logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरि शेवा उदासीन आश्रम में नवचण्डी दुर्गा पाठ का भव्य अनुष्ठान -माँ दुर्गा के एक हजार नामों का उच्चारण करते हुए काजू से सहस्त्रार्चन होगा कल भीलवाड़ा। चैत्रीय नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में स्थित श्री हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नवचण्डी दुर्गा पाठ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अनुष्ठान का आयोजन आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के सानिध्य में संपन्न हो रहा है। आश्रम में प्रतिदिन प्रातःकाल मण्डल पूजन, गणपति पूजन, भगवती दुर्गा का अभिषेक तथा हवन-यज्ञ विधिवत रूप से संपन्न किए जा रहे हैं। इस दौरान पंडित सत्यनारायण शर्मा, पंडित मनमोहन शर्मा एवं पंडित वासुदेव शर्मा सहित तीन वैदिक ब्राह्मणों द्वारा श्रद्धापूर्वक दुर्गा सप्तशती पाठ किया जा रहा है, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना हुआ है। कल दिनांक 25 मार्च 2026, बुधवार को प्रातः 9:15 बजे स्वामी जी द्वारा माँ दुर्गा के एक हजार नामों का उच्चारण करते हुए काजू से सहस्त्रार्चन किया जाएगा। इस विशेष अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे और पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम महाराज ने बताया कि 26 मार्च 2026, गुरुवार को दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष्य में प्रातः 11:15 बजे विशेष जड़ी-बूटियों से युक्त दुर्गा हवन किया जाएगा। वहीं 27 मार्च 2026, शुक्रवार को प्रातः 11:15 बजे कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। स्वामी जी ने बताया कि नवरात्रि में माता का सहस्त्रार्चन अत्यंत फलदायी माना जाता है। इससे मनोकामनाओं की पूर्ति, सुख-समृद्धि की प्राप्ति, असाध्य रोगों से मुक्ति, मानसिक शांति तथा नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि सनातन धर्म में देवी उपासना का सबसे प्रमुख पर्व है, जिसमें नौ दिनों तक माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। यह पर्व नारी शक्ति, आध्यात्मिक शुद्धि, आत्मसंयम और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। आश्रम परिसर में चल रहे इन धार्मिक आयोजनों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना हुआ है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं। इस दौरान संत मायाराम, राजाराम, गोविंद राम, केशव राम, ब्रह्मचारी मिहिर, हीरालाल गुरनानी, अशोक मूंदड़ा, विनोद झूरानी, इंद्र अवतानी, रोमा नोतानी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।

7 hrs ago
user_Dev karan Mali
Dev karan Mali
Court reporter भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
7 hrs ago

हरि शेवा उदासीन आश्रम में नवचण्डी दुर्गा पाठ का भव्य अनुष्ठान -माँ दुर्गा के एक हजार नामों का उच्चारण करते हुए काजू से सहस्त्रार्चन होगा कल भीलवाड़ा। चैत्रीय नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में स्थित श्री हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नवचण्डी दुर्गा पाठ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अनुष्ठान का आयोजन आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के सानिध्य में संपन्न हो रहा है। आश्रम में प्रतिदिन प्रातःकाल मण्डल पूजन, गणपति पूजन, भगवती दुर्गा का अभिषेक तथा हवन-यज्ञ विधिवत रूप से संपन्न किए जा रहे हैं। इस दौरान पंडित सत्यनारायण शर्मा, पंडित मनमोहन शर्मा एवं पंडित वासुदेव शर्मा सहित तीन वैदिक ब्राह्मणों द्वारा श्रद्धापूर्वक दुर्गा सप्तशती पाठ किया जा रहा है, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना हुआ है। कल दिनांक 25 मार्च 