logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चैत्र नवरात्रि पर रालोपा परिवार ने भंवाल माताजी को चढ़ाया छप्पन भोग, 51 मीटर लंबी चुनरी अर्पित रिया बड़ी के समीप स्थित भंवाल माता मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी परिवार द्वारा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान माता रानी को छप्पन भोग अर्पित किया गया तथा 51 मीटर लंबी विशाल चुनरी ओढ़ाई गई।

8 hrs ago
user_रमेश सिंह
रमेश सिंह
पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
8 hrs ago

चैत्र नवरात्रि पर रालोपा परिवार ने भंवाल माताजी को चढ़ाया छप्पन भोग, 51 मीटर लंबी चुनरी अर्पित रिया बड़ी के समीप स्थित भंवाल माता मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी परिवार द्वारा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान माता रानी को छप्पन भोग अर्पित किया गया तथा 51 मीटर लंबी विशाल चुनरी ओढ़ाई गई।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नागौर,,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग नागौर द्वारा विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर 100 दिवसीय विशेष टीबी मुक्त भारत अभियान की जिला स्तरीय शुरुआत राजकीय शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, दवे नगर, डेह रोड नागौर से की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मोहनलाल चौधरी रहे, जबकि अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी ने की। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मोहनलाल चौधरी ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है तथा समय पर जांच और नियमित उपचार से इस बीमारी को पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है। डॉ. जुगल किशोर सैनी ने बताया कि विभाग द्वारा जिले को टीबी मुक्त बनाने हेतु विशेष रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है और इस अभियान में आमजन की भागीदारी महत्वपूर्ण है।जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. श्रवण राव ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 मार्च से प्रारंभ यह 100 दिवसीय अभियान उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों पर विशेष फोकस के साथ संचालित किया जाएगा। इसके तहत आयुष्मान आरोग्य शिविरों में 14 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की टीबी स्क्रीनिंग के साथ ही Hb, शुगर, BP, BMI एवं एक्स-रे जांच की जाएगी तथा संदिग्ध मामलों में NAAT जांच कर निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मोबाइल एक्स-रे मशीन से संदिग्ध रोगियों की जांच की गई तथा चिन्हित मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित की गई। इस अवसर पर डॉ. विक्रम चौधरी, टीबी कार्यक्रम के डीपीएम नरेंद्र सिंह राठौड़, डॉ. मोहम्मद मुस्लिम, जिला टीबी रोग निवारण केंद्र के सुरेंद्र चौधरी, गोपाल बुगालिया, सुनील हर्ष एवं देवाशीष आचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन जिला कार्यक्रम समन्वयक हेमंत उज्ज्वल द्वारा किया गया। अभियान के प्रथम दिवस आयोजित गतिविधियों में ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के सहयोग से DAC रोहिताश कुमार, एक्स-रे कोऑर्डिनेटर देव किशन एवं DPC ज़ीशान मिर्ज़ा ने शिविर संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं दूसरी ओर अजमेर से राज्य एसटीएस प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने किया निरीक्षण कार्यक्रम के पश्चात राज्य स्तरीय प्रभारी डॉ. इंद्रजीत सिंह ने जिला टीबी सेल एवं शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, दवे नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ तथा आशा सहयोगिनियों की बैठक लेकर अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, सर्वेक्षण, स्क्रीनिंग एवं मरीजों की नियमित मॉनिटरिंग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
    1
    नागौर,,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग नागौर द्वारा विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर 100 दिवसीय विशेष टीबी मुक्त भारत अभियान की जिला स्तरीय शुरुआत राजकीय शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, दवे नगर, डेह रोड नागौर से की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मोहनलाल चौधरी रहे, जबकि अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी ने की। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मोहनलाल चौधरी ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है तथा समय पर जांच और नियमित उपचार से इस बीमारी को पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है। डॉ. जुगल किशोर सैनी ने बताया कि विभाग द्वारा जिले को टीबी मुक्त बनाने हेतु विशेष रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है और इस अभियान में आमजन की भागीदारी महत्वपूर्ण है।जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. श्रवण राव ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 मार्च से प्रारंभ यह 100 दिवसीय अभियान उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों पर विशेष फोकस के साथ संचालित किया जाएगा। इसके तहत आयुष्मान आरोग्य शिविरों में 14 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की टीबी स्क्रीनिंग के साथ ही Hb, शुगर, BP, BMI एवं एक्स-रे जांच की जाएगी तथा संदिग्ध मामलों में NAAT जांच कर निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान मोबाइल एक्स-रे मशीन से संदिग्ध रोगियों की जांच की गई तथा चिन्हित मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित की गई।
