रायपुर (ब्यावर) प्रदेश स्तरीय बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर मंथन, सरकार को भेजा जाएगा मांग पत्र राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक गणगौर होटल जयपुर में आयोजित की गई। इसमें संगठन की मजबूती के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाने एवं भविष्य की रणनीति पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष शेर सिंह चौहान ने की। प्रदेश महामंत्री गोपाल मीणा व प्रदेश प्रवक्ता नारायण सिंह सिसोदिया ने बताया कि बैठक में सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होने वाले नवीन शैक्षिक सत्र से प्रत्येक स्तर पर व्यापक का सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़कर संगठन को सशक्त एवं मजबूत बनाया जाएगा। के साथ ही बैठक में शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं पर मंथन किया गया। प्रदेश संघर्ष समिति संयोजक जनवरी लाल प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून के स्थान पर पूर्व की भांति 1 जुलाई से विद्यालय खोलने, जर्जर विद्यालय भवनों स्थान पर नए भवन बनवाना, मरम्मत योग्य भवनों की मरम्मत करवाना, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के पारदर्शी स्थानांतरण शुरू करने, वर्ष से अधिक समय से लंबित तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति करने, अधिशेष शिक्षकों एवं शारीरिक शिक्षकों का समायोजन करने, पदौन्नत प्रधानाचार्य एवं उप प्रधानाचार्य का शीघ्र पदस्थापन करना, सभी विद्यालय को कंपोजिट ग्रांट सहित सभी प्रकार की ग्रांट समय पर उपलब्ध कराना आदि मांगों का समाधान को लेकर एक मांग पत्र तैयार कर राज्य सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया। ब्यावर जिले से प्रदेश उपाध्यक्ष हुकमीचंद मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री लिखमाराम, प्रदेश प्रसार प्रचार मंत्री जग्गा राम मीणा, जिला सभा अध्यक्ष बदा राम अणकिया ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

- Post by Sheetal prajapat1
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1
- Post by Kailash Fulwari1
- पाली,मनीष राठौड़। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी पाली के निर्देशानुसार आगामी निकाय चुनावों की तैयारी, संगठनात्मक मजबूती और वार्ड इकाइयों के गठन को लेकर पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई ने की। वार्ड स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने की रणनीति बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा ने कहा कि वार्ड स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने के लिए वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर प्रत्येक वार्ड में अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे और उसके पश्चात 21 सदस्यों की वार्ड कार्यकारिणी बनाई जाएगी। निम्बाड़ा ने जोर देते हुए कहा, "आगामी निकाय चुनावों में मंडल अध्यक्ष व वार्ड इकाइयों की भूमिका सबसे प्रभावी होगी और कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान रखना ही मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।" जमीनी स्तर पर सक्रियता का आह्वान पाली विधायक भीमराज भाटी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वार्ड स्तर पर एकजुटता और सक्रियता के साथ कार्य करने की अपील की। पूर्व जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़ व प्रदेश प्रतिनिधि महावीर सिंह सुकरलाई ने बूथ स्तर पर मजबूती लाकर आगामी निकाय चुनावों में जीत का संकल्प दोहराया। बैठक में उपस्थित प्रमुख कांग्रेसजन इस अवसर पर महिला कांग्रेस नेता नीलम बिड़ला, पंचायतीराज संस्था जिलाध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल, जोगाराम सोलंकी, भंवर राव, मेहबूब टी, जीवराज बोराणा, प्रकाश सांखला, सीताराम टांक, गोविंद बंजारा, जावेद सिरोहा, अशोक कुलदीप, मांगूसिंह दुदावत, रफीक गौरी, दिलीप ओड, महावीर कटारिया, गोरधन प्रजापत, भैराराम गुर्जर, ताराचन्द चन्दनानी, शकील अहमद नागोरी, रघुनाथसिंह मंडली, राजू सोलंकी, अजीज लीडर, चेलाराम रारबड़ा, जयेश मेवाड़ा, आमीन अली रंगरेज, दिनेश दवे, असगर कुरैशी, सुनील रामावत, निर्मल तेजी, शहजाद शेख, ताराचंद टाक, फकीर मोहम्मद सिंधी, रज्जाक भाई चढ़वा, कृष्णा सांसी, लक्ष्मण कच्छवाह, जुगराज चौहान, गोविंद मेवाड़ा, हारून मलिक, मुकेश देवासी, रमेश चौधरी, बाबू भाई मोयल, आबिद भाई चढ़वा, बाबू भाई कीर, इंसाफ सोलंकी, इंसाफ मोयल, रतन चंदेल, रिजवान चढ़वा, फारूक रंगीला, संजय परमार, रमजान सामरिया, मोहम्मद सत्तार पठान, भूमिचंद प्रजापत, मांगीलाल सोलंकी, रामचंद्र बुनकर, मोहम्मद अजीज, मकसूद अली, वसीम खां मानपुरा, अनवरअली, लियाकत अली, शरीफ खिलजी, इमरान खान, मोहम्मद रफीक, पीरु खा, ओटाराम चौधरी, रमेश तुंगारिया, निसार, पंकज आदिवाल, नजीर सिंधी, सुरबाला काला, रोशन सिंह सोलंकी, रमेश गर्ग, मोहसिन जोया, मोहसिन भाटी, राजेश पंवार, कैलाश सेन, भवर लाल मकवाना, हुक्मीचंद प्रजापति, रामलाल रेगर, अनिल सिंह राजपुरोहित, अनवर बा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन मदनसिंह जागरवाल ने किया एवं पाली शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताया।4
- अज्ञात कारणों के चलते 13 वर्षीय बालिका ने फंदा लगा की आत्महत्या बांगड़ हॉस्पिटल में जांच के बाद डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया, आत्महत्या के कारणों को लेकर पुलिस कर रही जांच, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल1
- अजमेर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गोदाम से चोरी की वारदात में नौकर ही आरोपी निकला। अलवर गेट थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोदाम में काम करने वाला नौकर ही इस चोरी में शामिल हो सकता है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी की भूमिका को लेकर सबूत जुटाए जा रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर भरोसे के रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा।1
- Post by Sheetal prajapat2
- Post by Kailash Fulwari1
- अजमेर बस स्टैंड पर चोरी की एक वारदात सामने आई है, जहां बस में रखा एक बैग अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। जानकारी के अनुसार पीसांगन तहसील कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ सहायक राहुल अजमेर बस स्टैंड से बस में सफर कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपना बैग सीट पर रखकर नीचे चाय-नाश्ता करने के लिए उतर गए। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो उनका बैग गायब मिला। बैग में लैपटॉप और महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। घटना के बाद पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। मामले की जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना के एएसआई गजेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और चोरों की तलाश की जा रही है। अजमेर बस स्टैंड पर हुई इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।1