2026, बुधवार को प्रातः 9:15 बजे स्वामी जी द्वारा माँ दुर्गा के एक हजार नामों का उच्चारण करते हुए काजू से सहस्त्रार्चन किया जाएगा। इस विशेष अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे और पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम महाराज ने बताया कि 26 मार्च 2026, गुरुवार को दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष्य में प्रातः 11:15 बजे विशेष जड़ी-बूटियों से युक्त दुर्गा हवन किया जाएगा। वहीं 27 मार्च 2026, शुक्रवार को प्रातः 11:15 बजे कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। स्वामी जी ने बताया कि नवरात्रि में माता का सहस्त्रार्चन अत्यंत फलदायी माना जाता है। इससे मनोकामनाओं की पूर्ति, सुख-समृद्धि की प्राप्ति, असाध्य रोगों से मुक्ति, मानसिक शांति तथा नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि सनातन धर्म में देवी उपासना का सबसे प्रमुख पर्व है, जिसमें नौ दिनों तक माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। यह पर्व नारी शक्ति, आध्यात्मिक शुद्धि, आत्मसंयम और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। आश्रम परिसर में चल रहे इन धार्मिक आयोजनों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना हुआ है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं। इस दौरान संत मायाराम, राजाराम, गोविंद राम, केशव राम, ब्रह्मचारी मिहिर, हीरालाल गुरनानी, अशोक मूंदड़ा, विनोद झूरानी, इंद्र अवतानी, रोमा नोतानी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • धार जिले की बदनावर तहसील के खाचरोदा गांव में इन दिनों नीलगायों का आतंक किसानों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। रात के समय झुंड में आ रही नीलगायें खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रही हैं, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सोयाबीन, गेहूं और चने जैसी फसलें सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं। नीलगायों के कारण खेतों की बाड़ भी टूट रही है और फसलें पूरी तरह बर्बाद हो रही हैं। किसानों को रातभर खेतों में जागकर रखवाली करनी पड़ रही है, फिर भी नुकसान रुक नहीं पा रहा। स्थिति अब और भी गंभीर हो गई है, क्योंकि नीलगायें हमलावर भी हो रही हैं। किसानों के अनुसार जब वे उन्हें भगाने जाते हैं तो नीलगायें पलटकर हमला कर देती हैं, जिससे जान का खतरा बना हुआ है। इस डर के कारण गांव की महिलाएं और बच्चे खेतों में काम करने से घबरा रहे हैं और उनके मन में भय का माहौल बना हुआ है। किसानों ने प्रशासन से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। ग्रामीणों की मांग है कि नीलगायों को जंगल की ओर खदेड़ने या रोकने के लिए स्थायी उपाय किए जाएं, ताकि उनकी फसल और जान दोनों सुरक्षित रह सकें। यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान के साथ-साथ सुरक्षा का संकट भी झेलना पड़ सकता है।
    1
    धार जिले की बदनावर तहसील के खाचरोदा गांव में इन दिनों नीलगायों का आतंक किसानों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। रात के समय झुंड में आ रही नीलगायें खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रही हैं, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सोयाबीन, गेहूं और चने जैसी फसलें सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं। नीलगायों के कारण खेतों की बाड़ भी टूट रही है और फसलें पूरी तरह बर्बाद हो रही हैं। किसानों को रातभर खेतों में जागकर रखवाली करनी पड़ रही है, फिर भी नुकसान रुक नहीं पा रहा।