इस अवसर पर डॉ. विक्रम चौधरी, टीबी कार्यक्रम के डीपीएम नरेंद्र सिंह राठौड़, डॉ. मोहम्मद मुस्लिम, जिला टीबी रोग निवारण केंद्र के सुरेंद्र चौधरी, गोपाल बुगालिया, सुनील हर्ष एवं देवाशीष आचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन जिला कार्यक्रम समन्वयक हेमंत उज्ज्वल द्वारा किया गया।
अभियान के प्रथम दिवस आयोजित गतिविधियों में ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के सहयोग से DAC रोहिताश कुमार, एक्स-रे कोऑर्डिनेटर देव किशन एवं DPC ज़ीशान मिर्ज़ा ने शिविर संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वहीं दूसरी ओर  अजमेर से राज्य एसटीएस प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने किया निरीक्षण कार्यक्रम के पश्चात राज्य स्तरीय प्रभारी डॉ. इंद्रजीत सिंह ने जिला टीबी सेल एवं शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, दवे नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ तथा आशा सहयोगिनियों की बैठक लेकर अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, सर्वेक्षण, स्क्रीनिंग एवं मरीजों की नियमित मॉनिटरिंग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • अजमेर बस स्टैंड पर चोरी की एक वारदात सामने आई है, जहां बस में रखा एक बैग अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। जानकारी के अनुसार पीसांगन तहसील कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ सहायक राहुल अजमेर बस स्टैंड से बस में सफर कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपना बैग सीट पर रखकर नीचे चाय-नाश्ता करने के लिए उतर गए। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो उनका बैग गायब मिला। बैग में लैपटॉप और महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। घटना के बाद पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। मामले की जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना के एएसआई गजेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और चोरों की तलाश की जा रही है। अजमेर बस स्टैंड पर हुई इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    अजमेर बस स्टैंड पर चोरी की एक वारदात सामने आई है, जहां बस में रखा एक बैग अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। जानकारी के अनुसार पीसांगन तहसील कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ सहायक राहुल अजमेर बस स्टैंड से बस में सफर कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपना बैग सीट पर रखकर नीचे चाय-नाश्ता करने के लिए उतर गए।
कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो उनका बैग गायब मिला। बैग में लैपटॉप और महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। घटना के बाद पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
मामले की जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना के एएसआई गजेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और चोरों की तलाश की जा रही है।
अजमेर बस स्टैंड पर हुई इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_News Daily Hindi
    News Daily Hindi
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • अजमेर में NSUI छात्र नेता अंकित घारू को क्लॉक टावर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार उन्हें सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के बाहर से हिरासत में लिया गया।बताया जा रहा है कि अंकित घारू किसी मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री प्रेमचन्द बेरवा को ज्ञापन देने पहुंचे थे। इसी दौरान क्लॉक टावर थाना अधिकारी बीकाराम काला मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करते हुए उन्हें पुलिस जीप में बैठाकर थाने भिजवा दिया।घटना के बाद मौके पर मौजूद छात्रों में हड़कंप मच गया।कांग्रेस के कार्यकर्ता क्लॉक टावर थाने पर बैठे धरने पर,
    1
    अजमेर में NSUI छात्र नेता अंकित घारू को क्लॉक टावर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार उन्हें सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के बाहर से हिरासत में लिया गया।बताया जा रहा है कि अंकित घारू किसी मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री प्रेमचन्द बेरवा को ज्ञापन देने पहुंचे थे। इसी दौरान क्लॉक टावर थाना अधिकारी बीकाराम काला मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करते हुए उन्हें पुलिस जीप में बैठाकर थाने भिजवा दिया।घटना के बाद मौके पर मौजूद छात्रों में हड़कंप मच गया।कांग्रेस के कार्यकर्ता क्लॉक टावर थाने पर बैठे धरने पर,
