logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायबरेली मे चाय की टपरी चलाने वाले का बेटा सीबीएससी टेंथ रिजल्ट मे 98 परसेंट नम्बर लाया है। ख़ास बात यह कि स्कूल के बाद यह मेधावी छात्र चाय की टपरी पर अपने पिता का हाथ भी बटाता है। ग्रामीण परिवेश मे रहने वाला यह बच्चा एनएसपीएस सलोन का छात्र है। आगे चलकर डॉक्टर बनने की चाह रखने वाला यह बच्चा सुविधाओं का न होना पढाई मे बाधा नहीं मानता है। इसका कहना है कि डेडीकेशन आवश्यक है सफलता के लिए। इसी स्कूल के जिला टॉपर श्रेयांश मिश्रा भी सफलता के हार्ड वर्क को ज़रूरी मानते हुए आगे चलकर मेकेनिकल इंनजीनियर बनना चाहते हैं। वहीं इसी ग्रुप की शहर ब्रांच की छात्रा मान्या बाजपेयी निरंतरता, हार्ड वर्क और सेल्फ डीसिप्लिन को सफलता का मूलमंत्र मानते हुए आगे चलकर डेटा साइंटिस्ट बनना चाहती हैं। इस बार के टॉपर्स ने सिविल सर्विसेज में जाने की इच्छा नहीं जताई है। इससे इतना तो साफ है कि टेक्निकल फील्ड और जॉब ओरिएंटेड कोर्स को आज का युवा प्राथमिकता दे रहा है। इस इस अवसर पर एनएसपीएस सलोन की प्रिंसिपल कामक्षा सिंह और ग्रुप के फाउंडर ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों को दिया है।

9 hrs ago
user_Journalist Anurag Srivastava
Journalist Anurag Srivastava
Court reporter Rae Bareli, Uttar Pradesh•
9 hrs ago

रायबरेली मे चाय की टपरी चलाने वाले का बेटा सीबीएससी टेंथ रिजल्ट मे 98 परसेंट नम्बर लाया है। ख़ास बात यह कि स्कूल के बाद यह मेधावी छात्र चाय की टपरी पर अपने पिता का हाथ भी बटाता है। ग्रामीण परिवेश मे रहने वाला यह बच्चा एनएसपीएस सलोन का छात्र है। आगे चलकर डॉक्टर बनने की चाह रखने वाला यह बच्चा सुविधाओं का न होना पढाई मे बाधा नहीं मानता है। इसका कहना है कि डेडीकेशन आवश्यक है सफलता के लिए। इसी स्कूल के जिला टॉपर श्रेयांश मिश्रा भी सफलता के हार्ड वर्क को ज़रूरी मानते हुए आगे चलकर मेकेनिकल इंनजीनियर बनना चाहते हैं। वहीं इसी ग्रुप की शहर ब्रांच की छात्रा मान्या बाजपेयी निरंतरता, हार्ड वर्क और सेल्फ डीसिप्लिन को सफलता का मूलमंत्र मानते हुए आगे चलकर डेटा साइंटिस्ट बनना चाहती हैं। इस बार के टॉपर्स ने सिविल सर्विसेज में जाने की इच्छा नहीं जताई है। इससे इतना तो साफ है कि टेक्निकल फील्ड और जॉब ओरिएंटेड कोर्स को आज का युवा प्राथमिकता दे रहा है। इस इस अवसर पर एनएसपीएस सलोन की प्रिंसिपल कामक्षा सिंह और ग्रुप के फाउंडर ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों को दिया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *रायबरेली: तेज रफ्तार डंपर ने महिला को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत* ​जगतपुर, रायबरेली। जनपद के जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मणपुर में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार डंपर ने राह चलती महिला को जोरदार टक्कर मार दी और उसे कुचलते हुए निकल गया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
    2
    *रायबरेली: तेज रफ्तार डंपर ने महिला को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत*
​जगतपुर, रायबरेली। जनपद के जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मणपुर में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार डंपर ने राह चलती महिला को जोरदार टक्कर मार दी और उसे कुचलते हुए निकल गया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
    user_पत्रकार राजन श्रीवास्तव
    पत्रकार राजन श्रीवास्तव