स्थिति अब और भी गंभीर हो गई है, क्योंकि नीलगायें हमलावर भी हो रही हैं। किसानों के अनुसार जब वे उन्हें भगाने जाते हैं तो नीलगायें पलटकर हमला कर देती हैं, जिससे जान का खतरा बना हुआ है। इस डर के कारण गांव की महिलाएं और बच्चे खेतों में काम करने से घबरा रहे हैं और उनके मन में भय का माहौल बना हुआ है।
किसानों ने प्रशासन से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। ग्रामीणों की मांग है कि नीलगायों को जंगल की ओर खदेड़ने या रोकने के लिए स्थायी उपाय किए जाएं, ताकि उनकी फसल और जान दोनों सुरक्षित रह सकें।
यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान के साथ-साथ सुरक्षा का संकट भी झेलना पड़ सकता है।
    user_Dev karan Mali
    Dev karan Mali
    Court reporter भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    1
    Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • 🌹🙏SRI THAKUR Ji ♥️ MAHARAJ Aapki Jay Ho
    1
    🌹🙏SRI THAKUR Ji ♥️ MAHARAJ Aapki Jay Ho
    user_Kanhaiya lal Joshi
    Kanhaiya lal Joshi
    Pujari चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए, सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को लेकर अंतिम चेतावनी, अप्रैल से कार्य बंद करने की घोषणा चित्तौड़गढ़। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार को अंतिम चेतावनी देते हुए ज्ञापन सौंपा है। आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन, चित्तौड़गढ़ के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ता बहनों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में बताया गया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं ग्राम साथिन को स्थायी कर्मचारी घोषित नहीं किया गया है, जबकि उनसे केन्द्र सरकार द्वारा ऑनलाइन पोषण ट्रैकर पर कार्य करवाया जा रहा है। वर्ष 2018 के बाद से मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई, जिससे देशभर की कार्यकर्ता बहनों में रोष व्याप्त है। केन्द्र प्रतिनिधिमंडल ने 28 मार्च 2026 तक वार्ता के लिए समय मांगा है, लेकिन यदि तय तिथि तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 1 अप्रैल से पोषण ट्रैकर का कार्य बंद करने की चेतावनी दी गई है। कार्यकर्ताओं ने यह भी बताया कि पंचायती राज की विभिन्न योजनाओं में वे पूर्ण सहयोग देती हैं, लेकिन इसके बदले उन्हें कोई प्रोत्साहन राशि नहीं मिलती। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब वे आंगनवाड़ी सेवाओं के अतिरिक्त किसी अन्य प्रकार का कार्य नहीं करेंगी। ज्ञापन में राज्य सरकार से चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा करने की भी मांग की गई है। इसमें सेवा निवृत्ति पर एकमुश्त 5 लाख रुपये की ग्रेच्युटी तथा प्रतिमाह 10 हजार रुपये पेंशन देने की मांग शामिल है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो पूरे देश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अप्रैल से पोषण ट्रैकर का कार्य बंद कर देंगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी केन्द्र, राज्य एवं स्थानीय सरकार की होगी। ज्ञापन सौंपते समय यूनियन की संयुक्त महामंत्री निर्मल कुमावत, उपाध्यक्ष किरण सोनी, कार्यकारी अध्यक्ष सीता वैष्णव, संरक्षक कविता विदेव, उपाध्यक्ष उषा जैन, संगठन मंत्री मंजू खटीक सहित गायत्री कुमावत, भंवर झाला, चंद अग्रवाल, सुशीला डांगी, गायत्री शर्मा, सुलेखा आमेटा, वीणा कंवर, सीमा सोगटा, पंकज शर्मा, रेखा सेन, लीला खटीक, तुलसी गाडरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता बहनें उपस्थित रहीं। #AnganwadiWorkers #AnganwadiProtest #ChittorgarhNews #RajasthanNews #MahilaShakti #GovernmentJobs #AnganwadiDemand #BreakingNewsHindi #DailyBhaskarStyle #WorkerRights #PensionDemand #HonorariumIssue
    1