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) प्रदेश स्तरीय बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर मंथन, सरकार को भेजा जाएगा मांग पत्र राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक गणगौर होटल जयपुर में आयोजित की गई। इसमें संगठन की मजबूती के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाने एवं भविष्य की रणनीति पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष शेर सिंह चौहान ने की। ‌ प्रदेश महामंत्री गोपाल मीणा व प्रदेश प्रवक्ता नारायण सिंह सिसोदिया ने बताया कि बैठक में सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होने वाले नवीन शैक्षिक सत्र से प्रत्येक स्तर पर व्यापक का सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़कर संगठन को सशक्त एवं मजबूत बनाया जाएगा। के साथ ही बैठक में शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं पर मंथन किया गया। प्रदेश संघर्ष समिति संयोजक जनवरी लाल प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून के स्थान पर पूर्व की भांति 1 जुलाई से विद्यालय खोलने, जर्जर विद्यालय भवनों स्थान पर नए भवन बनवाना, मरम्मत योग्य भवनों की मरम्मत करवाना, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के पारदर्शी स्थानांतरण शुरू करने, वर्ष से अधिक समय से लंबित तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति करने, अधिशेष शिक्षकों एवं शारीरिक शिक्षकों का समायोजन करने, पदौन्नत प्रधानाचार्य एवं उप प्रधानाचार्य का शीघ्र पदस्थापन करना, सभी विद्यालय को कंपोजिट ग्रांट सहित सभी प्रकार की ग्रांट समय पर उपलब्ध कराना आदि मांगों का समाधान को लेकर एक मांग पत्र तैयार कर राज्य सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया। ब्यावर जिले से प्रदेश उपाध्यक्ष हुकमीचंद मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री लिखमाराम, प्रदेश प्रसार प्रचार मंत्री जग्गा राम मीणा, जिला सभा अध्यक्ष बदा राम अणकिया ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
    1
    रायपुर (ब्यावर)
प्रदेश स्तरीय बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर मंथन, सरकार को भेजा जाएगा मांग पत्र
राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक गणगौर होटल जयपुर में आयोजित की गई। इसमें संगठन की मजबूती के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाने एवं भविष्य की रणनीति पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष शेर सिंह चौहान ने की। ‌ प्रदेश महामंत्री गोपाल मीणा व प्रदेश प्रवक्ता नारायण सिंह सिसोदिया ने बताया कि बैठक में सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होने वाले नवीन शैक्षिक सत्र से प्रत्येक स्तर पर व्यापक का सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़कर संगठन को सशक्त एवं मजबूत बनाया जाएगा। के साथ ही बैठक में शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं पर मंथन किया गया। प्रदेश संघर्ष समिति संयोजक जनवरी लाल प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून के स्थान पर पूर्व की भांति 1 जुलाई से विद्यालय खोलने, जर्जर विद्यालय भवनों स्थान पर नए भवन बनवाना, मरम्मत योग्य भवनों की मरम्मत करवाना, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के पारदर्शी स्थानांतरण शुरू करने, वर्ष से अधिक समय से लंबित तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति करने, अधिशेष शिक्षकों एवं शारीरिक शिक्षकों का समायोजन करने, पदौन्नत प्रधानाचार्य एवं उप प्रधानाचार्य का शीघ्र पदस्थापन करना, सभी विद्यालय को कंपोजिट ग्रांट सहित सभी प्रकार की ग्रांट समय पर उपलब्ध कराना आदि मांगों का समाधान को लेकर एक मांग पत्र तैयार कर राज्य सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया। ब्यावर जिले से प्रदेश उपाध्यक्ष हुकमीचंद मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री लिखमाराम, प्रदेश प्रसार प्रचार मंत्री जग्गा राम मीणा, जिला सभा अध्यक्ष बदा राम अणकिया ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Sheetal prajapat
    1
    Post by Sheetal prajapat
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Rajasthani Jaisalmer ka mausam 23 March 2026
    1
    Rajasthani Jaisalmer ka mausam 23 March 2026
    user_Rajkumar maravi राजकुमार अहिरव
    Rajkumar maravi राजकुमार अहिरव
    Graphic designer अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • यह वीडियो हर देशवासी को जरूर देखना चाहिए यह वीडियो हर देशवासी को जरूर देखना चाहिए यह वीडियो हर देशवासी को जरूर देखना चाहिए यह वीडियो हर देशवासी को जरूर देखना चाहिए यह वीडियो हर देशवासी को जरूर देखना चाहिए
    1
    यह वीडियो हर देशवासी को जरूर देखना चाहिए   यह वीडियो हर देशवासी को जरूर देखना चाहिए   यह वीडियो हर देशवासी को जरूर देखना चाहिए  यह वीडियो हर देशवासी को जरूर देखना चाहिए यह वीडियो हर देशवासी को जरूर देखना चाहिए
