Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्री राम नवमी पर 25 मार्च बुधवार को दिव्य एवं भव्य ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। जैतारण शहर में श्री राम नवमी महोत्सव कि भव्य दिव्य शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण पत्र श्रीराम नवमी महोत्सव के अध्यक्ष घनश्याम पहाड़िया ने गुर्जर गोड़ समाज के अध्यक्ष मोतीलाल उपाध्याय, राजेश शर्मा ताराचंद, घेवर चन्द तिवारी ठाकरवास, रामनारायण गील, सहित समस्त गुर्जर गोड़ समाज को ऐतिहासिक एवं दिव्य भव्य शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
Mahesh panchariya
श्री राम नवमी पर 25 मार्च बुधवार को दिव्य एवं भव्य ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। जैतारण शहर में श्री राम नवमी महोत्सव कि भव्य दिव्य शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण पत्र श्रीराम नवमी महोत्सव के अध्यक्ष घनश्याम पहाड़िया ने गुर्जर गोड़ समाज के अध्यक्ष मोतीलाल उपाध्याय, राजेश शर्मा ताराचंद, घेवर चन्द तिवारी ठाकरवास, रामनारायण गील, सहित समस्त गुर्जर गोड़ समाज को ऐतिहासिक एवं दिव्य भव्य शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- जैतारण शहर में श्री राम नवमी महोत्सव कि भव्य दिव्य शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण पत्र श्रीराम नवमी महोत्सव के अध्यक्ष घनश्याम पहाड़िया ने गुर्जर गोड़ समाज के अध्यक्ष मोतीलाल उपाध्याय, राजेश शर्मा ताराचंद, घेवर चन्द तिवारी ठाकरवास, रामनारायण गील, सहित समस्त गुर्जर गोड़ समाज को ऐतिहासिक एवं दिव्य भव्य शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।1
- रायपुर (ब्यावर) प्रदेश स्तरीय बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर मंथन, सरकार को भेजा जाएगा मांग पत्र राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक गणगौर होटल जयपुर में आयोजित की गई। इसमें संगठन की मजबूती के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाने एवं भविष्य की रणनीति पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष शेर सिंह चौहान ने की। प्रदेश महामंत्री गोपाल मीणा व प्रदेश प्रवक्ता नारायण सिंह सिसोदिया ने बताया कि बैठक में सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होने वाले नवीन शैक्षिक सत्र से प्रत्येक स्तर पर व्यापक का सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़कर संगठन को सशक्त एवं मजबूत बनाया जाएगा। के साथ ही बैठक में शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं पर मंथन किया गया। प्रदेश संघर्ष समिति संयोजक जनवरी लाल प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून के स्थान पर पूर्व की भांति 1 जुलाई से विद्यालय खोलने, जर्जर विद्यालय भवनों स्थान पर नए भवन बनवाना, मरम्मत योग्य भवनों की मरम्मत करवाना, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के पारदर्शी स्थानांतरण शुरू करने, वर्ष से अधिक समय से लंबित तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति करने, अधिशेष शिक्षकों एवं शारीरिक शिक्षकों का समायोजन करने, पदौन्नत प्रधानाचार्य एवं उप प्रधानाचार्य का शीघ्र पदस्थापन करना, सभी विद्यालय को कंपोजिट ग्रांट सहित सभी प्रकार की ग्रांट समय पर उपलब्ध कराना आदि मांगों का समाधान को लेकर एक मांग पत्र तैयार कर राज्य सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया। ब्यावर जिले से प्रदेश उपाध्यक्ष हुकमीचंद मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री लिखमाराम, प्रदेश प्रसार प्रचार मंत्री जग्गा राम मीणा, जिला सभा अध्यक्ष बदा राम अणकिया ने भी अपने विचार व्यक्त किये।1