    चित्तौड़गढ़ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए, सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को लेकर अंतिम चेतावनी, अप्रैल से कार्य बंद करने की घोषणा
चित्तौड़गढ़। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार को अंतिम चेतावनी देते हुए ज्ञापन सौंपा है। आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन, चित्तौड़गढ़ के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ता बहनों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञापन में बताया गया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं ग्राम साथिन को स्थायी कर्मचारी घोषित नहीं किया गया है, जबकि उनसे केन्द्र सरकार द्वारा ऑनलाइन पोषण ट्रैकर पर कार्य करवाया जा रहा है। वर्ष 2018 के बाद से मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई, जिससे देशभर की कार्यकर्ता बहनों में रोष व्याप्त है। केन्द्र प्रतिनिधिमंडल ने 28 मार्च 2026 तक वार्ता के लिए समय मांगा है, लेकिन यदि तय तिथि तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 1 अप्रैल से पोषण ट्रैकर का कार्य बंद करने की चेतावनी दी गई है।
कार्यकर्ताओं ने यह भी बताया कि पंचायती राज की विभिन्न योजनाओं में वे पूर्ण सहयोग देती हैं, लेकिन इसके बदले उन्हें कोई प्रोत्साहन राशि नहीं मिलती। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब वे आंगनवाड़ी सेवाओं के अतिरिक्त किसी अन्य प्रकार का कार्य नहीं करेंगी।
ज्ञापन में राज्य सरकार से चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा करने की भी मांग की गई है। इसमें सेवा निवृत्ति पर एकमुश्त 5 लाख रुपये की ग्रेच्युटी तथा प्रतिमाह 10 हजार रुपये पेंशन देने की मांग शामिल है।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो पूरे देश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अप्रैल से पोषण ट्रैकर का कार्य बंद कर देंगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी केन्द्र, राज्य एवं स्थानीय सरकार की होगी।
ज्ञापन सौंपते समय यूनियन की संयुक्त महामंत्री निर्मल कुमावत, उपाध्यक्ष किरण सोनी, कार्यकारी अध्यक्ष सीता वैष्णव, संरक्षक कविता विदेव, उपाध्यक्ष उषा जैन, संगठन मंत्री मंजू खटीक सहित गायत्री कुमावत, भंवर झाला, चंद अग्रवाल, सुशीला डांगी, गायत्री शर्मा, सुलेखा आमेटा, वीणा कंवर, सीमा सोगटा, पंकज शर्मा, रेखा सेन, लीला खटीक, तुलसी गाडरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता बहनें उपस्थित रहीं।
#AnganwadiWorkers
#AnganwadiProtest
#ChittorgarhNews
#RajasthanNews
#MahilaShakti
#GovernmentJobs
#AnganwadiDemand
#BreakingNewsHindi
#DailyBhaskarStyle
#WorkerRights
#PensionDemand
#HonorariumIssue
    user_Alert Nation News
    Alert Nation News
    चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • *केकड़ी के ग्राम तीतरिया में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का सदस्यता अभियान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित।* *ग्राम के कई ग्रामीण जन कांग्रेस - भाजपा से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी में शामिल।* *केकड़ी 24 मार्च (पवन राठी )* *राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी केकड़ी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सदस्यता अभियान कार्यक्रम विगत देर शाम केकड़ी के ग्राम तीतरिया में आयोजित किया गया, जिसमें ग्राम के कई महिला पुरुषों ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का दामन थामा।