमार पहाडिय़ा एवं रथ का सारथी बनने का सौभाग्य सोहनलाल, गजराज बाकलीवाल परिवार को मिला एवं खंजाची बनने का सौभाग्य सुनील कुमार बडज़ात्या परिवार को एवं भगवान की जंवर ढोने का सौभाग्य बालचन्द नरेश कुमार, सोहनलाल, गजराज हुलास बाकलीवाल परिवार को मिला। इसके बाद श्रीआदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से समवसरण की रथयात्रा को प्रशिक्षु आईपीएस एवं नागौर वृत्ताधिकारी जतिन जैन ने हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया जो लंबी गली से तेरापंथी दिगम्बर जैन मंदिर, मच्छियों के चौक, काठडिय़ों का चौक होते हुए भण्डारियों की गली स्थित बीसपंथी दिगम्बर जैन मंदिर होते हुए तिगरी बाजार, सर्राफा बाजार, काजियों का चौक होते हुए वापस श्रीआदिनाथ दिगम्बर मंदिर पहुंचा। भगवान की समवसरण की रथ का जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया एवं आरती की गई। रथ के आगे बैण्डबाजो वाले भजन गाते हुए चल रहे थे उनके पीछे समाज के लोग भी हजूरिए एवं भजन गाते हुए चल रहे थे। भगवान के रथ के पीछे महिलाएं भजन गाते हुए चल रथी। इस अवसर पर समाज के जीवराज पाटनी, अंबूजा सीमेंट के संजय जैन, ओम सबलावत, महेन्द्र पहाडिय़ा, सनत कानूगो, गोपाल बडज़ात्या, अनिल बडज़ात्या, अशोक जैन, विनोद जैन, जेके जैन, राजेश शाह, नगरपालिका के पूर्व चैयरमेन अशोक मच्छी सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद थे। महावीर जयंती के अवसर पर लोगों में उत्साह था। प्रभात फेरी निकाली :- सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा प्रात: 6 बजे श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से एवं बीसपंथी दिगम्बर जैन मंदिर से महावीर जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली जो विभिन्न मौहल्लों में होते हुए वापिस मंदिर पहुंची। जिसमें समाज के महिलाएं, पुरूष एवं बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।4
- नागौर, डीडवाना कुचामन मे मीटर लगाने गया विद्युत कर्मचारी कि सड़क हादसे में मौत।1
- Post by Bhanwar Lal Beniwal2
- Post by Kailash Fulwari1
- अजमेर में चोरी की वारदातों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनता मार्केट से तेल के पिपे चोरी मामले के मुख्य आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में पुलिस तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है। क्लॉक टॉवर थाना पुलिस की जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी शाहरुख रामगंज और कोतवाली थाना क्षेत्र में भी कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने आरोपी चौरसियावास निवासी शाहरुख के कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। थाना अधिकारी भीकाराम काला के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य खुलासे होने की संभावना है। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और अन्य वारदातों की भी जांच कर रही है। अजमेर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।1
- अजमेर जिले के मंगलियावास थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रिक्च्यावास में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सुबह करीब 06:26 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत नागरिक सुरक्षा की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रेस्क्यू टीम में प्रेम सिंह रावत, महासिंह रावत (गोताखोर), गजेंद्र सिंह रावत (वाहन चालक), मास्टर ट्रेनर अन्तिमा भाटी और स्वयंसेवक नितिन कुमार शामिल रहे, जिन्होंने तेजी से कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन को अंजाम दिया। यह घटना इलाके में शोक का माहौल बना गई है।1
- Post by Rajevishnoi rawla1
- नागौर/रियाँबड़ी ,,उपखण्ड के नेशनल हाईवे-58 पर एक सड़क हादसा हो गया।ग्राम गुड्डा जगमालोता बस स्टैंड के पास मेड़ता की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अल्टो कार ने दुपहिया वाहन सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक गिरधारी लाल पुत्र उम्र 64 वर्ष निवासी थांवला (हाल निवासी मेड़ता रोड), अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक ऑल्टो कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे हादसे में उनकी छाती और पसलियों में गंभीर चोटें आईं। सड़क पर गिरते ही उन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया।हादसे के बाद दुपहिया वाहन में अचानक आग लग गई, आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। कार में सवार घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मृतक के शव को निजी वाहन से थांवला के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।4