Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज चाकसू विधानसभा के माधोराजपुरा तहसील की बाग वाली ढाणी में एक बेहद निंदनीय घटना घटी। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी जब एक 108 वर्षीय बुजुर्ग से मिलने पहुंचे, उस दौरान बिजली विभाग द्वारा जानबूझकर उस क्षेत्र में बिजली की कटौती की गई। जब स्थानीय सरपंच ने लाइनमैन और JEN को फोन कर पूर्व मुख्यमंत्री के आने की जानकारी दी, तो उन्होंने गहलोत जी के प्रति अत्यंत अभद्र और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। एक सरकारी कर्मचारी का ऐसा व्यवहार न केवल अनुशासनहीनता है, बल्कि लोकतंत्र की मर्यादाओं का अपमान भी है।
Jalampura AC morcha adhyaks D.
आज चाकसू विधानसभा के माधोराजपुरा तहसील की बाग वाली ढाणी में एक बेहद निंदनीय घटना घटी। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी जब एक 108 वर्षीय बुजुर्ग से मिलने पहुंचे, उस दौरान बिजली विभाग द्वारा जानबूझकर उस क्षेत्र में बिजली की कटौती की गई। जब स्थानीय सरपंच ने लाइनमैन और JEN को फोन कर पूर्व मुख्यमंत्री के आने की जानकारी दी, तो उन्होंने गहलोत जी के प्रति अत्यंत अभद्र और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। एक सरकारी कर्मचारी का ऐसा व्यवहार न केवल अनुशासनहीनता है, बल्कि लोकतंत्र की मर्यादाओं का अपमान भी है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- भीलवाड़ा। चैत्रीय नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में स्थित श्री हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नवचण्डी दुर्गा पाठ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अनुष्ठान का आयोजन आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के सानिध्य में संपन्न हो रहा है। आश्रम में प्रतिदिन प्रातःकाल मण्डल पूजन, गणपति पूजन, भगवती दुर्गा का अभिषेक तथा हवन-यज्ञ विधिवत रूप से संपन्न किए जा रहे हैं। इस दौरान पंडित सत्यनारायण शर्मा, पंडित मनमोहन शर्मा एवं पंडित वासुदेव शर्मा सहित तीन वैदिक ब्राह्मणों द्वारा श्रद्धापूर्वक दुर्गा सप्तशती पाठ किया जा रहा है, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना हुआ है। कल दिनांक 25 मार्च 2026, बुधवार को प्रातः 9:15 बजे स्वामी जी द्वारा माँ दुर्गा के एक हजार नामों का उच्चारण करते हुए काजू से सहस्त्रार्चन किया जाएगा। इस विशेष अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे और पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम महाराज ने बताया कि 26 मार्च 2026, गुरुवार को दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष्य में प्रातः 11:15 बजे विशेष जड़ी-बूटियों से युक्त दुर्गा हवन किया जाएगा। वहीं 27 मार्च 2026, शुक्रवार को प्रातः 11:15 बजे कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। स्वामी जी ने बताया कि नवरात्रि में माता का सहस्त्रार्चन अत्यंत फलदायी माना जाता है। इससे मनोकामनाओं की पूर्ति, सुख-समृद्धि की प्राप्ति, असाध्य रोगों से मुक्ति, मानसिक शांति तथा नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि सनातन धर्म में देवी उपासना का सबसे प्रमुख पर्व है, जिसमें नौ दिनों तक माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। यह पर्व नारी शक्ति, आध्यात्मिक शुद्धि, आत्मसंयम और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। आश्रम परिसर में चल रहे इन धार्मिक आयोजनों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना हुआ है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं। इस दौरान संत मायाराम, राजाराम, गोविंद राम, केशव राम, ब्रह्मचारी मिहिर, हीरालाल गुरनानी, अशोक मूंदड़ा, विनोद झूरानी, इंद्र अवतानी, रोमा नोतानी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।1