* *ग्रामीणों ने कार्यक्रम के दौरान गांव की समस्त सड़के जिनको जल जीवन मिशन की पाइपलाइन डालने के नाम पर क्षतिग्रस्त करके छोड़ दिया है जिससे रोज दुर्घटनाएं घटित हो रही है महिलाओं और बच्चों को पैदल चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिससे गांव के लोगों को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है।* *गांव के युवाओं ने बताया कि हर महीने 300 ₹400 महीने का रिचार्ज करवाने के बावजूद भी ग्राम में किसी भी मोबाइल का टावर और नेटवर्क नहीं आता है साथ ही इंटरनेट सेवाएं भी बाधित रहती है जिससे हर छोटे बड़े ऑनलाइन काम में परेशानियां आ रही है।* *ग्राम के किसानों का कहना रहा की गत वर्ष का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है साथ ही वर्तमान में भी चने की फसल में खराबा है जिसकी गिरदावरी मोबाइल में टावर नहीं आने के कारण समय पर नहीं हो रही है जिससे किसान चिंतित है।* *कार्यक्रम के दौरान आरएलपी नेता रामराज गांगवाल ने बताया कि भाजपा कांग्रेस बारी-बारी से लोगों को गुमराह कर वोट ले लेती है,विकास के झूठे दावे वादे करती हैं मगर जमीनी हकीकत उनके दावों और वादों से बिल्कुल विपरीत है।* *वही आरएलपी नेता एडवोकेट राजेंद्र चौधरी ने बताया की भाजपा सरकार को बने लगभग ढाई साल हो चुके हैं मगर धरातल पर कोई कार्य नहीं कर पा रही है आने वाले पंचायत राज चुनाव में आप लोगों को फिर से आएंगे झूठे झांसे दे जाएंगे और आपके वोट ले जाएंगे इसलिए अब आपको सावधान रहना है और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को जिताना है।* *कार्यक्रम के दौरान राम अवतार सिखवाल ने बताया कि अवैध बजरी बंद करने के नाम पर वोट हथिया कर भाजपा के ही लोग अवैध बजरी परिवहन धड़ल्ले से करवा रहे हैं।* *कार्यक्रम को RLP केकड़ी BLA प्रथम लक्ष्मण वैष्णव, एडवोकेट राजेंद्र चौधरी, राम अवतार सिखवाल, नंदलाल गुर्जर, रामराज गांगवाल, शंकर जाखड़, शंकर मेघवंशी, किशन बेरवा, आदि ने संबोधित किया।* *कार्यक्रम के दौरान गणेश कुमावत, महावीर जाट,कमलेश मीणा, महावीर सेन, आत्माराम जाट, प्रहलाद जाट, राहुल, सुरेंद्र सिंह, प्रहलाद चौधरी ,ओम सिंह, राम जाट,सोजी राम, राजेंद्र, मुकेश, प्रधान,मुकेश, सत्यनारायण, छीतर मल, परमेश्वर, बनवारी, अमरचंद, प्रहलाद, गोपाल, गणेश लाल जाट, नवरत मल, कुलदीप सिंह, कालू राम, सुगनाराम, बद्री लाल, शंकर बलाई, किशन लाल बेरवा, शीलू बैरवा, घीसालाल गुर्जर, चंद्र सिंह, आशीष चौधरी ,हेमराज, रामदेव चौधरी, गोवर्धन, दिलखुश, शंकर ,रामराज, शिमला देवी ,सुनीता , विमला ,लाली, रामकुवारी, जमना देवी, लाली वैष्णव, शायरी, उस्ताद देवी, नेराजी , पिंकू देवी, सोदरा, सीता, सुमन, रेनू ,अनु ,संतोष देवी ,रामकन्या सहित कई महिला पुरुष मौजूद रहे।*
    4
    *केकड़ी के ग्राम तीतरिया में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का सदस्यता अभियान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित।*
*ग्राम के कई ग्रामीण जन कांग्रेस - भाजपा से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी में शामिल।*
*केकड़ी 24 मार्च (पवन राठी )*
*राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी केकड़ी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सदस्यता अभियान कार्यक्रम विगत देर शाम केकड़ी के ग्राम तीतरिया में आयोजित किया गया, जिसमें ग्राम के कई महिला पुरुषों ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का दामन थामा।*
*ग्रामीणों ने कार्यक्रम के दौरान गांव की समस्त सड़के जिनको जल जीवन मिशन की पाइपलाइन डालने के नाम पर क्षतिग्रस्त करके छोड़ दिया है जिससे रोज दुर्घटनाएं घटित हो रही है महिलाओं और बच्चों को पैदल चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिससे गांव के लोगों को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है।*
