जहानाबाद : भाकपा माले–इंकलाबी नौजवान सभा का प्रतिवाद मार्च, जितेंद्र पासवान सहित साथियों की सजा वापसी और बिना शर्त रिहाई की मांग तेज । जहानाबाद जिला मुख्यालय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) और इंकलाबी नौजवान सभा के संयुक्त बैनर तले सोमवार को प्रतिवाद मार्च निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और जितेंद्र पासवान सहित अन्य साथियों की सजा वापस लेने तथा बिना शर्त रिहाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जनआवाज को दबाने के लिए फर्जी मुकदमों का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज किया जाएगा। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

- जहानाबाद जिला मुख्यालय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) और इंकलाबी नौजवान सभा के संयुक्त बैनर तले सोमवार को प्रतिवाद मार्च निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और जितेंद्र पासवान सहित अन्य साथियों की सजा वापस लेने तथा बिना शर्त रिहाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जनआवाज को दबाने के लिए फर्जी मुकदमों का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज किया जाएगा। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।1
- महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा सिद्धनाथ मंदिर में विवाह महोत्सव का हुआ आयोजन रविवार की देर रात वाणावर पहाड़ स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया। मौके पर वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ भोलेनाथ का विवाह महोत्सव कराया गया। महोत्सव में मुख्य जजमान की भूमिका में गया जी जिले के नियामतपुर गांव निवासी बुजुर्ग बसंत बाबा ने निभाया। बसंत बाबा पिछले 50 वर्षों से महाशिवरात्रि महोत्सव में भोलेनाथ का विवाह महोत्सव आयोजित कराते आए हैं। वही आचार्य मुनेश्वर पांडे छोटू पांडे समेत कई आचार्य ने वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ विवाह महोत्सव को सम्पन कराया।वही महिलाओं ने पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति भी किया। इस बाबत सोमवार के दिन 2:00 बजे मंदिर के प्रबंधक भानु प्रताप गुड्डू बाबा ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर बीते रात विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया था1
- महाशिवरात्रि के दिन अरवल जिला के प्रसिद्ध मंदिर में लगा श्रद्धालु भक्तों का भीड़ #news #newsbihar #mahashivratri #mahadev #mahakal1
- पटना जिला के पालीगंज नगर पंचायत क्षेत्र के दीहपाली रोड कली मंदिर के परागण में गणेश प्रतिमा का अनावरण किया गया इस मौके पर कलश यात्रा निकाला गया1
- मिर्जापुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन। कलशयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भाग।1
- “गया जी में पारदर्शिता की लड़ाई: पत्रकार बनाम BUIDCO अफसरशाही”1
- अरवल। ड्राईवर एसोसिएशन ऑफ बिहार का जिला कार्यालय का उद्घाटन सह सभा का आयोजन1
- जहानाबाद सदर प्रखंड के कड़ौना थाना क्षेत्र के समीप सोहे गांव में संचालित भारती मिशन स्कूल का छठा वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर पूरी तरह उत्सव स्थल में तब्दील नजर आया। रंग-बिरंगी सजावट, बच्चों की चहक और अभिभावकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद बच्चों ने नृत्य, गीत, नाटक और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। हर प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही और दर्शक बच्चों के आत्मविश्वास व कला कौशल से मंत्रमुग्ध नजर आए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व सांसद डाँक्टर अरुण कुमार ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभा को निखारने में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका बेहद अहम होती है, चाहे वे सरकारी हों या निजी। उन्होंने कहा कि जिस स्तर की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां यहां देखने को मिलीं, उससे यह स्पष्ट होता है कि विद्यालय के शिक्षक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के निदेशक रवि कुमार निराला ने कहा कि स्कूल ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय का संचालन और शैक्षणिक वातावरण भविष्य में और भी सुदृढ़ बनाया जाएगा।1