- रायपुर (ब्यावर) प्रदेश स्तरीय बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर मंथन, सरकार को भेजा जाएगा मांग पत्र राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक गणगौर होटल जयपुर में आयोजित की गई। इसमें संगठन की मजबूती के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाने एवं भविष्य की रणनीति पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष शेर सिंह चौहान ने की। प्रदेश महामंत्री गोपाल मीणा व प्रदेश प्रवक्ता नारायण सिंह सिसोदिया ने बताया कि बैठक में सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होने वाले नवीन शैक्षिक सत्र से प्रत्येक स्तर पर व्यापक का सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़कर संगठन को सशक्त एवं मजबूत बनाया जाएगा। के साथ ही बैठक में शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं पर मंथन किया गया। प्रदेश संघर्ष समिति संयोजक जनवरी लाल प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून के स्थान पर पूर्व की भांति 1 जुलाई से विद्यालय खोलने, जर्जर विद्यालय भवनों स्थान पर नए भवन बनवाना, मरम्मत योग्य भवनों की मरम्मत करवाना, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के पारदर्शी स्थानांतरण शुरू करने, वर्ष से अधिक समय से लंबित तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति करने, अधिशेष शिक्षकों एवं शारीरिक शिक्षकों का समायोजन करने, पदौन्नत प्रधानाचार्य एवं उप प्रधानाचार्य का शीघ्र पदस्थापन करना, सभी विद्यालय को कंपोजिट ग्रांट सहित सभी प्रकार की ग्रांट समय पर उपलब्ध कराना आदि मांगों का समाधान को लेकर एक मांग पत्र तैयार कर राज्य सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया। ब्यावर जिले से प्रदेश उपाध्यक्ष हुकमीचंद मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री लिखमाराम, प्रदेश प्रसार प्रचार मंत्री जग्गा राम मीणा, जिला सभा अध्यक्ष बदा राम अणकिया ने भी अपने विचार व्यक्त किये।1
- Post by Sheetal prajapat1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- “पदोन्नति नहीं तो काम नहीं”: 6 साल से अटकी फाइलों पर उबाल, 8 अगस्त को सीएम कार्यालय का घेराव सोमवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम विकास अधिकारी यानी वीडीओ संवर्ग का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। वर्षों से लंबित पदोन्नतियों, वेतन विसंगतियों और 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्राम विकास अधिकारी संघ, जिला ब्यावर के नेतृत्व में चल रहा ‘पदोन्नति नहीं तो काम नहीं’ आंदोलन अब तेज हो चुका है। संघ ने सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर अब आंदोलन को उग्र करने का फैसला लिया गया है। संघ के जिला अध्यक्ष विजय प्रकाश शर्मा ने साफ कहा है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो 8 अगस्त को जयपुर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में वीडीओ शामिल होंगे। संघ का आरोप है कि पिछले 6 वर्षों से ग्राम विकास अधिकारी से लेकर विकास अधिकारी तक पदोन्नतियां लंबित हैं। इससे कर्मचारियों का मनोबल गिर रहा है और कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं वेतन विसंगतियां भी बड़ा मुद्दा बनी हुई हैं। कर्मचारियों ने ग्रेड पे 3600, एमएसीपी का लाभ 2013 से लागू करने और 27 साल की सेवा पर तीसरी पदोन्नति देने की मांग उठाई है। इसके अलावा कैडर स्ट्रेंथन, पदोन्नति कोटा बढ़ाने और अतिरिक्त कार्यभार कम करने की भी मांग की गई है। संघ का कहना है कि अन्य विभागों द्वारा दिए जा रहे अतिरिक्त काम से मूल कार्य प्रभावित हो रहा है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो यह आंदोलन पूरे प्रदेश में उग्र रूप ले सकता है। अब सभी की नजरें 8 अगस्त पर टिकी हैं, जब जयपुर में बड़ा प्रदर्शन और सीएम कार्यालय का घेराव तय है। यह आंदोलन अब सिर्फ मांगों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कर्मचारियों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई बन चुका है।1
- ग्राम पंचायत खेमली अस्पताल के सामने यह स्थिति है स्वच्छता के नाम पर आप देख सकते हैं कितनी अच्छी सफाई है जो मरीज अस्पताल में ठीक होने आते हैं वह और अधिक बीमार हो जाते हैं इसलिए आपसे निवेदन है कि इसको संज्ञान में ले और अति शीघ्र कार्रवाई करवा वे तहसील घास पंचायत समिति घासा पंचायत खेमली1
- Post by Sheetal prajapat2
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- जैतारण शहर में श्री राम नवमी महोत्सव कि भव्य दिव्य शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण पत्र श्रीराम नवमी महोत्सव के अध्यक्ष घनश्याम पहाड़िया ने गुर्जर गोड़ समाज के अध्यक्ष मोतीलाल उपाध्याय, राजेश शर्मा ताराचंद, घेवर चन्द तिवारी ठाकरवास, रामनारायण गील, सहित समस्त गुर्जर गोड़ समाज को ऐतिहासिक एवं दिव्य भव्य शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।1