- “पदोन्नति नहीं तो काम नहीं”: 6 साल से अटकी फाइलों पर उबाल, 8 अगस्त को सीएम कार्यालय का घेराव सोमवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम विकास अधिकारी यानी वीडीओ संवर्ग का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। वर्षों से लंबित पदोन्नतियों, वेतन विसंगतियों और 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्राम विकास अधिकारी संघ, जिला ब्यावर के नेतृत्व में चल रहा ‘पदोन्नति नहीं तो काम नहीं’ आंदोलन अब तेज हो चुका है। संघ ने सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर अब आंदोलन को उग्र करने का फैसला लिया गया है। संघ के जिला अध्यक्ष विजय प्रकाश शर्मा ने साफ कहा है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो 8 अगस्त को जयपुर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में वीडीओ शामिल होंगे। संघ का आरोप है कि पिछले 6 वर्षों से ग्राम विकास अधिकारी से लेकर विकास अधिकारी तक पदोन्नतियां लंबित हैं। इससे कर्मचारियों का मनोबल गिर रहा है और कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं वेतन विसंगतियां भी बड़ा मुद्दा बनी हुई हैं। कर्मचारियों ने ग्रेड पे 3600, एमएसीपी का लाभ 2013 से लागू करने और 27 साल की सेवा पर तीसरी पदोन्नति देने की मांग उठाई है। इसके अलावा कैडर स्ट्रेंथन, पदोन्नति कोटा बढ़ाने और अतिरिक्त कार्यभार कम करने की भी मांग की गई है। संघ का कहना है कि अन्य विभागों द्वारा दिए जा रहे अतिरिक्त काम से मूल कार्य प्रभावित हो रहा है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो यह आंदोलन पूरे प्रदेश में उग्र रूप ले सकता है। अब सभी की नजरें 8 अगस्त पर टिकी हैं, जब जयपुर में बड़ा प्रदर्शन और सीएम कार्यालय का घेराव तय है। यह आंदोलन अब सिर्फ मांगों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कर्मचारियों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई बन चुका है।1
- *जनहित की लड़ाई में साथ देने के लिए आभार!* आज जलदाय विभाग की अव्यवस्थाओं के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शन में पधारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश ने यह साबित कर दिया है कि हम जनता के हक के लिए चुप नहीं बैठेंगे। मैं व्यक्तिगत रूप से उन सभी सम्मानित साथियों और आमजन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय निकालकर इस संघर्ष में साथ दिया। आपका यही स्नेह और समर्थन हमारी असली ताकत है। आइए, इसी ऊर्जा के साथ हम कांग्रेस पार्टी को और मजबूत बनाने और जन-सरोकार के मुद्दों को उठाने का संकल्प लें। *"संघर्ष जारी रहेगा, हक की आवाज बुलंद रहेगी!"* आभारी - *अजय शर्मा एडवोकेट* अध्यक्ष - ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, ब्यावर हेमन्त त्रिपाठी विधानसभा अध्यक्ष आई टी सेल विभाग1
- Post by Sheetal prajapat1
- रिया बड़ी के समीप स्थित भंवाल माता मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी परिवार द्वारा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान माता रानी को छप्पन भोग अर्पित किया गया तथा 51 मीटर लंबी विशाल चुनरी ओढ़ाई गई।1