*गांव के युवाओं ने बताया कि हर महीने 300 ₹400 महीने का रिचार्ज करवाने के बावजूद भी ग्राम में किसी भी मोबाइल का टावर और नेटवर्क नहीं आता है साथ ही इंटरनेट सेवाएं भी बाधित रहती है जिससे हर छोटे बड़े ऑनलाइन काम में परेशानियां आ रही है।*
*ग्राम के किसानों का कहना रहा की गत वर्ष का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है साथ ही वर्तमान में भी चने की फसल में खराबा है जिसकी गिरदावरी मोबाइल में टावर नहीं आने के कारण  समय पर नहीं हो रही है जिससे किसान चिंतित है।*
*कार्यक्रम के दौरान आरएलपी नेता रामराज गांगवाल ने बताया कि भाजपा कांग्रेस बारी-बारी से लोगों को गुमराह कर वोट ले लेती है,विकास के झूठे दावे वादे करती हैं मगर जमीनी हकीकत उनके दावों और वादों से बिल्कुल विपरीत है।*
*वही आरएलपी नेता एडवोकेट राजेंद्र चौधरी ने बताया की भाजपा सरकार को बने लगभग ढाई साल हो चुके हैं मगर धरातल पर कोई कार्य नहीं कर पा रही है आने वाले पंचायत राज चुनाव में आप लोगों को फिर से आएंगे झूठे झांसे दे जाएंगे और आपके वोट ले जाएंगे इसलिए अब आपको सावधान रहना है और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को जिताना है।*
*कार्यक्रम के दौरान राम अवतार सिखवाल ने बताया कि अवैध बजरी बंद करने के नाम पर वोट हथिया कर भाजपा के ही लोग अवैध बजरी परिवहन धड़ल्ले से करवा रहे हैं।*
*कार्यक्रम को RLP केकड़ी BLA प्रथम लक्ष्मण वैष्णव, एडवोकेट राजेंद्र चौधरी, राम अवतार सिखवाल, नंदलाल गुर्जर, रामराज गांगवाल, शंकर जाखड़, शंकर मेघवंशी, किशन बेरवा, आदि ने संबोधित किया।*
*कार्यक्रम के दौरान गणेश कुमावत, महावीर जाट,कमलेश मीणा, महावीर सेन, आत्माराम जाट, प्रहलाद जाट, राहुल, सुरेंद्र सिंह, प्रहलाद चौधरी ,ओम सिंह, राम जाट,सोजी राम, राजेंद्र, मुकेश, प्रधान,मुकेश, सत्यनारायण, छीतर मल, परमेश्वर, बनवारी, अमरचंद, प्रहलाद, गोपाल, गणेश लाल जाट, नवरत मल, कुलदीप सिंह, कालू राम, सुगनाराम, बद्री लाल, शंकर बलाई, किशन लाल बेरवा, शीलू बैरवा, घीसालाल गुर्जर, चंद्र सिंह, आशीष चौधरी ,हेमराज, रामदेव चौधरी, गोवर्धन, दिलखुश, शंकर ,रामराज, शिमला देवी ,सुनीता , विमला ,लाली, रामकुवारी, जमना देवी, लाली वैष्णव, शायरी, उस्ताद देवी, नेराजी , पिंकू देवी, सोदरा, सीता, सुमन, रेनू ,अनु ,संतोष देवी ,रामकन्या सहित कई महिला पुरुष मौजूद रहे।*
    user_Pawan kumar Rathi
    Pawan kumar Rathi
    Voice of people केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by Sheetal prajapat
    4
    Post by Sheetal prajapat
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • भीलवाड़ा। चैत्रीय नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में स्थित श्री हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नवचण्डी दुर्गा पाठ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अनुष्ठान का आयोजन आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के सानिध्य में संपन्न हो रहा है। आश्रम में प्रतिदिन प्रातःकाल मण्डल पूजन, गणपति पूजन, भगवती दुर्गा का अभिषेक तथा हवन-यज्ञ विधिवत रूप से संपन्न किए जा रहे हैं। इस दौरान पंडित सत्यनारायण शर्मा, पंडित मनमोहन शर्मा एवं पंडित वासुदेव शर्मा सहित तीन वैदिक ब्राह्मणों द्वारा श्रद्धापूर्वक दुर्गा सप्तशती पाठ किया जा रहा है, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना हुआ है। कल दिनांक 25 मार्च 2026, बुधवार को प्रातः 9:15 बजे स्वामी जी द्वारा माँ दुर्गा के एक हजार नामों का उच्चारण करते हुए काजू से सहस्त्रार्चन किया जाएगा। इस विशेष अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे और पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम महाराज ने बताया कि 26 मार्च 2026, गुरुवार को दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष्य