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • नागौर/ डेगाना रोशन मीना नागौर पुलिस अधीक्षक के द्वारा ऑपरेशन संकल्प-नशामुक्त नागौर के तहत नागौर पुलिस की नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ लगातार कार्यवाही जारी। लगभग 01 करोड़ रूपये कीमतन 979.02 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए (शिंथेटिक ड्रग्स) बरामद। एक आरोपी श्रवणराम गिरफ्तार। आरोपी के चैखा की ढाणी (खुडी कलां) स्थित उसके रहवासी मकान में से उक्त अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए जब्त कर, आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी बहुत चालाक प्रवृति का है, उसने उक्त एमडीएमए को मिर्ची की थैली में डालकर अपने रहवासी मकान मे छुपा रखा था। थाना डेगाना पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम नागौर की रही शानदार कार्यवाही।
    1
    नागौर/ डेगाना रोशन मीना नागौर पुलिस अधीक्षक  के द्वारा ऑपरेशन संकल्प-नशामुक्त नागौर के तहत नागौर पुलिस की नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ लगातार कार्यवाही जारी।
लगभग 01 करोड़ रूपये कीमतन 979.02 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए (शिंथेटिक ड्रग्स) बरामद।
एक आरोपी श्रवणराम गिरफ्तार।
आरोपी के चैखा की ढाणी (खुडी कलां) स्थित उसके रहवासी मकान में से उक्त अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए जब्त कर, आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी बहुत चालाक प्रवृति का है, उसने उक्त एमडीएमए को मिर्ची की थैली में डालकर अपने रहवासी मकान मे छुपा रखा था।
थाना डेगाना पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम नागौर की रही शानदार कार्यवाही।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड की तरफ से जारी किए गए परिणाम के मुताबिक इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। राजस्थान दसवीं बोर्ड का रिजल्ट मंगलवार को दोपहर 1 बजे जारी कर दिया गया। प्रदेश सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने अजमेर पहुंच कर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दफ्तर से रिजल्ट की घोषणा की। इसके साथ ही प्रदेश के 10 लाख 68 हजार 109 छात्रों का लंबे समय से चल रहा इंतजार समाप्त हो गया। बोर्ड की तरफ से जारी किए परिणाम के मुताबिक इस बार के भी रिजल्ट में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा है। 10,66,561 छात्र-छात्राओं ने कराया था पंजीकरण राजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा का परिणाम 94.23 रहा है। वहीं, छात्राओं का 94.20 फीसदी रहा। छात्रों का 93.63 फीसदी रिजल्ट रहा। बोर्ड द्वारा जारी किए गए डाटा के मुताबिक इस बार 10वीं के परीक्षा के लिए कुल 10,66,561 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ था। इनमें से 10,49,068 ने परीक्षा दिया। लड़कों पर लड़कियां भारी इस वर्ष कुल परिणाम 94.23 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल के 93.06 प्रतिशत की तुलना में 1.17 प्रतिशत अधिक है। परिणामों में लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.90 रहा, जबकि लड़कों का परिणाम 93.63 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस बार का रिजल्ट कई मायनों में ऐतिहासिक रहा है। पहली बार 10वीं का परिणाम 12वीं से पहले जारी किया गया है। साथ ही, बोर्ड के इतिहास में यह पहला मौका है जब मार्च महीने में ही रिजल्ट घोषित किया गया है। गौरतलब है कि इस साल 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर फरवरी के अंत तक आयोजित की गई थीं।
    1
    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड की तरफ से जारी किए गए परिणाम के मुताबिक इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है।
राजस्थान दसवीं बोर्ड का रिजल्ट मंगलवार को दोपहर 1 बजे जारी कर दिया गया। प्रदेश सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने अजमेर पहुंच कर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दफ्तर से रिजल्ट की घोषणा की। इसके साथ ही प्रदेश के 10 लाख 68 हजार 109 छात्रों का लंबे समय से चल रहा इंतजार समाप्त हो गया। बोर्ड की तरफ से जारी किए परिणाम के मुताबिक इस बार के भी रिजल्ट में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा है।
10,66,561 छात्र-छात्राओं ने कराया था पंजीकरण
राजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा का परिणाम 94.23 रहा है। वहीं, छात्राओं का 94.20 फीसदी रहा। छात्रों का 93.63 फीसदी रिजल्ट रहा। बोर्ड द्वारा जारी किए गए डाटा के मुताबिक इस बार 10वीं के परीक्षा के लिए कुल 10,66,561 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ था। इनमें से 10,49,068 ने परीक्षा दिया।   
लड़कों पर लड़कियां भारी
इस वर्ष कुल परिणाम 94.23 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल के 93.06 प्रतिशत की तुलना में 1.17 प्रतिशत अधिक है। परिणामों में लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.90 रहा, जबकि लड़कों का परिणाम 93.63 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस बार का रिजल्ट कई मायनों में ऐतिहासिक रहा है। पहली बार 10वीं का परिणाम 12वीं से पहले जारी किया गया है। साथ ही, बोर्ड के इतिहास में यह पहला मौका है जब मार्च महीने में ही रिजल्ट घोषित किया गया है। गौरतलब है कि इस साल 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर फरवरी के अंत तक आयोजित की गई थीं।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.