- 🚨 ब्यावर में जल संकट पर फूटा जन-आक्रोश राजू आपकी आवाज लोकल न्यूज़ मगरा।। 📍 ब्यावर | 23 मार्च भीषण पेयजल संकट, दूषित सप्लाई और जल जीवन मिशन की विफलता के खिलाफ आज ब्यावर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा के नेतृत्व में जलदाय विभाग कार्यालय का घेराव किया गया। ❗ तय समय पर XEN सुनील कुमार के नदारद रहने से जनता का गुस्सा भड़क उठा। 💥 महिलाओं का फूटा गुस्सा ▪️ कार्यालय के बाहर मटके फोड़े ▪️ दूषित पानी की बोतलें अधिकारियों को सौंपी ▪️ चेतावनी—अबकी बार घेराव घरों पर होगा 🗣️ अजय शर्मा का आरोप: “भाजपा राज में अधिकारी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं, अब कांग्रेस उन्हें जवाबदेह बनाएगी।” 🚰 जनता की मुख्य मांगें: ✔️ रोज़ाना कम से कम 2 घंटे जलापूर्ति ✔️ 24 घंटे कंट्रोल रूम ✔️ स्वच्छ पानी की गारंटी ✔️ नए टैंक व हैंडपंप व्यवस्था ⚠️ 7 दिन का अल्टीमेटम यदि सुधार नहीं हुआ तो चक्का जाम और उग्र आंदोलन की चेतावनी 📸 तस्वीरों में देखें—जनता का गुस्सा और पानी के लिए संघर्ष #ब्यावर #जलसंकट #जनआक्रोश #RajasthanNews #CongressProtest #WaterCrisis1
- रायपुर (ब्यावर) बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 लाख का डोडा पोस्त जब्त, i20 कार सहित 2 तस्कर गिरफ्तार अवैध डोडा पोस्त (अफिम डोडा) तस्करी पर पुलिस थाना बर की कार्यवाही। अवैध मादक प्रदार्थ के विरूद्ध पुलिस थाना बर कि कार्यवाही में करीब 6,00,000 रूपयें किमत के 39.898 किलोग्राम अवैध मादक प्रदार्थ डोडा जप्त घटना प्रयुक्त वाहन आई 20 कार रजिस्ट्रेशन नम्बर यूपी 16 बीके 5009 बरामद श्रीमान अतिरिक्त महानिरीक्षक पुलिस महोदय अजमेर रेज अजमेर श्री राजेन्द्रसिह आईपीएस के आदेशानुसार व जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतनसिह आई०पी०एस० के निर्देशानुसार श्री भूपेन्द्र शर्मा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्यावर व श्री बंशीलाल पाण्डर आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत्त रायपुर के निकटतम सुपरविजन में अवैध डोडा पोस्त तरकरों के विरूद्ध थानाधिकारी पुलिस थाना बर पन्नालाल निरीक्षक निरिक्षक के निर्देशन में गठीत टीम द्वारा अवैध डोडा पोस्त बरामदगी कार्यवाही कर करीब 6,00,000 रूपये किमत के 39.898 किलोग्राम अवैध मादक प्रदार्थ डोडा पोस्त मय घटना प्रयुक्त वाहन आई 20 कार रजिस्ट्रेशन नम्बर UP16BK5009 बरामद की कार्यवाही जिसका विवरण निम्नानुसार है। घटना का विवरण दिनांक 23.03.2026 को दौराने नाकाबन्दी ब्यावर से झाला की चौकी तरफ आ रही आई 20 कार चालक दृवारा वाहन को वापरा घुगाकर भगने का प्रयास करने पर डिटेन किया जाकर पुछताछ करने पर अवैध मादक पदार्थ आई 20 कार में भरकर परिवहन कर्ता तस्कर माणक उर्फ मौखम व श्यामलाल के कब्जे से 03 कटटे प्लास्टिक में भरे अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त कुल वजन 39.898 किलोग्राम जब्त किया गया। अवैध मादक प्रदार्थ डोडा पोस्त मय घटना प्रयुक्त वाहन आई 20 कार रजिस्ट्रेशन नम्बर UP16BK5009 बरामद किया गया। अवैध डोडा पोस्त बरामद की बाजार में अनुमानित कीमत करीबन 6,00,000 रूपये है। दर्ज प्रकरण संख्या 01. 47/2026 दिनाक 23032026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना बर, जिला ब्यावर। बरामदा माल मशरूका करीब 6,00,000 रूपये का कुल 39.898 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त मय घटना UP16BK5009 प्रयुक्त वाहन आई 20 कार गिरफतार अभियुक्तः 01. श्री माणक उर्फ मौखम पुत्र कानाराम जाति नायक उम्र 36 साल निवासी रायपुर पुलिस थाना रायपुर जिला ब्यावर । 02 श्री श्यामलाल पुत्र भंवरलाल जाति नायक उम्र 55 साल निवासी इन्द्रा कॉलोनी रायपुर पुलिस थाना रायपुर जिला ब्यावर। गठीत टीम :- 01. श्री पन्नालाल उप निरिक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना बर, जिला ब्यावर। 02 श्री सवाईसिंह हैड कानि 42 पुलिस थाना बर, 03. श्री महिपाल कानि 543 पुलिस थाना बर 04 श्री घनश्याम कानि. 533 पुलिस थाना बर 05 श्री गजेन्द्र कानि 508 पुलिस थाना बर 06. श्री नन्दलाल कानि. 632 पुलिस थाना बर 07. साईबर सैल टीम जिला ब्यावर ।1