हर घर तिरंगा अभियान का साइकिल रैली से हुआ शुभारंभ कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान का साइकिल रैली से हुआ शुभारंभ कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, बारिश भी नहीं कम कर सकी देशभक्ति का जोश सम्पूर्ण देश में 09 से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का बालाघाट जिले में रविवार 09 अगस्त को साइकिल रैली एवं तिरंगा यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। जिला मुख्यालय स्थित मुलना स्टेडियम ग्राउंड से कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के नेतृत्व में निकली इस तिरंगा यात्रा में लोगों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। रिमझिम बारिश भी देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रतिभागियों का जोश कम नहीं कर सकी। साइकिल रैली मुलना स्टेडियम से प्रारंभ होकर आम्बेडकर चौक, हनुमान चौक, मेन मार्केट, काली पुतली चौक और जयस्तंभ चौक होते हुए पुनः आम्बेडकर चौक पहुंची। इसके बाद रैली का समापन मुलना स्टेडियम में हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगा लहराता रहा और भारत माता के जयकारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा। साइकिल रैली एवं तिरंगा यात्रा में पूर्व मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन, कलेक्टर श्री कुमार सत्यम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सराफ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नितेश भार्गव, अपर कलेक्टर श्री जी.एस. धुर्वे, श्री डी.पी. बर्मन, एसडीएम श्री गोपाल सोनी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर, नगर पालिका के पार्षदगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाओं, विद्यार्थी, खेल संगठनों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश तिरंगा यात्रा के माध्यम से जिलेवासियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने नागरिकों से अपील की कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के दौरान अपने घरों पर तिरंगा ध्वज अवश्य फहराएं और देश के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को मजबूत करें। रैली के दौरान बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह देखते ही बना। हाथों में तिरंगा लेकर साइकिल से निकले अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और युवा इस अभियान के प्रति जन-जागरूकता का संदेश देते नजर आए। जिले में 09 से 17 अगस्त तक चलने वाले ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आमजन को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

- हर घर तिरंगा अभियान का बाइक रैली से हुआ शुभारंभ, SDM के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति का दिखा जोश1
- *विश्व आदिवासी दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया* आज 9 अगस्त को पूरे जिले स्तर ब्लॉक स्तर पर विश्व आदिवासी दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।2
- Seoni News: तेज रफ्तार बाइक सांड से टकराई, युवक गंभीर घायल—112 ने पहुंचाया अस्पताल1
- लोकेशन – कलारबांकी, (बंडोल)/सिवनी नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी कलारबांकी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी दिवस 10 हजार से अधिक लोगों ने निकाली भव्य रैली, जल-जंगल-जमीन की रक्षा का लिया संकल्प.... लोकेशन – कलारबांकी, (बंडोल)/सिवनी नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी कलारबांकी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी दिवस 10 हजार से अधिक लोगों ने निकाली भव्य रैली, जल-जंगल-जमीन की रक्षा का लिया संकल्प अवैध शराब पर रोक लगाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उठी मांग सिवनी/- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी बहुल ग्राम कलारबांकी में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता ने आयोजन को भव्य रूप प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बड़ा देव पेन ठाना में पारंपरिक विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात आदिवासी समाज द्वारा विशाल एवं भव्य रैली निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा, संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का संदेश देती रैली में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली ने पूरे क्षेत्र में आदिवासी संस्कृति और एकता की मजबूत झलक प्रस्तुत की। आयोजन के दौरान समाजजनों ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए एकजुट होकर संकल्प लिया। वक्ताओं ने आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं, अधिकारों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं ग्रामीणों ने क्षेत्र में गांव-गांव बिक रही कथित अवैध शराब को लेकर चिंता जताई। समाजजनों ने प्रशासन एवं सरकार से अवैध शराब की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने तथा इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब से सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है, इसलिए इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है। भव्य रैली के समापन के पश्चात श्रद्धालुओं एवं समाजजनों के लिए वृहद भंडारे का आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम में आदिवासी समाज की एकजुटता, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक चेतना का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला।4
- योग-संगीत शिक्षकों की नियुक्ति पर सवाल, डेढ़ महिने के बाद भी प्रक्रिया अधर में लटके है।1
- हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, अधिकार रैली में उमड़ा समाज ढोल-नगाड़ों के साथ निकली अधिकार रैली, चौक-चौराहों पर हुआ सामूहिक नृत्य1
- Seoni News: कलारबाकी में आदिवासी एकता का शक्ति प्रदर्शन, 10 हजार से अधिक लोगों ने निकाली भव्य रैली1
- गुडरु घाट में गाय को काटने से ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया गाय का सिर वारासिवनी। । तिरोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम गुडरुघाट से एक बेहद संवेदनशील और आक्रोश भरी खबर सामने आ रही है। जहां एक जीवित गाय को काटे जाने की घटना के बाद पूरे गांव में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि इस अमानवीय कृत्य को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके से गाय का कटा हुआ सिर भी बरामद किया है, जिसे जांच के लिए जप्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और ग्रामीणों को शांत कराने की लगातार कोशिश कर रही है। स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन पुलिस प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।1