    Local News Reporter सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सलोन,रायबरेली।आवारा मवेशी से टकराकर बाइक सवार एक किशोर समेत दो की दर्दनाक मौत,दो लोग घायल।गुरुवार की रात मवेशी से टकराकर दो बाइक सवार लोगो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंकित कुमार पुत्र नन्हे और अभिजीत शर्मा (18 वर्ष) मोहनगंज से सूची की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे उसरी के पास पहुँचे थे, तभी अचानक सड़क पर एक सांड आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले अंकित कुमार की बाइक सांड से टकराई। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रहे अभिराज शर्मा भी बेकाबू होकर भाग रहे सांड की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंकित कुमार जमूर्वा खुर्द और अभिराज शाहबाजपुर दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक युवक जिला अस्पताल रेफरइस हादसे में अंकित के साथ बाइक पर सवार एक अन्य युवक (अंकित कुमार, उम्र 26 वर्ष) दरसवा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
    2
    सलोन,रायबरेली।आवारा मवेशी से टकराकर बाइक सवार एक किशोर समेत दो की दर्दनाक मौत,दो लोग घायल।गुरुवार की रात मवेशी से टकराकर दो बाइक सवार लोगो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंकित कुमार पुत्र नन्हे और अभिजीत शर्मा (18 वर्ष) मोहनगंज से सूची की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे उसरी के पास पहुँचे थे, तभी अचानक सड़क पर एक सांड आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले अंकित कुमार की बाइक सांड से टकराई। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रहे अभिराज शर्मा भी बेकाबू होकर भाग रहे सांड की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंकित कुमार जमूर्वा खुर्द और अभिराज शाहबाजपुर दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
एक युवक जिला अस्पताल रेफरइस हादसे में अंकित के साथ बाइक पर सवार एक अन्य युवक (अंकित कुमार, उम्र 26 वर्ष) दरसवा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
    user_सुपर फास्ट खबरे लखनऊ
    सुपर फास्ट खबरे लखनऊ
    Video Creator सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पूर्व विधायक राकेश सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों को "जहरीला सांप" बताया। पूर्व विधायक राकेश सिंह ने कहा कि इस तरह की भाषा लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है और इससे राजनीतिक माहौल में कटुता बढ़ती है। सभी नेताओं से संयमित और जिम्मेदार बयान देने की अपील भी की।
    1
    पूर्व विधायक राकेश सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों को "जहरीला सांप" बताया। पूर्व विधायक राकेश सिंह ने कहा कि इस तरह की भाषा लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है और इससे राजनीतिक माहौल में कटुता बढ़ती है। सभी नेताओं से संयमित और जिम्मेदार बयान देने की अपील भी की।
    user_Journalist Anurag Srivastava
    Journalist Anurag Srivastava
    Court reporter Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • महिलाओं ने स्मार्ट मीटर को लेकर रोड पर किया धरना प्रदर्शन और बताया कि रोज-रोज रिचार्ज कर कर के थक चुके हैं मुझे नहीं चाहिए यह स्मार्ट मीटर
    1
    महिलाओं ने स्मार्ट मीटर को लेकर रोड पर किया धरना प्रदर्शन और बताया कि रोज-रोज रिचार्ज कर कर के थक चुके हैं मुझे नहीं चाहिए यह स्मार्ट मीटर
