Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थानभीलवाड़ा शाहपुरा मार्ग पर बस वे कार मे भयंकर भीडत
Jalampura AC morcha adhyaks D.
राजस्थानभीलवाड़ा शाहपुरा मार्ग पर बस वे कार मे भयंकर भीडत
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1
- धार जिले की बदनावर तहसील के खाचरोदा गांव में इन दिनों नीलगायों का आतंक किसानों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। रात के समय झुंड में आ रही नीलगायें खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रही हैं, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सोयाबीन, गेहूं और चने जैसी फसलें सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं। नीलगायों के कारण खेतों की बाड़ भी टूट रही है और फसलें पूरी तरह बर्बाद हो रही हैं। किसानों को रातभर खेतों में जागकर रखवाली करनी पड़ रही है, फिर भी नुकसान रुक नहीं पा रहा। स्थिति अब और भी गंभीर हो गई है, क्योंकि नीलगायें हमलावर भी हो रही हैं। किसानों के अनुसार जब वे उन्हें भगाने जाते हैं तो नीलगायें पलटकर हमला कर देती हैं, जिससे जान का खतरा बना हुआ है। इस डर के कारण गांव की महिलाएं और बच्चे खेतों में काम करने से घबरा रहे हैं और उनके मन में भय का माहौल बना हुआ है। किसानों ने प्रशासन से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। ग्रामीणों की मांग है कि नीलगायों को जंगल की ओर खदेड़ने या रोकने के लिए स्थायी उपाय किए जाएं, ताकि उनकी फसल और जान दोनों सुरक्षित रह सकें। यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान के साथ-साथ सुरक्षा का संकट भी झेलना पड़ सकता है।1
- Post by Sheetal prajapat4
- रायपुर (ब्यावर) श्री बाजना बालाजी मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव: भव्य जागरण, शोभायात्रा व महाआरती के साथ दो दिवसीय आयोजन बर ग्राम में श्री बाजना बालाजी मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में 1 अप्रैल को रात्रि 8.30 बजे से भव्य जागरण होगा । जिसमें भजन गायक विक्की मनचला एंड पार्टी के द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां पेश की जाएगी और धर्मेंद्र सिंह रावणा एंड पार्टी जोधपुर के द्वारा मनमोहक झांकी प्रस्तुत की जाएगी । अगले दिन 2 अप्रैल को सुबह 9.15 बजे शोभा यात्रा, उसके बाद 11.15 बजे ध्वजारोहण, दोपहर 12.15 बजे महाप्रसादी, दोपहर 1.15 बजे से राधा कृष्णा महिला मंडल द्वारा भजन, शाम 4 बजे से सुंदरकांड व शाम 7.15 बजे से महा आरती के कार्यक्रम का आयोजन होगा । इसको लेकर कार्यक्रम स्थल बाजना बालाजी मंदिर बर प्रांगण में बाजना बालाजी सेवा समिति व समस्त बर ग्रामवासी तैयारियों में जुट गए हैं ।1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- 🚨 ब्यावर में जल संकट पर फूटा जन-आक्रोश राजू आपकी आवाज लोकल न्यूज़ मगरा।। 📍 ब्यावर | 23 मार्च भीषण पेयजल संकट, दूषित सप्लाई और जल जीवन मिशन की विफलता के खिलाफ आज ब्यावर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा के नेतृत्व में जलदाय विभाग कार्यालय का घेराव किया गया। ❗ तय समय पर XEN सुनील कुमार के नदारद रहने से जनता का गुस्सा भड़क उठा। 💥 महिलाओं का फूटा गुस्सा ▪️ कार्यालय के बाहर मटके फोड़े ▪️ दूषित पानी की बोतलें अधिकारियों को सौंपी ▪️ चेतावनी—अबकी बार घेराव घरों पर होगा 🗣️ अजय शर्मा का आरोप: “भाजपा राज में अधिकारी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं, अब कांग्रेस उन्हें जवाबदेह बनाएगी।” 🚰 जनता की मुख्य मांगें: ✔️ रोज़ाना कम से कम 2 घंटे जलापूर्ति ✔️ 24 घंटे कंट्रोल रूम ✔️ स्वच्छ पानी की गारंटी ✔️ नए टैंक व हैंडपंप व्यवस्था ⚠️ 7 दिन का अल्टीमेटम यदि सुधार नहीं हुआ तो चक्का जाम और उग्र आंदोलन की चेतावनी 📸 तस्वीरों में देखें—जनता का गुस्सा और पानी के लिए संघर्ष #ब्यावर #जलसंकट #जनआक्रोश #RajasthanNews #CongressProtest #WaterCrisis1
- ग्राम पंचायत खेमली अस्पताल के सामने यह स्थिति है स्वच्छता के नाम पर आप देख सकते हैं कितनी अच्छी सफाई है जो मरीज अस्पताल में ठीक होने आते हैं वह और अधिक बीमार हो जाते हैं इसलिए आपसे निवेदन है कि इसको संज्ञान में ले और अति शीघ्र कार्रवाई करवा वे तहसील घास पंचायत समिति घासा पंचायत खेमली1
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1