में प्रातः 11:15 बजे विशेष जड़ी-बूटियों से युक्त दुर्गा हवन किया जाएगा। वहीं 27 मार्च 2026, शुक्रवार को प्रातः 11:15 बजे कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। स्वामी जी ने बताया कि नवरात्रि में माता का सहस्त्रार्चन अत्यंत फलदायी माना जाता है। इससे मनोकामनाओं की पूर्ति, सुख-समृद्धि की प्राप्ति, असाध्य रोगों से मुक्ति, मानसिक शांति तथा नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि सनातन धर्म में देवी उपासना का सबसे प्रमुख पर्व है, जिसमें नौ दिनों तक माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। यह पर्व नारी शक्ति, आध्यात्मिक शुद्धि, आत्मसंयम और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। आश्रम परिसर में चल रहे इन धार्मिक आयोजनों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना हुआ है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं। इस दौरान संत मायाराम, राजाराम, गोविंद राम, केशव राम, ब्रह्मचारी मिहिर, हीरालाल गुरनानी, अशोक मूंदड़ा, विनोद झूरानी, इंद्र अवतानी, रोमा नोतानी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।
    1
    भीलवाड़ा। चैत्रीय नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में स्थित श्री हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नवचण्डी दुर्गा पाठ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अनुष्ठान का आयोजन आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के सानिध्य में संपन्न हो रहा है। आश्रम में प्रतिदिन प्रातःकाल मण्डल पूजन, गणपति पूजन, भगवती दुर्गा का अभिषेक तथा हवन-यज्ञ विधिवत रूप से संपन्न किए जा रहे हैं। इस दौरान पंडित सत्यनारायण शर्मा, पंडित मनमोहन शर्मा एवं पंडित वासुदेव शर्मा सहित तीन वैदिक ब्राह्मणों द्वारा श्रद्धापूर्वक दुर्गा सप्तशती पाठ किया जा रहा है, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना हुआ है।
कल दिनांक 25 मार्च 2026, बुधवार को प्रातः 9:15 बजे स्वामी जी द्वारा माँ दुर्गा के एक हजार नामों का उच्चारण करते हुए काजू से सहस्त्रार्चन किया जाएगा। इस विशेष अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे और पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम महाराज ने बताया कि 26 मार्च 2026, गुरुवार को दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष्य में प्रातः 11:15 बजे विशेष जड़ी-बूटियों से युक्त दुर्गा हवन किया जाएगा। वहीं 27 मार्च 2026, शुक्रवार को प्रातः 11:15 बजे कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। स्वामी जी ने बताया कि नवरात्रि में माता का सहस्त्रार्चन अत्यंत फलदायी माना जाता है। इससे मनोकामनाओं की पूर्ति, सुख-समृद्धि की प्राप्ति, असाध्य रोगों से मुक्ति, मानसिक शांति तथा नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि सनातन धर्म में देवी उपासना का सबसे प्रमुख पर्व है, जिसमें नौ दिनों तक माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। यह पर्व नारी शक्ति, आध्यात्मिक शुद्धि, आत्मसंयम और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। आश्रम परिसर में चल रहे इन धार्मिक आयोजनों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना हुआ है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं। इस दौरान संत मायाराम, राजाराम, गोविंद राम, केशव राम, ब्रह्मचारी मिहिर, हीरालाल गुरनानी, अशोक मूंदड़ा, विनोद झूरानी, इंद्र अवतानी, रोमा नोतानी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।
    user_Dev karan Mali
    Dev karan Mali
    Court reporter भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.