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सतांव (रायबरेली)। जिले के मानपुर गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 26 वर्षीय नीतू की उसके ही पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। महज इतना कि पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया और ईंट-भट्ठे पर जाने से इंकार कर दिया — यही उसकी “गलती” बन गई। बताया जा रहा है कि आरोपी अखिलेश इस कदर गुस्से में था कि उसने नीतू को रास्ते में ही लात-घूंसों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि वह पत्नी को पीटते हुए पूरे रास्ते घर तक घसीटता ले गया, लेकिन किसी ने उसे बचाने की हिम्मत नहीं की। नीतू की हालत गंभीर होने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक, अखिलेश पुत्र रामदयाल ने करीब डेढ़ साल पहले खीरों थाना क्षेत्र के बसावन खेड़ा निवासी नीतू से प्रेम विवाह किया था। आरोपी की मां राजरानी के अनुसार, बुधवार दोपहर वह नीतू को पंजाब के ईंट-भट्ठे पर मजदूरी के लिए ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अखिलेश ने अपना आपा खो दिया और पत्नी की जान ले ली। घटना के बाद सास की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को जेल भेजा जाएगा। 👉 यह घटना एक बार फिर घरेलू हिंसा और शराब की लत के खतरनाक रूप को उजागर करती है, जहां एक मामूली विवाद ने एक महिला की जान ले ली।
    1
    सतांव (रायबरेली)। जिले के मानपुर गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 26 वर्षीय नीतू की उसके ही पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। महज इतना कि पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया और ईंट-भट्ठे पर जाने से इंकार कर दिया — यही उसकी “गलती” बन गई।
बताया जा रहा है कि आरोपी अखिलेश इस कदर गुस्से में था कि उसने नीतू को रास्ते में ही लात-घूंसों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि वह पत्नी को पीटते हुए पूरे रास्ते घर तक घसीटता ले गया, लेकिन किसी ने उसे बचाने की हिम्मत नहीं की।
नीतू की हालत गंभीर होने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, अखिलेश पुत्र रामदयाल ने करीब डेढ़ साल पहले खीरों थाना क्षेत्र के बसावन खेड़ा निवासी नीतू से प्रेम विवाह किया था। आरोपी की मां राजरानी के अनुसार, बुधवार दोपहर वह नीतू को पंजाब के ईंट-भट्ठे पर मजदूरी के लिए ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में दोनों के बीच विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ा कि अखिलेश ने अपना आपा खो दिया और पत्नी की जान ले ली।
घटना के बाद सास की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
👉 यह घटना एक बार फिर घरेलू हिंसा और शराब की लत के खतरनाक रूप को उजागर करती है, जहां एक मामूली विवाद ने एक महिला की जान ले ली।
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • काठमांडू। नेपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए बालेन शाह सरकार ने व्यापक जांच शुरू की है। इस अभियान के तहत 2006 से 2025-26 तक सार्वजनिक पदों पर रहे नेताओं और अधिकारियों की संपत्तियों की जांच होगी। इसके लिए 5 सदस्यीय न्यायिक पैनल का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता रिटायर्ड जज राजेंद्र कुमार भंडारी कर रहे हैं। जांच के दायरे में देश के सात पूर्व प्रधानमंत्री जैसे पुष्प कमल दहल, केपी शर्मा ओली और शेर बहादुर देउबा शामिल हैं। साथ ही पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह और तीनों राष्ट्रपति—राम बरन यादव, विद्या देवी भंडारी और रामचंद्र पौडेल—भी जांच के घेरे में हैं। यह कार्रवाई केवल शीर्ष नेताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि 100 से अधिक मंत्री, संवैधानिक पदाधिकारी और वरिष्ठ नौकरशाह भी जांच के दायरे में आएंगे। खास बात यह है कि मृत नेताओं की संपत्तियों की भी जांच होगी। सरकार का दावा है कि जांच निष्पक्ष और साक्ष्यों के आधार पर होगी। इस कदम से नेपाल की राजनीति में बड़ा असर पड़ने और कई अहम खुलासों की उम्मीद है!!
    1
    काठमांडू। नेपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए बालेन शाह सरकार ने व्यापक जांच शुरू की है। इस अभियान के तहत 2006 से 2025-26 तक सार्वजनिक पदों पर रहे नेताओं और अधिकारियों की संपत्तियों की जांच होगी। इसके लिए 5 सदस्यीय न्यायिक पैनल का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता रिटायर्ड जज राजेंद्र कुमार भंडारी कर रहे हैं।
जांच के दायरे में देश के सात पूर्व प्रधानमंत्री जैसे पुष्प कमल दहल, केपी शर्मा ओली और शेर बहादुर देउबा शामिल हैं। साथ ही पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह और तीनों राष्ट्रपति—राम बरन यादव, विद्या देवी भंडारी और रामचंद्र पौडेल—भी जांच के घेरे में हैं।
यह कार्रवाई केवल शीर्ष नेताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि 100 से अधिक मंत्री, संवैधानिक पदाधिकारी और वरिष्ठ नौकरशाह भी जांच के दायरे में आएंगे। खास बात यह है कि मृत नेताओं की संपत्तियों की भी जांच होगी।
सरकार का दावा है कि जांच निष्पक्ष और साक्ष्यों के आधार पर होगी। इस कदम से नेपाल की राजनीति में बड़ा असर पड़ने और कई अहम खुलासों की उम्मीद है!!
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    1 hr ago
  • रायबरेली के ऊँचाहार में दिनांक: 17 अप्रैल 2026 को डॉ. अम्बेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ऊंचाहार, रायबरेली में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के वार्षिक समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. प्रीति तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह (इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय, रायबरेली) के करकमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ संपन्न हुआ। छात्रा दीपांजलि और निशि द्वारा सरस्वती वंदना किया गया साथ में प्रीती प्रिया रही समारोह के प्रारंभ में महा विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य महोदया द्वारा अतिथियों के स्वागत की औपचारिकता के बाद समारोहक डॉ बालेन्द्र द्वारा महाविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, नवाचारों एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम—जैसे समूह नृत्य, गीत, नाटक एवं काव्य-पाठ—ने समारोह को अत्यंत आकर्षक एवं उल्लासपूर्ण बना दिया। सामूहिक नृत्य में छात्रा भूमिका एवं चांदनी का ढोला रे ढोला, संध्या और अनुष्का का घूमर घूमर, आध्या और अंशिका का दमादम मस्त कलंदर तथा भूमिका, चांदनी, रिया, सुरुचि और इशिता का छाप तिलक की शानदार प्रस्तुति हुई। एकल नृत्य में गरिमा का हीरे मोती मैं न चाहूं, प्रिया द्वारा गजबन पानी रे चली, भूमिका का ढोलना रे ढोलना, वैशाली का पिंगा पिंगा और प्रिया का रघुकुल रीति सदा चली आई ने अपनी प्रस्तुति में सबका मन मोह लिया। शिवांशी के गीत यारा तेरी यारी ने भी अपना ध्यान खींचा। शिक्षा के व्यवसायीकरण पर आरुषि, सेजल, शोभान, एवं आलम तथा वृद्धाश्रम की वास्तविक स्थिति पर अनुज, प्रिया, प्रांशु, संध्या, शिवानी, सुमन और शिवांशी ने अपने अभिनय से सबको आकर्षित किया। दर्शकों ने प्रतिभागियों की इन प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही विभागीय परिषद के अंतर्गत विभागीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के अंतर्गत बेस्ट कैडेट तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत बेस्ट कैम्पिंग का पुरस्कार प्रदान किया गया, जिससे विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहन मिला। सत्र 2024-25 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी कड़ी मेहनत, लगन एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक रहा, जिसने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया। अपने प्रेरक उद्बोधन में मुख्य अतिथि प्रो. प्रीति तिवारी ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने हेतु अनुशासन, निरंतर परिश्रम एवं सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञानार्जन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त साधन है। विशिष्ट अतिथि डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापकों के सहयोग से सुचारु रूप से संपन्न हुआ। अंत में आयोजन समिति की ओर से उपस्थित अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
    4
    रायबरेली के ऊँचाहार में दिनांक: 17 अप्रैल 2026 को 
डॉ. अम्बेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ऊंचाहार, रायबरेली में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के वार्षिक समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. प्रीति तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह (इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय, रायबरेली) के करकमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ संपन्न हुआ। छात्रा दीपांजलि और निशि द्वारा सरस्वती वंदना  किया गया साथ में प्रीती प्रिया रही
समारोह के प्रारंभ में महा विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य महोदया द्वारा अतिथियों के स्वागत की औपचारिकता के बाद समारोहक डॉ बालेन्द्र द्वारा महाविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, नवाचारों एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम—जैसे समूह नृत्य, गीत, नाटक एवं काव्य-पाठ—ने समारोह को अत्यंत आकर्षक एवं उल्लासपूर्ण बना दिया। सामूहिक नृत्य में छात्रा भूमिका एवं चांदनी का ढोला रे ढोला, संध्या और अनुष्का का घूमर घूमर, आध्या और अंशिका का दमादम मस्त कलंदर तथा भूमिका, चांदनी, रिया, सुरुचि और इशिता का छाप तिलक की शानदार प्रस्तुति हुई। एकल नृत्य में गरिमा का हीरे मोती मैं न चाहूं, प्रिया द्वारा गजबन पानी रे चली, भूमिका का ढोलना रे ढोलना, वैशाली का पिंगा पिंगा और प्रिया का रघुकुल रीति सदा चली आई ने अपनी प्रस्तुति में सबका मन मोह लिया। शिवांशी के गीत यारा तेरी यारी ने भी अपना ध्यान खींचा। शिक्षा के व्यवसायीकरण पर आरुषि, सेजल, शोभान, एवं आलम तथा वृद्धाश्रम की वास्तविक स्थिति पर अनुज, प्रिया, प्रांशु, संध्या, शिवानी, सुमन और शिवांशी ने अपने अभिनय से सबको आकर्षित किया। दर्शकों ने प्रतिभागियों की इन प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही विभागीय परिषद के अंतर्गत विभागीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।
इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के अंतर्गत बेस्ट कैडेट तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत बेस्ट कैम्पिंग का पुरस्कार प्रदान किया गया, जिससे विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहन मिला।
सत्र 2024-25 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी कड़ी मेहनत, लगन एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक रहा, जिसने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया।
अपने प्रेरक उद्बोधन में मुख्य अतिथि प्रो. प्रीति तिवारी ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने हेतु अनुशासन, निरंतर परिश्रम एवं सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञानार्जन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त साधन है। विशिष्ट अतिथि डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापकों के सहयोग से सुचारु रूप से संपन्न हुआ। अंत में आयोजन समिति की ओर से उपस्थित अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रायबरेली में एक तिलक समारोह उस समय हड़कंप में बदल गया, जब तीन दर्जन से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। मामला बछरावां थाना क्षेत्र के तिलेंडा स्थित जिलेदार ग्रीन मैरिज लॉन का है, जहां कस्बा शिवगढ़ निवासी राजन गुप्ता ने अपने पुत्र स्वप्निल गुप्ता के तिलक समारोह का आयोजन किया था। बताया जा रहा है कि समारोह में परोसे गए दूषित भोजन को खाने के बाद अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी बीमारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
    1
    रायबरेली में एक तिलक समारोह उस समय हड़कंप में बदल गया, जब तीन दर्जन से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। मामला बछरावां थाना क्षेत्र के तिलेंडा स्थित जिलेदार ग्रीन मैरिज लॉन का है, जहां कस्बा शिवगढ़ निवासी राजन गुप्ता ने अपने पुत्र स्वप्निल गुप्ता के तिलक समारोह का आयोजन किया था। बताया जा रहा है कि समारोह में परोसे गए दूषित भोजन को खाने के बाद अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी बीमारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
    user_Journalist Anurag Srivastava
    Journalist Anurag Srivastava
    Court reporter Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.